By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: जो अजय माकन अपने घर का बूथ नहीं बचा सके, वह कांग्रेस को जीत क्या दिलाएंगे?
Share
Notification
Latest News
यूपी की वोटर लिस्ट में 16.18 लाख ‘रहस्यमयी’ मतदाता: चुनाव आयोग ने छिपाए नाम, कानून को ताक पर रखकर हुआ खेल?
खोजी आलेख
एपिसोड-3: “हज़रत पैगंबर के अनुयायियों ने सोमनाथ की मूर्तियों के टुकड़े कर शूद्रों को मुक्त कराया”—‘गुलामगिरी’ के इस संवाद से क्या सिद्ध करना चाहते थे फुले?
Members Only SDEO's Story जातिवाद
सिंडिकेट का चक्रव्यूह और अरबों का बाज़ार: केली कुंज से बेलवन तक प्रेमानंद महाराज के इर्द-गिर्द क्या चल रहा है?
अपराध उपदेश एवं उपदेशक खोजी आलेख
संपादकीय…सुप्रीम कोर्ट के नाम पर चुनाव आयोग का ‘सफेद झूठ’ बेनकाब: फॉर्म-6 के फर्जीवाड़े से लेकर 13 करोड़ वोटों की डकैती तक का कच्चा-चिट्ठा!
संपादकीय
बलदाऊ गो शाला में आयोजित गो-महोत्सव: मुख्य अतिथि का शास्त्रीय उद्बोधन, अर्थशास्त्र पर तीखे सवाल और गो-सेवा का संकल्प!
Events and Activities
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > समाचार > मुद्दा > जो अजय माकन अपने घर का बूथ नहीं बचा सके, वह कांग्रेस को जीत क्या दिलाएंगे?
मुद्दा

जो अजय माकन अपने घर का बूथ नहीं बचा सके, वह कांग्रेस को जीत क्या दिलाएंगे?

ISD News Network
By ISD News Network 8 Min Read
Share
8 Min Read
India Speaks Daily - ISD News
SHARE

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंदर सिंह लवली आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के समक्ष भाजपा में शामिल हो गए। यह तो होना ही था, क्योंकि वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के अहंकार और झूठ के कारण कांग्रेस के बड़े नेता उपेक्षित महसूस करने लगे हैं। 13 तारीख को दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा उपचुनाव का परिणाम बहुत कुछ कहता है। इस सीट पर भाजपा-अकाली ने कब्जा किया है। यह सीट बीजेपी और अकाली दल ने आम आदमी पार्टी से छीनी है। 2015 से पहले यह सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस और खासकर अजय माकन की सीट रही है। लेकिन ताज्जुब देखिए कि अजय माकन का घर जिस बूथ क्षेत्र में है, वह वहां से भी बुरी तरह से हारे हैं। इसके बावजूद वह ऐसे जश्न मना रहे हैं, जैसे कोई किला फतह कर लिया हो! दरअसल वह केवल कांग्रेस आलाकमान सोनिया व राहुल गांधी की आंख में धूल झोंकने के लिए अपने दूसरे स्थान पर आने को अपनी जीत बता रहे हैं। सच तो यह है कि यहां केजरीवाल से बड़ी अजय माकन की हार हुई है।

2015 में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सुनामी में राजौरी गार्डन से आपा की जीत हो गई थी। अन्यथा, इससे पहले यह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन की सीट रही है। माकन 1990 के दशक से यहां से चुनाव जीतते रहे हैं। इसके बगल वाली सीट विष्णु गार्डन व ख्याला पर कांग्रेस के दयानंद चंदीला व उनके परिवार का एकछत्र कब्जा रहा है। इस बार कांग्रेस ने उन्हीं की बहु मीनाक्षी चंदीला को टिकट दिया था। दयानंद चंदीला निर्दलीय और झारखंड मुक्ति मोर्चा तक की टिकट पर यहां से चुनाव जीत चुके हैं। इसलिए यह कांग्रेस से बड़ी अजय माकन और चंदीला की हार है।
इसके बावजूद यदि अजय माकन दूसरे स्थान पर आने की खुशी मना रहे हैं, तो यही माना जाएगा कि जमीनी राजनीति से अनजान राहुल गांधी को मूर्ख बनाने व दिखाने के लिए वह यह सब पाखंड कर रहे हैं। शीला दीक्षित के जमाने से अजय माकन राहुल गांधी की चापलूसी करते रहे हैं और शीला दीक्षित को दिल्ली की राजनीति से बेदखल करने की साजिश रचते रहे हैं। आज शीला दीक्षित दिल्ली की राजनीति में नहीं हैं तो माकन अपने घर का बूथ तक नहीं बचा पाए हैं!

