By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी ज़ोन
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • ब्लॉग
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO’s Story
    • Your Story
  • Subscribers Exclusive
  • JOIN US / LOGIN
Reading: ‘Swami Ramdev- Ek Sangharsh’ तड़के वाली दाल है ताकि यादवों के गौरवशाली इतिहास को भुलाया जा सके!
Share
Notification
Latest News
सामान्य जाति के बच्चे नोंचे जाते रहेंगे!
SDEO's Story
बिहार के सारण का केस क्यों बना ‘राजपूत बनाम माँझी’, जानिए नाबालिग को गैंगरेप के बाद कुएँ में फेंककर मार डालने के मामले में अब तक क्या हुआ?
अपराध
भारत की विदेशनीति का ‘एपस्टीन-मोसाद मॉडल’: हरदीप पुरी और एप्सटीन के ‘मेलट्रेल’ का पूरा ब्यौरा, पहली बार विस्तार से पढ़ें!
SDEO's Story Subscribers Exclusive
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने वीडियो जारी करके सभी हिंदूवादियों को चेतावनी दी
अस्मितावाद
जिस बात के लिए हरदीप पुरी ने नोटिस भेजा, राहुल गांधी ने वह संसद में बता दिया!
SDEO's Story भ्रष्टाचार
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD Videos
  • ISD Reels
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी ज़ोन
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • ब्लॉग
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO’s Story
    • Your Story
  • Subscribers Exclusive
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > समाचार > मुद्दा > ‘Swami Ramdev- Ek Sangharsh’ तड़के वाली दाल है ताकि यादवों के गौरवशाली इतिहास को भुलाया जा सके!
मुद्दा

‘Swami Ramdev- Ek Sangharsh’ तड़के वाली दाल है ताकि यादवों के गौरवशाली इतिहास को भुलाया जा सके!

Courtesy Desk
Last updated: 2018/06/12 at 2:15 PM
By Courtesy Desk 749 Views 11 Min Read
Share
11 Min Read
SHARE

सदियाँ बीत जाती हैं नाम बुलन्द करने के लिए और असंख्य बलिदान होते हैं सिर्फ ‘नाम, नमक, निशान’ के लिए! लेकिन एक सफ़ेद झूठ, मृगतृष्णा और नालायकी ने इन सब पर कालिख पोत दी। सन्यासी का पहला धर्म है कि सत्य की स्थापना करे और असत्य का खण्डन, फिर ये सन्यास-धर्म से कैसे विमुख हो गया ? खुद को एक अवतार घोषित करने के लोभ में रामदेव ने यादव जैसी मर्द कौम की गरिमा को ही दाँव पर लगा दिया है!

हाल ही में रामदेव के जीवन पर एक टीवी सीरियल बना जिसमें वीर भूमि अहीरवाल और शूरवीर अहीरों को नीचा कर के दिखाया गया तथा अहीरवाल के सामाजिक ताने-बाने व भाईचारे में विष-बेल फ़ैलाने की कोशिश की गयी। यदि ये एक आम आदमी का कृत्य होता तो माफ़ी के काबिल हो सकता था लेकिन ये कार्य एक योगगुरु एवं सन्यासी का था।

18 फरवरी 2018 के दिन, इस षडयंत्र की सत्यता प्रमाणित करने के लिए अहीरवाल भाईचारे के हिमायती एवं समाजसेवियों का एक दल बाबा रामदेव की जन्मभूमि व् पैतृक गाँव ‘अली सैदपुर’ गया और वहां के लोगों से मिल कर सच्चाई जानने हेतु तफ्तीश की। इस दल में आर्य समाज के सन्यासी 88 वर्षीय स्वामी हरीश मुनि जी खवासपुर, प्रख्यात समाजसेवी राधेश्याम गोमला जी, फौजी रामफूल राव जी, बास पदम का नौजवान पियूष अहीर जी बुडीन शामिल थे। ये दल गाँव के मौजिज लोगों, सरपंच, उप-सरपंच, भूतपूर्व सरपंचो, फौजी सरदारों, बुजुर्गों, नौजवानों व मातृशक्ति, बाबा रामदेव के अग्रज देवदत्त, चाचा- ताऊ ,कुटुम्ब-कबीले/नाती/गौती आदि से गली-गली, घर-घर जा कर मिला और जो हैरतअंगेज सच्चाई सामने आई वो आप के समक्ष पेश है।

