By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: एनजीओ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
Share
Notification
Latest News
‘रावण महिमामंडन’ का झूठा प्रलाप: हनुमान जी की साक्षी, शास्त्रीय कालक्रम और फिल्म के वे 5 दृश्य जो ‘टूलकिट ब्रिगेड’ को बेनकाब करते हैं!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
‘असली’ भगवान बनने की दुकानदारी बंद होने का डर और श्रीराम पर ‘कॉपीराइट’ छिनने की छटपटाहट!
Movie Zone SDEO's Story मूवी रिव्यू
अयोध्या में अखिलेश यादव के विरुद्ध संघाचार्य संतों की बैठक! दोहरा चरित्र उजागर!
संपादकीय
विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
खोजी आलेख
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » मीडिया » फिफ्थ कॉलम » एनजीओ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’
फिफ्थ कॉलम

एनजीओ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE

धीरेंद्र राय, आजतक । भारत में गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और उनके पास आने वाली विदेशी फंडिंग को लेकर मोदी सरकार साल दर साल सख्त होती गई है. केंद्र सरकार ने फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट यानी FCRA के रूल्स बहुत सख्त कर दिए हैं, जिसे अब ‘FCRA 2.0’ कहा जा रहा है.

सवाल उठ सकता है कि समाजसेवा, पढ़ाई और भलाई का काम करने का दावा करने वाले संगठनों और NGOs पर सरकार इतनी सख्त क्यों हो गई है? इंटेलिजेंस एजेंसियों के इनपुट, सरकारी आंकड़ों और दुनिया भर के हालात को देखें, तो साफ होता है कि फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट यानी FCRA में किए गए बदलाव सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं है, बल्कि देश की सिक्योरिटी, इकोनॉमी और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उठाया गया बड़ा फैसला है. जो संसद के मानसून सत्र में संबंधित विधेयक पास होने के बाद लागू हो जाएगा.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2012 में जब सरकार ने फॉरेन फंडिंग का लेखा जोखा रखना शुरू किया, 52,159 संस्थाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया. लेकिन, आज इनमें से सिर्फ 14,455 के पास ही एक्टिव FCRA लाइसेंस है. इन्हें हर साल लगभग ₹22,000 करोड़ का विदेशी फंड मिलता है. अकेले 2019-20 से 2021-22 के बीच 13,500 से ज्यादा संस्थाओं को ₹55,700 करोड़ से अधिक की फॉरेन फंडिंग मिली.

इस बड़े फंड का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई, इलाज और मदद के लिए ही नहीं हुआ, बल्कि पर्यावरण के नाम पर प्रोटेस्ट करने, मीडिया नैरेटिव सेट करने, पॉलिसी रिसर्च और आंदोलनों का बखेड़ा खड़ा करने में भी किया गया. जब किसी देश में हजारों करोड़ रुपये का विदेशी पैसा आ रहा हो, तो कोई भी देश इसे बिना जांच-पड़ताल के नहीं छोड़ सकता.

More Read

मद्रास हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: “ईसाई रिलीजन एक ‘मसीहाई मजहब है, जिसका धार्मिक मिशन सबको ईसा मसीह के शरण में लाना है”; ज़ेन ट्रस्ट की FCRA अपील खारिज!
अडानी को क्लीन चिट और FCRA Bill 2026  पर यू-टर्न: क्या पर्दे के पीछे हुई भारत-अमेरिका की बड़ी ‘क्रॉस-डील’?
FCRA Bill 2026: विदेशी चंदे पर नियंत्रण या फिर दोहरा रवैया? सरकार पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल?
ISD Radio: FCRA कानून पर घिरी सरकार!

FCRA पर सख्त एक्शन के 4 बड़े कारणः

1. इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में रुकावटः

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) जैसी सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में बार-बार बताया कि भारत के कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को रोकने के लिए विदेशी पैसे का इस्तेमाल किया गया. तमिलनाडु के कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट से लेकर कई पावर प्रोजेक्ट्स के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों में विदेशी फंडिंग के सबूत मिले. तमिलनाडु के थूथुकुडी (स्टेरलाइट) कॉपर प्रोजेक्ट को बंद कराने और माइनिंग इलाकों में लोगों को भड़काने के पीछे कुछ फॉरेन-फंडेड NGOs का हाथ पाया गया. डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को कोर्ट-कचहरी और प्रोटेस्ट में फंसाने से भारत की जीडीपी (GDP) ग्रोथ को हर साल 2 से 3 परसेंट का सीधा नुकसान हो रहा था.

2. ‘ग्रांट’ बना 21वीं सदी का नया हथियारः

आजकल की जंग सिर्फ टैंकों, मिसाइलों या फाइटर जेट्स से नहीं लड़ी जाती. आज की लड़ाई यूनिवर्सिटी, मीडिया, थिंक टैंक, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, एनवायरनमेंट कैंपेन और सोशल मूवमेंट्स के जरिए लड़ी जाती है. इस खेल में बंदूक की गोली की जगह ‘विदेशी ग्रांट’ को हथियार बनाया जाता है, ताकि देश के अंदर ही अशांति फैलाई जा सके.

