By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: Movie Review : बंगाली सिनेमा का काला जादू सम्मोहित करता है!
Share
Notification
Latest News
आखिर इतनी डरी हुई क्यों है सरकार? #ISD Live Video
ISD videos
मोदी सरकार की ‘झुकती रीढ़’ और एलन मस्क का दुस्साहस! जब मोदी सरकार ने मस्क के लिए बदला कानून, तो मस्क ने शुरू की ब्लैकमेलिंग!
खोजी आलेख
देश में दूसरा आपातकाल! आखिर इतनी डरी हुई क्यों है सरकार?
संपादकीय
‘अमेरिका फर्स्ट’ की वेदी पर भारतीय मेधा: निलंबन, मानवीय संकट और भारत की रणनीतिक विफलता
संपादकीय
क्या यूपी का चुनाव पूरी तरह ‘Compromise’ हो चुका है? सॉफ्टवेयर से 85,854 वोटरों का खात्मा और 16 लाख रहस्यमयी नाम—चुनाव आयोग के खेल का दूसरा बड़ा भंडाफोड़!
खोजी आलेख
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > पाॅप कल्चर > मूवी रिव्यू > Movie Review : बंगाली सिनेमा का काला जादू सम्मोहित करता है!
मूवी रिव्यू

Movie Review : बंगाली सिनेमा का काला जादू सम्मोहित करता है!

Vipul Rege
By Vipul Rege 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

आप में से कितने दर्शक पाउली दाम को जानते होंगे। कितने हिन्दी दर्शकों ने पाउली की फ़िल्में देखी होंगी। बंगाली सिनेमा के इस काले जादू का सम्मोहन कितनों को छूकर निकल गया होगा। बंगाली सिनेमा ने ओटीटी पर शंखनाद करते हुए बताया है कि वे बॉलीवुड और टॉलीवुड की सिनेमेटिक क्षमता के सामने कहीं से भी निर्बल नहीं है। उनका सिनेमा स्वाभाविक है, उनका सिनेमा सहज ही दर्शक के मन में प्रवेश करता है। उत्तेजक, बोल्डनेस वाली फ़िल्में सदा से ही बंगाली सिनेमा की पहचान रही है किन्तु काली के दोनों सीजन देखने के बाद मैं आश्वस्त हूँ कि उन्होंने वेब प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड को सशक्त चुनौती दे डाली है।

काली कोलकाता की एक आम निम्न मध्यमवर्गीय महिला है। उसका पति ड्रग के धंधे में है और काली मसाज पार्लर चलाती है। एक दिन पति के अपराध की काली छाया उसके परिवार पर पड़ जाती है। उसका बेटा एक हमले में घायल होकर अपना एक फेफड़ा गँवा देता है। बेटे की जान बचाने के लिए काली को अपराध की राह पकड़नी पड़ती है।

विवशता उसे ऐसे गैंग वॉर में ले जाती है, जहाँ ज़िंदगी की रफ़्तार बंदूक की नाल से भी कम है। कोलकाता में एक बहुत बड़ा ड्रग कन्साइनमेंट पकड़ा गया है। बेहद बर्बर लिंग जियान को ये ड्रग्स किसी भी कीमत पर चाहिए। एक अन्य गैंग लार्ड स्वपन भी ड्रग्स का ये जखीरा पाना चाहता है। दुर्भाग्य से काली के कारण दोनों गिरोह के बीच गैंगवॉर शुरू हो जाती है।

काली के बेटे को हमेशा ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ती है।  स्वपन उसके बेटे को अगवा कर लेता है और बदले में कंसाइनमेंट लाने के लिए कहता है। अब काली को बेटे की जान बचानी है क्योंकि माल नहीं मिला तो बेटे की ऑक्सीजन निकाल दी जाएगी। 

More Read

दृश्यम’ जैसा सस्पेंस और ‘LCU’ जैसा एक्शन: Netflix की ‘ब्लास्ट’ (Blast) क्यों देखी जानी चाहिए?
Movie Review  ‘शैतान’ डराती कम , मानसिक रुप से प्रताड़ित अधिक करती है
Movie Review मनोरंजन पर खरी उतरती है, कड़वी सीख दे जाती है
Movie Review ‘आर्टिकल 370’ दस्तावेज़ी फिल्म है, जो देखी जानी चाहिए

काली एक क्राइम थ्रिलर है। इसकी मुख्य किरदार पाउली दाम हैं। दोनों वेब सीरीज उन पर ही केंद्रित है। काली और कोलकाता का तो संबंध प्रगाढ़ है। ये शहर माँ काली का सिद्ध धाम है। काली का एक अदृश्य प्रभाव हम कोलकाता के अनिद्य सौंदर्य में देख पाते हैं। काजल से सुशोभित नेत्रों से तेज़ बिखरता महसूस होता है।

