संदीपदेव । कल मैंने कोविड टीका के दुष्प्रभाव पर वैश्विक शोध और उसके परिणाम पर लेख लिखा था। दक्षिण कोरिया, जापान, जर्मनी और इटली में टीका ले चुके लोगों और उन पर हुए दुष्प्रभाव पर हुए शोध को आम भाषा हिंदी में लोगों के सामने रखा था। उस लेख में भारत पर अभी बहुत कुछ लिखा भी नहीं था, लेकिन भारत में पनप चुकी एक ‘सरकारी ब्रेनडेड जमात’ मुझ पर हमलावर हो उठी। मेरे द्वारा किसी का नाम लिखा भी नहीं था, लेकिन ऐसा लगता है कि इस ब्रेनडेड जमात ने अपने ‘मालिक’ की दाढ़ी का तिनका ढूंढ लिया था! 😀
आज सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया है। अब सुप्रीम कोर्ट को भी गाली देंगे ब्रेनडेड? सुप्रीम कोर्ट ने किसी को दोष न देते हुए कोविड टीका के दुष्प्रभाव से प्रभावित लोगों के लिए सरकार से एक मुआवजा पॉलिसी बनाने को कहा है।
याद हो कि इससे पहले केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि कोविड टीका के कारण मरे लोगों से हमें सहानुभूति है, परंतु हमने जनता पर टीका लेने के लिए कोई दबाव नहीं डाला था, इसलिए मुआवजा नहीं दे सकते। जबकि सरकार ने यह साफ़-साफ़ झूठ बोला था कि उसने दबाव नहीं बनाया, जबकि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी रोकने से लेकर आम लोगों की यात्रा बिना सर्टिफिकेट के निषिद्ध कर दिया गया था।
मृत्यु और सेहत पर भी जो लोग आम लोगों के साथ खड़े नहीं हो सकते, वह किसी भी तरह से मनुष्य कहलाने लायक नहीं हैं!
सुप्रीम कोर्ट को बधाई और बधाई उन लड़नें वालों को भी जो झूठ की मार्केटिंग और आडंबर में सच के लिए कोर्ट में एड़ियां रगड़ते रहे!
न्यूज18 के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स और उससे जुड़े मुआवजा पॉलिसी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स पर नो फॉल्ट मुआवजा पॉलिसी बनाने का निर्देश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि टीकाकरण के बाद होने वाले दुष्प्रभावों की निगरानी के लिए मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी।
समाचार एजेंसी पीटीआई के भी मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट यानी ने कोविड-19 रोधी टीकाकरण के बाद होने वाले गंभीर दुष्प्रभाव के लिए नो फॉल्ट मुआवजा पॉलिसी यानी दोष निर्धारण के बगैर मुआवजा देने की नीति तैयार करने का केंद्र सरकार को मंगलवार को निर्देश दिया।
मेरा अगला लेख और धमाकेदार होगा,जो वैश्विक लॉकडाउन की साजिशों को खोलेगा और वह भी वैश्विक डाटा और दस्तावेज के आधार पर लिखा जएगा। तो आप लोग #indiaspeakdaily News Portal को पढ़ते रहिए, क्योंकि इन मुद्दों पर सोशल साइट्स पर सच लिखते ही बैन लगता है। इसीलिए इससे संबंधित या अन्य जैसे- HPV टीका के दुष्प्रभाव, #EpsteinFiles एवं अन्य और भी ढेर सारे खुलासे अब से आपको लेख और पॉडकास्ट के रूप में No-Left, No-Right, Only Sanatani Voice विजन को आगे लेकर चलने वाले इसी India Speak Daily न्यूज वेबसाइट पर आपको मिला करेगी। धन्यवाद।
यह भी पढ़ें-कोविड-19 mRNA टीके और ‘टर्बो कैंसर’ का संकट: वैश्विक वैज्ञानिक शोध से सामने आई सच्चाई!
