By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: कांग्रेस पार्टी का मोदीफोबिया !
Share
Notification
Latest News
विनाश की आहट..मां दुर्गा इस बार जाएंगी मुर्गे पर! श्वेता पुरोहित करेंगी डी-कोड!
ISD videos
सुप्रीम-कोर्ट में हल्ला बोल
भाषा और साहित्य
उप्र के सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी नागेश्वर राव की पार्टी!
Events and Activities
न्यायपालिका में बंद दरवाजों के बीच चल रही सौदेबाजी पर एक न्यायाधीश का विस्फोट!
न्यायपालिका संपादकीय
चुनावी मशीनरी पर संस्थागत कब्जे की नई ‘क्रोनोलॉजी’: कहीं भाई स्पीकर, कहीं पिता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष—चुनावी कुर्सियों पर ‘हितों के टकराव’ का खतरनाक राष्ट्रीय सिंडिकेट!
खोजी आलेख
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > समाचार > मुद्दा > कांग्रेस पार्टी का मोदीफोबिया !
मुद्दा

कांग्रेस पार्टी का मोदीफोबिया !

Vikash Preetam
By Vikash Preetam 6 Min Read
Share
6 Min Read
India Speaks Daily - ISD News
SHARE

संसद का शीतकालीन सत्र कल से प्रारम्भ हो चुका है। कल संसद के निचले सदन लोकसभा की कार्यवाही सदन की एक वर्तमान सदस्य और कुछ पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद दिन भर के लिए स्थगित रही । वहीँ कल का दिन राज्यसभा में बहस का दिन था जहाँ उम्मीदों के मुताबिक बहस का मुद्दा सरकार का विमुद्रीकरण का निर्णय रहा।

बहस की शुरुआत राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं कांग्रेस सांसद श्री आनंद शर्मा ने की। उन्होंने अपनी तक़रीर की शुरुआत करते हुए कहा कि इन दिनों हर जगह उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही नजर आते हैं और उनका इतना दिखना उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है,उन्हें कोफ़्त होने लगी है। आनंद शर्मा जी के इस बयान के दो मायने हैं अव्वल तो उन्हें यही हजम नहीं हो रहा है कि देश का प्रधानमन्त्री जनता के हर सुख-दुःख में उनसे जुड़े, उनके साथ खड़ा हो, उनसे संवाद करे क्योंकि कांग्रेस मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस में इस प्रकार के प्रावधानों की कोई व्यवस्था ही नहीं है। उनके यहाँ जनता अपने प्रतिनिधि को खोजती है, सालों टकटकी लगाकर इन्तजार करती है कि उनका नेता कुछ बोले लेकिन उनमें बोलने और जनता का सामना करने का साहस ही नहीं होता है। इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री की यह पहल रास नहीं आ रही है।

दूसरा एक ही व्यक्ति को लगातार देखने और सुनने के सन्दर्भ में एक जानकारी भरा सवाल यह भी है कि देश में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कुल 58 संस्थाओं एवं परियोजनाओं में से महात्मा गांधी के नाम की 4 परियोजनाओं को छोड़ दिया जाए तो 27 संस्थाएं एवं परियोजनायें ऐसी हैं जो नेहरू-गांधी परिवार के नाम से चल रही हैं इसके अलावा राज्यों की 52 योजनायें, 6 हवाईअड्डे व बंदरगाह, 66 छात्रवृत्तियाँ व फेलोशिप, 47 खेल प्रतियोगिताएँ, पदक और स्टेडियम, 15 राष्ट्रीय पार्क एवं अभयारण्य, 39 अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज, 37 राष्ट्रीय विज्ञान एवं शोध संस्थान, पीठ व महोत्सव तथा 74 सड़कें, भवन व जगहों के नाम नेहरू-इंदिरा और राजीव के नाम से हैं। क्या एक ही परिवार के लोगों के नाम इस प्रकार देश के कण-कण में व्याप्त देखकर आनन्द शर्मा जी का दम नहीं घुटता? घबराहट नहीं होती ? इस घुटन भरे गैस चैम्बर से बाहर आने का मन नहीं करता ? वैसे ही जैसे मोदी जी को देखकर करता है।

आप कहते हो कि ये सरकार और प्रधानमंत्री सवालों से भागते हैं। जबकि यह सरकार हर सवाल का पूरी इमानदारी के साथ सामना करने का एवं उसका जवाब देने का साहस रखती है लेकिन ऐसे बहुत से सवाल हैं जो आपको एवं आपकी पार्टी को बगलें झाँकने के मजबूर कर सकते हैं। आज आप जनता की तकलीफों से हैरान-परेशान होने की बात करते हैं अगर आप वाकई जनता के नेता हैं, उनसे जुड़े हैं तो फिर आपको अपना 32 साल का संसदीय जीवन राज्यसभा में क्यों गुजारना पड़ा और क्यों आपकी तमाम बुद्धिमता और राजनीतिक कौशल राहुल गांधी को अपना नेता स्वीकार करने के लिए अभिशप्त है ? विमुद्रीकरण पर आप सरकार के ऊपर अघोषित आपातकाल लगाने का आरोप मढ़ रहे हैं। क्या आपकी स्मृति इतनी मंद पड़ चुकी है कि आप यह भी नहीं जानते कि देश में आपातकाल कौन लेकर आया ? वह कौन सी पार्टी और लोग थे जिन्होंने देश को 19 महीने तक यातना गृह बना दिया था ? हम सब लोकतंत्र में जी रहे हैं आप खूब सवाल उठाइए लेकिन अपने अतीत को जरूर याद रखिये।

