By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: Movie Review ‘काला पानी’ दर्शक को एंगेज करने में सफल रही
Share
Notification
Latest News
बलदाऊ गो शाला में आयोजित गो-महोत्सव: मुख्य अतिथि का शास्त्रीय उद्बोधन, अर्थशास्त्र पर तीखे सवाल और गो-सेवा का संकल्प!
Events and Activities
एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!
Members Only SDEO's Story जातिवाद
आस्था का आवरण, मुनाफे का सिंडिकेट: भाजपा राज में बीफ इंडस्ट्री का कॉर्पोरेटाइजेशन और सत्ता की सांठगांठ!
Members Only SDEO's Story
गंभीर बीमारी से उबरकर रंगमंच पर सक्रियता के लिए आलोक शुक्ला को ‘पंचानन पाठक अवार्ड’
Events and Activities
पूर्व सीबीआई निदेशक एम. नागेश्वर राव की सक्रिय राजनीति में एंट्री, सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए
Events and Activities
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > Movie Zone > Movie Review ‘काला पानी’ दर्शक को एंगेज करने में सफल रही
Movie Zone

Movie Review ‘काला पानी’ दर्शक को एंगेज करने में सफल रही

Vipul Rege
By Vipul Rege 6 Min Read
Share
6 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। अंडमान-निकोबार के द्वीप समूह में एक जानलेवा वायरस धरती फाड़कर बाहर आ गया है। ये वायरस तेज़ी से लोगों का जीवन निगलता जा रहा है। शेष विश्व और भारत से काट दिए गए इन द्वीपों में एक प्राचीन आदिवासी समूह भी रहता है। वायरस बड़ी ही तेज़ी के साथ गरीबी की रेखा से ऊपर उठकर अमीरों के महंगे कालीनों के नीचे पहुँच चुका है। 18 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज ‘काला पानी’ दर्शक को एंगेज करने में सफल रही है। दो गुमनाम से निर्देशकों के गुमनाम कॅरियर का उदय बड़े ही प्रखर ढंग से हुआ है। फिल्म का आर्ट और क्राफ्ट क्या होता है, ये ‘काला पानी’ अच्छी तरह दिखाती है।

ओटीटी मंच : नेटफ्लिक्स

‘काला पानी’ की यूएसपी इसकी अनोखी कहानी है। बिस्वापति सरकार द्वारा लिखी कहानी इस वेबसीरीज का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इस कहानी को निर्देशक जोड़ी समीर सक्सेना और अमित गोलानी ने रुचिकर ढंग से प्रस्तुत किया है। इस वेब सीरीज की समीक्षात्मक विवेचना कई एंगलों से की जा सकती है। अभिनय की दृष्टि से फिल्म बेजोड़ है तो इसकी कहानी और आर्ट डायरेक्शन भी प्रभावी है। निर्देशक जोड़ी ने इस कहानी को पेश करने के लिए एक अलग ही दुनिया बसाई है, जो हमें बहुत वास्तविक लगती है।

कोविड के आने के बाद संसार के साथ विश्व भी बदल गया और इसके साथ वैश्विक फिल्म उद्योग को एक और जॉनर मिल गया, जिस पर वे मनोरंजक फ़िल्में बना सकते हैं। ‘पेंडेमिक’ पर फिल्म बनाना एक जोखिम है। यदि निर्देशक मनोरंजन का ध्यान न रखे तो खेल बिगड़ जाता है। पिछले दो साल में रिलीज हुई ‘वायरस मूवीज’ का हश्र बुरा हुआ। उन्हें दर्शक नहीं मिले। कारण ये भी था कि कोरोना की स्मृतियाँ ताज़ा थी और उन्हें परदे पर देखने का दर्शक का कोई मूड नहीं था। 

More Read

हनुमान अंश: जब सादगी और संकल्प ने बदला सिनेमाई व्याकरण!
पौराणिक महाकाव्य पर नोलन का दार्शनिक प्रहार: समीक्षा ‘द ऑडिसी’ की (The Odyssey) रिव्यू।
‘रामायण’ का ट्रेलर देख क्यों चौंके लोग? कुबेर पर रावण की चढ़ाई, ‘योद्धा’ सीता और वो 4 बातें जो एक सिनेमाई बदलाव का संकेत हैं!
‘अंडरवर्ल्ड’ का साया और बॉलीवुड का ‘सुल्तान’: क्या सलमान खान के इशारे पर हो रही है फिल्मकार अमित जानी को मिटाने की साजिश?

