संदीप देव। मेरे पिताजी के आकस्मिक निधन के कारण 16 नवंबर को आयोजित होने वाला कुरुक्षेत्र धर्मांलंकरण समारोह अस्थाई रूप से स्थगित हो गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य महास्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ‘1008’ ने आगमी तिथि 12 दिसंबर की निर्धारित की है।

अतः कुरुक्षेत्र गुरुकुलम फाउंडेशन (KGF) द्वारा कुरुक्षेत्र धर्मांलंकरण -2025 का आयोजन अब अगले महीने 12 दिसंबर को होगा। मेरे पिताजी कोई काम अधूरा नहीं छोड़ते थे।उनकी सदा यही इच्छा रही कि उनकी संतान भी उनके दिखाए मार्ग पर चले। अतः जिन्होंने अपनी सीट आरक्षित की थी, वह कार्यक्रम में अवश्य पधारेंगे। दुख जीवन का हिस्सा है, परंतु उसके कारण जीवन नहीं रुकता। चलते रहना ही जीवन व परमात्मा के प्रति कृतज्ञता है।
