By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • विचार
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • समाजशास्त्र
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • Ai and Data Science
    • SDEO’s Story
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: मोदी सरकार समस्याओं को पाल पोष कर वोट बैंक बनाने में नहीं, बल्कि उन्हें जड़ से समाप्त करने में विश्वास करती है!
Share
Notification
Latest News
एपिसोड-6 : आंबेडकर का ‘जाति उन्मूलन’ (Annihilation of Caste): समाधान या नया वैचारिक द्वंद्व?
SDEO's Story जातिवाद
अब देर मत करे देश की सेना
भाषा और साहित्य
“विजय-थलापति” जैसे नेता को
भाषा और साहित्य
हनुमान अंश: जब सादगी और संकल्प ने बदला सिनेमाई व्याकरण!
Movie Zone
पॉक्सो एक्ट में अब आशुतोष ब्रह्मचारी और ‘आजतक’ के विरुद्ध होगी जांच! कोर्ट के आदेश के बाद जांच के घेरे में आए षड्यंत्रकारी!
न्यायपालिका
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • विचार
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • समाजशास्त्र
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • Ai and Data Science
    • SDEO’s Story
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > समाचार > मुद्दा > मोदी सरकार समस्याओं को पाल पोष कर वोट बैंक बनाने में नहीं, बल्कि उन्हें जड़ से समाप्त करने में विश्वास करती है!
मुद्दा

मोदी सरकार समस्याओं को पाल पोष कर वोट बैंक बनाने में नहीं, बल्कि उन्हें जड़ से समाप्त करने में विश्वास करती है!

Vikash Preetam
By Vikash Preetam 8 Min Read
Share
8 Min Read
India Speaks Daily - ISD News
SHARE

जो कहा वो कर दिखाया। जो उम्मीद थी वो पूरी हुई। राष्ट्र के नाम अपने सन्देश में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 500 व 1000 रूपये मूल्य के नोट बंद करने का ऐलान कर काले धन, भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद की कमर तोड़ने का काम किया है। हालांकि जो आदतन मोदी सरकार के फैसलों बल्कि इस सरकार के अस्तित्व के ही विरोधी हैं वे जरूर इस फैसले में कमियाँ निकाल रहे हैं अन्यथा इस कदम से देश का हर नागरिक खुश है, संतुष्ट है। यह कदम न केवल भारत की अर्थव्यवस्था में नया अध्याय लिखने जा रहा है बल्कि समाज की सोच और उसके व्यवहार को भी बदलने का काम यह निर्णय करेगा।

जैसे ही इस विषय में घोषणा हुई तो बहुत से लोगों को थैलों में रूपये भर कर खरीददारी करते हुए देखा गया। कुछ लोग स्वर्ण आभूषणों सहित तमाम अन्य वस्तुओं को मुंहमांगे दाम पर खरीदने का प्रयास कर रहे थे। क्या यह इन लोगों की गाढ़ी कमाई का पैसा होगा? क्या अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा कोई यूं बदहवास होकर लुटाना चाहेगा? जबकि सरकार ने लोगों की जायज और मेहनत की कमाई की पूर्ण सुरक्षा की गारंटी ली है। इसके लिए सख्त नियम व प्रावधान निर्धारित किये हैं जो दो दिन बाद अमल में भी आ जायेंगे लेकिन बावजूद इसके जो लोग इस फैसले से घबराए हुए हैं आधी रात को भारी भरकम खरीददारी के लिए निकल पड़े जाहिर है उनकी मंशा और नीयत ठीक नहीं है। यही काले धन का एक चेहरा है जो इस फैसले के बाद अब छुप नहीं पायेगा। काले धन के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले, गरीबों के हक़ पर डाका डालने वाले अब छुप नहीं सकेंगे। इस देश की मेहनतकश जनता भी यही चाहती है कि देश के सफेदपोश आर्थिक आतंकवादी बेनकाब हों, दण्डित हों।

बड़े नोट भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी वजह बने हुए थे। बड़े नोटों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के आसान लेन-देन भ्रष्टाचार को पोषित करने का काम रहे थे। चाहे वह रिश्वत के माध्यम से हो या फिर नगद भुगतान के द्वारा कर चोरी के जरिये। इनमें हवाला कारोबार भी शामिल है जो देश में काली अर्थव्यवस्था का पर्याय बन गया था। माननीय प्रधनमंत्री जी के एक फैसले ने देश की अर्थव्यवस्था के दुश्मनों को संभलने तक का मौका नहीं दिया जिसके पास ईमानदारी और मेहनत का पैसा है उसके साथ सरकार है, व्यवस्था है और तमाम रास्ते भी हैं लेकिन जिन लोगों ने रिश्वतखोरी से, कर चोरी करके और गरीबों का पैसा हड़प कर नोटों के पिरामिड बनाये हैं ऐसे लोगों की जान पर जरूर आफ़त बन आई है और यही इस फैसले की सबसे बड़ी जीत है।

हम कई दशकों से आतंकवाद का दंश को झेल रहे हैं। आतंकवाद; जो देश के निर्दोष नागरिकों के जिंदगियों को छीन रहा है, उन्हें अपाहिज और असहाय बना रहा है, आज हमारे राष्ट्र और उसके अस्मिता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। सरकार के इस कदम से उस आतंकवाद और उनके आकाओं को जरूर लकवा मार जायेगा। आतंकवाद अपने संगठित रूप में काले धन और नकली नोटों की दम पर ही चलता है। पाकिस्तान में छप कर अलग-अलग रास्तों से भारत आने वाले ये नकली नोट हमारी अर्थव्यवस्था के लिए घुन का काम काम कर रहे थे। नकली नोट हमारे दुश्मन को ऐसा दोहरा वार करने का मौका दे रहे थे जहाँ एक तरफ वे हमारे नागरिकों का खून बहाते थे वहीँ देश की आर्थिकी को भी खोखला कर रहे थे। अब उन आतंकवादियों के पास नकली नोटों के ढेर में आग लगाकर सर्द मौसम में राहत लेने के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं बचा है।

