By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: शौर्य स्मारक भोपाल: भारत के लिए शहीद हुआ हर एक सैनिक यहाँ कहता है अपनी कहानी!
Share
Notification
Latest News
संस्मरण…मेरा वह पहला मोबाइल!
SDeo blog
‘पसमांदा सुल्तान’ अमर रहे! ‘पसमांदा सुल्तान’ की जय!
SDeo blog संघवाद
गौरक्षा के लिए श्रीविद्यामठ से लखनऊ की ओर प्रस्थान
सनातन हिंदू धर्म
मोदी का दावा और हकीकत!
ISD Reels
डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में हम उपनिवेशवाद के सपने को पूरा करने जा रहे हैं: मार्को रूबियो।
विदेश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > Blog > पर्यटन > शौर्य स्मारक भोपाल: भारत के लिए शहीद हुआ हर एक सैनिक यहाँ कहता है अपनी कहानी!
पर्यटन

शौर्य स्मारक भोपाल: भारत के लिए शहीद हुआ हर एक सैनिक यहाँ कहता है अपनी कहानी!

Sonali Misra
Last updated: 2018/04/09 at 2:35 PM
By Sonali Misra 1.5k Views 7 Min Read
Share
7 Min Read
शौर्य स्मारक, भोपाल
SHARE

किसी किसी शहर में कदम रखते ही अपनेपन का अहसास होता है, जैसे कोई है, कुछ है जो आपको खींच रहा है। कोई कहानी है, जो आपको कानों में बात कहने के लिए बुला रही है। राजा भोज के नगर भोजपाल अर्थात मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 31 मार्च को कदम रखा तो गर्मी की तेज लहर ने दिल को सहमा दिया और एक आशंका घर कर गयी कि उफ़, कितनी गर्मी है। दो ही दिन पहले कई न्यूज़ चैनल भयंकर गर्मी की आशंका व्यक्त कर चुके थे और भोपाल में पानी की विकट होती समस्या पर खबरें दिखा चुके थे, तो मन तैयार तो था ही, परन्तु मन और तन के तैयार होने में अंतर होता है।

दिन भर मीडिया महोत्सव में चर्चाओं और विमर्श के उपरान्त अब समय था भोपाल दर्शन का। आयोजकों की तरफ से भोपाल में नव निर्मित शौर्य स्मारक ले जाने का कार्यक्रम था। भोपाल के शांत टीलों पर बना यह शौर्य स्मारक कोई साधारण स्मारक नहीं है। इस स्मारक में एक सैनिक के जीवन के विभिन्न रूपों और पहलुओं को प्रदर्शित किया गया है। इसमें सैनिक का जीवन है, तड़तडाती गोलियों की आवाजें हैं, और मृत्यु का अंधेरा है। यह अँधेरा आपको जीवन की उस सच्चाई से रूबरू कराता है जो हमेशा ही सैनिकों के सामने रहती है। उनके जीवन की अनिश्चितता के साथ ही यह स्मारक सियाचीन के ग्लेशियर की ठंडक से भी पर्यटकों का परिचय कराता है। इस स्मारक में जब आप गोलियों की आवाजों के सामने आते हैं, तो आपको एक सिहरन होती है मगर वह सिहरन आपको उस खून जमा देने वाले क्षणों का अनुमान लगाने में सफल होती है, जो सिहरन हमारे वीर सैनिक सहते हैं।

शौर्य स्मारक

इस स्मारक में शहीदों के नाम से लेकर भारत के राष्ट्रपतियों के चित्र भी हैं। साथ ही यहाँ पर सेना की विभिन्न रेजीमेंटों के झंडे और चिन्ह भी हैं। चित्रों में भारत विभाजन से लेकर 1972 के युद्ध तक के चित्र हैं। जब आप भारत विभाजन को याद करते हैं और उसके उपरान्त अपनी ही भूमि को बनाए रखने के लिए तमाम शहादतों को याद करते हैं, तब आपको याद आता है ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह, इंशाअल्लाह का नारा’ और इस पवित्र स्थान पर आप एक अनकही नफरत और उन लोगों के प्रति एक वितृष्णा से भर उठते हैं। भारत को एक रखने के लिए हमारे सैनिकों ने अपने शीश कटाए हैं, और इन कटे हुए शीशों से टपकता लहू आपको इस शौर्य स्मारक में बार-बार उन कुर्बानियों की याद दिलाएगा।

शौर्य स्मारक 1

शौर्य स्मारक इसलिए जाना आवश्यक है जिससे हम सभी को यह याद रह सके कि कोई है जो हमारी सीमाओं की रक्षा और हमारी रक्षा के लिए अपनी जान मुस्तैदी से देने के लिए तैयार है। कोई है जो यह नहीं देखता कि कितना तापमान है? कहीं सियाचीन ग्लेशियर की बरफ से उसकी उंगलियाँ तो नहीं गल रहीं, कहीं वह किसी बर्फीले तूफ़ान में दब तो नहीं जाएगा? उसका शव सही सलामत तो जाएगा न वापस? उसे कोई चिंता नहीं होती, उसे चिंता होती है तो बस इस बात की कि उसकी भारत माता में स्वतंत्रता की लौ हमेशा जाग्रत रहे। और यही लौ इस स्मारक में प्रज्ज्वलित हो रही है। इस स्मारक में पर्यटक हर शहीद हुए सैनिक से संवाद सा करता है।

