By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: भारत एक सनातन यात्रा है, एक अमृत पथ है, जो अनंत से अनंत तक फैला हुआ है। इसलिए हमने कभी भारत का इतिहास नहीं लिखा: ओशो
Share
Notification
Latest News
बलदाऊ गो शाला में आयोजित गो-महोत्सव: मुख्य अतिथि का शास्त्रीय उद्बोधन, अर्थशास्त्र पर तीखे सवाल और गो-सेवा का संकल्प!
Events and Activities
एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!
Members Only SDEO's Story जातिवाद
आस्था का आवरण, मुनाफे का सिंडिकेट: भाजपा राज में बीफ इंडस्ट्री का कॉर्पोरेटाइजेशन और सत्ता की सांठगांठ!
Members Only SDEO's Story
गंभीर बीमारी से उबरकर रंगमंच पर सक्रियता के लिए आलोक शुक्ला को ‘पंचानन पाठक अवार्ड’
Events and Activities
पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री, सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए
Events and Activities
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > धर्म > उपदेश एवं उपदेशक > भारत एक सनातन यात्रा है, एक अमृत पथ है, जो अनंत से अनंत तक फैला हुआ है। इसलिए हमने कभी भारत का इतिहास नहीं लिखा: ओशो
उपदेश एवं उपदेशक

भारत एक सनातन यात्रा है, एक अमृत पथ है, जो अनंत से अनंत तक फैला हुआ है। इसलिए हमने कभी भारत का इतिहास नहीं लिखा: ओशो

ISD News Network
By ISD News Network 5 Min Read
Share
5 Min Read
India Speaks Daily - ISD News
SHARE

Osho. पृथ्वी के इस भूभाग में मनुष्य की चेतना की पहली किरण के साथ उस सपने को देखना शुरू किया था।उस सपने की माला में कितने फूल पिरोये हैं–कितने गौतम बुद्ध,कितने महावीर,कितने कबीर,कितने नानक उस सपने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर गए। उस सपने को मै अपना कैसे कहूँ ?वह सपना मनुष्य का, मनुष्य की अंतरात्मा का सपना है। उस सपने को हमने एक नाम दे रखा था। हम उस सपने को भारत कहते हैं।

भारत कोई भूखंड नही है। न ही कोई राजनैतिक इकाई है, न ऐतिहासिक तथ्यों का कोई टुकड़ा है। न धन,न पद,न प्रतिष्ठा की पागल दौड़ है। भारत है एक अभीप्सा, एक प्यास–सत्य को पा लेने की। उस सत्य को जो हमारी धड़कन -धड़कन में बसा है। उस सत्य को जो हमारी चेतना की तहों में सोया है। वह जो हमारा होकर भी हमसे भूल गया है। उसका पुनर्स्मरण,उसकी पुनरूउद्घोषणा भारत है।

अमृतस्य पुत्रः! हे अमृत के पुत्रों। जिन्होंने इस उदघोषणा को सुना वे ही केवल भारत के नागरिक हैं। भारत में पैदा होने से कोई भारत का नागरिक नही हो सकता। जमीन पर कोई कहीं भी पैदा हो, किसी देश में,किसी सदी में, अतीत में या भविष्य में, अगर उसकी खोज अन्तस् की खोज है, वह भारत का निवासी है। मेरे लिए भारत और अध्यात्म पर्यायवाची हैं। इसलिए भारत के पुत्र जमीन के कोने कोने में हैं और जो एक दुर्घटना की तरह केवल भारत में पैदा हो गए हैं, जब तक उन्हें अमृत की तलाश पागल न बना दे, तब तक वे भारत के नागरिक होने के अधिकारी नही हैं।

भारत एक सनातन यात्रा है, एक अमृत पथ है, जो अनंत से अनंत तक फैला हुआ है। इसलिए हमने कभी भारत का इतिहास नही लिखा। इतिहास भी कोई लिखने की बात है। साधारण सी दो कौड़ी की रोजमर्रा की घटनाओं का नाम इतिहास है। जो आज तूफान की तरह उठती हैं और कल जिनका कोई निशान भी नही रह जाता। इतिहास तो धूल का बबंडर है। भारत ने इतिहास नही लिखा। भारत ने तो केवल उस चिरंतन की ही साधना की है, वैसे ही जैसे चकोर चाँद को एकटक बिना पलक झपके देखता रहता है।

