By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: क्या भारत को मिले राफेल की अतिरिक्त तकनीक को दुश्मन देश के लिए सार्वजनिक कराना चाहते हैं राहुल गांधी?
Share
Notification
Latest News
छप्पन-इंच का छोटा-बंदर
भाषा और साहित्य
संपादकीय: ट्रंप-नेतन्याहू पर जनता ने डाली राजनीतिक नकेल! भारत में ‘दरबारी भांडों’ ने ‘मोदी फ़ैक्टर’ का पाखंड उछाला!
संपादकीय
व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
SDEO's Story सनातन हिंदू धर्म
अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी
Events and Activities
हिटलर और मुसोलिनी जैसा
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » देश-विदेश » क्या भारत को मिले राफेल की अतिरिक्त तकनीक को दुश्मन देश के लिए सार्वजनिक कराना चाहते हैं राहुल गांधी?
विदेश

क्या भारत को मिले राफेल की अतिरिक्त तकनीक को दुश्मन देश के लिए सार्वजनिक कराना चाहते हैं राहुल गांधी?

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 9 Min Read
Share
9 Min Read
SHARE

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर जिस तरह मोदी सरकार पर हमलावर हैं वह यही दर्शाता है कि उन्हें और उनके सलाहकारों को न तो रक्षा सौदों के बारे में कुछ पता है और न ही सामरिक मसलों के बारे में। राहुल गांधी और उनके साथियों का मोदी सरकार पर पहला हमला राफेल विमान सौदे की ‘असली’ कीमत को सार्वजनिक करने से इन्कार करने को लेकर किया गया। यह अचंभित करने वाला हमला है, क्योंकि ऐसा कभी नहीं होता। इसलिए नहीं होता, क्योंकि असली कीमत से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि राफेल के बेसिक मॉडल में क्या-क्या अतिरिक्त तकनीक और अन्य उपकरण लगे हैं।

इससे यह भी जाहिर हो जाएगा कि समझौते में विमान के अलावा कितने और कैसे हथियारों का प्रावधान है। कुछ लोगों के लिए यह बयानबाजी का मुद्दा हो सकता है, परंतु दूसरे देशों के रणनीतिकार इसमें से क्या-क्या निष्कर्ष निकालेंगे, इसका शायद राफेल सौदे को लेकर सोशल मीडिया पर शोर मचाने और ज्ञान देने वाले लोगों को अंदाजा भी नहीं है। रक्षा सौदे का विवरण उजागर होने से देश की सुरक्षा और युद्ध-नीति खोखली हो सकती है। नि:संदेह ऐसा भी नहीं है कि मोदी सरकार ने राफेल विमान सौदे का कोई भी विवरण संसद को नहीं दिया है। आठ नवंबर 2016 को सरकार ने संसद में प्रति विमान की बेसिक कीमत 670 करोड़ रुपये बताई थी। जाहिर है कि इसमें विमान में अतिरिक्त तकनीक अथवा कितने हथियार शामिल हैं, इसकी कीमत नहीं है।

भारत का राफेल को ज्यादा पैसे देना है राहुल का आरोप

राहुल और उनके साथियों का दूसरा आरोप है कि भारत राफेल को ज्यादा पैसा दे रहा है, पर अगर इस लड़ाकू विमान के अन्य सौदे देखें तो भारत द्वारा किया गया सौदा प्रधानमंत्री मोदी के इस दावे को सिद्ध करता है कि भारत को खासी छूट मिली है। उदाहरण के तौर पर कतर ने 24 राफेल विमान 6.3 बिलियन यूरो में खरीदे। इसका मतलब है कि प्रति विमान की कीमत 262 मिलियन यूरो थी। इसमें प्रशिक्षण और लॉजिस्टिक का विस्तृत पैकेज था, लेकिन कोई ऑफसेट प्रावधान नहीं था। मिस्न ने भी 24 राफेल विमान खरीदे हैं जिनकी कुल कीमत 5.2 बिलियन यूरो है, लेकिन इसमें बेसिक विमान के अलावा अन्य प्रावधान अधिक नहीं हैं।

More Read

रामलीला मैदान में जन-महाभियोग, SIR का खूनी खेल, योगी का ‘दिल्ली सल्तनत’ पर आत्मघाती बम और 1984 का सियासी पाखंड: ‘दरबारी मीडिया’ के कैमरे का पूरा सच!
IDBI-Fairfax Scam: देश के बैंक को ‘कबाड़’ कानून से कबाड़ के भाव बेचा? कनाडाई कंपनी के आगे सरेंडर सरकार!
टाटा साम्राज्य में घमासान: क्या सत्ता, कानून और अंदरूनी जंग के चक्रव्यूह में फंस गया है देश का सबसे बड़ा कारोबारी घराना?
Fake News भंडाफोड़: पांचजन्य और भाजपा ईकोसिस्टम का फर्जी ‘OSINT खुलासा’ बेनकाब: दिल्ली की पुरानी तस्वीर को वियतनाम की गुप्त साजिश बताकर फैलाया झूठ!

