संदीप देव। दिल्ली के तुर्कमान गेट पर अवैध निर्माण के विरुद्ध जो कार्रवाई हुई है, वह प्रीत सिरोही की याचिका पर अदालत के निर्णय के कारण हुई है।
कुरुक्षेत्र गुरुकुलम फाउंडेशन (KGF) ने 12 दिसंबर 2025 को प्रीत को ‘शकारि विक्रमादित्य सम्मान’ से सम्मानित किया था। उन्हें यह सम्मान ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु महास्वामीश्री शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के कर कमल से मिला था।
हमें गर्व है कि #kgf ने उन सनातनियों को सम्मानित करने की परंपरा को आरंभ किया है, जो समाज और देश में गुणात्मक परिवर्तन लाने के वाहक बने हुए है। बधाई प्रीत इस लंबी लड़ाई के लिए। हम सभी आपके साथ खड़े हैं!
