By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: जातिप्रथा पर दुष्प्रचार की काट जरूरी, सच्चाई सामने लाकर दी जानी चाहिए सही शिक्षा
Share
Notification
Latest News
विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
खोजी आलेख
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
भाषा और साहित्य
‘रामायण’ की वैश्विक सुनामी: 5 दिन में ₹750 करोड़ पार, संघी ईको-सिस्टम का प्रलाप और कुमार विश्वास का पीआर विलाप!
Movie Zone मूवी रिव्यू
संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!
संघवाद संपादकीय
काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ज़मीन दान में मिली या खरीदी गयी?
अनोखा इतिहास
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » वैचारिकी » जातिवाद / अवसरवाद » जातिप्रथा पर दुष्प्रचार की काट जरूरी, सच्चाई सामने लाकर दी जानी चाहिए सही शिक्षा
जातिवाद

जातिप्रथा पर दुष्प्रचार की काट जरूरी, सच्चाई सामने लाकर दी जानी चाहिए सही शिक्षा

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

शंकर शरण: अमेरिका के सिएटल में जातिगत भेदभाव के विरुद्ध अपनी तरह का एक पहला कानून बना है। चूंकि जाति के मुद्दे का मूल स्थान भारत है तो यहां भी उस पर चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं, तो कुछ हिंदू-विरोधी प्रचार का एक रूप मान रहे। वस्तुतः, अमेरिका-यूरोप में हिंदू धर्म की पहचान मुख्यतः जातिगत उत्पीड़न से जुड़ गई है। इस दुष्प्रचार का आरंभ सदियों पहले ईसाई मिशनरियों ने किया, जिसे कालांतर में भारतीय वामपंथियों ने नई धार दी।

ब्रिटिश पत्रकार मार्क टली का कहना है कि मैं जब कहीं भी हिंदू धर्म के बारे में कोई अच्छी बात बताता हूं, तो कोई न कोई श्रोता आपत्ति करता है कि जातिप्रथा के कारण हिंदू धर्म खराब है। ऐसा समझने वाले प्रायः सुशिक्षित लोग हैं। वे जातिप्रथा को हिंदू धर्म का मूल तत्व समझते हैं। इस पर आम हिंदूवादी प्रचारक केवल पश्चिमी बौद्धिकों को यही आईना दिखाते हैं कि चूंकि पश्चिम ने सदियों तक विश्व में अंतहीन अत्याचार किए, इसलिए उन्हें हिंदू समाज पर अंगुली उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं। उनकी यह दलील निष्प्रभावी रहती है, क्योंकि पश्चिमी लोग स्वयं ईसाई मतवाद और इतिहास के आलोचक हैं।

यह बात और है कि यही पश्चिमी जगत मुस्लिम देशों और समाजों में चल रही कुरीतियों पर न केवल चुप रहता है, बल्कि उन्हें इस्लामी ‘संस्कृति’ का अंग मानकर उनका सम्मान करता है। इस विरूपता पर प्रश्न न उठाकर और हिंदू धर्म-समाज के प्रति मिथ्यारोपों का तथ्यपूर्ण प्रतिकार न कर जब हिंदू प्रचारक पश्चिम पर ‘श्वेत अहंकार’ या श्रेष्ठताबोध का आरोप लगाते हैं तो वह निष्फल बैठता है और हिंदू धर्म-समाज के प्रति पश्चिमी दुराग्रह यथावत बना रहता है।

औपनिवेशिक युग बीतने के बाद आज भी वही पुराने आरोप लगाने से यही लगता है कि हिंदुओं के पास बचाव में कहने को कुछ ठोस नहीं है। इसीलिए भारत में जाति-भेद पर पश्चिमी चिंताओं को नस्लवाद कहना आत्म-प्रवंचना बनकर रह जाता है। ऐसे में हिंदू प्रचारकों को लफ्फाजी के बजाय पश्चिमी विमर्श के तथ्यगत प्रतिकार का दायित्व लेना होगा। पश्चिमी बुद्धिजीवी हिंदुओं को जातिवादी यानी एक प्रकार का नस्लवादी मानते हैं कि उनमें जन्म-जाति के आधार पर ऊंच-नीच की भावना होती है। लिहाजा वे निंदा के पात्र हैं। जातिगत भेदभाव उन्हें गुलामी या रंगभेद से भी अधिक क्रूर और अमानवीय लगता है।

