By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: नीतीश कुमार ने लालू यादव को दिखाई उनकी औकात!
Share
Notification
Latest News
बलदाऊ गो शाला में आयोजित गो-महोत्सव: मुख्य अतिथि का शास्त्रीय उद्बोधन, अर्थशास्त्र पर तीखे सवाल और गो-सेवा का संकल्प!
Events and Activities
एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!
Members Only SDEO's Story जातिवाद
आस्था का आवरण, मुनाफे का सिंडिकेट: भाजपा राज में बीफ इंडस्ट्री का कॉर्पोरेटाइजेशन और सत्ता की सांठगांठ!
Members Only SDEO's Story
गंभीर बीमारी से उबरकर रंगमंच पर सक्रियता के लिए आलोक शुक्ला को ‘पंचानन पाठक अवार्ड’
Events and Activities
“मृत्यु-दण्ड” से तभी बचेगा
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > समाचार > मुद्दा > नीतीश कुमार ने लालू यादव को दिखाई उनकी औकात!
मुद्दा

नीतीश कुमार ने लालू यादव को दिखाई उनकी औकात!

ISD News Network
By ISD News Network 6 Min Read
Share
6 Min Read
India Speaks Daily - ISD News
SHARE

सुशासन बाबू के नाम से मशहूर नीतीश कुमार का दम लगता लालू यादव की पार्टनरशिप में घुटने लगा है! लालू यादव की साझीदारी से चल रही नीतीश सरकार को इस बात की चिंता है कि बिहार सुशासन की पटरी से उतरने लगा है। विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बने लालू यादव और उनके बेटों का राज आने के बाद से बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही हैं, लेकिन जिस सरलता और अपराध पर नियंत्रण वाली सरकार वह भाजपा के साथ मिलकर चला रहे थे, वह लालू यादव के राजद के साथ मिलकर चलाने में वह असमर्थ साबित हो रहे हैं! नीतीश सरकार ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी राजद के विधायक राज बल्लभ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच कर लालू यादव को बता दिया है कि अब अपराध के मामले में पानी सिर से उपर बहने लगा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!

गौरतलब है कि राजद के विधायक राज बल्लभ पर बलात्कार का आरोप है। राज बल्लभ को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद 30 सितंबर को पटना हाईकोर्ट ने उसे जमानत दे दी। पटना हाईकोर्ट के इस आदेश को नीतीश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत को दो सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया और उसे जेल में ही रहने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति ए.के. सीकरी व न्यायमूर्ति ए.एम.सप्रे की पीठ ने जमानत को रद्द करते हुए कहा कि इस मामले में पटना हाईकोर्ट को फिलहाल अभियुक्त को जमानत नहीं देनी चाहिए थी। हाईकोर्ट ने उसे जमानत देकर भारी भूल की है। पीठ ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता निष्पक्ष ट्रायल और न्याय को सुनिश्चित करना है और यह तभी हो सकता है जब गवाह निडर होकर अदालत में गवाही दे। इस मामले में यह तभी संभव है जब अभियुक्त जमानत पर जेल से बाहर न हो। पीठ ने यह भी कहा कि वह इस तथ्य से वाकिफ है कि अभियुक्त अभी विचाराधीन है और उसकी स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ ही समाज का हित और मुकदमे की निष्पक्ष सुनवाई भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट नीतीश कुमार की सरकार पहुंची थी। जबकि इस सरकार में सबसे बड़े दल राजद के विधायक को जमानत मिली थी! इससे इस बात की आशंका को बल मिल रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब किसी भी तरह के अपराध व अपराधियों से समझौता न करने पर अमल करना चाहते हैं, वहीं अपराधी शाहबुद्दीन, राज बल्लभ आदि को जेल से निकलवाने और बिहार में फिर से अपराध बढ़ाने में लालू यादव की पार्टी की बड़ी भूमिका कही जा रही है! इससे बिहार सरकार के अंदर टकराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