सबसे पहले गाँव का निरिक्षण किया और पाया की गाँव खुशहाल है। हाँ गाँव में खेती-लायक जल की जरुर कमी है। गाँव अहीरवाल क्षेत्र यानी अहीर बाहुल्य क्षेत्र का हिस्सा है।

More Read

काशी विश्वनाथ मंदिर में भी उप्र पुलिस ने मारा था बटुकों को?
शंकराचार्य पर झूठ फैलाता पकड़ा गया ‘आजतक’ !
टीम के साथ घूम रहा है आशुतोष पांडेय उर्फ आशुतोष ब्रह्मचारी?
लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कार्यवाही करने या कराने का अधिकार तो मुख्यमंत्री के पास है

1. बाबा रामदेव के दादा पूसा जी गाँव में ‘बोहरा जी’ यानी ‘धनाढ्य’ कहलाते थे। उनके बुजुर्ग किसी दौर में गाँव की कुल खेतिहर ज़मीन के करीब चौथाई हिस्से के मालिक थे! यानी बाबा का परिवार पैतृक रूप से बड़े बिस्वेदार(जमींदार) थे! इनके परिवार का बहुत सम्मान था।

2. गाँव में बाबा रामदेव के परिवार के ही बुजुर्ग जगदीश आर्य जी ने अपने पिता राव उमराव सिंह जी की याद में एक बहुत ही शानदार धर्मशाला सन 1972 में बनवाई थी जिससे इस परिवार की खुशहाली का पता चलता है।

3. एक ग्रामीण के मुताबिक किसी दौर में इनका कुटुम्ब इतना बड़ा था कि परिवार में घर के बाहर जूतियां ही जूतियां दिखाई देती थी अर्थात इस परिवार के पास बड़ा संख्या बल था और पहले समय में इतने बड़े और धनाढ्य परिवार को गाँव में कोई दबा नहीं सकता था।

4. बाबा रामदेव ने आठवीं कक्षा तक पढाई यहीं रह कर प्राप्त की। इनके ताऊ जगदीश जी आर्य ने इनका दाखिला गुरुकुल खानपुर(अहीरवाल) में करवा दिया जहाँ इनके गुरु थे आचार्य प्रद्युम्न (जखराना वाले) जो भारत में संस्कृत व्याकरण के सबसे बड़े विद्वान् थे और जाति से राव साहब यानि यादव थे। आचार्य जी आज भी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में ही रहते हैं। इसका मतलब गुरुकुल में भी बाबा रामदेव के साथ कभी कोई भेदभाव नहीं हुआ था।

5. खानपुर गुरुकुल के बाद बाबा रामदेव की शिक्षा कालवा गुरुकुल में हुई जहाँ शिक्षक आचार्य बलदेवजी थे जो स्वयं पिछड़े कृषक समुदाय से आते थे। इसलिए कालवा गुरुकुल में भी रामदेव जी पर किसी भी प्रकार के भेदभाव की कोई गुंजाइश नहीं थी।

6. शिक्षा के बाद इन के मुख्य रूप से दो साथी थे। आचार्य बालकृष्ण जो जाती से ब्राह्मण है तथा आज भी इनके साथ हैं। इनके दूसरे साथी हैं आचार्य कर्मवीर।

7. गाँव में ही इनके अग्रज देवदत्त जी से मुलाकात हुई जो कि ‘CRPF’ से रिटायर्ड हैं और गाँव के धनाढ्य परिवारों मे गिने जाते हैं। खेती करने के लिए इनके पास एक ट्यूबवेल भी है। यानि हर तरह से सम्पन्न। जब उनसे चर्चा हुई तो वे बोले कि ‘सीरियल में काफी बातें सत्य से परे हैं’।

