By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: Movie Review प्रभास ने बॉक्स ऑफिस पर बलशाली मुक्का दे मारा है
Share
Notification
Latest News
एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!
Members Only SDEO's Story जातिवाद
आस्था का आवरण, मुनाफे का सिंडिकेट: भाजपा राज में बीफ इंडस्ट्री का कॉर्पोरेटाइजेशन और सत्ता की सांठगांठ!
Members Only SDEO's Story
पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री, सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए
Events and Activities
सुप्रीम-कोर्ट में घेरा डालो
भाषा और साहित्य
पहले आत्मघात, अब रहस्यमय गुमशुदगी: प्रेमानंद महाराज के आश्रम मेंआखिर क्या हो रहा है?
उपदेश एवं उपदेशक खोजी आलेख संपादकीय समाजशास्त्र
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > Movie Zone > Movie Review प्रभास ने बॉक्स ऑफिस पर बलशाली मुक्का दे मारा है
Movie Zone

Movie Review प्रभास ने बॉक्स ऑफिस पर बलशाली मुक्का दे मारा है

Vipul Rege
By Vipul Rege 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। 270 करोड़ की लागत से बनाई गई ‘सालार पार्ट वन -सीज़फायर’ प्रभास के करिश्मे से रोशन हो रही है। प्रभास का करिश्मा एक कमज़ोर फिल्म को भी बूस्ट दे देता है। निर्देशक प्रशांथ नील की ये फिल्म दर्शकों की जबरदस्त भीड़ के साथ ओपन हुई है। ‘ए’ प्रमाणपत्र के साथ रिलीज हुई इस फिल्म में बहुत सा एक्शन है, हिंसा है और एक गहरी कहानी है, जिसे दर्शक को ध्यान से समझना पड़ता है। शाहरुख़ खान की ‘डंकी’ को टिकट खिड़की पर एक मजबूत प्रतिद्व्न्दी मिल गया है।  

कलाकार : प्रभास,पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हसन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, टीनू आनंद, रामन्ना, ईश्वरी राव, सरिया रेड्डी, रामचंद्र राजू, जॉन विजय

निर्देशक: प्रशांत नील

जॉनर :एक्शन-ड्रामा

More Read

हनुमान अंश: जब सादगी और संकल्प ने बदला सिनेमाई व्याकरण!
पौराणिक महाकाव्य पर नोलन का दार्शनिक प्रहार: समीक्षा ‘द ऑडिसी’ की (The Odyssey) रिव्यू।
‘रामायण’ का ट्रेलर देख क्यों चौंके लोग? कुबेर पर रावण की चढ़ाई, ‘योद्धा’ सीता और वो 4 बातें जो एक सिनेमाई बदलाव का संकेत हैं!
‘अंडरवर्ल्ड’ का साया और बॉलीवुड का ‘सुल्तान’: क्या सलमान खान के इशारे पर हो रही है फिल्मकार अमित जानी को मिटाने की साजिश?

भाषा : तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम

संगीत : रवि बसरूर

सिनेमेटोग्राफी -भुवन गौड़ा

प्रशांथ नील का सिनेमा लार्जर देन लाइफ है। वे बहुत बड़े कैनवास पर फ़िल्में बनाते हैं। ‘सालार पार्ट वन -सीज़फायर’ में वह ताकत है कि ‘मॉस ऑडियंस’ को खींच सके। प्रशांथ नील अपनी फिल्मों में एक काल्पनिक विश्व खड़ा करते हैं। उनकी केजीएफ में सोने की लंका को विश्वसनीयता के साथ पेश किया गया था। ‘सालार पार्ट वन -सीज़फायर’ की कहानी में तीन ट्रेक्स साथ चलते हैं।

कहानी

देवा और वर्धा बचपन से गहरे दोस्त हैं। ये दोनों एक दूसरे के लिए जान दे सकते हैं। वर्धा एक ऐसे कबीले का वंशज है, जिसका इतिहास खूनखराबे से भरा हुआ है। एक बड़े गैंगवार के बाद दोनों दोस्त अलग हो जाते हैं। देवा को अपनी और अपनी माँ की जान बचाने के लिए गांव-गांव भागना पड़ता है। इसके बाद कहानी में एक बड़ा अंतराल आता है। एक लड़की आद्या को खानसार समुदाय द्वारा अपहरण कर ले जाया जा रहा है। इस लड़की को बचाने के लिए देवा प्रकट होता है। खानसार समुदाय इतना ताकतवर है कि देश की सरकार उससे सीधे नहीं भिड़ती। खानसार के एक बड़े काफिले को रोककर देवा उन्हें सीधी चुनौती देता है। इसके बाद कहानी के छुपे हुए सिरे सामने आने लगते हैं। शुरुआत में कहानी और इसके पात्रों को लेकर दर्शक के मन में जो कन्फ्यूजन रहता है, वह बाद में दूर हो जाता है। कहानी में तीन ट्रेक साथ चलते हैं और काफी हिस्सा फ्लैशबैक में भी जाता है। दर्शक को ये फिल्म बड़े ध्यान से देखनी पड़ती है क्योंकि दो मिनट का मोबाइल कॉल कहानी समझने में उलझन पैदा कर सकता है।

निर्देशक प्रशांथ नील का फ़िल्में बनाने का अपना स्टाइल है। उनके पात्र इस दुनिया के नहीं लगते। वे कहानी वास्तविक बनाने का प्रयास भी नहीं करते। प्रशांथ के निशाने पर हमेशा ‘मॉस ऑडियंस’ होती है। ‘सालार पार्ट वन -सीज़फायर’ को देखने की एक बड़ी वजह इसका एक्शन है। एक्शन सीक्वेंस के लिए निर्देशक ने वजनदार परिस्थितियों का निर्माण किया है। इनमे से एक तो थियेटर से बाहर आने के बाद भी याद रह जाता है।