3. फॉरेन फंडिंग से धर्मांतरण का खेलः

गृह मंत्रालय को मिले इनपुट्स के मुताबिक, देश के दूर-दराज और पिछड़े इलाकों में कई संस्थाएं ‘राहत और सोशल वर्क’ के नाम पर फॉरेन फंड ला रही थीं. जांच में सामने आया कि इस पैसे का बड़ा हिस्सा जबरन धर्मांतरण कराने और पर्सनल फायदे के लिए इस्तेमाल हो रहा था.

4. विदेशों में भारत की इमेज बिगाड़नाः

विदेशों से मिलने वाले पैसे के दम पर कुछ संस्थाएं भारत के अंदरूनी मामलों को ग्लोबल लेवल पर गलत तरीके से पेश कर रही थीं. भारत में मानवाधिकार (ह्यूमन राइट्स), लोकतंत्र या एनवायरनमेंट क्राइसिस का झूठा नैरेटिव बनाकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की इमेज को खराब करने की कोशिशें की जा रही थीं. इनमें एम्नेस्टी इंटरनेशनल इंडिया और CPR (सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च) जैसी संस्थाओं का नाम सामने आया.

दुनिया भर के देश क्यों रखते हैं फॉरेन फंडिंग पर कड़ी नजर?

अमेरिका में ‘फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट’ (FARA) के तहत विदेशी पैसे और प्रभाव पर बहुत सख्त नजर रखी जाती है. ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में ‘फॉरेन इन्फ्लुएंस ट्रांसपेरेंसी स्कीम एक्ट’ लागू किया. चीन में विदेशी NGOs के लिए दुनिया के सबसे कड़े नियम हैं, जबकि यूरोपीय देश भी विदेशी पैसों से चलने वाले सोशल और पॉलिटिकल नेटवर्क्स पर लगातार नकेल कस रहे हैं.

NGOs के काम में ट्रांसपेरेंसी लाने और पैसों की हेराफेरी रोकने के लिए सरकार ने ये बड़े बदलाव किए हैं:

1. रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं होने पर भी प्रॉपर्टी होगी जब्त:

पुराने कानून में प्रॉपर्टी तभी जब्त होती थी जब रजिस्ट्रेशन कैंसिल होता था या खुद सरेंडर किया जाता था. नए बिल का सबसे अहम नियम यह है कि अगर किसी NGO का FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द होता है, एक्सपायर होता है, या वे खुद इसे रिन्यू नहीं कराते हैं, तो विदेशी पैसे से बनाई गई उनकी प्रॉपर्टीज (जैसे स्कूल, हॉस्पिटल, जमीन, दफ्तर आदि) का कंट्रोल सरकार द्वारा बनाई गई ‘डेजिग्नेटेड अथॉरिटी’ (Designated Authority) के पास चला जाएगा. सरकार उन प्रॉपर्टीज को सेंट्रल या स्टेट गवर्नमेंट के विभागों को सौंप सकती है या नीलाम कर सकती है. नीलामी का सारा पैसा देश के खजाने में जमा होगा.

2. मिक्स-फंड वाली प्रॉपर्टीज पर भी असर:

अगर किसी प्रॉपर्टी को बनाने में विदेशी और भारतीय (डोमेस्टिक) दोनों फंड्स का इस्तेमाल हुआ है, तब भी पूरी प्रॉपर्टी अथॉरिटी के पास ही जाएगी. भारतीय पैसे वाले हिस्से का दावा संगठन को अलग से साबित करना होगा.

3. अकाउंट और फंड मैनेजमेंट के नियम सख्तः

सिर्फ SBI के प्राइमरी खाते से ही लेन-देन होगा. पहले के नियमों में एक बड़ा NGO विदेशी पैसा लेकर उसे छोटे-छोटे लोकल NGOs को ट्रांसफर (Sub-grant) कर देता था. इससे पैसे का असली सोर्स और उसका इस्तेमाल कहां हो रहा है, यह पता लगाना मुश्किल हो जाता था. अब नए नियमों के तहत FCRA फंड को किसी दूसरे NGO या व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता.

4. खर्चों पर भी सख्तीः

पहले NGOs विदेशी फंड का 50% तक हिस्सा अपने ऑफिस के खर्च, अफसरों की सैलरी और ट्रैवलिंग (Administrative Expenses) पर उड़ा देते थे. या फिर कागजों में प्रशासनिक खर्च दिखाकर उसका दुरुपयोग करते थे. सरकार ने इसे घटाकर अधिकतम 20% कर दिया है, ताकि कम से कम 80% पैसा सीधे उस काम पर लगे जिसके लिए फंड आया है.