8. गाँव में कभी एक मंगतू ब्राह्मण का परिवार था। जिसकों यहाँ यादवों ने करीब 30 बीघा ज़मीन दान दे कर बसाया था। जिसके एक पुत्र हुआ मांगू ब्राह्मण! जिसके सिर्फ एक पुत्री थी जिसके पति निरंजनलाल को यहाँ बसाया गया, जिसकी संतानें आज भी गाँव में हैं। बड़े सरल स्वभाव का परिवार है। ब्राह्मणों में कभी भी ‘गोरधन महाराज’ नाम का व्यक्ति पैदा ही नहीं हुआ जैसा कि बाबा रामदेव के सीरियल में दिखाया गया है अर्थात डिस्कवरी जीत का पूरा टीवी सीरियल सिर्फ एक कपोल-गाथा है।

9. गाँव के 80-90 वर्ष की आयु वाले बुजुर्गों से भी बात की। उन्होंने बताया कि “उनके जीवन-काल में कभी भी गाँव में कृष्ण-लीला, रामलीला आदि का मंचन नहीं हुआ था” बाबा रामदेव का जन्म तो 1965 में हुआ ,फिर टीवी सीरियल में कृष्ण-लीला का मंचन एक कोरा झूठ साबित होती है।

10. गाँव के बुजुर्गों और रामदेव के भाई ने बताया कि रामदेव का परिवार इतना सबल था कि कोई उनको गाँव से बाहर निकालने की हिम्मत नहीं कर सकता था! बाबा को गाँव से बाहर निकाले जाने वाली घटना के सीरियल के इस दावे को भी उपरोक्त कथन झूठा साबित करता है।

11. बाबा के बड़े भाई देवदत्त ने स्वयं बताया कि “उनको और उनके माता पिता को कभी भी पंचायत के सामने बाँध कर किसी तरह की सामाजिक सज़ा नहीं दी गयी थी। साथ ही साथ जब हमने रामदेव के बड़े भाई से पूछा कि बाबा रामदेव की जीवनी पर बने टीवी सीरियल में झूठ क्यों दर्शाया गया है? उन्होंने कहा कि “बिना तडके वाली दाल कौन खायेगा? यदि इसमें ‘तड़का’ नहीं होता तो फिर कौन देखता?”

सिर्फ टीवी सीरियल की पब्लिसिटी के लिए झूठ का सहारा लिया गया और यादवों के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ किया गया। गाँव के कुछ लोगों ने कहा कि” इस सीरियल से गाँव और समाज की बदनामी हुई है और अब कौन यादव हमारे गाँव में अपने बच्चों का रिश्ता करेगा?”

12. गाँव में आज करीब 300 घरों की बस्ती है! 40 साल पहले शायद इससे भी कम घर होंगे। बुजुर्गों ने बताया कि उनके जीवन-काल में कभी भी गाँव में कोई हाट-बाज़ार नहीं लगा। आज भी बस एक-आध ही दुकान हैं। टीवी सीरियल में ये दिखाया गया कि रामदेव और उनकी माता को दुकानदारों ने सामान देने से इंकार कर दिया जिससे बाबा भगवन कृष्ण का मुकुट नहीं खरीद पाए। सीरियल में दिखाई घटना किस युग में हुई? सीरियल के एक और कोरे झूठ का पर्दाफाश हुआ!

13. आज गाँव में गिनती के ट्यूबवेल हैं और एक रामदेव के बड़े भाई के पास है! अखबार में छपी ये खबर गलत साबित हुई कि यदि उनके मटके से पानी ज़मीन पर भी छलक जाता था तो पहले उस रास्ते को धोया जाता था। उनके भाई और परिवार ने इस झूठ का खंडन किया है! जिस गाँव में 80-90 प्रतिशत यादव परिवार हों तथा खेडा भी यादवों का ही बसाया गया हो उसी गांव में एक यादव परिवार के प्रताड़ित होने की घटना दिखाने जाने के बाद सीरियल की विश्वसनीयता और नियत दोनों पर प्रश्नचिह्न खड़े करता है।

गाँव में ग्रामीणों और इनके कुटम्ब के लोगों से मिलने पर ये सच्चाई ज्ञात हुई!

