By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी ज़ोन
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • ब्लॉग
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO’s Story
    • Your Story
  • Subscribers Exclusive
  • JOIN US / LOGIN
Reading: देशप्रेम में डूबे कैप्टन रैना जैसे भारतीयों की कहानी कहती है ‘परमाणु’!
Share
Notification
Latest News
सामान्य जाति के बच्चे नोंचे जाते रहेंगे!
SDEO's Story
बिहार के सारण का केस क्यों बना ‘राजपूत बनाम माँझी’, जानिए नाबालिग को गैंगरेप के बाद कुएँ में फेंककर मार डालने के मामले में अब तक क्या हुआ?
अपराध
भारत की विदेशनीति का ‘एपस्टीन-मोसाद मॉडल’: हरदीप पुरी और एप्सटीन के ‘मेलट्रेल’ का पूरा ब्यौरा, पहली बार विस्तार से पढ़ें!
SDEO's Story Subscribers Exclusive
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने वीडियो जारी करके सभी हिंदूवादियों को चेतावनी दी
अस्मितावाद
जिस बात के लिए हरदीप पुरी ने नोटिस भेजा, राहुल गांधी ने वह संसद में बता दिया!
SDEO's Story भ्रष्टाचार
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD Videos
  • ISD Reels
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी ज़ोन
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • ब्लॉग
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO’s Story
    • Your Story
  • Subscribers Exclusive
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > पाॅप कल्चर > मूवी रिव्यू > देशप्रेम में डूबे कैप्टन रैना जैसे भारतीयों की कहानी कहती है ‘परमाणु’!
मूवी रिव्यू

देशप्रेम में डूबे कैप्टन रैना जैसे भारतीयों की कहानी कहती है ‘परमाणु’!

Vipul Rege
Last updated: 2018/06/08 at 12:30 PM
By Vipul Rege 1.3k Views 6 Min Read
Share
6 Min Read
Parmanu Movie Review
SHARE

कैप्टन अश्वथ रैना मंत्रालय में मंत्रियों और सलाहकारों के साथ बैठा हुआ है। टेबल पर चीन के परमाणु परीक्षण की चर्चा हो रही है। सलाहकार तरह-तरह की सलाह दे रहे हैं। इससे गंभीर माहौल हल्का हो गया है। एक सलाहकार मंत्री जी से कहता है ‘हम चीन पर प्रतिबंध लगा देंगे’। तभी कोने की कुर्सी पर बैठा अश्वथ रैना दृढ़ता से कहता है कि हमें भी परमाणु शक्ति बनना होगा। इस पर कमरे में हंसी की लहर फ़ैल जाती है। एक अधिकारी कहता है ‘हम परमाणु परीक्षण पहले कर चुके हैं।’ रैना कहता है ‘वह तो ऐसा हुआ कि गाड़ी की क्षमता गैरेज में ही देख ली, उसे चलाया ही नहीं।’ बहस को रोकते हुए मंत्री जी कहते हैं इन्हे बोलने दो, चाय आने तक थोड़ा मनोरंजन हो जाएगा’। अश्वथ समझाता है कि इस प्लानिंग को किस तरह अंजाम दिया जाएगा और वह एक फ्लॉपी निकालकर बता रहा है क़ी प्लानिंग इसमें है। कुछ देर बाद मंत्री जी चाय पीने के बाद उसी फ्लॉपी पर चाय का कप रख देते हैं’।

निर्देशक अभिषेक शर्मा की फिल्म ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ़ पोखरण’ का ये दृश्य हमें उस भारत के फ्लैशबैक में ले जाता है, जहाँ परमाणु परीक्षण करने की बात करना चुटकुले के समान थी। जॉन अब्राहम की ये फिल्म पोखरण परीक्षण से पहले की परिस्थितियों से प्रारम्भ होती है और आखिर में भारत की गर्व भरी उपलब्धि पर समाप्त होती है। पोखरण परीक्षण क्यों जरुरी था, उस वक्त देश की राजनीतिक परिस्थितियां क्या थी, अमेरिकन सेटेलाइट की आँखें हम पर क्यों लगी रहती थी, कैसे हम इस अभियान में सफल रहे, इन सब बातों का जवाब ये फिल्म बखूबी देती है। फिल्म का एक रेशा देशप्रेम में डूबा हुआ है तो दूसरा रेशा कैप्टन रैना जैसे भारतीय की कहानी कहता है जिसको उसके अविस्मरणीय योगदान के बदले न पैसा मिला न पद।

फिल्म उस समय के हालातों को बेहद मनोरंजक ढंग से हमारे सामने रखती है। निर्देशक ने बखूबी दिखाया है कि एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी कैसे सिस्टम से लड़ते हुए खुद को साबित करता है। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार आने के बाद पोखरण परमाणु परीक्षण एक बार फिर करने के प्रयास किये गए थे। भारत को अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में अभी साबित करना बाकी था कि हम भी परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बन सकते हैं। एक बार हमारी योजना असफल हो चुकी थी क्योंकि अमेरिकन सेटेलाइट ने इस बात को प्रचारित कर दिया था। भारत के सामने चुनौती थी कि अमेरिकन सेटेलाइट को धोखा देते हुए इस काम को अंजाम दे। अभिषेक शर्मा की फिल्म इन सारी घटनाओं को सिलसिलेवार ढंग से दिखाती है।