अजय माकन का घर पोलिंग बूथ नंबर 154 में है। यहां से तो आम आदमी पार्टी भी माकन की कांग्रेस से आगे निकल गई है। इस बूथ में कांग्रेस को 81 वोट मिला तो आपा को 82 वोट मिला है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी कहते हैं कि अजय माकन के लिए तो अभी भी केजरीवाल की लहर है। आखिर उनके घर के बूथ में केजरीवाल की पार्टी उनसे एक वोट ज्यादा पाने में सफल जो रही है! भाजपा को यहां 303 वोट मिला है।

इसके बगल में बूथ संख्या- 153 में कांग्रेस को 94, आपा को 47 तो भाजपा को 196 वोट मिला है। यानी जो सीट दशकों से अजय माकन के प्रभुत्व वाली रही है, जहां उनका कर्मक्षेत्र के साथ घर भी रहा है, वहीं की जनता ने उन्हें बुरी तरह से नकार दिया है। ऐसे में कांग्रेस के डूबते जहाज को हर बड़ा नेता छोड़ छोड़ कर जा रहा है तो यह सीधे तौर पर अजय माकन की नाकामयाबी है। जनकपुरी से कांग्रेस की टिकट पर दो बार चुनाव लड़ चुके शिव कुमार सौंधी का अजय माकन से निजी और घरेलू संबंध था, वह माकन का दायां हाथ थे, लेकिन वह भी कुछ दिन पहले जनकपुरी के मिलाप नगर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू रावल सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

More Read

राजस्थान निकाय चुनाव: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, दिग्गजों के ध्वस्त किले और तुष्टिकरण के प्रयोग की करारी पराजय!
श्रीराम की आस्था पर सत्ता का चक्रव्यूह: साधु चला रहे सरकार, अब फौजी संभालेंगे राम मंदिर!
EXPOSED: 91% असली वोटरों को बाहर कर बंगाल में किसका खेल बना? RTI के 28 पन्नों से चुनाव आयोग बेनकाब!
लोकतंत्र की चौखट पर ‘गाली-शास्त्र’: भारतीय राजनीति का नैतिक पतन!

शिव कुमार सौंधी कहते हैं, जो आदमी अध्यक्ष बनते ही अपने वरिष्ठ साथियों व कार्यकर्ताओं को सुनना तक नहीं चाहता हो, वह जनता का नेता क्या बनेगा? वास्तव में राजौरी गार्डन की हार कांग्रेस से बड़ी अजय माकन की हार है और इसे वह जितना जल्दी समझ लें उतना बेहतर होगा।

कांग्रेस से भाजपा में शामिल पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू रावल के अनुसार, हम सभी दशकों से कांग्रेस के कार्यकर्ता थे, लेकिन अजय माकन के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कोई मोल नहीं रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी देश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। इतने व्यस्त होते हुए भी ये लोग आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को अपना समय और सम्मान दोनों देते हैं। यह कांग्रेस व भाजपा के बीच की कार्यशैली का सबसे बड़ा अंतर है। राजू रावल के मुताबिक, भाजपा को इससे पूर्व दिल्ली में शायद ही कभी 52 फीसदी वोट मिला हो, लेकिन राजौरी गार्डन में मिले इतने प्रतिशत वोट दर्शाते हैं कि जनता का विश्वास भाजपा में है। हम भाजपा का हाथ मजबूत करने आए हैं, क्योंकि वह जनता का सम्मान करती है।

