By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: क्या मीडिया को इसलिए आजादी चाहिए कि वह इंडियन एक्सप्रेस की तरह हथियार दलालों के पक्ष में रिपोर्टिंग करे और एनडीटीवी की तरह भारतीय सेना की सुरक्षा से जुड़ी सूचनाओं को लीक करे!
Share
Notification
Latest News
The Hindu Holocaust: $45 Trillion की लूट और 500 मिलियन मौतें: इतिहास का सबसे बड़ा सच!
गुलाम भारत
“शंकराचार्य” वरदान हमारे
भाषा और साहित्य
नरेंद्र मोदी ने इजराइल के लिए टांगे खोल दी है-अमेरिकी पत्रकार
ISD Reels
अब्राहमिकों और भाजमुल्लों में साम्यता!
SDeo blog संघवाद
हिस्ट्रीशीटर का घड़ियाली आंसू निकलना शुरू हो चुका है
ISD Reels ISD videos
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > मीडिया > फिफ्थ कॉलम > क्या मीडिया को इसलिए आजादी चाहिए कि वह इंडियन एक्सप्रेस की तरह हथियार दलालों के पक्ष में रिपोर्टिंग करे और एनडीटीवी की तरह भारतीय सेना की सुरक्षा से जुड़ी सूचनाओं को लीक करे!
फिफ्थ कॉलम

क्या मीडिया को इसलिए आजादी चाहिए कि वह इंडियन एक्सप्रेस की तरह हथियार दलालों के पक्ष में रिपोर्टिंग करे और एनडीटीवी की तरह भारतीय सेना की सुरक्षा से जुड़ी सूचनाओं को लीक करे!

Vikash Preetam
Last updated: 2016/12/30 at 9:09 AM
By Vikash Preetam 151 Views 6 Min Read
Share
6 Min Read
India Speaks Daily - ISD News
SHARE

विकास प्रीतम। 4 अप्रैल 2012 को इंडियन एक्सप्रेस अखबार के पहले पन्ने पर बड़े-बड़े अक्षरों में शेखर गुप्ता की एक स्टोरी छपती है कि 16 जनवरी 2012 को भारतीय सेना ने बिना इजाजत दिल्ली की तरफ कूच किया था। इस खबर का लब्बोलुआब यह था कि भारत की सेना दिल्ली में लोकतान्त्रिक सरकार का तख्तापलट करने के इरादे से दिल्ली आ रही थी। यह खबर छपते ही देश भर में तहलका मच गया था। जनरल वी.के. सिंह उस समय थल सेना अध्यक्ष थे।

हालांकि यह खबर छपने के कुछ घंटों के भीतर ही बोगस, निराधार और षड्यंत्रों का पुलिंदा साबित हो गई। तत्कालीन रक्षा मंत्री श्री ए.के. एंटनी ने स्वयं इसका खंडन किया । बाद में एक और अंगरेजी अखबार सन्डे गार्जियन ने इस खबर के पीछे की खबर का जो खुलासा किया वो चौंकाने वाला था। जिसके अनुसार इस पूरे घटनाक्रम में यूपीए सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री का हाथ था जिसका एक करीबी रिश्तेदार रक्षा सौदों की दलाली का काम करता था लेकिन जनरल वी.के. सिंह की पारदर्शी और ईमानदार कार्यशैली से उनके काम में अड़चनें आ रही थीं जिस कारण हथियार दलालों की लॉबी ने उक्त मंत्री के साथ मिलकर जनरल वी.के. सिंह को पद से हटाने, उन्हें बदनाम करने के लिए तख्तापलट की खबर रचने का षड्यंत्र किया और जिसके लिए मोहरा भी वह समाचार पत्र बना जिसकी निष्पक्षता और निर्भीकता की खबर जगत में कसमें खाई जाती हैं।

दरअसल ये उस कहानी और पटकथा का एक छोटा सा हिस्सा है जहाँ हमारे देश में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के दम्भ और पवित्रता का पर्दाफाश होता है। अपने निहित स्वार्थों के लिए पत्रकारिता इन दिनों राष्ट्र और उसकी अहम् संस्थाओं की सुरक्षा और इकबाल को भी दांव पर लगा देती हैं। कल रात हिन्दी न्यूज चैनल के एक एंकर ने उसके चैनल को सरकार द्वारा एक दिन के लिए ऑफ एयर करने के आदेश के विरोध स्वरुप पौन घंटे की खूब मसखरी की। जिन दो मेहमानों को उन्होंने इस घटना पर बोलने के बुलाया था उनकी बोलती पहले से ही बंद थी और केवल एंकर ही अपनी बात, निष्कर्ष, इलज़ाम और निर्णय सुनाता रहा। उस एंकर ने रोने के अतिरिक्त अभिनय के सभी भावों का अतिरेक प्रदर्शन किया लेकिन मुद्दे की बात नहीं की।

