By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: सलमान खान को इस बार ईदी मिलना मुश्किल, रेस-3 एक बे सिर-पैर की फिल्म!
Share
Notification
Latest News
कालनेमी-काल में चप्पलों से रौंदे जा रहे हैं मंदिर!
SDeo blog
हरिद्वार के हरकी पैड़ी में गैर हिंदू के प्रवेश पर रोक!
पर्यटन
Kapot Media Network के बारे में AI Gemini के विचार!
Your Story
किसानों के जीवन को खुशहाल बनाती ‘आर्या’!
Your Story
सामान्य वर्ग के हर छात्र को सरकार ने घोषित किया अपराधी!
जातिवाद / अवसरवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > पाॅप कल्चर > मूवी रिव्यू > सलमान खान को इस बार ईदी मिलना मुश्किल, रेस-3 एक बे सिर-पैर की फिल्म!
मूवी रिव्यू

सलमान खान को इस बार ईदी मिलना मुश्किल, रेस-3 एक बे सिर-पैर की फिल्म!

Vipul Rege
Last updated: 2018/06/16 at 7:14 AM
By Vipul Rege 945 Views 5 Min Read
Share
5 Min Read
Race-3 Movie Review (File Photo)
SHARE

फिल्म: रेस-3
निर्देशक: रेमो डिसूजा
स्टार-कास्ट: सलमान खान, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, डेजी शाह

फिल्म के ओपनिंग सीन का धूम-धड़ाका देखकर लगता है जैसे यहीं फिल्म का क्लाइमैक्स है। हथियारों के सौदागर के बेटी और बेटे चारों ओर से गोलियों की बौछार से घिर गए हैं। सिकंदर सिंह (सलमान खान) ‘विंगसूट’ पहनकर उड़ता हुआ आता है और उस बिल्डिंग का कांच तोड़ता हुआ सीधा दुश्मनों के सामने जाकर गिरता है/खड़ा हो जाता है। मात्र पांच सेकंड में वह विंगसूट जैसे जटिल आवरण को छोड़कर जमीन पर आ खड़ा होता है। और महान निर्देशक की डिटेलिंग देखिये। सिकंदर सिंह कांच तोड़कर आया है लेकिन उसने चकाचक इस्तरीबंद सूट और चमचमाते लेदर शूज पहन रखे हैं। हम समझ सकते हैं कि इस जगह पर ‘भाई’ की एंट्री होनी है लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं कि उसे एक एक्शन सीक्वेंस में टाई-कोट में प्रस्तुत किया जाए।

एक हथियारों का सौदागर गैंग वॉर के बाद एक आइलैंड खरीद लेता है और अपने परिवार समेत वहां से ऑपरेट करता है। कहानी मुखिया की वसीयत को लेकर बुनी गई है। कहानी में कोई दोष नहीं है लेकिन स्क्रीनप्ले और कहानी का प्रस्तुतिकरण बेहद बचकाने किस्म का है। हद ये है कि आप 150 करोड़ के मेगा बजट की फिल्म बनाते हैं और आधी स्टार कॉस्ट ऐसी लेते हैं जिन्हे अभिनय का ‘अ’ भी नहीं पता। डेजी शाह, शाकिब सलीम और फ्रेडी दारुवाला का अभिनय ‘रेस सीरीज’ के स्तर का नहीं है। अनिल कपूर और सलमान खान का किरदार संवारा ही नहीं गया। सलमान का किरदार बिना किसी ‘कैरेक्टर बिल्डिंग’ के खड़ा कर दिया गया।

सलमान खान का विजयी रथ सही मायने में ‘वांटेड’ से दौड़ना शुरू हुआ था और अब लग रहा है कि उनका ये रथ बेलगाम हो गया है। एक नीरस स्क्रीनप्ले से सजी फिल्म के सलमान की स्टार पॉवर से चल जाने की गलतफहमी पहले ही शो में दूर हो गई। सलमान के नाम पर आप दर्शक को कुछ भी नहीं दिखा सकते। अनिल कपूर जैसे महारथी के सामने डेजी शाह और शाकिब सलीम को खड़ा करने का हास्यापद प्रयास ही निर्देशक की समझ के बारे में कह देता है। कोई अपने किरदार में है ही नहीं। सलमान खान हर शॉट में ‘सलमान’ ही नजर आए हैं ‘सिकंदर’ नहीं।