इसके विपरीत भारत ने 36 राफेल 7.8 बिलियन यूरो में खरीदे हैं जो 216 मिलियन यूरो प्रति विमान पड़ते हैं। इसमें हथियारों का विस्तृत पैकेज भी शामिल है। विमान की तकनीक उन्नत है और उसमें कई परिवर्तन भी किए गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस के तहत 50 फीसद ऑफसेट का भी प्रावधान है। यानी फ्रेंच कंपनी दासौ इस समझौते के मूल्य का 50 प्रतिशत भारत में किसी भारतीय कंपनी के साथ मिल करके पुन: निवेश करेगी या फिर भारतीय उत्पाद खरीदेगी। इसके लिए दासौ ने रिलायंस डिफेंस को चुना है।
आखिर रिलांयस को ही क्यों चुना

राहुल गांधी तीसरा सवाल यह भी उठा रहे हैं कि आखिर रिलांयस को ही क्यों चुना गया और उसके बजाय पब्लिक सेक्टर की किसी कंपनी जैसे एचएएल आदि को क्यों नहीं चुना गया? यहां यह याद रखना आवश्यक है कि दासौ किसको चुने, यह भारत सरकार तय नहीं सकती थी। यह भी ध्यान रखना चाहिए कि दासौ या फिर फ्रांस सरकार कोई भी सौदा केवल आपकी ही शर्तों पर नहीं करेगी और वह भी तब जब आप एक तरह से मजबूरी में उनसे विमान खरीदने जा रहे हों। यह भारत की एक तरह से मजबूरी ही थी कि उसे लड़ाकू विमान जल्द से जल्द चाहिए थे। यह भी समझने की जरूरत है कि फ्रांस ने शायद रिलायंस को इसलिए चुना, क्योंकि अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस ने नौसेना के क्षेत्र में सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।

अमेरिकी नौसेना के 100 युद्ध पोतों की मरम्मत और उनके रखरखाव का अनुबंध रिलायंस डिफेंस के पास है। इसका मतलब है कि उसे अनुभव भी है। कोशिश में रही कि दासौ ऑफसेट के लिए भारत की किसी सरकारी कंपनी को चुने, लेकिन फ्रांस की सरकार ने उसे नकार दिया। यह जानने की जरूरत है कि ऐसा क्यों हुआ? ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि भारत की सरकारी कंपनियों के साथ दुनिया की बड़ी हथियार निर्माता काम करने को तैयार नहीं हैं। 2011 में विकिलीक्स ख़ुलासे में भारत में रहे अमेरिकी राजदूत ने एचएएल के बारे में लिखा था कि यह कंपनी पश्चिमी उत्पादन मानकों से करीब 30-40 वर्ष पीछे है। उनका यह भी मानना था कि खराब गुणवत्ता और कम उत्पादन को छिपाने के लिए सरकारी अधिकारी झूठ बोलते हैं और धोखाधड़ी तक का सहारा लेते हैं। इस सबके बावजूद यह ध्यान रहे कि 50 प्रतिशत ऑफसेट का एक हिस्सा सरकारी कंपनी डीआरडीओ को जा रहा है।

इतने महंगे सौदे की क्या जरूरत थी?

राफेल सौदे को लेकर चौथा सवाल यह उठाया जा रहा है कि यह सौदा महंगा है और इतने महंगे सौदे की क्या जरूरत थी? इसी सिलसिले में यह भी कहा जा रहा है कि आरंभ में तो 126 राफेल विमानों की कीमत 8.5 बिलियन यूरो ही थी। सच यह है कि इस कीमत को विशेषज्ञों ने उसी समय हास्यास्पद बताया था। इस बारे में यहां तक कहा गया था कि क्या आप ऐसी कार खरीद रहे हैं जिसमें सिर्फ पहिये और स्टीयरिंग व्हील भर लगा हो?
जब 2013 में राफेल को खरीदारी के लिए चुना गया तो कीमत 12.57 बिलियन यूरो हो गई और जनवरी 2014 में यह 300 प्रतिशत बढ़कर 25.5 बिलियन यूरो हो गई। यह कांग्रेस के समय हुआ न कि मोदी सरकार के दौरान। मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद खटाई में पड़े इस सौदे को बचाते हुए भारत के लिए यथासंभव अच्छा सौदा किया, क्योंकि कांग्रेस की सरकार ने नए लड़ाकू- विमान खरीदने में एक दशक से ज्यादा का वक्त लगा दिया और फिर भी उसे अंतिम रूप नहीं दे सकी। यह सब इसके बावजूद हुआ कि लड़ाकू विमानों के अभाव में भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता लगातार कमजोर पड़ती जा रही थी।