More Read

पहले आत्मघात, अब रहस्यमय गुमशुदगी: प्रेमानंद महाराज के आश्रम मेंआखिर क्या हो रहा है?
महाराज जी नीम करौली बाबा! आपने भक्तों को अलग-अलग रूपों में दर्शन दिए हैं। आप वास्तव में कौन हैं? आपका वास्तविक स्वरूप क्या है?
ओशो पर वीडियो श्रृंखला करने का आखिर क्या है कारण?
आचार्य रजनीश द्वारा हनुमान चालीसा की अनोखी व्याख्या।

मै भी उस अनंत यात्रा का छोटा-मोटा यात्री हूँ। चाहता था कि जो भूल गए हैं,उन्हें याद दिला दूँ, जो सो गए हैं उन्हें जगा दूं और भारत अपनी आंतरिक गरिमा और गौरव को,अपनी हिमाच्छादित ऊँचाईयों को पुनः पा ले क्योंकि भारत के भाग्य के साथ पूरी मनुष्यता का भाग्य जुड़ा हुआ है। यह केवल किसी एक देश की बात नही है। अगर भारत अँधेरे में खो जाता है तो आदमी का कोई भविष्य नही है और अगर हम भारत को पुनः उसके पंख दे देते हैं, पुनः उसका आकाश दे देते हैं, पुनः उसकी आंखों को सितारों की तरफ उड़ने की चाह से भर देते हैं तो हम केवल उनको ही नही बचा लेते हैं जिनके भीतर प्यास है। हम उनको भी बचा लेते हैं, जो आज सोये हैं, लेकिन कल जागेंगे; जो आज खोये हैं लेकिन घर लौटेंगे।

भारत का भाग्य मनुष्य की नियति है क्योंकि हमने जैसा मनुष्य की चेतना को चमकाया था और हमने जैसे दीये उसके भीतर जलाये थे, जैसी सुगंध हमने उसमे उपजाई थी, वैसी दुनिया में कोई भी नही कर सका था। यह कोई दस हजार साल पुरानी सतत साधना है, सतत योग है,सतत ध्यान है। हमने इसके लिए और सब कुछ खो दिया। हमने इसके लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया लेकिन मनुष्य की अँधेरी से अंधेरी रात में भी हमने आदमी की चेतना के दीये को जलाये रखा है, चाहे कितनी भी मद्धिम उसकी लौ हो गयी हो, लेकिन दिया अब भी जलता है।
यह प्रवचनांश ओशो की पुस्तक मेरा स्वर्णिम भारत से है। ओशो की एक अंग्रेज़ी पुस्तक का नाम इंडिया-माई-लव है।

ISD News Network August 22, 2016
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Osho, osho book, Osho Talks, osho vani hindi, Osho World, osho's india my love, इंडिया-माई-लव, ओशो की पुस्तक, मेरा स्वर्णिम भारत

Related

OSHO

कृष्ण ने भूल कर भी किसी स्त्री का अपमान नहीं किया, जबकि महावीर, बुद्ध, जीजस के वचनों में स्त्रियों के अपमान की संभावना है: ओशो

प्रश्न- कृष्ण को इतनी स्त्रियाँ प्रेम क्यों करती थी और...

August 22 2016

वैशाख मास माहात्म्यम् – अध्याय ४

श्वेता पुरोहित। नारदजी बोले, वैशाख मास में तेल मलना, दिन...

August 22 2016

बिना मोबाइल एक मंत्र भी नहीं पढ़ सकता भागतानंद ऊर्फ Nigrahacharya!

संदीप देव। जो पूजा-पाठ, यज्ञ और मंत्र बिना मोबाइल देखे...

August 22 2016

osho

शून्य में जगत की महानतम शक्ति का आविर्भाव होता है!

ओशो – शास्त्रों और संतों का कहना है कि पर-स्त्रीगमन...

August 7 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

उपदेश एवं उपदेशकखोजी आलेखसंपादकीयसमाजशास्त्र

पहले आत्मघात, अब रहस्यमय गुमशुदगी: प्रेमानंद महाराज के आश्रम मेंआखिर क्या हो रहा है?

October 3, 2026
उपदेश एवं उपदेशक

महाराज जी नीम करौली बाबा! आपने भक्तों को अलग-अलग रूपों में दर्शन दिए हैं। आप वास्तव में कौन हैं? आपका वास्तविक स्वरूप क्या है?

September 24, 2026
SDEO's Storyउपदेश एवं उपदेशक

ओशो पर वीडियो श्रृंखला करने का आखिर क्या है कारण?

June 24, 2026
ISD Reels

आचार्य रजनीश द्वारा हनुमान चालीसा की अनोखी व्याख्या।

June 16, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?