By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने मुसलिम लीग से किया अपने बेटे का सौदा?
Share
Notification
Latest News
उप्र के सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी नागेश्वर राव की पार्टी!
Events and Activities
न्यायपालिका में बंद दरवाजों के बीच चल रही सौदेबाजी पर एक न्यायाधीश का विस्फोट!
न्यायपालिका संपादकीय
चुनावी मशीनरी पर संस्थागत कब्जे की नई ‘क्रोनोलॉजी’: कहीं भाई स्पीकर, कहीं पिता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष—चुनावी कुर्सियों पर ‘हितों के टकराव’ का खतरनाक राष्ट्रीय सिंडिकेट!
खोजी आलेख
आखिर इतनी डरी हुई क्यों है सरकार? #ISD Live Video
ISD videos
मोदी सरकार की ‘झुकती रीढ़’ और एलन मस्क का दुस्साहस! जब मोदी सरकार ने मस्क के लिए बदला कानून, तो मस्क ने शुरू की ब्लैकमेलिंग!
खोजी आलेख
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > वैचारिकी > जातिवाद > रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने मुसलिम लीग से किया अपने बेटे का सौदा?
जातिवाद

रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने मुसलिम लीग से किया अपने बेटे का सौदा?

Sonali Misra
By Sonali Misra 9 Min Read
Share
9 Min Read
Rohit Vemula Mother
SHARE

मां तो मां होती है! लेकिन जब वही मां बेटे की लाश का सौदा करने लगे तो आप उस मां को क्या कहेंगे? आपको याद है रोहित वेमुला जिसकी संदिग्ध मौत को आत्महत्या और जिसकी जाति को गलत तरीके से ‘दलित’ बताकर राहुल गांधी से लेकर सीताराम येचुरी तक और कन्हैया कुमार से लेकर उमर खालिद तक ने जमकर कोहराम मचाया था? बाद में पता चला कि रोहित वेमुला दलित था ही नहीं? और अब पता चल रहा है कि भारत विभाजन के दोषी ‘मुसलिम लीग’ की भारतीय शाखा ‘इंडियन युनियन मुसलिम लीग’ ने रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला को 20 लाख रुपये की पेशकश की थी? आखिर किसलिए? पढि़ए मां-बेटे के रिश्ते को सौदे में तब्दील करता सोनाली मिश्र द्वारा लिखा गया एक संवेदनशील लेख…

माँ एक ऐसा शब्द, जिसे सुनकर भगवान भी सोच में पड़ जाता है, स्रष्टि का सबसे पवित्र रिश्ता माँ का है, जिसमें न स्वार्थ है और न ही कलुषता। है तो केवल और केवल निस्वार्थ प्रेम! माँ के सामने आते ही आदर से हम दंडवत हो जाते हैं, हम सभी को लगता है कि औरत हर रिश्ते में स्वार्थी हो सकती है, मगर माँ के रूप में नहीं। माँ को ही चारों धाम हमारे शास्त्रों में कहा गया है। इतना पवित्र रिश्ता है माँ का, कि आज तक लक्ष्मण को दशरथ पुत्र के रूप में नहीं बल्कि सुमित्रानंदन के रूप में जाना जाता है। माँ अपना सर्वस्व न्योछावर करके भी अपने बच्चे की जान बचाती है, उसका सौदा नहीं करती! माँ के आंसुओं पर लोग पिघल जाते हैं। ऐसी ही एक माँ है राधिका वेमुला, जिनके आंसुओं ने न केवल पूरे भारत बल्कि विश्व के सामने भारत की एक ऐसी छवि प्रस्तुत की जिसका वास्तविकता से दूर दूर तक लेना देना नहीं था। राधिका वेमुला के आंसू आज ‘इन्डियन युनियन मुसलिम लीग’ की वादा खिलाफी के लिए हैं। मगर प्रश्न यह उठता है कि रोहित वेमुला की माँ के साथ मुसलिम लीग ने क्या वादा खिलाफी की? और किस बात का वादा किया गया था?

Radhika Vemula M/o Rohit Vemula has revealed that Muslim League promised her to give ₹20 Lakh to speak against Modi across nation but gave only ₹2 Lakh cheque but it was bounced. It was planted movement.