More Read

हरिद्वार के हरकी पैड़ी में गैर हिंदू के प्रवेश पर रोक!
क्या 2014 के बाद से ही भारतीय सेना मजबूत हुई ?
गोवा का इतिहास और उसका मुक्ति संघर्ष!
सनातन धर्म के शत्रुओ के समूल विनाश की कामना से शिवशक्ति धाम डासना में स्थापित होने वाला पांच धातुओं का शिव परिवार गंगा स्नान करके आज मेरठ पहुंचा

अरेरा पहाड़ी पर स्थित लौह-शिल्प आधारित यह शौर्य स्मारक लगभग 51 हजार 250 वर्ग मीटर भूमि पर बनाया गया है। शौर्य स्मारक का निर्मित क्षेत्रफल लगभग 8,000 वर्ग मीटर है। इस शौर्य स्मारक में प्रवेश करने के बाद आप युद्ध और विध्वंस से परिचित होते हैं। युद्ध से हुए विनाश से यह धरती किस प्रकार रोती है, यह आप इस स्मारक में प्रवेश करते ही अनुभव करेंगे। भोपाल में बना यह शौर्य स्मारक संभवतया भारत के शहीदों की याद में बना हुआ प्रथम शौर्य स्मारक है। पृथ्वी पर बना 62 फीट के लगभग लम्बा यह स्तंभ, एक सैनिक के जीवन की उस ऊंचाई के सामने बौना ही है, जो उसने अपनी मातृभूमि की सेवा कर प्राप्त की है। भारत तोड़ो गैंग के प्रति यहाँ आकर नफरत और ही बढ़ेगी, जब आप बंदूकों को पाएंगे और टोप पाएंगे मगर वे जिस सिर पर पहनी जाएँगी, वे सिर नदारद होंगे!

भारत के इन अमर शहीदों को प्रणाम कर हम सब एक बार फिर से आयोजन स्थल की तरफ चल पड़े थे। उस स्मारक में सफ़ेद ही गुलाब थे, सफ़ेद रंग शांति का प्रतीक है, सफ़ेद रंग सज्जनता का प्रतीक है, जो भारत की मूलभूत पहचान है। भारत के सैनिक इस पहचान को अक्षुष्ण रखने के लिए अपना जीवन कुर्बान कर देते हैं, और हम सबके सामने बस यही प्रश्न छोड़ जाते हैं, कि क्यों कुछ लोग उनके मानवाधिकारों के स्थान पर दानवों के मानवाधिकारों की बात करते हैं। गोलियों की आवाजों के बीच यही आवाज़ आती है

“कट गए सर हमारे तो कुछ गम नहीं,
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया,
मरते मरते रहा बांकपन साथियों,
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों”

वतन को सम्हालना ही होगा, अपने अपने स्तर पर, अपनी अपनी क्षमता में, राजा भोज की भूमि पर यात्रा अभी जारी थी, मगर नम आँखें कह रही थीं, बस यहीं रह जाएं, कर्ज बहुत है हम पर इन शहीदों के! इन्हें नमन कर कुछ तो कर्ज चुकाया जाए।

URL: Shaurya Memorial: martyrdom for india every soldier says here his story!

Keywords: Shaurya Smarak, bhopal tourism, Indian army, bhopal, madhya pradesh, tourist places in india, भोपाल, शौर्य स्मारक

Related

TAGGED: bhopal, incredible india, indian army, tourist places in india
Sonali Misra April 9, 2018
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Sonali Misra
Posted by Sonali Misra
Follow:
सोनाली मिश्रा स्वतंत्र अनुवादक एवं कहानीकार हैं। उनका एक कहानी संग्रह डेसडीमोना मरती नहीं काफी चर्चित रहा है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति कलाम पर लिखी गयी पुस्तक द पीपल्स प्रेसिडेंट का हिंदी अनुवाद किया है। साथ ही साथ वे कविताओं के अनुवाद पर भी काम कर रही हैं। सोनाली मिश्रा विभिन्न वेबसाइट्स एवं समाचार पत्रों के लिए स्त्री विषयक समस्याओं पर भी विभिन्न लेख लिखती हैं। आपने आगरा विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में परास्नातक किया है और इस समय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से कविता के अनुवाद पर शोध कर रही हैं। सोनाली की कहानियाँ दैनिक जागरण, जनसत्ता, कथादेश, परिकथा, निकट आदि पत्रपत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं।
Previous Article भारत बंद के दंगाईयों को कांग्रेस कर रही कानूनी मदद और ‘भीम आर्मी’ कर रही गृह युद्ध की तैयारी!
Next Article युवराज राहुल गांधी उपवास आपके वश में नहीं, आप तो बस देश जलाओ! इसी में आपके खानदान को महारत हासिल है!
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

संस्मरण…मेरा वह पहला मोबाइल!
‘पसमांदा सुल्तान’ अमर रहे! ‘पसमांदा सुल्तान’ की जय!
गौरक्षा के लिए श्रीविद्यामठ से लखनऊ की ओर प्रस्थान
मोदी का दावा और हकीकत!

You Might Also Like

पर्यटन

हरिद्वार के हरकी पैड़ी में गैर हिंदू के प्रवेश पर रोक!

January 17, 2026
आजाद भारत

क्या 2014 के बाद से ही भारतीय सेना मजबूत हुई ?

November 24, 2025
अनोखा इतिहासआजाद भारतपर्यटन

गोवा का इतिहास और उसका मुक्ति संघर्ष!

January 5, 2025
पर्यटन

सनातन धर्म के शत्रुओ के समूल विनाश की कामना से शिवशक्ति धाम डासना में स्थापित होने वाला पांच धातुओं का शिव परिवार गंगा स्नान करके आज मेरठ पहुंचा

July 30, 2024
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?