By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: ऐसी डर्टी पॉलिटिक्स मत करो ममता दीदी !
Share
Notification
Latest News
संस्मरण…मेरा वह पहला मोबाइल!
SDeo blog
‘पसमांदा सुल्तान’ अमर रहे! ‘पसमांदा सुल्तान’ की जय!
SDeo blog संघवाद
गौरक्षा के लिए श्रीविद्यामठ से लखनऊ की ओर प्रस्थान
सनातन हिंदू धर्म
मोदी का दावा और हकीकत!
ISD Reels
डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में हम उपनिवेशवाद के सपने को पूरा करने जा रहे हैं: मार्को रूबियो।
विदेश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > समाचार > राजनीतिक खबर > ऐसी डर्टी पॉलिटिक्स मत करो ममता दीदी !
राजनीतिक खबर

ऐसी डर्टी पॉलिटिक्स मत करो ममता दीदी !

ISD News Network
Last updated: 2016/12/05 at 11:01 AM
By ISD News Network 403 Views 12 Min Read
Share
12 Min Read
India Speaks Daily - ISD News
SHARE

जो नोटबंदी के खिलाफ नहीं वो गद्दार-ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा मोदी सरकार ‘डाकू सरकार’ बनी
पश्चिम बंगाल में सेना: ममता बनर्जी ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी
ममता ने नोटबंदी फैसले को जनविरोधी करार दिया और कहा कि यह एक अघोषित वित्तीय आपातकाल है

कैलाश विजयवर्गीय। यह चंद हेडलाइंस हैं पिछले कुछ दिनों के अखबारों की। बातें तो और भी हैं, उनका यहां जिक्र करना सही नहीं होगा। काले धन के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वामपंथी दलों के साथ अन्य विपक्षी दल सड़क से लेकर संसद में हंगामा मचा रहे हैं। काले धन के खात्मे के लिए हजार-पांच सौ के नोट बंद करने को लेकर विपक्षी दलों के भारत बंद के बेअसर होने के कारण विपक्षी दल अलग-अलग फिजूल मुद्दों को लेकर संसद में हंगामा काट रहे हैं।

गलतबयानी देकर संसद को काम करने से रोका जा रहा है और जनता को गुमराह किया जा रहा है। कभी सरकार पर शहीदों का अपमान करने का आरोप लगाया जाता है तो कभी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी की हत्या की कोशिश के मनगढंत आरोप लगाकर संसद में हंगामा मचाया जाता है। सेना पर पश्चिम बंगाल में बगावत के आरोप लगाकर तो ममता बनर्जी ने गंदी राजनीति कर हद कर दी है। ऐसी डर्टी पॉलिटिक्स को लेकर जनता भी पूछ रही है कि क्या सेना किसी राज्य में जाकर तख्ता पलट सकती है? सब जानते हैं कि भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही कोई सरकार जा सकती है। जनता ही वोट देकर किसी को सत्ता में लाती है और किसी को बेदखल कर देती है। सेना की रूटीन गतिविधियों को ममता ने तख्ता पलट के साथ ही आपातकाल करार दे दिया। कम से कम देश की सेना को लेकर ऐसी डर्टी पॉलिटिक्स मत करो दीदी!

इसी तरह की डर्टी पॉलिटिक्स कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में राहुल गांधी कहते हैं कि नरेंद्र मोदी अपनी छवि में कैद होकर रहना चाहते हैं। राहुल का आरोप है कि खुद को चमकाने के लिए मोदी आम जनता को भी परेशानी में डाल सकते हैं। इतिहास में नरेंद्र मोदी को राज्यों में भारत विरोध तत्वों को राजनीतिक रूप से स्पेस देने के लिए जाना जाएगा। पॉलिटिक्स में वैक्यूम बना दिया, जिससे आतंकियों को अपने मंसूबे अंजाम देने का मौका मिला। लेकिन इसकी कीमत कौन चुका रहा है? कम से कम पीएम और डिफेंस मिनिस्टर तो नहीं। उनकी बजाय हमारे सैनिक और उनके परिवार इसकी कीमत चुका रहे हैं। अब तक 85 सैनिक शहीद हुए हैं, जो बीते 10 सालों में सबसे ज्यादा है।

More Read

नीतीश का एप्सटीन फाइल?
सोनिया के आगे झुके मोदी! अमेरिका ने फिर किया बेइज्जत!
भाजपा का वैचारिक सरेंडर!
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ भाजपा-संघ नेताओं की बैठक के मायने!

