आज गाजियाबाद आर डी सी स्थित एक रेस्टोरेंट में शिवशक्ति धाम डासना में 8 और 9 नवंबर 2025 को होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप को लेकर एक बैठक हुई।बैठक में आयोजन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि कुश्ती वास्तव में हमारा राष्ट्रीय और सांस्कृतिक खेल है जो हमारी जड़ों से जुड़ा हुआ हैं।वास्तव में तो भारतवर्ष के हर घर में कुश्ती का खिलाड़ी होना ही चाहिए।कुश्ती का खिलाड़ी सभी तरह के दुर्गुणों से बचा रहता है और जीवन को एक साधना की तरह जीता है। शिवशक्ति धाम में श्रीकृष्ण योगधाम ट्रस्ट कुश्ती को घर घर तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है।
इस लक्ष्य के लिए श्रीकृष्ण योगधाम के तत्वाधान में शिवशक्ति धाम डासना में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होना संपूर्ण गाजियाबाद जनपद के लिए गौरव की बात है।इस आयोजन से जनता में कुश्ती के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और खेलो के विकास में सहायता मिलेगी। सम्पूर्ण जनपद के खेल प्रेमियों को इस आयोजन में सहायता और सहयोग करना चाहिए ताकि यह आयोजन सफल हो और इस तरह के आयोजन आगे भी किए जा सके।
