By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: बुलंदशहर में चूंकि सवर्ण हिंदू मां-बेटी का बलात्कार हुआ, इसलिए अखिलेश यादव से लेकर अरविंद केजरीवाल तक, सब खामोश हैं!
Share
Notification
Latest News
संस्मरण…मेरा वह पहला मोबाइल!
SDeo blog
‘पसमांदा सुल्तान’ अमर रहे! ‘पसमांदा सुल्तान’ की जय!
SDeo blog संघवाद
गौरक्षा के लिए श्रीविद्यामठ से लखनऊ की ओर प्रस्थान
सनातन हिंदू धर्म
मोदी का दावा और हकीकत!
ISD Reels
डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में हम उपनिवेशवाद के सपने को पूरा करने जा रहे हैं: मार्को रूबियो।
विदेश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > समाचार > मुद्दा > बुलंदशहर में चूंकि सवर्ण हिंदू मां-बेटी का बलात्कार हुआ, इसलिए अखिलेश यादव से लेकर अरविंद केजरीवाल तक, सब खामोश हैं!
मुद्दा

बुलंदशहर में चूंकि सवर्ण हिंदू मां-बेटी का बलात्कार हुआ, इसलिए अखिलेश यादव से लेकर अरविंद केजरीवाल तक, सब खामोश हैं!

Courtesy Desk
Last updated: 2016/08/04 at 7:16 AM
By Courtesy Desk 4.4k Views 10 Min Read
Share
10 Min Read
India Speaks Daily - ISD News
SHARE

यह देश ऐसे गिद्धों से भरता जा रहा है, जो मानव मांस, लोथड़ा और रक्त में वोट की सुगंध ढूंढ़ता फिरता है! बुलंदशहर में इस जमात को वह सुगंध नहीं मिल रही है, इसलिए बलात्कार पीड़िता के यहां सांत्वना देने के लिए पोलिटिकल-मीडियाई पर्यटन शुरु नहीं हुआ! यदि आप सर्वण हिंदू हैं तो फिर चाहे आपके साथ बलात्कार हो या फिर आपका खून हो जाए, इस समाज का राजनीतिक, बौद्धिक और मीडिया का एक बड़ा तबका आपको उपेक्षित छोड़ देता है! यह तबका प्रतिक्रिया तभी व्यक्त करता है जब आप या तो मुसलमान हों या दलित-इसाई!

बुलंदशहर में एक मां-बेटी के साथ नृशंसतापूर्ण व्यवहार हुआ, लेकिन अखलाक के घर या फिर गुजरात में दलित पिटाई मामले में जिस तेजी से अखिलेश यादव, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, एनडीटीवी, बरखा, रवीश आदि का मजमा जमा था, वह यहां नदारत है! पीड़ित पूरा परिवार सामूहिक आत्महत्या करने की स्थिति में है, लेकिन उनका आर्तनाद मेहरबानों के कानों तक नहीं पहुंच पा रहा है, क्योंकि वोट बैंक की ताकत इस ब्राहण जाति के पास नहीं है! यह देश ऐसे गिद्धों से भरता जा रहा है, जो मानव मांस, लोथड़ा और रक्त में वोट की सुगंध ढूंढ़ता फिरता है! बुलंदशहर में मां-बेटी से हुए सामूहिक बालात्कार में एक खास तबके की चुप्पी पर पढिए विवेक मिश्रा का एक मार्मिक पोस्ट!

विवेक मिश्र। डेढ़ दशक पुरानी बात है। अमर उजाला मेरठ में उपसंपादक ने एक खबर संपादित की। हेडिंग लगाई- दलित लड़की से बलात्कार। संपादक जी ने पूछा-इस हेडिंग का क्या मतलब है। उपसंपादक ने कहा-सर, इसमें गलत क्या है। संपादक बोले-क्या बलात्कार की वजह लड़की का दलित होना है। उपसंपादक बोला- जी सर, किस साले में दम है जो ब्राह्मण-ठाकुर की बेटी की तरफ आंख उठाकर भी देखे। संपादक जी मौन हो गए।

ये नजीर मैंने जानबूझकर रखी है। शुरू में ही कहा कि ये घटना डेढ़ दशक से ज्यादा पुरानी है। तबसे बहुत कुछ बदला है देश में। तबसे यूपी में बीजेपी की एक, बीएसपी की एक सरकार चली गई और समाजवादी पार्टी की दूसरी सरकार चल रही है। बहरहाल अभी समाज इस सवाल का जवाब देने में उलझा है कि ‘आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता’ । तो क्या बलात्कारियों की कोई जाति होती है, कोई धर्म होता है..? मेरी राय में तो बलात्कारियों की कोई जाति नहीं होती, कोई धर्म नहीं होता, लेकिन बलात्कार पर समाज कैसे रिएक्ट करेगा, जब ये देखता हूं तो लगता है कि बलात्कारियों की हो न हो, लेकिन बलात्कार के शिकारों की जाति जरूर होती है।

