By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: चुनाव आयोग में दो-फाड़, नियमों का घनघोर उल्लंघन, मनमर्जी कर रहे ज्ञानेश कुमार?
Share
Notification
Latest News
न्यायपालिका में बंद दरवाजों के बीच चल रही सौदेबाजी पर एक न्यायाधीश का विस्फोट!
न्यायपालिका संपादकीय
चुनावी मशीनरी पर संस्थागत कब्जे की नई ‘क्रोनोलॉजी’: कहीं भाई स्पीकर, कहीं पिता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष—चुनावी कुर्सियों पर ‘हितों के टकराव’ का खतरनाक राष्ट्रीय सिंडिकेट!
खोजी आलेख
आखिर इतनी डरी हुई क्यों है सरकार? #ISD Live Video
ISD videos
मोदी सरकार की ‘झुकती रीढ़’ और एलन मस्क का दुस्साहस! जब मोदी सरकार ने मस्क के लिए बदला कानून, तो मस्क ने शुरू की ब्लैकमेलिंग!
खोजी आलेख
देश में दूसरा आपातकाल! आखिर इतनी डरी हुई क्यों है सरकार?
संपादकीय
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > मीडिया > खोजी आलेख > चुनाव आयोग में दो-फाड़, नियमों का घनघोर उल्लंघन, मनमर्जी कर रहे ज्ञानेश कुमार?
खोजी आलेख

चुनाव आयोग में दो-फाड़, नियमों का घनघोर उल्लंघन, मनमर्जी कर रहे ज्ञानेश कुमार?

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 14 Min Read
Share
14 Min Read
SHARE

Ritika Chopra इंडियन एक्सप्रेस। चुनाव आयोग के भीतर दो आयुक्तों की लगातार आपत्तियां भारतीय चुनाव आयोग तीन सदस्यों वाली एक संवैधानिक संस्था है. इस समय आयोग देश में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया चला रहा है.

Contents
SIR के दौरान 13 करोड़ नाम ड्राफ्ट लिस्ट से बाहरफॉर्म 6 में बदलाव पर भी सवालERO के अधिकार और ECINet का केंद्रीकरणनवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आपत्तियों की टाइमलाइनकाम के बंटवारे को लेकर विवाद कैबिनेट सेक्रेटरी तक पहुंचाERO के पास पूरा एक्सेस नहीं होने का आरोपपश्चिम बंगाल में 34 लाख मामलों को लेकर सवालगोवा में 97 वोटर्स का मामलाचुनाव आयोग के कामकाज को लेकर कानून क्या कहता है?इंडियन एक्सप्रेस ने आयोग से क्या पूछा?वोटर के लिए इस विवाद का मतलब क्या है?

इंडियन एक्सप्रेस की इस इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, SIR के दौरान कई अहम मसलों पर चुनाव आयोग के भीतर से ही सवाल उठाए गए. सवाल उठाने वाले आयोग के दो सदस्य हैं, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी. आयोग के तीसरे सदस्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं.

इन दस्तावेजों के मुताबिक, संधू और जोशी ने बीते 10 महीनों में कम से कम 14 बार आपत्तियां दर्ज कीं. एक ही दिन में अधिकतम चार बार आपत्ति दर्ज की गई. ये आपत्तियां उन फैसलों और निर्देशों को लेकर थीं, जो उनके मुताबिक, उनकी सहमति के बिना जारी किए गए.

इन आपत्तियों का सीधा संबंध मतदाता सूची में नए वोटर्स के पंजीकरण, नाम हटाने और बहाल करने, नाम बहाल करने के आदेशों के खिलाफ अपील, और पूरी मतदाता सूची की निगरानी और सुरक्षा से था.

More Read

न्यायपालिका में बंद दरवाजों के बीच चल रही सौदेबाजी पर एक न्यायाधीश का विस्फोट!
चुनावी मशीनरी पर संस्थागत कब्जे की नई ‘क्रोनोलॉजी’: कहीं भाई स्पीकर, कहीं पिता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष—चुनावी कुर्सियों पर ‘हितों के टकराव’ का खतरनाक राष्ट्रीय सिंडिकेट!
मोदी सरकार की ‘झुकती रीढ़’ और एलन मस्क का दुस्साहस! जब मोदी सरकार ने मस्क के लिए बदला कानून, तो मस्क ने शुरू की ब्लैकमेलिंग!
क्या यूपी का चुनाव पूरी तरह ‘Compromise’ हो चुका है? सॉफ्टवेयर से 85,854 वोटरों का खात्मा और 16 लाख रहस्यमयी नाम—चुनाव आयोग के खेल का दूसरा बड़ा भंडाफोड़!

SIR के दौरान 13 करोड़ नाम ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर

जून 2025 में भारतीय चुनाव आयोग ने बिहार से SIR की शुरुआत की. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 13 करोड़ से ज्यादा नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए.

