By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी ज़ोन
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • ब्लॉग
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO’s Story
    • Your Story
  • Subscribers Exclusive
  • JOIN US / LOGIN
Reading: तीन C पर काम करते हैं केजरीवाल- CONVINCE, CONFUSION & CORRUPTION!
Share
Notification
Latest News
सामान्य जाति के बच्चे नोंचे जाते रहेंगे!
SDEO's Story
बिहार के सारण का केस क्यों बना ‘राजपूत बनाम माँझी’, जानिए नाबालिग को गैंगरेप के बाद कुएँ में फेंककर मार डालने के मामले में अब तक क्या हुआ?
अपराध
भारत की विदेशनीति का ‘एपस्टीन-मोसाद मॉडल’: हरदीप पुरी और एप्सटीन के ‘मेलट्रेल’ का पूरा ब्यौरा, पहली बार विस्तार से पढ़ें!
SDEO's Story Subscribers Exclusive
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने वीडियो जारी करके सभी हिंदूवादियों को चेतावनी दी
अस्मितावाद
जिस बात के लिए हरदीप पुरी ने नोटिस भेजा, राहुल गांधी ने वह संसद में बता दिया!
SDEO's Story भ्रष्टाचार
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD Videos
  • ISD Reels
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी ज़ोन
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • ब्लॉग
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO’s Story
    • Your Story
  • Subscribers Exclusive
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > समाचार > राजनीतिक खबर > तीन C पर काम करते हैं केजरीवाल- CONVINCE, CONFUSION & CORRUPTION!
राजनीतिक खबर

तीन C पर काम करते हैं केजरीवाल- CONVINCE, CONFUSION & CORRUPTION!

Harish Chandra Burnwal
Last updated: 2016/05/10 at 9:20 AM
By Harish Chandra Burnwal 234 Views 7 Min Read
Share
7 Min Read
India Speaks Daily - ISD News
SHARE

देश में 29 राज्यों के मुख्यमंत्री हैं और दो केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जहां मुख्यमंत्री होते हैं। यानी कुल मिलाकर देश में 31 मुख्यमंत्री हैं। अरविंद केजरीवाल इन मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि जितनी कवरेज अरविंद केजरीवाल नेशनल मीडिया में पाते हैं, उतना तो किसी राष्ट्रीय पार्टी को भी नसीब नहीं हो पाता! स्थिति ये है कि मीडिया कवरेज के मामले में आम आदमी पार्टी बीजेपी-कांग्रेस को जोरदार टक्कर देती है। नेशनल मीडिया को देखें तो ऐसा लगता है कि इस समय पूरे देश में सिर्फ आम आदमी पार्टी विपक्षी पार्टी है और केजरीवाल विपक्ष के नेता। ऐसा क्यों है। बिना किसी लाग-लपेट के तर्क के सहारे सीधे-सीधे अपनी बात रख रहा हूं।

1.ऐसा लगता है कि केजरीवाल ने ये तय कर रखा है कि हर वक्त मीडिया में बने रहना है। चाहे अच्छी वजह से हो, चाहे बुरी वजह से। इसलिए वो कभी स्याही, कभी चप्पल के बहाने भी खबरों में आ जाते हैं। जब कोई खबर नहीं होती तो किसी दूसरी बड़ी खबर में अपनी टांग अड़ा देते हैं। चाहे इससे पार्टी का या प्रदेश की जनता का कोई लेना-देना हो या न हो। कम से कम इस बहाने खबरों में रहने का मौका मिल जाता है। अगस्ता हेलिकॉप्टर मामला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

2.केजरीवाल और उनकी टीम ने ये तय कर लिया है कि छापामार राजनीति करो। मतलब ये कि आरोप लगाओ और भाग जाओ। बाद की चिंता बाद में कर लेंगे। यही नहीं आरोप भी सीधे-सीधे आला नेताओं पर लगाओ। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि केजरीवाल टीवी की राजनीति करते हैं। टीवी का फॉर्मूला ये है कि पल भर में खबरें बदल जाती हैं और खबर का फॉलोअप नहीं होता। लोग सब कुछ भूल जाते हैं। इसलिए केजरीवाल ये समझते हैं कि अगर आपने आरोप लगा भी दिए और सनसनीखेज तरीके से खबरें पैदा कर भी दीं, तो उस पर फॉलो अप करने वाला कोई नहीं होता। जनता भूल जाती है। शीला दीक्षित के खिलाफ सैकड़ों पन्नों के सबूत दिखाने वाले केजरीवाल अब शीला दीक्षित के खिलाफ ही दूसरों से सबूत मांग रहे हैं।

3.केजरीवाल और उनकी टीम ने अपनी सियासी जड़ों को मजबूत करने के लिए सबसे बड़ा और अचूक हथियार पत्रकारों और खासकर टीवी पत्रकारों को बनाया। इसका सबसे बड़ा सबूत ये है कि जब शुरुआती दिनों में वो राजनीति में उतरे तो हर पत्रकार को ये सपना दिखाने में कामयाब हो गए कि वो भी राजनीति में आ सकते हैं, सांसद और विधायक भी बन सकते हैं । सबके लिए सुनहरे भविष्य को थाली में परोस दिया। सच तो ये है कि उन दिनों हर पत्रकार अपने संसदीय सीट चुनने में लगा था। जाहिर तौर पर पत्रकार आम आदमी पार्टी के दम पर सपने देखेगा तो उसकी आलोचनात्मक समीक्षा क्या करेगा। मेरी इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण ये है कि केजरीवाल की टीम में ज्यादातर लोग पत्रकार ही हैं।