More Read

काशी विश्वनाथ मंदिर में भी उप्र पुलिस ने मारा था बटुकों को?
शंकराचार्य पर झूठ फैलाता पकड़ा गया ‘आजतक’ !
टीम के साथ घूम रहा है आशुतोष पांडेय उर्फ आशुतोष ब्रह्मचारी?
लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कार्यवाही करने या कराने का अधिकार तो मुख्यमंत्री के पास है

बुलंदशहर में नेशनल हाइवे 91 पर की 29 जुलाई की रात सामूहिक बलात्कार की वारदात हुई। एक इंसान अपनी दादी की तेरहवीं में शामिल होने परिवार के साथ अपने गांव जा रहा था। रास्ते में दरिंदों ने पूरे परिवार को बांध दिया। जरा सोचिए उस इंसान पर क्या गुजरी होगी। जिस पत्नी की सुरक्षा के सात वचन लेकर उसने सात फेरे लिए थे, उस पत्नी की इज्जत उसकी आंखों के सामने ही तार तार कर दी गई। फूल जैसी 12-13 साल की बच्ची को गिद्धों ने पिता के सामने नोंच डाला, रस्सियों में बंधा बेबस पिता बस देखता रह गया। कहता रह गया-पैसे ले लो, लेकिन मेरी बेटी, मेरी पत्नी की इज्जत बख्श दो। गैंगरेप की शिकार महिला और उस मासूम बच्ची का का क्या हाल होगा, हम-आप तो बस अंदाजा लगा सकते हैं।

बुलंदशहर के हाइवे पर हुई इस हैवानियत पर मैं अखिलेश यादव और उनकी सरकार को नहीं कोसूंगा। इसका ये मतलब भी नहीं कि मैं उनको बख्श रहा हूं। दरअसल चैनलों में तो हम लोग सरकार, पुलिस की दाई-माई कर ही रहे हैं। ये मामला बहुत बीभत्स था, एनसीआर में था, लिहाजा मीडिया अटेंशन हो गया। मीडिया ने इसे उठाया, उठा भी रहा है, लेकिन इस घटना या फिर ऐसी घटनाओं पर समाज में जैसा रिएक्शन हो रहा है, वो मुझे हैरान कर रहा है।

छोटी-छोटी घटना पर छाती कूटने वाले बौद्धिक, वामपंथी, कुछ स्वघोषित और पोषित सेकुलर खामोश हैं। तो क्या उनकी खामोशी की वजह ये मानी जाए कि इस घटना में जो मां-बेटी सामूहिक बलात्कार की शिकार हुईं, वो सवर्ण थीं। साफ-साफ बताता हूं। बलात्कार की शिकार मां-बेटी ब्राह्मण परिवार की हैं। अब फेसबुक पर जरा रिएक्शन देखिए। महिलाओं ने एक सुर से इस घटना की वीभत्सता की चर्चा की है, बहन-बेटियों की सुरक्षा के प्रति चिंता जताई है। कुछ मुस्लिम मित्रों ने भी इस दरिंदगी की घटना को लानत भेजते हुए बलात्कारियों के लिए शरीयत का कानून लागू करने की सलाह दी है। लेकिन इतनी बीभत्स घटना पर उनका तालू नहीं चटक रहा है, जो गुजरात में दलितों के आंदोलन पर अरण्य रोदन कर रहे हैं, जो कश्मीर में जुल्मो सितम पर छाती कूट रहे हैं। मैं इनकी खामोशी पर मैं क्या सिर्फ इस नाते सवाल उठा रहा हूं कि बुलंदशहर बलात्कार कांड के पीड़ित ब्राह्मण थे..? वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम, पत्रकार साहित्यकार गीताश्री, पद्मश्री से विभूषित लोकगायिका मालिनी अवस्थी,अंजू शर्मा समेत तमाम लोगों ने इस जघन्य कांड पर लिखा है और हां, ये सब सवर्ण परिवार से हैं। और जो लोग खामोश हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या अब बलात्कार के पीड़ितों, बलात्कारियों की जाति और धर्म तय करने जा रहे हैं आप लोग। कहां हैं दिलीप सी मंडल साहब..। कहां हैं अरुंधती राय, कहां हैं शबा नकवी, कहां हैं कविता कृष्णन, बरखा दत्त..? और हां…कहां है वो अवार्ड वापस करने वाला गिरोह..। भाई साहब, बहनजी, देवियों और सज्जनों..! आप लोगों की खामोशी सवर्ण बहन-बेटियों के गैंगरेप को मौन समर्थन दे रही हैं। क्या ब्राह्मणवाद को लेकर आपका विरोध यहां तक पहुंच चुका है.? क्या सवर्णों की बेटियों से बलात्कार की घटनाओं से कुछ लोगों का अहंकार संतुष्ट हो रहा है।

