Abhishek Upadhyay अभिषेक वर्मा के साथ संघ प्रमुख! कभी हथियारों के सौदागर रहे अभिषेक वर्मा का ये ग़ज़ब मेकओवर है। ख़ुद संघ प्रमुख मोहन भागवत उनके साथ कार्यक्रम का हिस्सा हैं।
अभिषेक वर्मा मंच पर उनका स्वागत भी कर रहे हैं। अभिषेक वर्मा पर स्कॉर्पीन पनडुब्बी सौदे में रिश्वतख़ोरी के संगीन आरोप लगे थे।साल 2006 में ख़ुद BJP ने प्रेस कांफ्रेंस की थी। “War room leak” के सिलसिले में उनका नाम लिया था।


उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से काम करने वाला मुख्य बिचौलिया क़रार दिया था। BJP का यह बयान आज भी उसकी वेबसाइट पर पड़ा हुआ है। अभिषेक वर्मा पर CBI और ED ने मामले दर्ज किए। वे अरसे तक तिहाड़ जेल में भी रहे।


दैनिक जागरण में अक्टूबर 2025 में छपी ख़बर हथियार डीलर अभिषेक वर्मा पर चल रहे मामलों का ताज़ा अपडेट बताती है।
इस ख़बर के मुताबिक़ हथियार डीलर अभिषेक वर्मा से जुड़े मामले में अमेरिकी व्यवसायी का वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज होगा बयान। इस बीच उनका यह नया मेकओवर चर्चा का विषय बना हुआ है। अभिषेक वर्मा हिन्दी के महान कवि श्रीकांत वर्मा के बेटे हैं।
श्रीकांत वर्मा की एक कालजयी कविता है ‘हस्तक्षेप’ जो कहती है- “क्या कहेंगे लोग? लोगों का क्या? लोग तो यह भी कहते हैं मगध अब कहने को मगध है, रहने को नहीं कोई टोकता तक नहीं इस डर से कि मगध में टोकने का रिवाज न बन जाय!”
सो समय का नया प्रवाह है ये। न किसी को टोकिए। न कोई हस्तक्षेप कीजिए। तटस्थ रहिए और मस्त रहिए। आदर्शों का मगध कब का ध्वस्त हो चुका है।
साभार मूल लिंक