— Prashant Patel Umrao (@ippatel) June 18, 2018

More Read

एपिसोड-3: “हज़रत पैगंबर के अनुयायियों ने सोमनाथ की मूर्तियों के टुकड़े कर शूद्रों को मुक्त कराया”—‘गुलामगिरी’ के इस संवाद से क्या सिद्ध करना चाहते थे फुले?
एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!
एपिसोड-1: NCERT के जरिए बच्चों के मानस में औपनिवेशिक जहर: मिशनरी एजेंडा और फुले का विखंडनवादी विमर्श!
IIT Bombay विवाद के बीच सामाजिक सौहार्द की मिसाल: दलित समुदाय ने किया SC/ST Act के दुरुपयोग का विरोध, प्रोफेसर के समर्थन में उतरा ‘देवेंद्रकुला वेल्लालर’ समाज!

रोहित वेमुला, वह युवक जिसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। किसी के भी जीवन में अपने युवा बेटे का निर्जीव शरीर देखना बहुत ही त्रासद और यातना पूर्ण होता है। मगर इन यातना के क्षणों में कोई आपसे आकर यह कहे कि आप हमारे साथ यहाँ चलिए, उस मंच पर चलिए, हम आपकी त्रासदी का आपको पूरा मूल्य देंगे, तो आप क्या करेंगे? क्या हम वही करेंगे जो राधिका वेमुला ने किया? उन्होंने अपनी ही सन्तान की निर्जीव देह के बदले में किस प्रकार कुछ लाख रूपए का सौदा कर लिया?

महाराष्ट्र में पिछले साल हुई भीमा-कोरेगांव हिंसा की यादें अभी तक ताज़ा हैं, और उसी मंच पर राधिका भी विराजमान थीं। कई प्रश्न हैं, कि यदि आज वे इंडियन युनियन मुसलिम लीग पर यह आरोप लगा रही हैं कि उनके साथ वादा खिलाफी हुई, उन्हें वे 20 लाख रूपए नहीं मिले, जो मिलने चाहिए थे, तो यह तो साफ़ करना ही होगा कि ये 20 लाख उन्हें आखिर मिलने किस लिए थे? राधिका वेमुला के अनुसार ‘मुसलिम लीग’ के नेताओं ने राधिका वेमुला से वादा किया था कि वह उनके परिवार को नया घर बनाने के लिए बीस लाख रूपए देंगे। यह वादा तब किया गया था जब ‘मुसलिम स्टूडेंट्स फेडरेशन’ और ‘अम्बेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ के प्रतिनिधि उनसे मिलने आए थे। गौरतलब है कि रोहित भी आंबेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन का ही सदस्य था। राधिका वेमुला के अनुसार उनके लिए बड़े मकान का वादा जैसे कोई सपने के सच होने जैसा था!

अब यहाँ पर फिर एक एक प्रश्न है कि आखिर ‘मुसलिम’ लीग की इतनी दिलचस्पी राधिका वेमुला को घर दिलाने में थी या फिर रोहित वेमुला के नाम का दोहन करने में? क्या किसी भी माँ की ममता इतनी सस्ती हो सकती है कि वह अपने बच्चे के नाम इस्तेमाल किसी को भी करने दे? या फिर बड़े लोगों में उठने बैठने का इतना नशा राधिका वेमुला को हो गया था कि उनके लिए यह बिलकुल भी यह अहसास नहीं हो रहा था कि उनके बेटे का नाम कोई भी अपने अनुसार इस्तेमाल कर सकता था? क्या उनके लिए उनके मरे हुए बेटे का इतना ही मोल था? ये कई प्रश्न है, मगर सबसे बड़ा प्रश्न अब यह उठता है कि उन्होंने मुंह इसलिए खोला कि इंडियन युनियन मुसलिम लीग ने उन्हें पैसे नहीं दिए?

यदि उन्हें घर और पैसे मिल गए होते या यदि कोई कल उन्हें तीस लाख रूपए का ऑफर देगा तो वे रोहित का नाम उसे इस्तेमाल करने देंगी? और उन्होंने इस बीस लाख रूपए के लालच में यह भी नहीं सोचा कि जो लोग रोहित का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं, उनका वास्तविक मंतव्य क्या है? अब तक इस मामले में देश की वैश्विक स्तर पर इतनी बदनामी होने के बाद, क्या लाखो लोग इस बात के आधार पर खुद को छला हुआ महसूस नहीं करेंगे कि आपको कुछ लाख रूपए का ऑफर दिया गया था?