CEC Gyanesh Kumar और Election Commissioners के बीच कथित मतभेदों की खबर सामने लाने वाली Ritika Chopra ने खोले SIR से जुड़े कई बड़े राज! आखिर चुनाव आयोग के अंदर हुआ क्या था? पूरी कहानी वीडियो में. #SIR #GyaneshKumar #ElectionCommission #IndianExpress #SukhbirSinghSandhu… pic.twitter.com/UVsYuLqiQN

— Jansatta (@Jansatta) September 24, 2026

इसी प्रक्रिया के दौरान नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन, पुराने वोटर्स के नाम और अपीलों से जुड़े कई सवाल सामने आए. आयोग के भीतर भी इसी दौरान असहमति दर्ज होने लगी.

एक अहम मामला तब सामने आया, जब संधू और जोशी ने कैबिनेट सेक्रेटरी को अलग-अलग पत्र लिखे. इन पत्रों में काम के आवंटन में बदलाव और वोटर लिस्ट से जुड़े IT सिस्टम की निगरानी को लेकर आपत्ति जताई गई.

इन पत्रों के बाद 9 सितंबर 2026 को मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों की बैठक हुई. इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, ये चार महीनों में तीनों के बीच पहली बैठक थी.

फॉर्म 6 में बदलाव पर भी सवाल

इस विवाद का पहला बड़ा हिस्सा नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन से जुड़ा है.

फॉर्म 6 वो फॉर्म है, जिसके जरिए कोई नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करता है. जुलाई 2026 में इंडियन एक्सप्रेस ने रिपोर्ट किया था कि ECINET पर उपलब्ध ऑनलाइन फॉर्म 6 में एक नया हिस्सा जोड़ा गया है. इसमें आवेदक से उसके माता-पिता के पिछले SIR में दर्ज होने से जुड़ी जानकारी मांगी जा रही थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव के लिए संबंधित वैधानिक प्रक्रिया के तहत फॉर्म में संशोधन और गजट नोटिफिकेशन जरूरी था, लेकिन उस समय ऐसा संशोधन अधिसूचित नहीं हुआ था.

इंडियन एक्सप्रेस की इन्वेस्टिगेशन में कहा गया है कि इस फैसले को लेकर आयोग के भीतर सहमति नहीं थी.

ERO के अधिकार और ECINet का केंद्रीकरण

वोटर लिस्ट तैयार करने की जिम्मेदारी Electoral Registration Officer यानी ERO की होती है. हर विधानसभा सीट के लिए एक ERO होता है. ERO दावे और आपत्तियां सुनता है और तय करता है कि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में रखा जाए या हटाया जाए.

पहले वोटर लिस्ट से जुड़े काम ERO-Net नाम के सॉफ्टवेयर पर होते थे. 22 जनवरी 2026 को चुनाव आयोग ने ECINet लॉन्च किया, जिसमें आयोग के 40 से ज्यादा ऐप और पोर्टल को एक प्लेटफॉर्म पर लाया गया.

इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, पिछले करीब 10 महीनों में दोनों चुनाव आयुक्तों ने इस बात पर सवाल उठाए कि क्या ERO अपने कानूनी अधिकारों के मुताबिक वोटर लिस्ट तक पूरा एक्सेस हासिल कर पा रहे हैं. कागज पर फैसला ERO का ही रहता है, लेकिन कई मामलों में अधिकारी सिर्फ वही कार्रवाई कर पा रहे थे, जिसकी अनुमति सॉफ्टवेयर देता था.

नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आपत्तियों की टाइमलाइन

4 नवंबर 2025 को संधू के निर्देश पर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर संजय कुमार ने IT विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा. इसमें कहा गया कि ERO, DEO और CEO के कानूनी अधिकारों में बदलाव नहीं होना चाहिए.

2 जनवरी 2026 को संजय कुमार ने फिर पत्र लिखकर इसी बात को दोहराया. इसके करीब 20 दिन बाद ECINet लॉन्च किया गया.

16 अप्रैल 2026 को संधू ने लिखा कि IT विभाग ने पिछले कुछ महीनों में कई नए मॉड्यूल और पोर्टल बनाए, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें या आयोग के सामने नहीं रखी गई.

29 मई को विवेक जोशी ने CEC ज्ञानेश कुमार, संधू और संजय कुमार को पत्र लिखकर एक ऑडिट का सुझाव दिया. 13 जुलाई को संधू ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया.

