By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: मुझसे स्वामी रामदेवजी ने बचपन में मंदिर में भजन गाने की घटना का जिक्र किया था न कि ब्राहणों द्वारा उनके मंदिर प्रवेश को रोके जाने की घटना का!
Share
Notification
Latest News
अमेरिकी दबाव, राजकोषीय फरेब और UPI की बलि—किसके हित साध रही है सरकार?
संपादकीय
मोदी की हर सोच के पीछे एडवर्ड बर्नेज का दिमाग!
SDEO's Story समाजशास्त्र
राजस्थान निकाय चुनाव: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, दिग्गजों के ध्वस्त किले और तुष्टिकरण के प्रयोग की करारी पराजय!
संपादकीय
‘अस्सी के राय साहब’: जब एक तपस्वी जीवन का दस्तावेज बनी विचारकों की आकाशगंगा।
SDEO's Story पुस्तकें
संघ परिवार: किस का पैरोकार?
संघवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > SDEO's Story > मुझसे स्वामी रामदेवजी ने बचपन में मंदिर में भजन गाने की घटना का जिक्र किया था न कि ब्राहणों द्वारा उनके मंदिर प्रवेश को रोके जाने की घटना का!
SDEO's Story

मुझसे स्वामी रामदेवजी ने बचपन में मंदिर में भजन गाने की घटना का जिक्र किया था न कि ब्राहणों द्वारा उनके मंदिर प्रवेश को रोके जाने की घटना का!

Ssandeep Deo
By Ssandeep Deo 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

संदीप देव। आजकल योग गुरु स्वामी रामदेव की जीवनी पर एक विदेशी चैनल-discovery jeet पर धारावाहिक का प्रसारण हो रहा है। मैं तो नहीं देख पा रहा हूं, लेकिन इसमें शायद रामकृष्ण यानी बाबा रामदेव के बचपन को ब्राह्मणों द्वारा प्रताड़ित दिखाया जा रहा है, जैसा कि लोग मैसेंजर और व्हाट्सएप के जरिए मुझे बता रहे हैं!

बाबा रामदेव की पहली और एकमात्र प्रामाणिक जीवनी मैंने लिखी है। इसलिए लोग पूछ रहे हैं कि आपने ऐसी किसी घटना का जिक्र अपनी पुस्तक में तो नहीं किया है, क्यों?

मैं बता दूं कि न तो स्वयं स्वामी रामदेव ने और न ही उनके जुड़े लोगों या रिश्तेदारों ने ही ऐसी किसी घटना का जिक्र मुझसे किया था। मैंने करीब एक साल तक शोध करने के उपरांत उनकी प्रमाणिक जीवनी लिखी थी, जिसे दुनिया के बड़े प्रकाशकों में से एक Bloomsbury ने 2015 में प्रकाशित किया था। मैं लंबे समय तक पतंजलि में बाबा रामदेव के साथ भी रहा था। काफी सारी घटनाएं उन्होंने स्वयं और उनसे जुड़े लोगों ने ही मुझे बताई थी।

इसलिए धारावाहिक की बाध्यताओं या किसी अन्य कारणों से जातिवाद वाली किसी घटना को दिखाया जा रहा है तो मुझे इससे पहले इसकी जानकारी स्वामी रामदेव या उनसे संबंधित लोगों ने कभी नहीं दी थी! यही कारण है कि यह घटना मेरे द्वारा लिखित बाबा रामदेव की प्रथम प्रामाणिक जीवनी में नहीं है।

More Read

मोदी की हर सोच के पीछे एडवर्ड बर्नेज का दिमाग!
‘अस्सी के राय साहब’: जब एक तपस्वी जीवन का दस्तावेज बनी विचारकों की आकाशगंगा।
दुनिया के अंत की शुरुआत: भस्मासुर बनता जा रहा है AI!
जब घर की देहरी पर उतरा देश के संघर्षों और पत्रकारिता का जीवित इतिहास!