इस घटना पर जिस तरह समाज का एक बड़ा तबका खामोश है, उसकी प्रतिक्रिया भी देख लीजिए। अभी तक पीड़ित परिवार को एक नए पैसे के मुआवजे का ऐलान नहीं हुआ है। कोई संस्था उस परिवार का दर्द बांटने के लिए आगे नहीं आई है। दानवीरों के हाथ पीछे की तरफ बंधे हैं तो बात बात पर ट्वीट करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ट्वीट करने का भी मौका नहीं मिल पाया। दिल्ली के दानवीर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस परिवार के लिए कोई चेक नहीं काट पाए। जामिया में आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाने वाली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके सुपुत्र राहुल गांधी और दलित की बेटी मायावती की जुबान भी तालू से चिपकी हुई है। शायद ये सभी लोग नाप-तौल कर रहे हैं कि इस घटना पर कितना रिएक्ट करें, जिसमें फायदा हो। बोलने में फायदा है कि चुप रहने में फायदा है। क्योंकि इन्हें बलात्कार की शिकार मां-बेटी की जाति पता है, और शायद बलात्कारियों की जाति भी पता हो गई है। चुनाव आने वाले हैं, बोलने में नहीं, खामोश रहने में फायदा है। साइड इफेक्ट देखिए आजम खां साहब को गैंगरेप जैसी घटना में राजनीतिक साजिश नजर आ रही है।

बलात्कार इस समाज के लिए सबसे भद्दी गाली है। बलात्कार में तन से ज्यादा मन रौंदा जाता है। अरसे से दबंगों ने असहायों पर इस तरह के जुल्म ढाए जाते रहे हैं, लेकिन अब ट्रेंड यहां भी बदल चुका है। निर्भया कांड से लेकर बुलंदशहर कांड तक बता रहे हैं कि ये सवाल सिर्फ और सिर्फ दरिंदों से बच्चियों की सुरक्षा का है। 21वीं सदी आ गई, लेकिन घर से लेकर बाहर तक बहन-बेटियां असुरक्षित है। आए दिन गैंगरेप की घटनाएं सुनने में आती हैं। ये समाज के लिए शर्मनाक है। गुजारिश है कि अब गैंगरेप जैसी घटनाओं में भी जाति और मजहब मत खोजिए। बलात्कार पीड़ितों की कोई जाति नहीं होती, कोई धर्म नहीं होता। बुलंदशहर में एक इंसान की बेटी को दरिंदों ने रौंदा है। समाज अगर इन दरिंदों के खिलाफ एकजुट नहीं हुआ तो बलात्कारियों के निशाने पर अगला परिवार किसी का भी हो सकता है। आपका भी, हमारा भी। आपकी भी बेटी, हमारी भी बेटी। हमारे, आपके, सबके घर में बहुए हैं, बेटियां हैं।

साभार :विवेक मिश्र की फेसबुक वाल से

सम्बंधित खबर: बुलंदशहर की दहशत उत्तरप्रदेश के हर घर में व्याप्त है! छोटी-छोटी बच्चियों के बलात्कार का स्याह उद्योग चल रहा है उत्तरप्रदेश में!

Related

TAGGED: gangraped, Protect Women
Courtesy Desk August 4, 2016
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Previous Article India Speaks Daily - ISD News मोदी सरकार के आने के बाद विदेशी फंडेड एनजीओ की गतिविधियां भारत में बढ़ी! एक साल में 22 हजार करोड़ रुपए आए विदेश से!
Next Article India Speaks Daily - ISD News बुलंदशहर की दहशत उत्तरप्रदेश के हर घर में व्याप्त है! छोटी-छोटी बच्चियों के बलात्कार का स्याह उद्योग चल रहा है उत्तरप्रदेश में!

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

संस्मरण…मेरा वह पहला मोबाइल!
‘पसमांदा सुल्तान’ अमर रहे! ‘पसमांदा सुल्तान’ की जय!
गौरक्षा के लिए श्रीविद्यामठ से लखनऊ की ओर प्रस्थान
मोदी का दावा और हकीकत!

You Might Also Like

मुद्दा

काशी विश्वनाथ मंदिर में भी उप्र पुलिस ने मारा था बटुकों को?

March 2, 2026
SDeo blogअस्मितावादमुद्दा

शंकराचार्य पर झूठ फैलाता पकड़ा गया ‘आजतक’ !

February 27, 2026
मुद्दा

टीम के साथ घूम रहा है आशुतोष पांडेय उर्फ आशुतोष ब्रह्मचारी?

February 25, 2026
मुद्दा

लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कार्यवाही करने या कराने का अधिकार तो मुख्यमंत्री के पास है

February 20, 2026
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?