* गाँव में कोई कृष्ण-मूर्ति या मंदिर नहीं है अपितु एक ठाकुरद्वारा हैं जहाँ गाँव की समस्त जातियाँ बड़े प्रेम से पूजा-अर्चना करती हैं।

* गाँव में किसी भी तरह का जातिगत दुर्भावना नहीं है बल्कि सब जातियां बड़ी समरसता से रहती हैं।

* गाँव बिछवालिया गोत्र के राव साहबों का ठिकाना है यहाँ के ब्राह्मण, कुम्हारों, स्वामी आदि जातियों में बहुत भाईचारा है। शादी आदि पर्वों को सब आपस में एक दुसरे के साथ मनाते हैं। यहाँ के यादव सरदार इतने दानवीर हैं कि अभी हाल ही में एक गरीब कुम्हार की बेटी की शादी में समस्त ग्रामीणों ने खूब दान दिया और गाँव की बेटी को बड़े प्रेम और ठाट-बाट से विदा किया। गाँव खुशहाल है और भाईचारे की मिशाल है! ये ही हाल आस-पास के यादवों के गांवों का है क्योंकि ये अहीरवाल यानी अहीर बाहुल्य क्षेत्र का ही हिस्सा है।

अहीरवाल के समस्त समाज और खास कर राष्ट्र-भक्त, जंगी कौम यदुवंश के वीर राव साहबों को डिस्कवरी जीत द्वारा फैलाये जा रहे झूठ का विरोध करना चाहिए! इस “तडके वाली दाल” का विरोध करना चाहिए क्योंकि आज तो सीरियल और बाबा रामदेव के सफ़ेद झूठ को पकड लिया गया है। आज उनके भाई तथा कुटुम्ब मौजूद है लेकिन आज से 40-50 साल बाद तो लोगों को ये ही लगेगा कि हो सकता हो कि रामदेव के साथ ऐसा ही हुआ हो क्योंकि टीवी सीरियल सदा मौजूद रहेगा लेकिन मौजूदा गवाह आज नहीं तो कल काल के गाल में समा ही जायेंगे!

आज बाबा रामदेव के पास इज्ज़त, पैसा,नाम, सम्मान सब कुछ है, फिर कैसे वे झूठ के भागीदार हो गए ?

साभार: वाया Sunil Singh Yadav के फेसबुक वाल से|

नोट: यह लेखक के निजी विचार हैं। IndiaSpeaksDaily इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता अथवा सच्चाई के प्रति उत्तरदायी नहीं है।

Related

TAGGED: Baba Ramdev, Discovery JEET.
Courtesy Desk February 20, 2018
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

सामान्य जाति के बच्चे नोंचे जाते रहेंगे!
बिहार के सारण का केस क्यों बना ‘राजपूत बनाम माँझी’, जानिए नाबालिग को गैंगरेप के बाद कुएँ में फेंककर मार डालने के मामले में अब तक क्या हुआ?
भारत की विदेशनीति का ‘एपस्टीन-मोसाद मॉडल’: हरदीप पुरी और एप्सटीन के ‘मेलट्रेल’ का पूरा ब्यौरा, पहली बार विस्तार से पढ़ें!
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने वीडियो जारी करके सभी हिंदूवादियों को चेतावनी दी

You Might Also Like

मुद्दा

काशी विश्वनाथ मंदिर में भी उप्र पुलिस ने मारा था बटुकों को?

March 2, 2026
SDEO's Storyअस्मितावादमुद्दा

शंकराचार्य पर झूठ फैलाता पकड़ा गया ‘आजतक’ !

February 27, 2026
मुद्दा

टीम के साथ घूम रहा है आशुतोष पांडेय उर्फ आशुतोष ब्रह्मचारी?

February 25, 2026
मुद्दा

लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कार्यवाही करने या कराने का अधिकार तो मुख्यमंत्री के पास है

February 20, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD Videos
  • ISD Reels
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?