जॉन अब्राहम यूँ तो एक औसत अभिनेता हैं लेकिन अपने किरदार के लिए बहुत मेहनत करते हैं। फिल्म उनके ही किरदार पर टिकी हुई है। कैप्टन रैना के किरदार में काफी सारे शेड्स थे, जिन्हे जॉन मंझे हुए अभिनेता की तरह प्रकट करते हैं। अटल जी के पीए बने हिमांशु शुक्ला के किरदार को बोमन ईरानी ने सजीवता से पेश किया है। ये एक सशक्त किरदार था, जिसके साथ वे पूरा न्याय करते हैं। नई लड़की अनुजा साठे ने कैप्टन रैना की पत्नी के रूप में अपनी मौजूदगी मजबूती से दर्शाई है। डायना पैंटी को लिया जाना ‘मिस्कास्टिंग’ का खूबसूरत उदाहरण है। वे इस किरदार के अनुरूप नहीं थी।

More Read

Movie Review हीरानी की ‘डंकी’ भावनाओं का रोलर कोस्टर है
Movie Review रिलीज के पहले दिन ही ढेर हो गई ‘तेजस’ 
क्या चर्चाएं राजनीतिक गलियारों का ‘एकाधिकार’ तोड़ सकती हैं ?
Movie Review ‘काला पानी’ दर्शक को एंगेज करने में सफल रही

निर्देशक की कामयाबी ये है कि वह परमाणु विस्फोट जैसे जटिल विषय को आसानी से दर्शक को समझा पाते हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स अद्भुत ढंग से बनाया गया है। चार बजकर पैतालीस मिनट पर जैसे ही पोखरण की धरती हिलती है, सब कुछ फ्रिज हो जाता है। एक तकनीक की मदद से उस पल में सब कुछ ठहर जाता है। आप भारत के उस गर्व को इस ‘स्टील शॉट’ में महसूस कर सकते हैं। इस फिल्म को आशानुरूप ओपनिंग मिली है। पहले दिन दर्शक की प्रतिक्रिया बता रही है कि फिल्म कामयाबी के पथ पर दौड़ेगी।

पहले शो में मैंने थिएटर में अधिकांश युवाओं को देखा जो जॉन अब्राहम के लिए चले आए थे लेकिन उनको भारत की महान उपलब्धि के बारे में कुछ पता नहीं था। फिल्म खत्म होने के बाद मैंने कई युवाओं की आँखें नम होती देखी। फिल्म के आखिर में बताया जाता है कि पोखरण-2 विश्व की गिनती विश्व के चुनिंदा ख़ुफ़िया ऑपरेशन में की जाती है। सिनेमा अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। परमाणु जैसी फ़िल्में इस माध्यम के प्रति आम दर्शक के मन में सम्मान प्रकट करती है। बहुत खूब अभिषेक शर्मा, बहुत खूब जॉन।

URL: Parmanu The Story Of Pokhran Review: Story of patriots like Captain Raina

keywords: Parmanu The Story Of Pokhran, parmanu review, Parmanu, John Abraham, Diana Penty, Abhishek Sharma, movie review in hindi, परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरण, फिल्म समीक्षा, जॉन अब्राहम,

Related

TAGGED: hindi movie, new movie review, New Release Film, फिल्‍म समीक्षा
Vipul Rege May 26, 2018
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

सामान्य जाति के बच्चे नोंचे जाते रहेंगे!
बिहार के सारण का केस क्यों बना ‘राजपूत बनाम माँझी’, जानिए नाबालिग को गैंगरेप के बाद कुएँ में फेंककर मार डालने के मामले में अब तक क्या हुआ?
भारत की विदेशनीति का ‘एपस्टीन-मोसाद मॉडल’: हरदीप पुरी और एप्सटीन के ‘मेलट्रेल’ का पूरा ब्यौरा, पहली बार विस्तार से पढ़ें!
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने वीडियो जारी करके सभी हिंदूवादियों को चेतावनी दी

You Might Also Like

Movie Zone

Movie Review हीरानी की ‘डंकी’ भावनाओं का रोलर कोस्टर है

December 21, 2023
Movie Zone

Movie Review रिलीज के पहले दिन ही ढेर हो गई ‘तेजस’ 

October 30, 2023
बॉलीवुड न्यूज़

क्या चर्चाएं राजनीतिक गलियारों का ‘एकाधिकार’ तोड़ सकती हैं ?

October 26, 2023
Movie Zone

Movie Review ‘काला पानी’ दर्शक को एंगेज करने में सफल रही

October 19, 2023
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD Videos
  • ISD Reels
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?