लालू के दो बेटे सरकार में मंत्री भी हैं और लालू का दल सबसे बड़ा दल है, नीतीश कुमार इसे समझते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी अकेले में हुई मुलाकात और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एवं बिहार के अन्य भाजपाई नेताओं से उनकी गुपचुप गपशप को लालू यादव पर दबाव बनाने की राणनीति माना जा रहा है। नीतीश कुमार की छवि जिस तरह से भाजपा के साथ सरकार चलाने में चमक रही थी, लालू यादव के साथ सरकार चलाने में उनकी छवि उतनी ही धूमिल हुई है! खासकर, बिहार के बोर्ड परीक्षा में नकल, इंजीनियरों की हत्या, अपहरण, रंगदारी, लगातार हत्याओं का दौर, दंगे, बलात्कार जैसी घटनाओं के बढ़ने से बिहार की खासी बदनामी हुई है! और यह सब लालू यादव के समर्थन वाली सरकार के सत्ता में आते ही शुरू हो गया था।

More Read

श्रीराम की आस्था पर सत्ता का चक्रव्यूह: साधु चला रहे सरकार, अब फौजी संभालेंगे राम मंदिर!
EXPOSED: 91% असली वोटरों को बाहर कर बंगाल में किसका खेल बना? RTI के 28 पन्नों से चुनाव आयोग बेनकाब!
उपचुनाव-2026: भाजपा के अहंकार पर जनता ने किया करारा प्रहार!
यदि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता तो गिर जाती मोदी सरकार?

जानकार यह भी बताते हैं कि नीतीश सरकार जिस तरह से राजद विधायक राज बल्लभ मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंच कर जमानत रद्द कराने में सफल रहे उससे इस आशंका को बल मिला है कि उनकी अंदर ही अंदर भाजपा नेताओं से बातचीत हो चुकी है। वह कभी भी लालू यादव एवं उनकी पार्टी को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं और फिर से भाजपा के साथ मिलकर सरकार सरकार चलाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं!

वैसे भी नीतीश कुमार के लिए भाजपा के साथ सरकार चलाना ज्यादा आसान था, क्योंकि भाजपा भी अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर उतनी ही सचेत रही है, जितनी कि नीतीश कुमार। इसके उलट, लालू व उनके परिवार के 15 साल के शासन को स्वयं अदालत जंगलराज कह चुका है और इस बार भी बिहार में जंगल राज का प्रभाव उनकी पार्टी की सत्ता में साझेदारी के बाद से ही दिखने लगा है। अभी हाल ही में, लालू यादव व उनकी पार्टी राजद ने विमुद्रीकरण पर जहां प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला, वहीं नीतीश कुमार ने खुलकर प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना की। यह दर्शाता है कि नीतीश व लालू के बीच दरार पड़ चुकी है और वह दिनों-दिन चौड़ी होती जा रही है!

ISD News Network November 25, 2016
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Bihar News, Lalu Yadav, Nitish Kumar, बिहार समाचार

Related

उपचुनाव-2026: भाजपा के अहंकार पर जनता ने किया करारा प्रहार!

इंडिया स्पीक डेली ब्यूरो। लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती यही...

November 25 2016

अमेरिकी हथियार दलाल के कहने पर राहुल गाँधी, वामपंथी वेब पोर्टल एवं एक्टिविस्टों ने खड़ा किया है राफेल के नाम पर विवाद!

राफेल डील पर न तो यूपीए सरकार न ही कांग्रेस...

November 25 2016

दिल्ली में हिंदू शरणार्थी की कौन सुनेगा, न तो राज्य और नही केंद्र की मदद !             

 अर्चना कुमारी  मुझे गोली मार दो, लेकिन मेरा अस्थाई आशियाना...

November 25 2016

India Speaks Daily - ISD News

मोदी सरकार ने सेवा की आड़ में धर्मांतरण करने वाले मिशनरियों पर कसा शिकंजा !

देश में सेवा की आड़ में वीजा का दुरुपयोग करने...

November 25 2016

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

मुद्दासंपादकीय

श्रीराम की आस्था पर सत्ता का चक्रव्यूह: साधु चला रहे सरकार, अब फौजी संभालेंगे राम मंदिर!

September 3, 2026
खोजी आलेखमुद्दा

EXPOSED: 91% असली वोटरों को बाहर कर बंगाल में किसका खेल बना? RTI के 28 पन्नों से चुनाव आयोग बेनकाब!

August 28, 2026
मुद्दा

उपचुनाव-2026: भाजपा के अहंकार पर जनता ने किया करारा प्रहार!

August 3, 2026
देशमुद्दा

यदि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता तो गिर जाती मोदी सरकार?

July 28, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?