More Read

एपिसोड-3: “हज़रत पैगंबर के अनुयायियों ने सोमनाथ की मूर्तियों के टुकड़े कर शूद्रों को मुक्त कराया”—‘गुलामगिरी’ के इस संवाद से क्या सिद्ध करना चाहते थे फुले?
एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!
एपिसोड-1: NCERT के जरिए बच्चों के मानस में औपनिवेशिक जहर: मिशनरी एजेंडा और फुले का विखंडनवादी विमर्श!
साहब अच्छे एक्टर नहीं!

हिंदुओं की जाति प्रथा के बारे में उनके भीतर यही धारणा है कि उच्च जाति के हिंदू निम्न जातियों के प्रति बेपरवाह हैं। यहां तक कि छुआछूत और जातिगत भेदभाव कानूनी रूप से खत्म होने के बावजूद यह धारणा कायम है। पश्चिम को यही गलतफहमी है कि मदर टेरेसा ने ही हजारों अभागे, उपेक्षित, वंचित और अनाथ भारतीय बच्चों का उद्धार किया, जो उच्च जाति के हिंदुओं ने नहीं किया। ऐसी गढ़ी गई छवि का प्रतिकार केवल और केवल कोरे आरोप लगाने से नहीं हो सकता।

हिंदू प्रचारक दूसरी बुनियादी गलती चर्च-मिशनरी गतिविधियों और उनके हिंदू-विरोधी प्रचार का ठीकरा ‘विदेशियों’ पर फोड़कर करते हैं। यह भी पुरातन मानसिकता है। आज भारत में लगभग सारी चर्च गतिविधियां देसी ईसाई चला रहे हैं (बल्कि भारत, कोरिया और फिलीपींस के ईसाई अब अंतरराष्ट्रीय चर्च संस्थाओं के नेतृत्व में बढ़ रहे हैं)। देसी मीडिया और विश्वविद्यालयों में पूरा हिंदू विरोधी प्रचार भारतीय पत्रकार और अकादमिक चलाते आए हैं। ब्राह्मणों और हिंदू शास्त्रों के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप भारतीय नेता ही करते हैं। उसे ‘गोरे विदेशियों’ की शरारत कहने से कुछ नहीं होने वाला।

भारतीय बौद्धिकों और नेताओं में हिंदू धर्म और अन्य धर्मों के बारे में गंभीर भ्रातियां पैठ कर चुकी हैं। जो बातें पश्चिम कहता है, वे किसी न किसी रूप में भारतीय बौद्धिकों और नेताओं द्वारा भी कही जाती हैं। भारतीय वामपंथियों, सेक्युलरवादियों, गांधीवादियों, नव-आंबेडकरवादियों और देसी ईसाई शैक्षिक संस्थाओं ने ही हिंदू धर्म-समाज के बारे में तमाम भ्रामक बातों का प्रचार किया। ऐसे में हिंदू प्रचारकों द्वारा पश्चिमी चिंताओं को ‘नस्लवाद’ कहना व्यर्थ है। उन्हें देखना चाहिए कि पश्चिम में अश्वेत बुद्धिजीवी और संस्थान भी हिंदू समाज को जातिगत नस्लवादी मानते हैं। अर्थात पश्चिम में हिंदू समाज के प्रति सर्वसम्मत दुराग्रह हैं। नि:संदेह, विदेशी चर्च-मिशनरी संस्थान इस वैचारिक दुष्प्रचार को आगे बढ़ा रहे हैं, क्योंकि चतुर और सजग होने के साथ ही उनका दृष्टिकोण भी स्पष्ट है।