मैं साफ-साफ और स्पष्ट शब्दों में फिर से दोहरा रहा हूं कि न तो बाबा रामदेव, न उनकी माता, न ही उनके पिता या भाई, न आचार्य बालकृष्ण और न ही पतंजलि व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं या अन्य लोगों ने ही ऐसी किसी घटना का जिक्र मुझसे किया था, जिसमें रामकृष्ण (स्वामी रामदेव के बचपन का नाम) का किसी पंडित, पुरोहित या ब्राहण ने शोषण किया हो या उन्हें मंदिर प्रवेश या भगवान की मूर्ति छूने पर प्रताड़ित किया हो! उल्टा स्वामी रामदेव ने मुझसे एक ऐसी घटना का जिक्र किया था, जिसमें उन्हें प्यार से मंदिर में बुला कर भजन गवाया जाता था! उन्होंने मुझे बताया था कि “बचपन में गांव के मंदिर में चौदस व पूनम को सत्संग में भजन गाने के लिए उन्हें बुलाया जाया था, जहां वह ऊंचे स्वर में भजन गाते थे।” यह घटना मेरी पुस्तक (हिंदी संस्करण) की पृष्ठ संख्या-28 पर आयी है। अब विदेशी मनोरंजन चैनल डिस्कवरी के धारावाहिक के लिए उन्होंने बचपन में उनके मंदिर प्रवेश या मूर्ति छूए जाने के लिए ब्राह्मणों द्वारा रोके जाने की बात बताई है तो संभवतः उसकी कोई न कोई वजह होगी!

ऐसी घटना तो स्वामी रामदेव व उनके संस्थान द्वारा उनके व बालकृष्ण जी के जीवन पर बनाए गये डक्यूमेंट्री में भी नहीं है! वह डक्यूमेंट्री पूर्व में कई सारे चैनलों द्वारा प्रसारित किया जा चुका है। आप सब यूट्यूब पर भी उसे देख सकते हैं। वैसे भी इतिहास में कभी भी, किसी भी काल में यादव समाज अस्पृश्य जातियों में शामिल नहीं रहा है!

विदेशी चैनल डिस्कवरी की नयी धारावाहिक- ‘स्वामी रामदेव: एक संघर्ष’ का शीर्षक मेरी पुस्तक ‘स्वामी रामदेव: एक योगी-एक योद्धा’ से जरूर मिलता है! संभवतः बाद के बहुत सारे कंटेंट भी इस पुस्तक से लिए गये होंगे, जो भविष्य में स्पष्ट होगा। संस्थान आधिकारिक रूप से मेरी पुस्तक हर जिज्ञासु को देता है। अतः स्वामी रामदेव पर धारावाहिक बनाने को इच्छुक चैनल या टीम को मेरी पुस्तक जरूर दी गयी होगी, यह मैं दावे से कह सकता हूँ। यहां तक कि बाबा रामदेव के जीवन को गॉसिप बनाकर पेश करने वाली एक लेखिका को भी आचार्य बालकृष्णजी ने (लेखिका प्रियंका के अनुसार) मेरी पुस्तक और मेरा मोबाइल नं दिया था, जिसके आधार पर वह मेरे पास मेरा साक्षात्कार लेने आयी थी। बाद में उस लेखिका प्रियंका पाठक नारायण की पुस्तक “Godman to Tycoon: The Untold Story of Baba Ramdev” में कई सारे झूठ व गॉसिप होने को आधार बनाकर पतंजलि संस्थान ने उसकी पुस्तक पर अदालती रोक लगवा दिया था। ऐसे ही इंडिया टुडे के एक बड़े पत्रकार उदय माहुकर भी बाबा की जीवनी लिख रहे हैं और स्वयं बाबा रामदेव ने मुझसे उदयजी के बारे में जानकारी चाही थी। ऐसे में यह मानने की पर्याप्त वजह है कि मेरी पुस्तक संस्थान ने डिस्कवरी व उसकी टीम को जरूर उपलब्ध कराई होगी, क्योंकि यह स्वामी रामदेव की पहली प्रमाणिक जीवनी है।