More Read

राजस्थान निकाय चुनाव: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, दिग्गजों के ध्वस्त किले और तुष्टिकरण के प्रयोग की करारी पराजय!
श्रीराम की आस्था पर सत्ता का चक्रव्यूह: साधु चला रहे सरकार, अब फौजी संभालेंगे राम मंदिर!
EXPOSED: 91% असली वोटरों को बाहर कर बंगाल में किसका खेल बना? RTI के 28 पन्नों से चुनाव आयोग बेनकाब!
लोकतंत्र की चौखट पर ‘गाली-शास्त्र’: भारतीय राजनीति का नैतिक पतन!

असल में आप के विरोध के पार्श्व में सच्चाई यह है कि आपकी पार्टी और उसके नेता स्वयं को इस देश के ऊपर शासन करने का स्वाभाविक दावेदार मानते हैं और उनको यह तथ्य अभी तक स्वीकार्य नहीं हो रहा है कि किस प्रकार एक गरीब, साधारण परिवार से निकला हुआ व्यक्ति, संघ के अनुशासन में पला बढ़ा शख्स इस देश के सर्वोच्च पद पर बैठ गया है। क्योंकि कांग्रेस के संविधान में, इसके विचार में यह पद गांधी-नेहरू परिवार के लिए आरक्षित है और जब जब इस परिवार के बाहर का कोई व्यक्ति यहाँ पहुँचता है तो कांग्रेस को राष्ट्रीय पीड़ा का अनुभव होता है। यही नहीं कांग्रेस पार्टी तो इस परिवार के इतर अपने भी लोगों को यहाँ बर्दाश्त नहीं करती है और यही कारण है कि कांग्रेस आलाकमान के इशारे पर नरसिंह राव और मनमोहन सिंह की जितनी फ़ज़ीहत कांग्रेसियों ने की उतनी तो विपक्षी दलों ने भी नहीं की थी।

जनता से कटे हुए कुछ नेता हवा में जीते हैं और आज हवाई राजनीति ही कर रहे हैं। ये लोग नहीं समझ पा रहे हैं कि तमाम दुश्वारियों के बावजूद भी जनता सरकार के इस फैसले के साथ है क्योंकि जनता को मालूम है कि यह काला धन किसी पेड़ से झड़कर जमा नहीं हुआ है बल्कि भ्रष्टाचारियों ने आम आदमी के हक़ पर डाका डालकर इसे जमा किया है। भाजपा सरकार न केवल जनता के हकों को लूटने वालों के खिलाफ निर्णायक जंग के लिए बल्कि जनता को उसका हक़ ससम्मान लौटाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

Vikash Preetam November 18, 2016
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Black Money, Congress, Demonetization, PM Narendra Modi, नोटबंदी

Related

कन्हैया कुमार पर ‘हमले’ का एक आरोपी गिरफ्तार !

अर्चना कुमारी दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट...

November 18 2016

प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट है किसका, जिसने BJP को अकेले 2180 करोड़ रुपये चंदा दे दिया?

राजनीतिक पार्टियों को मिले चंदे में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट देश...

November 18 2016

जिहाद, मतांतरण और झारखंड: भाग-3

जिहाद, मतांतरण और झारखंड श्रृंखला का यह तीसरा भाग है।...

November 18 2016

shoeb-iqbal-AAP

अब तो आम आदमी पार्टी के सबसे वरिष्ठ विधायक ने भी कह दिया कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाओ!

अब तो आम आदमी पार्टी के विधायक शोएब इकबाल ने...

November 18 2016

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vikash Preetam
Advocate
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संपादकीय

राजस्थान निकाय चुनाव: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, दिग्गजों के ध्वस्त किले और तुष्टिकरण के प्रयोग की करारी पराजय!

September 15, 2026
मुद्दासंपादकीय

श्रीराम की आस्था पर सत्ता का चक्रव्यूह: साधु चला रहे सरकार, अब फौजी संभालेंगे राम मंदिर!

September 3, 2026
खोजी आलेखमुद्दा

EXPOSED: 91% असली वोटरों को बाहर कर बंगाल में किसका खेल बना? RTI के 28 पन्नों से चुनाव आयोग बेनकाब!

August 28, 2026
संपादकीय

लोकतंत्र की चौखट पर ‘गाली-शास्त्र’: भारतीय राजनीति का नैतिक पतन!

August 14, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?