By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: कांग्रेस सांसद ने भाजपा में शामिल होने के लिए तो नहीं दिया था सोनिया-राहुल को गाली?
Share
Notification
Latest News
न्यायपालिका में बंद दरवाजों के बीच चल रही सौदेबाजी पर एक न्यायाधीश का विस्फोट!
न्यायपालिका संपादकीय
चुनावी मशीनरी पर संस्थागत कब्जे की नई ‘क्रोनोलॉजी’: कहीं भाई स्पीकर, कहीं पिता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष—चुनावी कुर्सियों पर ‘हितों के टकराव’ का खतरनाक राष्ट्रीय सिंडिकेट!
खोजी आलेख
आखिर इतनी डरी हुई क्यों है सरकार? #ISD Live Video
ISD videos
मोदी सरकार की ‘झुकती रीढ़’ और एलन मस्क का दुस्साहस! जब मोदी सरकार ने मस्क के लिए बदला कानून, तो मस्क ने शुरू की ब्लैकमेलिंग!
खोजी आलेख
देश में दूसरा आपातकाल! आखिर इतनी डरी हुई क्यों है सरकार?
संपादकीय
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > समाचार > मुद्दा > कांग्रेस सांसद ने भाजपा में शामिल होने के लिए तो नहीं दिया था सोनिया-राहुल को गाली?
मुद्दा

कांग्रेस सांसद ने भाजपा में शामिल होने के लिए तो नहीं दिया था सोनिया-राहुल को गाली?

ISD News Network
By ISD News Network 7 Min Read
Share
7 Min Read
India Speaks Daily - ISD News
SHARE

दिल्ली में इस समय नगर निगम चुनाव का उफान जोड़ों पर है। एक दावे के अनुसार आम आदमी पार्टी के इंटरनल सर्वे में भाजपा 202 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करती हुई दिख रही है। इसकी वजह से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं में भाजपा में आने के लिए भगदड़ मची है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कुछ समय पूर्व कांग्रेस के पश्चिमी दिल्ली से पूर्व सांसद महाबल मिश्रा का एक कथित ऑडियो टेप सामने आया था, जिसमें वो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहे थे। कांग्रेस के अंदर यह चर्चा है कि महाबल मिश्रा ने जानबूझ कर यह कथित ऑडियो टेप सर्कुलेट कराया था, ताकि भाजपा में शामिल होने का उनका रास्ता साफ हो सके। कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा भाजपा का दामन थामने की मची होड़ से इस कयासबाजी को और बल ही मिलता है।

वह ऑडियो टेप जिसमें कथित तौर पर महाबल मिश्रा द्वारा गांधी परिवार को गाली देने का आरोप है।

ज्ञात हो कि अभी कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर एक ऑडियो टेप चल रहा था, जिसमें आरोप था कि कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा की कथित आवाज है। उसमें वह बक्करवाला क्षेत्र के एक कांग्रेसी टिकटार्थी ब्रहमप्रकाश नामक नेता से सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए अपशब्द कहते हुए सुने गए थे। इस ऑडियो की सत्यता की अभी जांच नहीं हुई है और न ही इंडिया स्पीक्स डेली का ऐसा दावा ही है। लेकिन कांग्रेस के अंदर चर्चा शुरु हो गई है कि इस ऑडियो टेप को महाबल मिश्रा ने जानबूझ कर जारी कराया था। दिल्ली सहित देश भर में कांग्रेस की हो रही दुर्गती और बड़े कांग्रेसी नेताओं द्वारा भाजपा का दामन थामने की मची होड़ को देखते हुए महाबल मिश्रा भी शायद भाजपा में अपना करियर तलाश रहे हैं!

More Read

राजस्थान निकाय चुनाव: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, दिग्गजों के ध्वस्त किले और तुष्टिकरण के प्रयोग की करारी पराजय!
श्रीराम की आस्था पर सत्ता का चक्रव्यूह: साधु चला रहे सरकार, अब फौजी संभालेंगे राम मंदिर!
EXPOSED: 91% असली वोटरों को बाहर कर बंगाल में किसका खेल बना? RTI के 28 पन्नों से चुनाव आयोग बेनकाब!
लोकतंत्र की चौखट पर ‘गाली-शास्त्र’: भारतीय राजनीति का नैतिक पतन!

इसकी पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन ऐसी सूचना है कि कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की इस मामले को लेकर बैठक हुई, जिसमें इस पर चर्चा भी हुई। लेकिन उसमें निर्णय लिया गया कि शायद महाबल मिश्रा इस उम्मीद में हैं कि कांग्रेस आलाकमान उन पर कार्रवाई कर सकता है ताकि भाजपा में उनके जाने का रास्ता आसान बन सके। यही देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने उन पर फिलहाल कार्रवाई न करने का संकेत दिया है। इस ऑडियो टेप के आने के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन और मिश्रा साथ देखे गए थे। यह शायद इसी बात का संकेत था!

