अर्चना कुमारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे दो आतंकवादियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया है।
अधिकारियों के मुताबिक, बारामूला के तिलगाम निवासी जलील अहमद राठेर और मोहम्मद अशरफ मीर आतंकवादियों के आकाओं के तौर पर पिछले कुछ समय से पाकिस्तान से गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बारामूला में अतिरिक्त सत्र न्यायालय से कुर्की आदेश प्राप्त करने के बाद पुलिस ने आठ कनाल और चार मरला जमीन कुर्क की।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सीआरपीसी की धारा 83 के तहत की गई है। उनके मुताबिक, यह कार्रवाई शस्त्र अधिनियम तथा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम सहित कानून की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज प्राथमिकी से जुड़ी है।
उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि ये संपत्तियां आतंकवादियों के आकाओं की हैं। ।