मोदी सरकार ने राफेल के बजाय यूरो-फाइटर को क्यों नहीं चुना

पांचवां प्रश्न यह पूछा जा रहा है कि मोदी सरकार ने राफेल के बजाय यूरो-फाइटर को क्यों नहीं चुना, जिसे वायुसेना ने दूसरी वरीयता में रखा था? इसके अनेक कारण हैं। जहां राफेल के लिए सिर्फ फ्रांस के साथ सौदेबाजी करनी थी वहीं यूरो फाइटर के लिए अनेक देशों से बात करके सौदे को अंतिम रूप दिया जाना संभव होता। इसके अलावा राफेल की परमाणु हमले में भी मुख्य भूमिका होगी, जो अभी तक दासौ के ही मिराज-2000 में है। जर्मनी, इटली जैसे देश यूरो फाइटर में परमाणु हथियार लगाने का विरोध करते हैं। राफेल का परमाणु हमले में काम आना भी सौदे की गोपनीयता का एक बड़ा कारण है।

बेहतर हो कि राहुल इससे अवगत हों कि 2013 में संप्रग के समय भारत सरकार ने हथियार खरीद के नए नियम लागू किए थे। इसके तहत राफेल सरीखे दो सरकारों के बीच होने वाले सौदे में कैबिनेट की मंज़ूरी जरूरी नहीं हैं। ये यह भी अनुमति देते हैं कि दूसरी वरीयता वाले विकल्प को संज्ञान में लेना जरूरी नहीं। इस सबके बाद भी कांग्रेसी नेताओं का उतावलापन समझ से परे है। वे न केवल मोदी सरकार पर, बल्कि फ्रांस सरकार पर भी बेतुके आरोप लगा रहे हैं। यह और कुछ नहीं संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के लिए एक विश्वसनीय और सामरिक क्षेत्र में सहयोगी देश के साथ संबंध दांव पर लगाना है।

राफेल पर राहुल का गैर जरूरी सवाल, इससे देश की सुरक्षा और युद्ध-नीति पर पड़ेगा असर

साभार: जागरण.कॉम

Courtesy Desk February 14, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Defense deal, raffle deal, Rahul Gandhi

Related

Message For BJP After Jharkhand Debacle: Make Popular Leader Party’s Face In Future Elections

Going by the latest trends in Jharkhand elections, BJP is...

February 14 2018

इजराइली हमले में हमास के निर्वासित नेता का घर ध्वस्त, गाजा की हालत चिंताजनक !

अर्चना कुमारी। इजराइली सेना ने हवाई हमले में गाजा शहर...

February 14 2018

Epstein Files से एक बात सामने आयी

संदीप देव। Epstein Files से एक बात सामने आयी, जो...

February 14 2018

युद्ध से विश्व आधिपत्य की महत्वकांक्षा

सारा कुमारी। पश्चिमी शक्तियों की लापरवाह युद्धोन्मादी महत्वाकांक्षाओं की कोई...

February 14 2018

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

मुद्दा

रामलीला मैदान में जन-महाभियोग, SIR का खूनी खेल, योगी का ‘दिल्ली सल्तनत’ पर आत्मघाती बम और 1984 का सियासी पाखंड: ‘दरबारी मीडिया’ के कैमरे का पूरा सच!

November 2, 2026
खोजी आलेखभ्रष्टाचार

IDBI-Fairfax Scam: देश के बैंक को ‘कबाड़’ कानून से कबाड़ के भाव बेचा? कनाडाई कंपनी के आगे सरेंडर सरकार!

October 30, 2026
खोजी आलेख

टाटा साम्राज्य में घमासान: क्या सत्ता, कानून और अंदरूनी जंग के चक्रव्यूह में फंस गया है देश का सबसे बड़ा कारोबारी घराना?

October 28, 2026
फेक न्यूज भंडाफोड़

Fake News भंडाफोड़: पांचजन्य और भाजपा ईकोसिस्टम का फर्जी ‘OSINT खुलासा’ बेनकाब: दिल्ली की पुरानी तस्वीर को वियतनाम की गुप्त साजिश बताकर फैलाया झूठ!

October 24, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?