वैसे भाजपा कार्यकर्ताओं के अंदर महाबल मिश्रा के आने की सूचना मात्र से बेचैनी है। कांग्रेस से अरविंदर सिंह लवली, शिव कुमार सौंधी, अमित मलिक, राजू रावल हाल में भाजपा में शामिल हुए हैं, लेकिन इनमें से किसी पर भी कभी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। वहीं महाबल मिश्रा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार का आरोप लगा चुके हैं। अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में उतरते ही शुरुआती दौर में जिन 19 भ्रष्ट नेताओं की पहली सूची जारी की थी, उसमें दिल्ली से कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और महाबल मिश्रा का नाम शामिल था। ऐसे में यदि भाजपा महाबल मिश्रा को पार्टी में शामिल करती है तो भाजपा का भ्रष्टाचार से लड़ने का दावा खोखला ही साबित होगा!

भाजपा के कार्यकर्ता यह आरोप भी लगाते हैं कि कि महाबल मिश्रा सेना में मामूली ड्राइवर रैंक पर थे, लेकिन कांग्रेस में आने के बाद 1997 से उनकी सपत्ति में लगातार वृद्धि हुई है। उनके व उनके परिवार के पास दिल्ली सहित अन्य शहरों में बड़े पैमाने पर मकान, जमीन और संपत्ति होने की सूचना आती रही है। प्रधानमंत्री मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदियत्यनाथ योगी जहां भाजपा नेताओं व मंत्रियों से अपनी संपत्ति की घोषणा करने को कहते रहे हैं, ऐसे में मामूली ड्राइवर से करोड़पति बने महाबल मिश्रा भाजपा की राजनीति में किस प्रकार फिट बैठेंगे, यह सोचने वाली बात होगी।

इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता यह भी कह रहे हैं कि भाजपा में आए अन्य कांग्रेसी नेता, जहां अपनी राजनीति करते रहे हैं, वहीं महाबल मिश्रा दिल्ली मंे गांधी परिवार के बाद वंशवादी राजनीति के सबसे बड़े वृक्ष हैं। महाबल मिश्रा के परिवार से महाबल मिश्रा, उनके बेटे विनय मिश्रा, रिश्तेदार तिलोतमा चौधरी, भाई हीरा मिश्रा की पत्नी विमला मिश्रा- सभी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महाबल मिश्रा दिल्ली की राजनीति में वंशवादी राजनीति के सबसे बड़े प्रतीक हैं। ऐसे में यदि वह भाजपा में शामिल होते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमितशाह के उस दावे का क्या होगा, जिसमें वह वंशवादी राजनीति से मुक्त देश की राजनीति का आश्वासन देश की जनता को समय-समय पर देते रहे हैं।

तीसरी चर्चा यह है कि जो महाबल मिश्रा अब अपने मोहल्ले की बूथ तक पर चुनाव नहीं जीत सकते, उन्हें भाजपा लेकर आखिर कौन सा तीर मार लेगी? वैसे तो महाबल मिश्रा 1997 में पहली बार पार्षद बने थे। उसके बाद 1998, 2003 और 2008 में विधायक रह चुके हैं। इसके बाद वह 2009 में सांसद बने। लेकिन इसके बाद उनके राजनीतिक करयिर में ढलान आना शुरु हो गया। 2013 में उन्होंने पालम से अपने बेटे विनय मिश्रा को चुनाव लड़ाया था, लेकिन महाबल उसकी जमानत भी नहीं बचा सके। महाबल मिश्रा वैशाली में जिस मोहल्ले में रहते हैं, वहां के बूथ संख्या- 4 एवं 5 पर कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी। उसके बाद से उनके परिवार से जो भी चुनाव लड़ा है उसे करारी हार ही मिली है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कांग्रेस में जमानत तक न बचाने वाले पूर्व कांग्रेसी सांसद को भाजपा अपने यहां शामिल करके क्या संदेश देना चाहेगी?

ISD News Network April 19, 2017
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: aam aadmi party, aap, Ajay Makan, arvind kejariwal, Congress, Delhi BJP, mahabal mishra, mcd elections 2017

Related

India Speaks Daily - ISD News

अंग्रेज मानसिकता के गुलाम क्या जाने दोने और पत्तल भारतीय संस्कृति की पहचान है!

भाजपा के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री...

April 19 2017

jharkhand govt

झारखंड: संकट में सोरेन सरकार

अनुज अग्रवाल. झारखंड की राजनीति विचित्र दौर से गुज़र रही...

April 19 2017

अफ़्रीका से चीतों को लाना और उनमें से नौ को मरने देना न केवल क्रूरता बल्कि लापरवाही है !

अर्चना कुमारी। अफ़्रीका से चीतों को लाना और उनमें से...

April 19 2017

पूर्व पति का दावा स्वाति मालीवाल के जान को खतरा ,आप ने भी माना हुई  अभद्रता !

अर्चना कुमारी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना...

April 19 2017

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संपादकीय

राजस्थान निकाय चुनाव: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, दिग्गजों के ध्वस्त किले और तुष्टिकरण के प्रयोग की करारी पराजय!

September 15, 2026
मुद्दासंपादकीय

श्रीराम की आस्था पर सत्ता का चक्रव्यूह: साधु चला रहे सरकार, अब फौजी संभालेंगे राम मंदिर!

September 3, 2026
खोजी आलेखमुद्दा

EXPOSED: 91% असली वोटरों को बाहर कर बंगाल में किसका खेल बना? RTI के 28 पन्नों से चुनाव आयोग बेनकाब!

August 28, 2026
संपादकीय

लोकतंत्र की चौखट पर ‘गाली-शास्त्र’: भारतीय राजनीति का नैतिक पतन!

August 14, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?