राहुल गांधी को शायद यह याद नहीं है कि एक ही सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तानी सेना के 50 से ज्यादा जवान मारे गए थे। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी कांग्रेसी सदमे के कारण उल्टे बयान दे रहे थे। राहुल को चाहिए कि पाकिस्तानी सेना के कितने जवान मारे गए हैं। राहुल गांधी 2016 में मारे गए आतंकवादियों की भी पूरी सूची देख लेनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी लेकर ही केंद्र पर हमला बोले। इसीलिए ही शायद जनता में राहुल को पप्पू नाम से जाना जाता है। कमाल की बात यह है कि एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे ममता, राहुल और येचुरी के सुर संसद में एक जैसे निकल रहे हैं। उनकी मंडली में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती भी शामिल होकर केंद्र सरकार पर बरस रही है। यह सब कमरे में सजी माया की बर्बादी के चक्कर में हो रहा है।

पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में टोल प्लाजा पर सेना की मौजूदगी को लेकर हंगामा काट रही ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के अन्य नेताओं की डर्टी पॉलिटिक्स की पोल तो खुल ही गई है। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने झूठे आरोपों को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा मचाया। ममता बनर्जी के दावों को लेकर मीडिया ने सच्चाई को सामने रखा है। सेना की तरफ से भी सच्चाई को सामने रखा गया है। सेना की तरफ से कहा गया है कि कोलकाता पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के बाद ही कुछ टोल प्लाजा पर नियमित अभ्यास के तहत जवानों को तैनात किया गया था। कुछ टोल प्लाजा में सेना के जवानों को नियमित अभ्यास के तहत तैनात किया गया था। इनमें एक हावड़ा में राज्य सचिवालय नाबन्ना के निकट और दूसरे हुगली पुल पर स्थित है। कोलकाता पुलिस के सहयोग से ही यह अभ्यास किया गया। राज्य पुलिस के कहने पर इस अभ्यास की तारीख भी बदली गई थी। माल ढुलाई वाले वाहनों के बारे में आंकड़े इकट्ठा करने के लिए सेना देश भर में वार्षिक अभ्यास कर रही है।

जरूरत पड़ने पर सेना इनका इस्तेमाल करने के लिए ऐसा अभ्यास करती है। सेना ने केवल माल ढुलाई वाहन की पहचान की और उनके विवरण लिए। ऐसा अभ्यास पिछले वर्ष 19 से 25 नवंबर के बीच इसी क्षेत्र में किया गया था। पश्चिम बंगाल से पहले उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश जैसे नौ राज्यों में सेना का ऐसा ही ऑपरेशन चल चुका है। ममता बनर्जी डर्टी पॉलिटिक्स करने के लिए सचिवालय में डेरा जमा लेती हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी करती रहीं। इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने सेना के रूटीन अभ्यास को राजनीतिक, अलोकतांत्रिक, अनैतिक, बदले की भावना और असंवैधानिक कदम करार दिया। सेना के रूटीन अभ्यास को लेकर कांग्रेस, बसपा और दूसरे दलों ने संविधान के संघीय ढांचे पर हमला बताया।

ममता यह भी कह रही है कि उन्होंने दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी बात की है और उन्हें बताया गया है कि उनके राज्य में सेना का ऐसा अभ्यास नहीं हुआ है। सीधी सी बात है यह पुलिस और सेना के बीच तालमेल करके होने वाला अभ्यास है। सेना अपनी गतिविधियों को चुपचाप अंजाम देती है। बाकी राज्यों ने सेना की रूटीन अभ्यास को कोई तूल ही नहीं दिया। तूल देने से सेना की गतिविधियों की गोपनीयता भी भंग होती है। दुश्मन देशों को यह जानकारी भी मिल रही होगी कि भारतीय सेना यह अभ्यास क्यों कर रही है। राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तो चलते रहते हैं पर सेना पर कोई मुख्यमंत्री तख्ता पलट की साजिश रचने का आरोप लगाता है तो सचमुच इससे डर्टी पॉलिटिक्स कोई और नहीं हो सकती है। सेना को राजनीतिक फायदे के लिए विवादों में लाना घटिया राजनीति का हिस्सा है।