याद कीजिये 2 जनवरी 2016 की सुबह। पठानकोट एयर बेस पर जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी हमला करते हैं। जवाब कारवाई के लिए चले सेना के ऑपरेशन में हमारे 7 जवान शहीद हो जाते हैं और वहां मौजूद सारे आतंकी भी मार दिए जाते हैं। 5 दिन तक चले इस ऑपरेशन की पल पल की खबर 24 घंटे चलने वाले न्यूज चैनलों के माध्यम से देश के लोगों तक पहुँचती है और खबरों के इसी खेल में कुछ चैनल और उनके कारिंदे ऐसी रिपोर्टिंग को अंजाम देते हैं जिससे उस ऑपरेशन और देश के सामरिक ठिकानों को सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था।

More Read

जॉज सोरस का ‘टूलकिट’ तो मोदी के मंत्री की बेटी निकली!
अमेरिका को खुश करने के लिए संघ के बाद मोदी सरकार ने भी लिया अमेरिकी लॉबिंग एजेंसी का सहारा!
खुलासा… ‘लॉबिंग एजेंसी’ और मोदी सरकार के संबंधों का ‘कागज’ आया बाहर!
प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट है किसका, जिसने BJP को अकेले 2180 करोड़ रुपये चंदा दे दिया?

पठानकोट हमले में सेना का ऑपरेशन कवर करे रहे एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने कैमरे पर लाइव होकर कहा कि “जहाँ आतंकी छुपे हुए हैं उसके बिलकुल नजदीक हथियारों का डिपो भी है जहाँ भारी मात्र में मोर्टार और रॉकेट लॉन्चर रखे हैं, अगर ये आतंकियों के हाथ लग जाते हैं तो भयंकर तबाही मचा सकते हैं इसलिए सेना आशंकित है और कड़ी कारवाई करने से परहेज कर रही है।” अंदाजा लगाइए कि इस रिपोर्टिंग का दूर सीमा पार बैठे आतंकियों के आकाओं के लिए क्या मायने हैं? सोचिये अगर सेटेलाइट फ़ोन से लैस आतंकियों के पास यह सूचना पहुंचा दी जाती तो तबाही का क्या मंजर होता?

उस चैनल की इसी निहायत लापरवाही से भरी और देश के रक्षा प्रतिष्ठान को खतरे में डालने वाली रिपोर्टिंग की वजह से सरकार को निर्धारित नियमों के अंतर्गत 24 घंटे के लिए ऑफ एयर करने का फैसला लेना पड़ा जो महज एक सांकेतिक कार्रवाई भर है ताकि इस विषयक बनाये गए नियमों का सख्ती से पालन हो सके, ताकि न्यूज चैनल देश की रक्षा और सेना से जुडी खबरों को प्रसारित करने में संयम बरतें । ताकि एक नजीर बने, एक लक्ष्मण रेखा बने। लेकिन इस कार्रवाई से जिन लोगों को अघोषित आपातकाल या उसकी आहट सुनाई दे रही है उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें आपातकाल की वास्तविकता को खुली आँखों और दिमाग से देखने तथा समझने की सद्बुद्धि प्रदान करे । बहरहाल इतना तय है कि यह देश क़ानून के राज से ही चलेगा स्टूडियो की सतही भावुकता से कतई नहीं।

Related

TAGGED: Indian Express, NDTV, presstitutes
Vikash Preetam November 6, 2016
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Vikash Preetam
Posted by Vikash Preetam
Advocate
Previous Article India Speaks Daily - ISD News ‘मन की बात’ कार्यक्रम की लोकप्रियता चरम पर, तथाकथित बुद्धिजीवी का कुतर्क देखिए!
Next Article India Speaks Daily - ISD News मोदी सरकार समस्याओं को पाल पोष कर वोट बैंक बनाने में नहीं, बल्कि उन्हें जड़ से समाप्त करने में विश्वास करती है!
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

The Hindu Holocaust: $45 Trillion की लूट और 500 मिलियन मौतें: इतिहास का सबसे बड़ा सच!
“शंकराचार्य” वरदान हमारे
नरेंद्र मोदी ने इजराइल के लिए टांगे खोल दी है-अमेरिकी पत्रकार
अब्राहमिकों और भाजमुल्लों में साम्यता!

You Might Also Like

SDeo blogफिफ्थ कॉलम

जॉज सोरस का ‘टूलकिट’ तो मोदी के मंत्री की बेटी निकली!

March 2, 2026
SDeo blogफिफ्थ कॉलम

अमेरिका को खुश करने के लिए संघ के बाद मोदी सरकार ने भी लिया अमेरिकी लॉबिंग एजेंसी का सहारा!

January 6, 2026
फिफ्थ कॉलम

खुलासा… ‘लॉबिंग एजेंसी’ और मोदी सरकार के संबंधों का ‘कागज’ आया बाहर!

January 6, 2026
फिफ्थ कॉलममुद्दाविदेशसंघवाद

प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट है किसका, जिसने BJP को अकेले 2180 करोड़ रुपये चंदा दे दिया?

December 23, 2025
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?