संदीप देव। संघ प्रमुख ‘संघावत’ के बयान से स्पष्ट है कि संघ कभी मुस्लिम विरोधी नहीं रहा। वह केवल ‘मुस्लिम नफरत’ का इस्तेमाल भाजपा को सत्ता दिलाने और हिंदुओं को डरा कर अपने पाले में रखने के लिए करता है! और जब भाजपा को सत्ता मिल जाती है तो वह अल्पसंख्यक के नाम पर 300 योजनाएं चला कर उनका शुक्रिया अदा करती है कि तुम्हारा धन्यवाद कि तुम्हारे डर के कारण मूढ़ और डरे हुए हिंदुओं ने मुझे सत्ता सौंपी!
RSS के नागपुर मुख्यालय में एक इस्लामी आतंकी संगठन का व्यक्ति प्रशिक्षण पाता रहा, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच बनाकर इन्होंने कट्टरपंथ को प्रश्रय दिया, लश्कर का तालिब हुसैन संघी पार्टी भाजपा के जम्मू-कश्मीर में सोशल मीडिया प्रमुख बना, कन्हैयालाल का गला काटने वाला रियाज अत्तारी इन्हीं के मुस्लिम मंच से निकल कर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में भर्ती हुआ था। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के पे-रोल पर पलने वाले अनेक संघियों को समय-समय पर देश की एजेंसियों ने पकड़ा है!

तो संघ केवल इस्लाम नहीं, आतंकवादी-कट्टरपंथी इस्लाम का पोषक है! वह जानता है कि भाजपा को सत्ता दिलाने में कट्टपंथी इस्लाम का भय ही हिंदुओं को डरा कर वोट में तब्दील करेगा। इसलिए संघ यह काम स्वतंत्रता के पहले से कर रहा है।
पुख्ता साक्ष्य के साथ इन्हीं के एक लेखक ने लिखा है (अब वह पुस्तक गायब कर दी गई है) कि विभाजन के समय संघ के लोग मुस्लिमों के वेश में मुस्लिम गुट में शामिल होकर हिंदुओं पर हमला करते थे ताकि डरा हुआ हिंदू इनकी शरण में आए! संघ हिंदुओं की सर्वाधिक विनाशक संस्था है, जो हिंदुओं को ठग कर, उन्हें भयभीत कर और इस्लाम को मजबूत बनाकर ईंधन पाती है!
संघ मूढ़ एवं अपने शास्त्रों से दूर हिंदुओं का ब्रेनवाश कर उसे गुलाम बनाता है! जैसे मस्जिद का कोई मौलाना एक मुस्लिम युवक का ब्रेनवाश कर उसे ‘फिदाइईन’ बना देता है, वैसे ही संघ अपने स्वयंसेवकों का ब्रेनवाश कर उसे शस्त्रविहीन ‘काल्पनिक भारत माता’ और ‘नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे’ के नाम पर कटने लायक भेड़ बना देता है! संघ एक ‘कल्ट’ है जो हिंदुओं का विनाश कर और उन्हीं हिंदुओं की आंखों में मिर्च डालकर इस ऊंचाई तक पहुंचा है!