5. मुख्य अधिकारियों की जिम्मेदारी तय:

NGO चलाने वाले सभी मेन मेंबर्स, डायरेक्टर्स और ट्रस्टियों के लिए आधार की डिटेल्स देना अनिवार्य कर दिया गया है (विदेशी नागरिकों के लिए पासपोर्ट या OCI कार्ड आवश्यक है). इनके लिए यह भी जरूरी रहेगा कि अगर NGO बंद होता है, तो इसकी सूचना सरकार को दें. ऐसा न करने पर फॉरेन-फंडेड एसेट्स को हमेशा के लिए जब्त कर लिया जाएगा.

6. सजा के नियम में बदलाव:

नियमों के उल्लंघन की जांच शुरू करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय की इजाजत जरूरी होगी. हालांकि, जेल की अधिकतम सजा को 5 साल से घटाकर 1 साल किया गया है, लेकिन जुर्माना बरकरार रहेगा.

नए बदलाव से NGOs को क्यों आ रहा है पसीना?

1. फंडिंग बंद करने के बाद भी एसेट खोने का डर: अगर किसी NGO ने सालों पहले फॉरेन फंड से कोई हॉस्पिटल बनाया था और अब वह सिर्फ भारतीय चंदे पर चल रहा है, तो भी FCRA लाइसेंस रिन्यू न कराने पर उसका हॉस्पिटल जब्त हो सकता है.

2. निकलने (Exit) का रास्ता नहीं: NGOs के पास FCRA सिस्टम से बाहर निकलने का प्रैक्टिकल ऑप्शन नहीं बचा है, क्योंकि बाहर निकलते ही उन्हें अपनी पुरानी प्रॉपर्टीज से हाथ धोना पड़ सकता है.

3. अपील का मौका नहीं: बिल में रजिस्ट्रेशन रिन्यू न होने या रिजेक्ट होने के खिलाफ कोर्ट में जाने का कोई अलग से अपीलीय तंत्र नहीं रखा गया है, जिससे NGOs चिंतित हैं.

FCRA में हुए इन बदलावों से एक बात साफ है कि सरकार ईमानदारी से काम करने वाले और समाज की भलाई में लगे NGOs के खिलाफ नहीं है. लेकिन ‘सोशल वर्क’ के नाम पर देश के डेवलपमेंट को रोकने, अशांति फैलाने या नेशनल सिक्योरिटी से खिलवाड़ करने वाले फॉरेन नेटवर्क्स के लिए अब भारत में सारे रास्ते बंद हो चुके हैं.

भारत ने दुनिया को साफ मैसेज दे दिया है कि वह ट्रेड, फ्रेंडशिप और चैरिटी के लिए पूरी तरह खुला है, लेकिन देश की सिक्योरिटी और आजादी के साथ कोई समझौता नहीं होगा.

Courtesy Desk July 22, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: #NGO, FCRA, fcra amendment, FCRA bill, NGO

Related

क्या राज है जिसे क्विंट के मालिक राघव बहल छिपा रहे हैं?

क्विंट के मालिक राघव बहल भी एनडीटीवी के मालिक प्रणय...

July 22 2026

कट्टरपंथियों के विरुद्ध असहयोग आंदोलन का वक्त अब आन पड़ा है!

नुपुर शर्मा के विरुद्ध फतवा और नुपुर के समर्थन में...

July 11 2022

India Speaks Daily - ISD News

अगस्ता के पेड हाॅलिडे पर इटली घूमने गए पत्रकार सोनिया गांधी को बचाने के लिए खुलकर आए सामने!

पूरी दुनिया में पहली बार ऐसा देखने में आ रहा...

July 22 2026

amnesty

Amnesty International, an Stooge of White West, i.e. London and USA तो अंग्रेजों की खुफिया एजेंसी है एमनेस्टी!

वह एक ऐसी संस्था है, जो सर्वव्यापी है। उसके कई...

July 22 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

न्यायपालिका

मद्रास हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: “ईसाई रिलीजन एक ‘मसीहाई मजहब है, जिसका धार्मिक मिशन सबको ईसा मसीह के शरण में लाना है”; ज़ेन ट्रस्ट की FCRA अपील खारिज!

October 8, 2026
देशफिफ्थ कॉलमविदेशसंपादकीय

अडानी को क्लीन चिट और FCRA Bill 2026  पर यू-टर्न: क्या पर्दे के पीछे हुई भारत-अमेरिका की बड़ी ‘क्रॉस-डील’?

August 12, 2026
SDEO's Storyदेशफिफ्थ कॉलम

FCRA Bill 2026: विदेशी चंदे पर नियंत्रण या फिर दोहरा रवैया? सरकार पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल?

August 7, 2026
ISD Radio

ISD Radio: FCRA कानून पर घिरी सरकार!

August 7, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?