काम के बंटवारे को लेकर विवाद कैबिनेट सेक्रेटरी तक पहुंचा

28 जुलाई 2026 को IT विभाग के कामकाज को लेकर विवाद और बढ़ गया. सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर मनीष गर्ग को प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

संजय कुमार, जो दिल्ली में डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर थे, IT विभाग के काम की निगरानी करते थे और उसकी फाइलें तीन सदस्यीय आयोग तक पहुंचाते थे. इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, कुछ ही घंटों में गर्ग ने आयोग से पूछे बिना काम का बंटवारा बदल दिया और संजय कुमार को DG IT की निगरानी से हटा दिया.

29 जुलाई को संधू और जोशी ने अलग-अलग कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखकर इस बदलाव की जानकारी दी. उन्होंने इसे कानून का “साफ उल्लंघन” बताया और गर्ग के खिलाफ “उचित कार्रवाई” की मांग की.

30 जुलाई को दोनों आयुक्तों ने मिलकर गर्ग का आदेश रद्द कर दिया. उन्होंने कहा कि काम में बदलाव बिना वजह और औचित्य के किया गया था. साथ ही निर्देश दिया गया कि आयोग की सहमति के बिना काम के बंटवारे में बदलाव न किया जाए.

ERO के पास पूरा एक्सेस नहीं होने का आरोप

14 अगस्त को संधू ने IT सिस्टम और वोटर लिस्ट को लेकर अपनी विस्तृत चिंता दर्ज की. उन्होंने लिखा कि CEO, DEO और ERO वोटर लिस्ट से जुड़े कानूनी अधिकारी हैं, लेकिन कई अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उनके पास ERONet का “सही और पूरा एक्सेस” नहीं है.

संधू के मुताबिक, इससे अधिकारी अपने कानूनी काम ठीक से नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की ताकत “DG(IT) के स्तर पर केंद्रीय कंट्रोल की वजह से सीमित” कर दी गई है.

पश्चिम बंगाल में 34 लाख मामलों को लेकर सवाल

पश्चिम बंगाल में सुप्रीम कोर्ट के सामने ट्राइब्यूनल में लंबित करीब 34 लाख मामलों को लेकर भी सवाल उठा.

इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, संधू ने पूछा कि आयोग की तरफ से इन याचिकाओं को दायर करने के लिए किसे और किसके द्वारा अधिकृत किया गया. उन्होंने दर्ज किया कि याचिकाएं दायर करने की प्रक्रिया या आधार के बारे में उन्हें और पश्चिम बंगाल की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीलम मीणा को जानकारी नहीं दी गई थी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसी केंद्रीकृत सिस्टम के इस्तेमाल से उन वोटर्स के नामों के खिलाफ भी थोक में अपील दायर की गईं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा नामित न्यायाधिकारियों ने बहाल किया था.

गोवा में 97 वोटर्स का मामला

गोवा में भी सॉफ्टवेयर और ERO के फैसलों के बीच तालमेल का सवाल सामने आया.

इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गोवा के ERO ने ऐसे मामलों की सुनवाई की, जहां सॉफ्टवेयर किसी वोटर को उसके माता-पिता या दूसरे रिश्तेदारों से जोड़ नहीं पा रहा था.

दस्तावेजों की जांच के बाद 97 वोटर्स ऐसे मिले, जो अंतिम सूची के लिए योग्य थे. लेकिन सॉफ्टवेयर में उनके नाम दर्ज करने का विकल्प नहीं था.

गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय गोयल ने सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश भारती को आठ बार पत्र लिखा. इन पत्रों में IT की डायरेक्टर जनरल सीमा खन्ना को भी कॉपी किया गया था. पत्रों में ‘रोलबैक’ विकल्प देने की मांग की गई, लेकिन इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक कोई जवाब नहीं मिला.

चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर कानून क्या कहता है?

संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है. इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते हैं. तीनों सदस्य रैंक में बराबर हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त इन सदस्यों में पहले स्थान पर होते हैं, लेकिन अकेले फैसला लेने का अधिकार उनके पास नहीं है.

मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 की धारा 18 के मुताबिक, आयोग का कामकाज “जहां तक संभव हो, सर्वसम्मति से” किया जाना चाहिए. अगर मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के बीच किसी मामले पर मतभेद हो, तो मामला बहुमत की राय के आधार पर तय किया जाता है.

यही प्रावधान इस पूरे विवाद में अहम हो जाता है, क्योंकि इन्वेस्टिगेशन में दो चुनाव आयुक्तों की लगातार दर्ज की गई आपत्तियों का जिक्र है.

इंडियन एक्सप्रेस ने आयोग से क्या पूछा?

इंडियन एक्सप्रेस ने 21 सितंबर को चुनाव आयोग को सवालों की एक सूची भेजी. इसमें दोनों चुनाव आयुक्तों की तरफ से उठाए गए मसलों और 9 सितंबर की बैठक से जुड़े सवाल शामिल थे.