काली के तेज़ का सूक्ष्म प्रभाव बंगाल के सौंदर्य में अनुभव किया जाता है। पाउली दाम ने काली की भूमिका में वही प्रभाव प्रस्तुत किया है। इस किरदार में उनको अपनी सुंदरता दिखाने के बहुत कम मौके थे क्योंकि वह लगातार रणक्षेत्र में खूंखार अपराधियों से घिरी हुई रहती है।

ऐसा प्रभावोत्पादक अभिनय बहुत समय से बॉलीवुड में देखा ही नहीं गया। इस रेंज की आखिरी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित थीं। काली का बेटे को बचाने के लिए गैंग माफिया से संघर्ष को उन्होंने बहुत सजीवता से प्रस्तुत किया है। काली का किरदार पाउली ही निभा सकती थीं।

उनकी आँखों से जो चिंगारियां बरसती है, उसे देखकर इस बात का यकीन होता है। ये किसी भी अभिनेत्री के लिए गौरव की बात है कि हीरो के बिना फिल्म को अपने कंधों पर निकाल ले जाए। काली ही इस फिल्म की नायक है।

फिल्म के किरदारों को जतन से गढ़ा गया है। एक एक किरदार को देखते हुए लगता है, कोई कैरेक्टर स्कैच देख रहे हो, जिसकी एक एक भाव-भंगिमा मन को प्रिय लगती है। निर्देशक को कैरेक्टर बिल्डिंग के लिए पूरे नंबर मिलना चाहिए। निर्देशक जोड़ी रोहन घोष और अरित्र सेन ने किरदारों की चारित्रिक विशेषताएं बड़े दिलचस्प ढंग से दिखाई है।

जैसे जिनलियांग खुद को काक्रोच कहता है। इसके पीछे उसका लॉजिक है कि करोड़ों साल में डायनासोर ख़त्म हो गए लेकिन काक्रोच सर्वाइव कर गए। वह क्रूर है। दुश्मन के अंगों को मशीन से काटने में उसे स्वर्गिक आनंद मिलता है। स्वपन व्हील चेयर पर रहकर अपना गैंग संचालित करता है। जिनलियांग के मुकाबले वह सभ्य सरगना है। वह किताबें पढ़ता है और गोली भी चलाता है। एक हैरतअंगेज दृश्य में उसका संवाद है ‘हमारा अपीयरेंस ही हमारी ताकत है।‘

कितने कलाकारों का नाम लिया जाए, ये सभी बेहतरीन साबित हुए हैं। अनिकेत की भूमिका में राहुल बनर्जी, डीसीपी मानवी गुप्ता के किरदार में विद्या मालदवे, कौशिक चक्रबर्ती, मौनी आदि ने गहराई से अपने किरदारों को उभारा है। कोलकाता के बैकड्रॉप में घटते रक्तरंजित गैंगवॉर के इन किरदारों को देखना अलहदा अनुभव है।

यदि काली को मैं एक सुंदर नेकलेस मानूं तो उसके पैंडल में पाउली नामक रत्न लगा है और बाकी किरदार उस नेकलेस के मोती हैं। वेब सीरीज में हिंसा और शारीरिक संबंधों के कुछ दृश्य हैं इस कारण ये बच्चों के लायक नहीं है। इसे वयस्क दर्शकों को ही देखना चाहिए और सोचना चाहिए कि बंगाल से आया ये काला जादू बॉलीवुड से उन्नीस नहीं बीस ही है।ये वेब सीरीज zee 5 पर देखी जा सकती है।

Vipul Rege August 17, 2020
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Abhishek Banerjee, Kali, Movie Review by Vipul Rege, OTT, Paoli Dam, Rahul banerjee, Zee5

Related

kapil_mishra_oppose_tandav

तांडव वेब सीरीज के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर! कपिल मिश्रा ने भी मोर्चा खोला!

हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला तांडव वेब...

August 17 2020

हर आदमी के भीतर एक ‘जोकर’ छुपा है

काल्पनिक शहर ‘गॉथम सिटी’ डीसी कॉमिक्स के पन्नों से लेकर...

August 17 2020

फिल्म समीक्षा : ‘परिवार’ को आईना दिखाती है द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर देखने के बाद ये सुखद आश्चर्य...

August 17 2020

movie review : संत आसाराम पर ऊँगली उठाती एक नाकाम फिल्म है आश्रम

आश्रम का पहला सीजन देखने के बाद ये कहना होगा...

September 1 2020

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zone

दृश्यम’ जैसा सस्पेंस और ‘LCU’ जैसा एक्शन: Netflix की ‘ब्लास्ट’ (Blast) क्यों देखी जानी चाहिए?

June 27, 2026
Movie Zone

Movie Review  ‘शैतान’ डराती कम , मानसिक रुप से प्रताड़ित अधिक करती है

March 9, 2024
Movie Zone

Movie Review मनोरंजन पर खरी उतरती है, कड़वी सीख दे जाती है

March 7, 2024
Movie Zone

Movie Review ‘आर्टिकल 370’ दस्तावेज़ी फिल्म है, जो देखी जानी चाहिए

February 24, 2024
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?