इंडिया स्पीक डेली संपादकीय। भारतीय राजनीति में ‘सामाजिक न्याय’ और ‘महिला सशक्तिकरण’ का विमर्श जब वैचारिक पाखंड और चयनात्मक दृष्टिकोण की भेंट चढ़ता है, तो वह केवल जनभावनाओं को आहत ही नहीं करता, बल्कि एक गहरे राजनीतिक ध्रुवीकरण को भी जन्म देता है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार मनुस्मृति को निशाना बनाना और सनातन धर्मशास्त्रों पर अनर्गल टिप्पणियां करना इसी दिशाहीन राजनीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
हाल ही में राहुल गांधी ने यह आरोप लगाते हुए मनुस्मृति पर तीखा हमला बोला कि “मनुस्मृति ने महिलाओं को पराधीन बनाया है।” राहुल गांधी ने पुणे के कार्यक्रम में ‘मनुस्मृति’ और पितृसत्ता पर जो मुख्य बातें कहीं, उनका बयान इस प्रकार है:-
“मनुस्मृति की विचारधारा कहती है कि एक महिला को हमेशा अपने पिता, अपने पति या अपने बेटे के अधीन रहना चाहिए।
महिलाएं किसी के अधीन नहीं हैं, वे स्वयं की हैं।”
“आरएसएस की मानसिकता महिलाओं को बांधकर रखने की है, जबकि हमारा मानना है कि महिलाओं को पूरी आजादी मिलनी चाहिए।”
“महिलाओं को केवल एक माँ, पत्नी या बेटी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। समाज में उनका अपना एक स्वतंत्र स्थान और पहचान होनी चाहिए।”

किंतु विडंबना यह है कि मंच पर एक ओर जहां वे हिंदू धर्मग्रंथों को कठघरे में खड़ा कर रहे थे, वहीं उनके बगल में सिर से पैर तक हिजाब और मजहबी लबादे में ढकी एक महिला मौजूद थी। इस अंतर्विरोध पर तीखा पलटवार करते हुए हिंदू समाज पूछ रहा है कि क्या राहुल गांधी के साथ खड़ी उस महिला पर भी यह लबादा मनुस्मृति ने ही ओढ़ाया है?

यह प्रहार उस बौद्धिक और राजनीतिक दोहरेपन की कलई खोलता है, जहाँ सुधार के नाम पर केवल बहुसंख्यक समाज की आस्थाओं को अपमानित किया जाता है, जबकि अन्य मजहबों में महिलाओं की व्यक्तिगत स्वतंत्रता और समानता पर थोपे गए बंधनों पर रहस्यमयी चुप्पी साध ली जाती है।

शंकराचार्य का तीखा खंडन और शास्त्रार्थ की वास्तविकता
राहुल गांधी के इन सतही बयानों पर ज्योतिर्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने भी कड़ा एतराज जताते हुए इसे घोर अज्ञानता और सनातन परंपरा के प्रति दुर्भावनापूर्ण मानसिकता का परिचायक बताया है।
*श्लोक की गलत व्याख्या: श्लोक ‘पिता रक्षति कौमारे, भर्ता रक्षति यौवने…’ को राहुल गांधी द्वारा स्त्री की परतंत्रता बताना संस्कृत व्याकरण और शास्त्रीय दृष्टि से पूरी तरह त्रुटिपूर्ण है। यहाँ ‘रक्षति’ का अर्थ सुरक्षा, सम्मान और भरण-पोषण के दायित्व का विधान है, न कि नियंत्रण (नियन्त्रयति) का।

*सनातन में नारी गरिमा: ऋग्वेद की मन्त्रद्रष्टा ऋषिकाओं—गार्गी, मैत्रेयी, लोपामुद्रा से लेकर ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’ तक, भारतीय वांग्मय में स्त्री को आश्रित नहीं, अपितु ‘शक्ति’ और ‘महानिर्मात्री’ के रूप में सर्वोच्च स्थान दिया गया है।
*संविधान बनाम ग्रंथ का भ्रम: शंकराचार्य जी ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्र भारत का शासन केवल भारत के संविधान से संचालित होता है। राजनीतिक नैरेटिव गढ़ने के लिए किसी दल को जबरन मनुस्मृति से जोड़ना मनगढ़ंत और आधारहीन है।