खानसार के एक सरदार का बेटा अय्याश है। वह रोज़ बस्ती में जाकर पतंग उड़ाता है। पतंग जिस घर में जाकर गिरती है, वहां के परिवार को अपनी युवा बेटी देनी पड़ती है। इस दृश्य में प्रभास और प्रशांथ ने सौ प्रतिशत ज़ोरदार काम दिखाया है। यही दृश्य इस फिल्म की यूएसपी है। प्रशांथ से इस फिल्म में बड़ी गलतियां भी हुई हैं। जैसे काल्पनिक विश्व खानसार का सामाजिक चित्रण ‘केजीएफ’ की गोल्ड माइन बस्तियों की तरह वास्तविक नहीं लगता। खानसार के सेट्स पर गहराई से काम नहीं किया गया। फिल्म के पहले हॉफ में स्टोरी को बिल्डअप करने में काफी समय लिया गया है।

‘केजीएफ’ की तरह ही इस फिल्म में अधिकांश सीन डार्क टोन में फिल्माए गए हैं। लगभग आधी फिल्म इसी टोन में है और कहानी को समझने में एक अवरोध पैदा करती है। कई जगह प्रशांथ दोहराव का शिकार भी हुए हैं। अब वे अपनी निर्देशकीय शैली के शिखर पर विराजमान हैं। ‘सालार पार्ट वन -सीज़फायर’ में तो उन्होंने अपने शिखर को जैसे-तैसे बचा लिया है लेकिन उन्हें अब अपनी शैली में ताज़गी लाने की आवश्यकता है। इसके बावजूद फिल्म टिकट खिड़की पर सुरक्षित है। प्रभास के असाधारण ओरा ने फिल्म की कमजोरियों को ढांप लिया है। सालार में एक्शन दृश्यों को पूर्णता के साथ कोरियोग्राफ किया गया है।  शारीरिक एक्शन से से लेकर दिल दहला देने वाली कार का पीछा करने तक, फिल्म ऐसे एक्शन सीक्वेंस पेश करती है जो यथार्थवादी और दृश्यमान दोनों हैं।

प्रभास का भूमिका के प्रति समर्पण झलकता है, जो फिल्म के एक्शन को बिल्कुल नए स्तर पर ले जाता है। गहरे धूसर रंगों के माध्यम से गहराई से बुने हुए कथानक, शानदार सीक्वेंस और इसके अविश्वसनीय पात्रों के साथ ये एक कमाऊ और बिकाऊ फिल्म सिद्ध हुई है। रवि बसरूर का संगीत औसत है, हां फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर जरूर दमदार है। भुवन गौड़ा अपनी सिनेमैटोग्राफी से फिल्म को अलहदा रंग देते हैं। अन्य कलाकारों में जगपति बाबू ,बॉबी सिम्हा, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी, रामचंद्र राजू, मधु गुरुस्वामी, जॉन विजय, सप्तगिरि ने अच्छा अभिनय किया है।

एस.एस.राजामौली ने प्रभास को एक सुदर्शन आक्रामक पुरुष के रुप में प्रस्तुत किया था और प्रशांथ नील ने उन्हें ‘गॉडजिला’ बना दिया है।  ‘आदिपुरुष’ का सदमा पीछे छूट चुका है और प्रभास ने बॉक्स ऑफिस पर बलशाली मुक्का दे मारा है।

Vipul Rege December 22, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Director: Prashanth Neel, Jagapathi Babu, Movie Review by Vipul Rege, Prithviraj Sukumaran, salaar part 1 – ceasefire, Shruti Haasan, Telugu cinema

Related

Movie Review ‘पोन्नियिन सेलवन’ ‘कालखंडों’ को पार कर प्रासंगिक बनी रहेगी

फिल्म एक बड़ी व्यावसायिक सफलता की ओर बढ़ चली है।

April 28 2023

Movie Review :हॉरर और कॉमेडी की ये खिचड़ी दर्शकों को भा रही है

फिल्म एक संतुलित हिट की ओर बढ़ती दिखाई दे रही...

May 21 2022

Movie Review स्क्रीनप्ले के झोल ने ‘एन एक्शन हीरो’ को कहीं का नहीं छोड़ा

ये एक इंट्रेस्टिंग कहानी थी और बॉक्स ऑफिस पर बहुत...

December 5 2022

Movie Review तू झूठी मैं मक्कार’ में श्रद्धा लवेबल रही हैं, ये उनकी फिल्म है

पेचीदा प्रेम कहानियां पसंद करने वाले दर्शकों को ये फिल्म...

March 8 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zone

हनुमान अंश: जब सादगी और संकल्प ने बदला सिनेमाई व्याकरण!

September 7, 2026
Movie Zone

पौराणिक महाकाव्य पर नोलन का दार्शनिक प्रहार: समीक्षा ‘द ऑडिसी’ की (The Odyssey) रिव्यू।

July 30, 2026
Movie Zone

‘रामायण’ का ट्रेलर देख क्यों चौंके लोग? कुबेर पर रावण की चढ़ाई, ‘योद्धा’ सीता और वो 4 बातें जो एक सिनेमाई बदलाव का संकेत हैं!

July 30, 2026
Movie Zoneसंपादकीय

‘अंडरवर्ल्ड’ का साया और बॉलीवुड का ‘सुल्तान’: क्या सलमान खान के इशारे पर हो रही है फिल्मकार अमित जानी को मिटाने की साजिश?

July 8, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?