सेना ने साफतौर पर ममता के आरोपों का जवाब दे दिया है। इसके बावजूद उनकी जुबान तीखी होती जा रही है। प्रधानमंत्री के खिलाफ घटिया भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि मीडिया की खबरों में भी यह बताया गया है कि सेना का इस अभ्यास में पुलिस सहयोग कर रही थी। एक टीवी चैनल ने सिलिगुड़ी से तस्वीरों का एक कोलाज न्यूज पैकेज में दिखाया कि सेना पश्चिम बंगाल की पुलिस के साथ मिलकर सर्वे का काम करती हुई दिखाई दे रही है। नोटबंदी को लेकर गलतबयानी और जनता का ध्यान भटकाने की ऐसी तरकीबों के कारण और संसद की कार्रवाई ठप करने से जनता में नाराजगी बढ़ रही है। सोशल मीडिया में भी ममता बनर्जी के आरोपों का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। सेना पर तख्ता पलट के आरोपों से एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने संसद में ममता बनर्जी को मारने की साजिश का आरोप लगाया। ममता बनर्जी को लेकर जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक प्लेन की कथित तौर पर देर से लैंडिंग के मामले को लेकर संसद में हंगामा मचाया गया।

यह प्लेन कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड होने से पहले करीब आधे घंटे तक आसमान में चक्कर काटता रहा। तृणमूल का आरोप था कि प्लेन में कम फ्यूल होने के बावजूद उसे लैंड करने की देर से दी गई इजाजत पार्टी सुप्रीमो को मारने की साजिश थी। तृणमूल के का कांग्रेस ने भी दिया। कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ममता की जान को खतरा था। ममता ने प्लेन में बैठने से पहले पटना की सभा में कहा था कि जो नोटबंदी के खिलाफ नहीं है, वो गद्दार है। उन्होंने यह गाली बिना नाम लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दी। इस गाली पर जनता दल यू ने तो पलटवार किया और कहा है कि बंगाल सरकार चिट फंड घोटालों में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने में असफल रही। उन लोगों ने न केवल राज्य बल्कि देश के पूरे पूर्वी इलाके के लोगों के हजारों करोड़ रुपये लूट लिए।

घोटालों में तृणमूल नेताओं की भागीदारी भी है। जदयू की तरफ से यह भी कहा गया है कि बंगाल के साथ-साथ झारखंड, बिहार, असम,ओडिशा और त्रिपुरा के गरीबों के हजारों करोड़ रुपये लूटने के लिए चिट फंड का जाल बिछाया। तृणमूल नेता भी ठगी के उन वारदातों से जुड़े रहे। जदयू ने तो जवाब दे दिया है पर अब जनता की बारी अभी बाकी है। डर्टी पॉलिटिक्स से बाज आओ दीदी! जनता बर्बाद हुई ‘माया’ को लेकर आपकी बौखलाहट को समझ रही है। मां, माटी और मानुष का नारा देने वाली दीदी आपको जनता की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। दिक्कत झेलकर भी जनता काले धन के खिलाफ मोदी सरकार का साथ दे रही है। मोदी के विरोधी नेता भी इसे अच्छा कदम मान रहे हैं। समझिए दीदी समझिए!

लेखक भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हैं और राजनीतिक, सामाजिक तथा आर्थिक विषयों पर बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। यह उनके निजी विचार हैं।

Related

TAGGED: Demonetization, mamata banerjee, नोटबंदी
ISD News Network December 5, 2016
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
ISD is a premier News portal with a difference.
Previous Article India Speaks Daily - ISD News नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेसी जयपाल रेड्डी के साथ मिलकर खेला खेल! पुस्तक में हुआ खुलासा!
Next Article India Speaks Daily - ISD News सुप्रीम कोर्ट ने समान नागरिक संहिता मामले में भाजपा नेता को पक्षकार बनाया!
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

संस्मरण…मेरा वह पहला मोबाइल!
‘पसमांदा सुल्तान’ अमर रहे! ‘पसमांदा सुल्तान’ की जय!
गौरक्षा के लिए श्रीविद्यामठ से लखनऊ की ओर प्रस्थान
मोदी का दावा और हकीकत!

You Might Also Like

राजनीतिक खबरराजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा

नीतीश का एप्सटीन फाइल?

March 6, 2026
देशराजनीतिक खबरविदेश

सोनिया के आगे झुके मोदी! अमेरिका ने फिर किया बेइज्जत!

March 6, 2026
जातिवाद / अवसरवादराजनीतिक खबरराजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारासंघवाद

भाजपा का वैचारिक सरेंडर!

January 26, 2026
राजनीतिक खबरविदेश

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ भाजपा-संघ नेताओं की बैठक के मायने!

January 13, 2026
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?