More Read

सामान्य जाति के बच्चे नोंचे जाते रहेंगे!
भाजपा कार्यालय बना ‘इफ्तारी दफ्तर’!
विशेष खबर… कैबिनेट हुआ नगण्य, सारी शक्ति अब प्रधानमंत्री के हाथ!
अफीम उगाने के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार

4.इस वक्त भी केजरीवाल ने कई चैनल और कई अखबार में आम आदमी पार्टी से जुड़े ऐसे समर्थक पैदा कर दिए हैं, जो पत्रकार कम उनके कैडर के तौर पर काम करते हैं। केजरीवाल सबसे पहले इन्हें खबर देते हैं। फिर जब इन पत्रकारों की खबरों को अखबार या चैनल चलाते हैं तो यही पत्रकार उसे सोशल मीडिया में शेयर करते हैं। फिर केजरीवाल और उनकी टीम इन्हीं पत्रकारों और अखबार/चैनल की खबरें रिट्वीट करते हैं और आखिर में ये दावा करते हैं कि ये तो आपके अखबार या चैनल ने दिखाया है। लेकिन सच तो ये है कि सारी खबरें प्लांट होती हैं।

5.मार्केटिंग का एक बड़ा फंडा है। तीन नीतियों पर काम किया जाता है। किसी को अपनी बात मनाने के लिए तीन C का इस्तेमाल होता है। 1. CONVINCE 2. CONFUSE और 3. CORRUPT – टीम केजरीवाल मीडिया को अपने वश में करने के लिए इन तीनों नीतियों का सहारा लेती है। पहली कोशिश किस भी प्रोडक्ट की अच्छी बातें बताकर लोगों को आकर्षित करने की होती है। आम आदमी पार्टी भी अपने स्टाइल से लोगों को कन्वींस करने की कोशिश करती है ताकि ताकि बिना किसी परेशानी के खबरों में बने रहें। दूसरा तरीका है कंफ्यूज करने का। उदाहरण के तौर पर आपने एक टुथपेस्ट का प्रचार देखा होगा जिसमें कहा जाता है- क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है?

ये अलग बात है कि लोगों को यही न पता हो कि नमक के टूथपेस्ट में होने से क्या फायदा है। टीम केजरीवाल इस तरीके का भी खूब इस्तेमाल करती है। मोदी के मार्कशीट की मांग करना कुछ ऐसा ही है। दरअसल लोग समझ ही नहीं पाए इस मार्कशीट से किसी की प्यास बुझेगी, किसी का पेट भरेगा। लेकिन मीडिया में इतना प्रचारित कर दिया गया कि लोग दिल्ली की बाकी समस्या भूल गए और मीडिया में मार्कशीट की चर्चा होने लगी। केजरीवाल ने इस तरीके से लोगों को बेवकूफ बनाने की खूब कोशिश की। तीसरा तरीका करप्ट करने का है। इसका उदाहरण ये है कि एक टूथपेस्ट के साथ दूसरा मुफ्त में दे दें। टीम केजरीवाल के बारे में इस तरह की बातें अक्सर सुनने को मिल रही हैं। अखबारों में बडे बड़े विज्ञापन और नेशनल टीवी पर प्रचार में इतना पैसा बहाने के पीछे शायद यही कारण नजर आता है।

6.केजरीवाल इसके अलावा मीडिया को मैनेज करने के लिए धमकी का भी सहारा लेते हैं। एक अखबार के रिपोर्टर को सरेआम ट्वीटर पर धमकी, एक चैनल के खिलाफ अखबार में विज्ञापन छापना इसका सबसे बड़ा सबूत है।

बस ये समझ लीजिए कि जिस तरीके से केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने मीडिया में बने रहने के तरीके ढूंढ लिए हैं, और मीडिया सायास या अनायास इनके हाथों का खिलौना बनती जा रही है, वो खतरनाक है। दिल्ली में बैठकर एक मुख्यमंत्री अराजकता फैला रहा है। वो न सिर्फ विध्वंसक है, बल्कि देश के लिए भी घातक है। मीडिया को टीम केजरीवाल न सिर्फ इस्तेमाल कर रही है, बल्कि देश की मीडिया का नाश कर रही है।

Related

TAGGED: aap, Arvind Kejriwal, Bjp, Modi degree row
Harish Chandra Burnwal May 10, 2016
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

सामान्य जाति के बच्चे नोंचे जाते रहेंगे!
बिहार के सारण का केस क्यों बना ‘राजपूत बनाम माँझी’, जानिए नाबालिग को गैंगरेप के बाद कुएँ में फेंककर मार डालने के मामले में अब तक क्या हुआ?
भारत की विदेशनीति का ‘एपस्टीन-मोसाद मॉडल’: हरदीप पुरी और एप्सटीन के ‘मेलट्रेल’ का पूरा ब्यौरा, पहली बार विस्तार से पढ़ें!
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने वीडियो जारी करके सभी हिंदूवादियों को चेतावनी दी

You Might Also Like

SDEO's Story

सामान्य जाति के बच्चे नोंचे जाते रहेंगे!

March 15, 2026
SDEO's Storyसंघवाद

भाजपा कार्यालय बना ‘इफ्तारी दफ्तर’!

March 12, 2026
विदेश

विशेष खबर… कैबिनेट हुआ नगण्य, सारी शक्ति अब प्रधानमंत्री के हाथ!

March 10, 2026
SDEO's Story

अफीम उगाने के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार

March 10, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD Videos
  • ISD Reels
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?