More Read

नेटफ्लिक्स पर आया बारामूला मूवी जिसका वास्तविक नाम वराहमूल है
कांतारा “चैप्टर-1”
अपने बच्चों को जरूर दिखाइए महावतार नरसिम्हा!
केट विंसलेट के अभिनय की बारीकियों को उजागर करने वाली 3 फिल्में

सबसे ज्यादा उफ़ एक्शन सीक्वेंस पर ही निकलती है। एक बुलेट किसी चलते बाइकर को लग जाए तो बाइक समेत उसमे आग लग जाती है। सैकड़ों मुक्कों और हज़ारों गोलियों की बौछार में यदि गलती से सिकंदर को एक हाथ पड़ जाए तो उसके चेहरे के भाव ऐसे होते है ‘इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार को तूने हाथ कैसे लगा लिया?’ रेस तो ‘अब्बास-मुस्तन’ ने बनाई थी। हर किरदार अपनी जगह परफेक्ट। चुंबकीय स्क्रीनप्ले और हर पल कहानी में नए मोड़ आना रेस की खासियत थी। रेमो डिसूजा ने तो रेस की आत्मा को ही मार डाला।

तो ईद पर जिस तरह से ‘ट्यूबलाइट’ बुझ गई थी, वैसे ही ‘रेस’ के ब्रेक फेल हो चुके हैं। सलमान को दर्शकों की ईदी शायद ही मिले क्योकि उनकी गाड़ी बहुत तेज़ गति से निकली है और बॉक्स ऑफिस की समझ में भी नहीं आई है। पहले तीन दिन सलमान के दोस्त इसे ब्लॉकबस्टर बताएंगे और सोमवार से एक चुप्पी छा जाएगी। यदि आप सलमान खान के भयंकर वाले प्रशंसक हैं तो ही ये फिल्म झेल सकेंगे। बाकी दर्शकों के लिए ये फिल्म देखना बहुत हानिकारक है। कहानी से बोर होकर संगीत पर ध्यान देंगे तो वहां भी सिर धुनने के सिवा कुछ हासिल नहीं होगा। रेस:3 हादसा है और संकेत भी देता है कि सलमान को मुख्य नायक के किरदारों से परहेज करना चाहिए। डाउनफॉल शुरू हो चुका है।

URL: Race-3 Movie review: salman khan cant get Eidi this year

Keywords: रेस-3, रेस-3 फिल्म समीक्षा, सलमान खान, अनिल कपूर, डेज़ी शाह,रेमो डिसूजा, जेकलीन फर्नांडीज, race 3 movie review, race 3, race 3 review, race 3 movie, salman khan race 3, anil kapor irace-3, Jacqueline Fernandez, Bobby Deol, Daisy Shah, remo d suza

Related

TAGGED: Bollywood, movie review, New Release Film, Salman Khan, salman new movie, फिल्‍म समीक्षा
Vipul Rege June 16, 2018
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Vipul Rege
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Previous Article एक मंदबुद्धि बच्चा मचल-मचल कर किसी का मजाक उड़ा रहा हो जैसे, ऐसी ही हरकत राहुल गांधी की है!
Next Article यूपीए के कार्यकाल में ऋण में डूबा नेफेड मोदी के कार्यकाल में कमाने लगा है मुनाफा!
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

कालनेमी-काल में चप्पलों से रौंदे जा रहे हैं मंदिर!
हरिद्वार के हरकी पैड़ी में गैर हिंदू के प्रवेश पर रोक!
Kapot Media Network के बारे में AI Gemini के विचार!
किसानों के जीवन को खुशहाल बनाती ‘आर्या’!

You Might Also Like

मूवी रिव्यू

नेटफ्लिक्स पर आया बारामूला मूवी जिसका वास्तविक नाम वराहमूल है

November 22, 2025
मूवी रिव्यू

कांतारा “चैप्टर-1”

October 4, 2025
SDeo blogमूवी रिव्यू

अपने बच्चों को जरूर दिखाइए महावतार नरसिम्हा!

July 28, 2025
मूवी रिव्यू

केट विंसलेट के अभिनय की बारीकियों को उजागर करने वाली 3 फिल्में

May 14, 2025
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?