उधर, राजौरी गार्डन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी की जमानत तक नहीं बची। ऐसा भारत के चुनावी इतिहास में कम ही हुआ है, जब प्रचंड बहुमत से सत्तासीन हुई पार्टी केवल दो वर्ष में अपना जमानत भी नहीं बचा पाई हो। आपा के उम्मीदवार को 10 हजार मत मिले। बीजेपी के चुनाव चिह्न पर अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने चुनाव लड़ा था और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की मीनाक्षी चंदीला को 14652 मतों के अंतर से चुनाव हराया। कांग्रेस की मीनाक्षी चंदीला दूसरे स्थान पर रहीं और आम आदमी पार्टी के हरजीत सिंह तीसरे नंबर पर आए।
चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी के मनजिंदर सिंह सिरसा को 40602 वोट मिले जबकि कांग्रेस की मीनाक्षी चंदेला को 25950 वोट मिले और आप के हरजीत सिंह को 10243 वोट मिले। इससे साफ है कि बीजेपी के प्रत्याशी को कुल 78091 वोट में से 51.99 प्रतिशत मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 33.23 प्रतिशत वोट मिले और आप के प्रत्याशी हरजीत सिंह को 13.11 प्रतिशत मत पड़े।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी कहते हैं, भाजपा ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। हम जनता के जीवन में बदलाव लाना चाहते हैं, इसलिए इस बदलाव में जो भी साफ-सुथरी छवि के लोग भागी बनना चाहते हैं, उनका स्वागत है।

ISD News Network April 18, 2017
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: aam aadmi party, aap, Ajay Makan, arvind kejariwal, Congress, Delhi BJP, Manoj Tiwari, mcd elections 2017

Related

तुलसी पीठ में महाविस्फोट: रामभद्राचार्य का सनसनीखेज कथित ऑडियो लीक, अपने ही उत्तराधिकारी रामचंद्र दास को कहा ‘राक्षस’, पूर्व शिष्य को दी ‘निपटाने’ की सुपारी!

विशेष रिपोर्ट: इंडिया स्पीक्स डेली (India Speaks Daily Bureau. चित्रकूट/नई...

April 18 2017

राम-लक्ष्मण ने कैसे की एक अंग्रेज भक्त की सहायता! एक रोमांचकारी कथा।

श्वेता पुरोहित। आज जहाँ अयोध्या में राम पथ एक ही...

April 18 2017

India Speaks Daily - ISD News

कार्ति चिदंबरम यदि विदेश से न लौटा तो क्या सुप्रीम कोर्ट की कोई जवाबदेही होगी?

न्याय पालिका में किस तरह से ब्यूरोकेसी हावी है उसका...

November 21 2017

सांसद अहमद पटेल ने अपने ही विधायकों को घूस देकर जीता था राज्य सभा चुनाव! बागी विधायकों के मनोरंजन पर बहाए 18 लाख रुपये!

सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने गुजरात में...

April 18 2017

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

संपादकीय

राजस्थान निकाय चुनाव: सवर्णों की ‘टैक्टिकल स्ट्राइक’, दिग्गजों के ध्वस्त किले और तुष्टिकरण के प्रयोग की करारी पराजय!

September 15, 2026
मुद्दासंपादकीय

श्रीराम की आस्था पर सत्ता का चक्रव्यूह: साधु चला रहे सरकार, अब फौजी संभालेंगे राम मंदिर!

September 3, 2026
खोजी आलेखमुद्दा

EXPOSED: 91% असली वोटरों को बाहर कर बंगाल में किसका खेल बना? RTI के 28 पन्नों से चुनाव आयोग बेनकाब!

August 28, 2026
संपादकीय

लोकतंत्र की चौखट पर ‘गाली-शास्त्र’: भारतीय राजनीति का नैतिक पतन!

August 14, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?