अफ़सोस होता है कि आज माँ भी अपने मरे हुए बेटे का नाम इस्तेमाल करने के लिए एकदम तैयार बैठी है, आपके आंसू इस धोखे में निकल रहे हैं कि आपका मकान बनने की इच्छा पूरी नहीं हुई? देश के साथ हुए धोखे पर आपके आंसू क्यों नहीं निकले? आप धोखे के बदले में धोखा ही खाएंगी। यह तो कर्म है। आज आप उन बीस लाख रूपए के लिए रो रही हैं, जो घर के लिए आपको मुसलिम लीग ने देने थे, और दिए नहीं! काश कभी आप उस धोखे के लिए भी रोएँ, जो आपने पूरे देश को दिया है! काश कभी आप उस धोखे के लिए भी रोएँ जो एक माँ के रूप में आपने सबको दिया है! आज आपके आंसू एक माँ के आंसू नहीं बल्कि एक ऐसी स्त्री के आंसू दिख रहे हैं, जिसने अपने बेटे के नाम का सौदा किया और पूरे देश और समाज का नाम बदनाम करने वालों के हाथों में अपने बेटे का नाम सौंप दिया। आज आपके आंसू किसी भी तरह की सहानुभूति पैदा नहीं कर रहे हैं।

कई बार प्रश्न मेरे मन में उठता था कि कैसे कोई माँ अपने बेटे का नाम उन गिद्धों के हवाले कर सकती है जो देश को नोचकर खाने के लिए तैयार बैठे हैं, कल आपके आंसू पढकर पता चला कि उन गिद्धों के भोज के लिए आपने महज़ एक मकान के बदले अपने बेटे का नाम उन्हें सौंप दिया था। एक माँ के रूप में क्या कहा जाए आपको!

URL: Rohit Vemula’s mother Radhika Vemula has done her son’s deal with Muslim League

keywords: रोहित वेमुला, राधिका वेमुला, रोहित वेमुला की मां, मुसलिम लीग, rohith vemula, rohith vemula suicide, rohith vemula suicide case, rohith vemula family, rohith vemula mother, radhika vemula, indian union muslim league

Sonali Misra June 19, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: All-India Muslim League, caste system, indian

Related

ईसाई मिशनरियां बेलगाम: भारत में मिशनरी संगठनों के धर्मांतरण अभियान में निशाने पर दलित-आदिवासी

[ शंकर शरण ]: धर्मांतरण में लिप्त 13 गैर सरकारी संगठनों की विदेशी...

June 19 2018

एपिसोड-5 मनुस्मृति, शूद्र और अस्पृश्यता: आंबेडकर के आक्षेप बनाम मूल शास्त्रीय विधान

September 3 2026

संघ सामान्य जाति से ले रहा है ‘सामाजिक प्रतिशोध’!

संदीप देव। यह ‘सामाजिक न्याय’ नहीं, ‘सामाजिक प्रतिशोध’ है! १)...

June 19 2018

India Speaks Daily - ISD News

भ्रष्टाचारी होने का लाइसेंस नहीं देता है दलितराग: रामविलास पासवान

एजेंसी, नई दिल्ली। बसपा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई...

June 19 2018

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Sonali Misra
Follow:
सोनाली मिश्रा स्वतंत्र अनुवादक एवं कहानीकार हैं। उनका एक कहानी संग्रह डेसडीमोना मरती नहीं काफी चर्चित रहा है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति कलाम पर लिखी गयी पुस्तक द पीपल्स प्रेसिडेंट का हिंदी अनुवाद किया है। साथ ही साथ वे कविताओं के अनुवाद पर भी काम कर रही हैं। सोनाली मिश्रा विभिन्न वेबसाइट्स एवं समाचार पत्रों के लिए स्त्री विषयक समस्याओं पर भी विभिन्न लेख लिखती हैं। आपने आगरा विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में परास्नातक किया है और इस समय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से कविता के अनुवाद पर शोध कर रही हैं। सोनाली की कहानियाँ दैनिक जागरण, जनसत्ता, कथादेश, परिकथा, निकट आदि पत्रपत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं।
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Members OnlySDEO's Storyजातिवाद

एपिसोड-3: “हज़रत पैगंबर के अनुयायियों ने सोमनाथ की मूर्तियों के टुकड़े कर शूद्रों को मुक्त कराया”—‘गुलामगिरी’ के इस संवाद से क्या सिद्ध करना चाहते थे फुले?

October 7, 2026
Members OnlySDEO's Storyजातिवाद

एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!

October 5, 2026
Members OnlySDEO's Storyजातिवाद

एपिसोड-1: NCERT के जरिए बच्चों के मानस में औपनिवेशिक जहर: मिशनरी एजेंडा और फुले का विखंडनवादी विमर्श!

October 2, 2026
जातिवाद

IIT Bombay विवाद के बीच सामाजिक सौहार्द की मिसाल: दलित समुदाय ने किया SC/ST Act के दुरुपयोग का विरोध, प्रोफेसर के समर्थन में उतरा ‘देवेंद्रकुला वेल्लालर’ समाज!

September 28, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?