दोनों चुनाव आयुक्तों को भी ईमेल भेजकर पूछा गया कि उनकी आपत्तियों का संज्ञान लिया गया या नहीं और क्या 9 सितंबर की बैठक में इन मसलों पर चर्चा हुई.

रिपोर्ट के मुताबिक, 21 सितंबर को तीन बार और 22 सितंबर को दो बार फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

वोटर के लिए इस विवाद का मतलब क्या है?

इस इन्वेस्टिगेशन में पांच बड़े सवाल सामने रखे गए हैं.

पहला, शक्तियों का केंद्रीकरण. गोवा के 97 योग्य वोटर्स का मामला ये सवाल उठाता है कि अगर ERO किसी व्यक्ति को योग्य मानता है, लेकिन सॉफ्टवेयर उस फैसले को दर्ज करने की अनुमति नहीं देता, तो अंतिम नियंत्रण किसके पास है.

दूसरा, नए वोटर्स पर SIR का असर. ऑनलाइन फॉर्म 6 में माता-पिता के पिछले SIR रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी मांगे जाने से नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं.

तीसरा, वोटर डेटा की सुरक्षा और नियंत्रण. अगर जमीनी स्तर के अधिकारियों की पहुंच IT सिस्टम के जरिए सीमित होती है, तो मतदाता सूची के संचालन में केंद्रीकरण कितना बढ़ रहा है, ये सवाल उठता है.

चौथा, जवाबदेही. कानून में सर्वसम्मति और मतभेद की स्थिति में बहुमत की व्यवस्था है. ऐसे में अगर आयोग के दो सदस्य लगातार ये दर्ज कर रहे हैं कि उन्हें फैसलों की जानकारी या सहमति नहीं मिली, तो आयोग की आंतरिक प्रक्रिया पर सवाल उठते हैं.

पांचवां, संवैधानिक संस्था के भीतर असहमति. चुनाव आयोग में पहले भी मतभेद सामने आए हैं. 2009 में एन. गोपालस्वामी और नवीन चावला का मामला और 2019 में अशोक लवासा की असहमति इसके उदाहरण हैं.

लेकिन मौजूदा मामले में इन्वेस्टिगेशन का दावा है कि फर्क ये है कि इस बार दो चुनाव आयुक्तों ने मिलकर कई फैसलों और निर्देशों पर अपनी आपत्तियां दर्ज की हैं.

इस पूरी कहानी का मूल सवाल यही है कि चुनाव आयोग के भीतर लिए जाने वाले फैसलों में तीनों सदस्यों की भूमिका, जमीनी चुनाव अधिकारियों के कानूनी अधिकार और IT सिस्टम का केंद्रीकृत नियंत्रण आपस में कैसे संतुलित होते हैं.

साभार- मूल लिंक

Courtesy Desk September 23, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: CEC Gyanesh Kumar, election commision, Election Commission of India, gyanesh kumar, SIR

Related

मोदी के गलवान बयान वाले 19 सेकंड क्लिप का माइक्रोएक्सप्रेशन विश्लेषण: धीमी स्पीड में दिखे असहजता और नजर चुराने के संकेत

19 जून 2020 को सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

September 23 2026

Modi and China: The Questions India Can No Longer Ignore From Gujarat’s China outreach to Ladakh, the Modi–Xi relationship demands accountability

Shweta Purohit — For years, Narendra Modi cultivated an image...

September 23 2026

नाज़ी ब्राउनशर्ट्स: सत्ता के रास्ते पर खड़ा राजनीतिक सड़क-बल

जर्मनी में नाज़ी सत्ता केवल चुनावी जीत से नहीं आई...

September 23 2026

Doval: A Myth Called National Security

Power, networks, operations and the unresolved record of India’s National...

September 23 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

न्यायपालिकासंपादकीय

न्यायपालिका में बंद दरवाजों के बीच चल रही सौदेबाजी पर एक न्यायाधीश का विस्फोट!

October 12, 2026
खोजी आलेख

चुनावी मशीनरी पर संस्थागत कब्जे की नई ‘क्रोनोलॉजी’: कहीं भाई स्पीकर, कहीं पिता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष—चुनावी कुर्सियों पर ‘हितों के टकराव’ का खतरनाक राष्ट्रीय सिंडिकेट!

October 11, 2026
खोजी आलेख

मोदी सरकार की ‘झुकती रीढ़’ और एलन मस्क का दुस्साहस! जब मोदी सरकार ने मस्क के लिए बदला कानून, तो मस्क ने शुरू की ब्लैकमेलिंग!

October 10, 2026
खोजी आलेख

क्या यूपी का चुनाव पूरी तरह ‘Compromise’ हो चुका है? सॉफ्टवेयर से 85,854 वोटरों का खात्मा और 16 लाख रहस्यमयी नाम—चुनाव आयोग के खेल का दूसरा बड़ा भंडाफोड़!

October 9, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?