राहुल का बयान भाजपा को दे रहा है बढ़त!
भारतीय राजनीति के वर्तमान परिदृश्य में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का राजनीतिक विमर्श पूरी तरह ‘सामाजिक न्याय’, ‘भागीदारी’ और ‘जातिगत समीकरणों’ के इर्द-गिर्द केंद्रित हो चुका है। हाल ही में मनुस्मृति को लेकर दिए गए उनके बयानों, जातिगत जनगणना की पुरजोर मांग और निजी क्षेत्र में आरक्षण के सुझावों ने एक नई राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का एक वर्ग यह सवाल उठा रहा है कि क्या कांग्रेस की यह आक्रामक रणनीति पारंपरिक और उच्च वर्ग के मतदाताओं को असहज कर अंततः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रही है।
मुद्दों की त्रयी और उठता राजनीतिक विवाद
*सांस्कृतिक और पारंपरिक ग्रंथों पर प्रहार: मनुस्मृति और अन्य पारंपरिक मान्यताओं पर लगातार आलोचनात्मक टिप्पणियों को एक बड़ा वर्ग हिंदू संवेदनाओं पर चोट के रूप में देखता है। आलोचकों का तर्क है कि ऐसे बयानों से सामान्य मतदाता खुद को आहत महसूस करता है, जिससे सत्ता पक्ष के प्रति नाराजगी होने के बावजूद वह कांग्रेस के साथ जुड़ने में हिचकिचाता है।
*जातिगत जनगणना और सामाजिक पुनर्संरचना: जातिगत जनगणना की मांग जहां एक ओर हाशिए पर खड़े वर्गों को एकजुट करने का प्रयास है, वहीं दूसरी ओर इसे समाज को जातियों में बांटने और सवर्ण समाज की चिंताओं को नजरअंदाज करने की राजनीति के रूप में भी प्रचारित किया जा रहा है।
*निजी क्षेत्र में आरक्षण की बहस: कॉर्पोरेट और निजी क्षेत्र में आरक्षण की मांग से मध्य वर्ग और प्रोफेशनल्स के बीच असंतोष की स्थिति बनी है, जिससे आर्थिक सुधारों और योग्यता आधारित प्रणाली के समर्थक वर्ग में दूरी बढ़ी है।
रणनीति या अनचाहा नुकसान?
राजनीतिक पंडितों के अनुसार, राहुल गांधी की रणनीति बहुजन, दलित और पिछड़े वर्ग (Pichhda, Dalit, Alpsankhyak) के एक बड़े गठबंधन को साधने की है। हालांकि, आलोचकों और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का मानना है कि इस रणनीति के चलते उत्पन्न होने वाली प्रतिक्रिया (Backlash) उच्च जातियों और पारंपरिक हिंदू वोट बैंक को भाजपा के पक्ष में और मजबूती से लामबंद कर देती है।
विपक्ष के भीतर और बाहर भी यह विमर्श जारी है कि क्या यह वैचारिक स्पष्टता है या फिर एक ऐसा राजनीतिक कदम जो वास्तविक जनमुद्दों और असंतोष को सांस्कृतिक और पहचान की राजनीति में उलझाकर सत्ता पक्ष को बढ़त दिला देता है।
सनातन विरुद्ध बयान से हिंदुओं को कांग्रेस से दूर कर रहे हैं राहुल गांधी!
लगातार सनातन विरोधी बयानबाजी, निजी क्षेत्र में आरक्षण की अव्यावहारिक मांगें और सामाजिक विभाजन को हवा देने वाली राजनीति से आम हिंदू मतदाता अपने सांस्कृतिक अस्तित्व को खतरे में महसूस कर रहा है। जब तथाकथित प्रगतिशील विमर्श में इस्लामी हिजाब जैसी व्यवस्थाओं पर चुप्पी और हिंदू ग्रंथों पर अनवरत प्रहार एक साथ दिखते हैं, तो सत्ता पक्ष से असंतुष्ट बैठा सामान्य मतदाता भी कांग्रेस के इस चयनात्मक रुख से ठगा हुआ महसूस करता है।
नतीजतन, राहुल गांधी की यह वैचारिक अपरिपक्वता और सनातन-विरोधी टिप्पणियां अंततः भाजपा के पक्ष में एक मजबूत सांस्कृतिक लामबंदी तैयार कर देती हैं, जिससे विपक्ष का हर दांव उलटा पड़ता नजर आ रहा है।
संपादकीय टिप्पणी:-
राहुल गांधी ने न मनुस्मृति पढ़ा, न कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनुस्मृति पढ़ा, लेकिन दोनों जब-तब मनुस्मृति के विरुद्ध प्रलाप शुरू कर देते हैं! मनुस्मृति पर अनर्गल प्रलाप के कारण ही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत किया था, इसके बावजूद यह न कुछ सीखे, न संभले! और यह सीखेंगे भी नहीं!
इन्हें और इसके अध्यक्ष को लगता है कि भाजपा और संघ मनुस्मृति का सम्मान करते हैं, इसलिए मनुस्मृति पर हमला करो!
अरे मूर्खों, भाजपा-संघ मनु स्मृति से इतना विरोध रखते हैं कि मनुस्मृति जलाने की समर्थक प्रियंका गौतम को दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा कोंडली विधानसभा से उसे टिकट देती है और मनुस्मृति विरोधी दिलीप मंडल जैसों को मोदी सरकार अपने यहां जगह देती है!
यही नहीं, अमेरिका में पंजीकृत संघ के प्रमुख ‘संघावत’ ने मनुस्मृति का विरोध करते हुए बयान दिया था, “संघ परिवार मनुस्मृति या किसी एक पुरानी पुस्तक पर आधारित व्यवस्था में विश्वास नहीं रखता।” ‘संघावत’ के अनुसार, “प्राचीन काल से भारतीय समाज किसी एक ग्रंथ से नहीं चला है और आज के समय में देश को पुरानी असमानताओं को छोड़कर एक नई, समावेशी ‘स्मृति’ की आवश्यकता है।”
कांग्रेस-भाजपा-संघ-अन्य पार्टियों के नेता ‘भीमवादियों’ को खुश करने के लिए जब-तब मनुस्मृति पर हमला करते रहते हैं! अरे मूढ़ों तुम मनुष्य हो, यही मनुस्मृति की शक्ति है! मनु की संतानें ही मानव कहलायीं! क्या तुम लोग पशु हो?