More Read

ISD Radio: मोदी सरकार द्वारा चुनाव प्रबंधन के पांच स्तर
सत्ता की ‘कृपा’ और सुभाष चंद्रा: किसान के लिए फांसी का फंदा, मोदी के ‘मित्र’ को 22,000 करोड़ का ‘तोहफा’?
The Messenger and the Master: How Modi’s Foreign Policy Is Made
लोकतंत्र की चौखट पर ‘गाली-शास्त्र’: भारतीय राजनीति का नैतिक पतन!

कई समझदार लोग यह भी शिकायत कर रहे हैं की पहले से क्यों नहीं बताया? क्या ये सवाल वाकई में सवाल होने के मायने रखता है? पहले से क्या बताया जाता कि सरकार इस प्रकार के कदम उठाने जा रही है? क्या ये उन लोगों को डैमेज कण्ट्रोल करने का मौका नहीं देता जो कालेधन, भ्रष्टाचार के अपराधी हैं, जो आतंकवाद को पाल पोष रहे हैं। यह एक ऐसा फैसला है जो इससे बेहतर तरीके से लागू नहीं हो सकता था। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में यह सरकार बधाई की पात्र है जिसने न केवल यह साहसिक कदम उठाया बल्कि उसे उतने ही साहसिक तरीके से अंजाम भी दिया।

एक सवाल यह भी उठ रहा है की जब 500 और 2000 मूल्य के बड़े नोट बाद में लाने ही थे तो पहले से चल रहे बड़े नोटों को क्यों बंद किया गया? हमें यह समझना चाहिए कि पहले से चल रहे बड़े नोटों को बंद करने का उद्देश्य जहाँ कालेधन, भ्रष्टाचार और आतंकवादियों को फंडिंग को सर्जिकल स्ट्राइक की मानिंद खत्म करना था वहीँ नए नोटों को आधुनिक तकनीक और अभेद सुरक्षा मानकों के साथ नागरिकों की सहूलियत के लिए लाया जा रहा है। 500 और 2000 के नए नोट काले धन के रूप में इन्हें जमा करने वालों का साधन नहीं बन सकेंगे।

जैसा कि प्रधानमन्त्री जी ने कहा कि यह बहुत बड़ा फैसला है, देश की अर्थव्यवस्था और देश के हर नागरिक से जुड़ा हुआ है ऐसे में इसको अमल में लाने के लिए शुरुआत के कुछ दिनों में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है लेकिन यह देश के व्यापक हित में उठाया गया कदम है और इस कारण अगर हमें कुछ असुविधाएं होती भी हैं तो उन्हें बतौर असुविधा नहीं बल्कि अपने देश के नव निर्माण और उसकी मजबूती में हमारे योगदान की तरह देखना चाहिए। एक व्यक्ति के जीवन में ऐसे अवसर बहुत कम आते आते हैं जब वो जहाँ है, जैसे है उसी स्थिति में अपने राष्ट्र के लिए योगदान दे सकता है।

यह सरकार देश के 130 करोड़ लोगों की उम्मीदों, आकांक्षाओं और उनके सपनों को साकार करने के लिए बनी है, उनकी खुशहाली, तरक्की और बेहतर भविष्य की गारंटी के लिए बनी है और यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि हमारी यह सरकार उस दिशा में तेजी से आगे भी बढ़ रही है। यह सरकार समस्याओं को पाल पोष कर उन्हें वोट बैंक बनाने में नहीं बल्कि उन्हें जड़ से समाप्त करने में विश्वास करती है।

Vikash Preetam November 10, 2016
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Black Money, Demonetization, Modi goverment, नोटबंदी

Related

कठुआ और उन्नाव रेप केसः जब राहुल गांधी और अहमद पटेल पर बलात्कार के मामले दर्ज हुए थे तो सारी मीडिया ने मिलकर तय किया था कि हम इसको नहीं दिखाएंगे? आज वही मीडिया बलात्कारके पुराने मामले उठाकर दंगा कराने और कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के मिशन पर है?

जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए...

November 10 2016

केजरीवाल को पांचवां सम्मन !

अर्चना कुमारी । आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में...

November 10 2016

‘Swami Ramdev- Ek Sangharsh’ तड़के वाली दाल है ताकि यादवों के गौरवशाली इतिहास को भुलाया जा सके!

सदियाँ बीत जाती हैं नाम बुलन्द करने के लिए और...

November 10 2016

धार्मिक स्थल पर हिंदू महिलाओं को घूरते म्लेच्छ!

हरिद्वार में जितने भी घाट हैं वहां मुख्य रूप से...

November 10 2016

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vikash Preetam
Advocate
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

ISD Radio

ISD Radio: मोदी सरकार द्वारा चुनाव प्रबंधन के पांच स्तर

September 3, 2026
भ्रष्टाचारसंपादकीय

सत्ता की ‘कृपा’ और सुभाष चंद्रा: किसान के लिए फांसी का फंदा, मोदी के ‘मित्र’ को 22,000 करोड़ का ‘तोहफा’?

August 27, 2026
English contentखोजी आलेख

The Messenger and the Master: How Modi’s Foreign Policy Is Made

August 27, 2026
संपादकीय

लोकतंत्र की चौखट पर ‘गाली-शास्त्र’: भारतीय राजनीति का नैतिक पतन!

August 14, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?