उन्होंने दशकों से बौद्धिक-शैक्षिक कार्य एवं प्रचार पर बहुत परिश्रम करने के साथ ही संसाधन भी लगाए हैं। इसका ही परिणाम है आज स्वयं भारतीय, जिनमें बड़ी संख्या में हिंदू लिबरल-वामपंथी-राष्ट्रवादी भी वही सब दोहराते हैं, जो मिशनरी चाहते हैं। अतः इसका दोष बाहरी लोगों पर मढ़ना व्यर्थ है, जब विगत सात दशकों से भारत की राजनीतिक-शैक्षिक व्यवस्था पूरी तरह हिंदू सत्ताधारियों के हाथ में है। यदि अपने ही धर्म, समाज, संस्कृति और इतिहास के बारे में हिंदू शासकों-बौद्धिकों ने अपने ही देश में तमाम भ्रांतियों को फैलने दिया तो विदेशियों पर दोषारोपण हमारी दोहरी मूढ़ता दर्शाता है। यह समझना होगा कि राजनीतिक या दलीय वर्चस्व से बौद्धिक-सांस्कृतिक प्रभुत्व नहीं बनता।

सर्वप्रथम, भारत में जातिप्रथा की जटिल सच्चाई और इतिहास का गहन शोध और तदनुरूप उसकी व्यापक शिक्षा दी जानी चाहिए थी, जो नहीं दी गई। दूसरे, समाज को जातिगत पूर्वाग्रहों से मुक्त करना भी जरूरी था, जबकि नेताओं ने उसे सस्ती राजनीति का जरिया बना लिया। तीसरे, ईसाई मिशनरी प्रचार के प्रतिकार के लिए सभी धर्मों-पंथों की मूल किताबों और विचारों को ठोस गंभीर विषय के रूप में स्थापित करना जरूरी था, जिससे ईसाइयत के दावों का खोखलापन स्पष्ट दिखाया जा सके। उलटे यहां सेक्युलरिज्म तथा सर्वधर्म समभाव की विकृत समझ में सभी दलों ने हिंदू-विरोधी मतवादों को ही मजबूत किया। अतः जब तक इन तीनों कर्तव्यों को पूरा न करें, तब तक स्वदेश या विदेश में हिंदू-विरोधी दुराग्रहों को खत्म करना असंभव है।

साभार

Courtesy Desk April 11, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Caste and Conversion, caste system, hindu dharma, Shankar Sharan

Related

हरियाणा में पिछले 8 दिन में दो पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या किया है।

संदीप देव। हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने...

April 11 2023

कथा कर्म का जाति प्रमाणपत्र और कुएँ के मेंढक.

हेमंत शर्मा। एक बेहूदी और घटिया बहस छिड़ी हुई है....

April 11 2023

मुख्य न्यायाधीश कर रहे हैं हिंदू समाज का अपमान?

संदीप देव। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई लंदन...

April 11 2023

IIT Bombay विवाद के बीच सामाजिक सौहार्द की मिसाल: दलित समुदाय ने किया SC/ST Act के दुरुपयोग का विरोध, प्रोफेसर के समर्थन में उतरा ‘देवेंद्रकुला वेल्लालर’ समाज!

इंडिया स्पीक डेली ब्यूरो। आईआईटी बॉम्बे में घटी हालिया दुखद...

April 11 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Members OnlySDEO's Storyजातिवाद

एपिसोड-3: “हज़रत पैगंबर के अनुयायियों ने सोमनाथ की मूर्तियों के टुकड़े कर शूद्रों को मुक्त कराया”—‘गुलामगिरी’ के इस संवाद से क्या सिद्ध करना चाहते थे फुले?

October 7, 2026
Members OnlySDEO's Storyजातिवाद

एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!

October 5, 2026
Members OnlySDEO's Storyजातिवाद

एपिसोड-1: NCERT के जरिए बच्चों के मानस में औपनिवेशिक जहर: मिशनरी एजेंडा और फुले का विखंडनवादी विमर्श!

October 2, 2026
राजनीतिक व्यक्तित्व

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 30, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?