हालांकि डिस्कवरी जीत चैनल या उस धारावाहिक के प्रोड्यूसर ने न तो मुझसे संपर्क ही किया है और न ही मुझे किसी प्रकार का क्रेडिट ही दिया है। हां, उन्होंने स्वामी रामदेव से जरूर अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया है, जिसकी चर्चा स्वयं स्वामीजी ने एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में किया था। और जिस तरह स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण की मौजूदगी में इस धारावाहिक का मेगा प्रीमियरदिल्ली में हुआ, उससे भी इस धारावाहिक को बाबा रामदेव का आशीर्वाद माना जा सकता है! अत: सीरियल में दिखायी जा रही जातिवादी घटना का मेरी पुस्तक से कोई लेना-देना नहीं है और न ही स्वामीजी ने मुझे कभी यह बात बताई थी, इसको मैं पुनः स्पष्ट करता हूं।

स्वामी रामदेव ने जातिवादी शोषण की घटना को जोड़ने की मंजूरी इस चैनल को क्यों दी है, यह मैं नहीं जानता और न ही मेरी पुस्तक का इस घटना के वर्णन से कोई संबंध ही है! संभवतः मेरी पुस्तक के प्रकाशन (2015) के बाद उन्हें बचपन की यह घटना स्मरण में आयी होगी! उनके प्रथम जीवनीकार के रूप में मैंने वही लिखा जो मुझे अपने शोध के दौरान उनसे या उनसे जुड़े अलग-अलग स्रोतों से पता चला था। मैं दावे से कहता हूं कि ऐसी किसी घटना का जिक्र मैंने अपनी पुस्तक में नहीं किया है। अत: आप सब मुझे परेशान न करें! धन्यवाद!

आपका संदीप देव।

Ssandeep Deo February 17, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Baba Ramdev, Discovery JEET., sandeep deo books

Related

India Speaks Daily - ISD News

हमें न आरक्षण चाहिए ओर न अभिव्यक्ति की आजादी! बस लौटा दीजिये हमारा बचपन!

ये दर्द सिर्फ मेरा नहीं अपितु भारत के हर उस...

February 17 2018

झूठ ज्यादा दिन नहीं टिकता! स्वामी रामदेव पर लिखी मेरी किताब की बिक्री के बढ़ने और डिस्कवरी चैनल पर बाबाजी की जीवनी के बंद होने से एक बार फिर से यह साबित हुआ!

मुझे याद है! इसी साल फरवरी का महीना था। शायद...

February 17 2018

एक मात्र हिंदू राष्ट्र से मिला ‘शिवाजी रत्न’ अवार्ड, मेरे दर्शकों/पाठकों को समर्पित!

संदीप देव । वर्तमान में एक मात्र घोषित हिंदू राष्ट्र...

February 17 2018

हिंदू एकता के प्रवचनकारों सुन लो!

संदीप देव। हिंदू एकता के प्रवचनकारों को मैं कहना चाहता...

February 17 2018

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Ssandeep Deo
Posted by Ssandeep Deo
Follow:
Journalist from 2.5 decades | Bestseller Author by Nielsen Jagran | Awarded the Sahitya Akademi Award for his book writing | He also received the Pandit Madan Mohan Malaviya Award and the Shivaji Ratna Award for journalism | Founder Editor of https://www.indiaspeakdaily.in
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसमाजशास्त्र

मोदी की हर सोच के पीछे एडवर्ड बर्नेज का दिमाग!

September 16, 2026
SDEO's Storyपुस्तकें

‘अस्सी के राय साहब’: जब एक तपस्वी जीवन का दस्तावेज बनी विचारकों की आकाशगंगा।

September 15, 2026
AI | Tech & CareersSDEO's Story

दुनिया के अंत की शुरुआत: भस्मासुर बनता जा रहा है AI!

September 14, 2026
SDEO's Story

जब घर की देहरी पर उतरा देश के संघर्षों और पत्रकारिता का जीवित इतिहास!

September 14, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?