‘काला पानी’ में वायरस को प्राचीन आदिवासियों के साथ जोड़कर पेश करने से उसमे एक आकर्षण आ जाता है। अंडमान के जंगलों से भरे द्वीप अपने भीतर इस वायरस का निदान छुपाए बैठे हैं लेकिन इतनी आसानी से उस निदान तक नहीं पहुंचा जा सकता है। निर्देशक जोड़ी ने अंडमान-निकोबार के द्वीप समूह जाकर फिल्म शूट की है। उन्होंने एक अलग ही दुनिया का निर्माण किया है, जो वास्तविक लगती है। वायरस के पता लगने और उसके फैलने के सीक्वेंस देखने योग्य है। दिखाया गया है कि वायरस का पता लगते ही निर्मम सरकार इन द्वीपों से हवाई संपर्क तोड़ देती है।

निर्देशक जोड़ी ने यहाँ रहने वालों की व्यथा भी दिखाई है। जैसे एक दृश्य में शिक्षक बोर्ड में भारत का नक्शा बनाता है और क्लास में बच्चों से पूछता है कि इस नक़्शे में क्या कमी है। तब एक बच्चा नक़्शे में अंडमान-निकोबार के द्वीप समूह बनाता है। तब शिक्षक कहता है कि जब तक ये छोटे-छोटे द्वीप नक़्शे में नहीं है, भारत पूरा नहीं होता। निर्देशक जोड़ी ने आदिवासियों द्वारा वायरस का रहस्य जानने वाला तथ्य बड़े ही इंट्रेस्टिंग ढंग से पेश किया है। बात कलाकारों की नहीं हुई तो बात पूरी भी नहीं होगी।

जंगल में सांस लेती इस कहानी के कैरेक्टर्स जुगनू की तरह दिखाई देते हैं। हर कलाकार का व्यक्तित्व विस्तार से दिखाया गया है। हर कलाकार का एक अतीत है, जो सुंदर ढंग से प्रस्तुत हुआ है। सबने इतना बेहतरीन अभिनय दिखाया है कि तय करना मुश्किल है कि कौन बेहतर था। मोना सिंह, आशुतोष गोवारिकर, अमेय वाघ, सुकान्त गोयल, आरुषि शर्मा, राधिका मेहरोत्रा, विकास कुमार, चिन्मय मंडलेकर, पूर्णिमा इंद्रजीत के भावपूर्ण अभिनय के साथ ‘काला-पानी’ ऐसे लगती है, जैसे पीड़ा और मौत की रुदाली गा रहे जंगल अदाकारी के जुगनुओं से दीप्तिमान हो रहे हो।

जल, जंगल और ज़मीन की लड़ाई ‘काला पानी की सतह पर साँसें भरती है। कोरोना की स्मृतियाँ अब भी गई नहीं है। वह मन की कंदराओं में अब भी छुपी बैठी हैं। वे स्मृतियाँ इस वेब सीरीज को देखते हुए नम होने लगती है। इसमें एक परिवार दिखाया गया है। जब वायरस का अटैक होता है, तो परिवार बिखर जाता है। इस परिवार को देखते समय बहुत से दर्शकों को ‘नॉस्टेल्जिया’ का आघात हो सकता है। पुरानी याद कचोट सकती है। कुल मिलाकर नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित हुई ‘काला पानी’ देखने योग्य ड्रामा है।

इसके अंत में एक नई शुरुआत का सूत्र छोड़ा गया है। दर्शक सहज ही अनुमान लगा सकते हैं कि इसका दूसरा सीज़न जल्द ही देखने को मिल सकता है। ये वेब सीरीज पूर्ण रुप से वयस्क दर्शकों के देखने योग्य है। सीरीज में वयस्क दृश्य तो नहीं है लेकिन कथावस्तु और बहुत से दृश्य बच्चों के योग्य नहीं है। यदि आप रहस्य और पेन्डेमिक जॉनर को एकसाथ देखना चाहते हैं तो ये वेब सीरीज आपके लिए हैं। कहानी, अभिनय और प्रस्तुतिकरण आपको निराश नहीं करेगा।

Vipul Rege October 19, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Ashutosh Govarikar, bollywood news, Coronavirus, kala pani, mona singh, Netflix, Netflix's Web Series, New Release Film

Related

Movie Review : भुज के गर्व को ढोकर लक्ष्य नहीं साध सकी अजय देवगन की मिसाइल

आप एक भी दृश्य में नहीं दिखा सके कि ये...

August 14 2021

Movie Review ये इंडोनेशियाई सुपरहीरो हमारी महाभारत से जन्मा है

ये इंडोनेशियाई सुपरहीरो आपको अपना सा लगेगा।

December 28 2022

Movie Review : यात्रा के अंत में पता चलता है कि सबसे बड़ा भाग्यशाली ‘लेडीबग’ है

कमज़ोर मन वाले, बच्चे और गर्भवती स्त्रियों के लिए ये...

August 6 2022

Movie Review: ये बालकृष्ण यूनिवर्स ‘लार्जर देन लाइफ’ है

बालकृष्ण नंदमुरी की फ़िल्में कल्पना से परे होती हैं।

February 27 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zone

हनुमान अंश: जब सादगी और संकल्प ने बदला सिनेमाई व्याकरण!

September 7, 2026
Movie Zone

पौराणिक महाकाव्य पर नोलन का दार्शनिक प्रहार: समीक्षा ‘द ऑडिसी’ की (The Odyssey) रिव्यू।

July 30, 2026
Movie Zone

‘रामायण’ का ट्रेलर देख क्यों चौंके लोग? कुबेर पर रावण की चढ़ाई, ‘योद्धा’ सीता और वो 4 बातें जो एक सिनेमाई बदलाव का संकेत हैं!

July 30, 2026
Movie Zoneसंपादकीय

‘अंडरवर्ल्ड’ का साया और बॉलीवुड का ‘सुल्तान’: क्या सलमान खान के इशारे पर हो रही है फिल्मकार अमित जानी को मिटाने की साजिश?

July 8, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?