By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: शंकर सुवन, केसरी नन्दन, पवन तनय, आञ्जनेय नामों का परिचय
Share
Notification
Latest News
छप्पन-इंच का छोटा-बंदर
भाषा और साहित्य
संपादकीय: ट्रंप-नेतन्याहू पर जनता ने डाली राजनीतिक नकेल! भारत में ‘दरबारी भांडों’ ने ‘मोदी फ़ैक्टर’ का पाखंड उछाला!
संपादकीय
व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
SDEO's Story सनातन हिंदू धर्म
अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नही अपितु सत्य,धर्म के आधार पर स्थिर था- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी
Events and Activities
हिटलर और मुसोलिनी जैसा
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » धर्म » सनातन हिंदू धर्म » शंकर सुवन, केसरी नन्दन, पवन तनय, आञ्जनेय नामों का परिचय
सनातन हिंदू धर्म

शंकर सुवन, केसरी नन्दन, पवन तनय, आञ्जनेय नामों का परिचय

ISD News Network
By ISD News Network 7 Min Read
Share
7 Min Read
SHARE

श्वेता पुरोहित। (लेखक – ‘ श्रीयुगलचरणरजोऽभिलाषी’) पुराणों और इतिहासों में श्रीहनुमच्चरित्र का अनेक रूपों में वर्णन मिलता है। श्रीहनुमानजी कहीं ‘शंकर- सुवन’, कहीं ‘केसरीनन्दन’, कहीं ‘पवनतनय’, कहीं ‘आञ्जनेय’ और कहीं ‘साक्षात् शंकर’ के रूपमें वर्णित हैं। कल्प-भेद एवं प्रसङ्ग भेदसे ये सभी नाम सत्य हैं। जिस प्रकार भगवान् श्रीकृष्ण को प्रसङ्ग-भेद से वसुदेव नन्दन, नन्द-सुवन, गिरिधारी, रासविहारी, वंशीधारी आदि कहा जाता है, वैसे ही रामभक्त श्रीहनुमान के विषय में भी समझना चाहिये। श्रीहनुमानजी के इन नामों का सार्थक्य समझने के लिये कतिपय रहस्यपूर्ण प्रसङ्गों का उल्लेख यहाँ किया जा रहा है।

‘रुद्रावतार’ श्रीहनुमान

एक बार भगवान् शंकर भगवती सती के साथ कैलास-पर्वतपर विराजमान थे। प्रसङ्गवश भगवान् शंकरने सती से कहा- ‘प्रिये! जिनके नामों को रट- रटकर मैं गद्गद होता रहता हूँ, वे ही मेरे प्रभु अवतार धारण करके संसारमें आ रहे हैं। सभी देवता उनके साथ अवतार ग्रहण करके उनकी सेवाका सुयोग प्राप्त करना चाहते हैं, तब मैं ही उससे क्यों वञ्चित रहूँ? मैं भी वहीं चलूँ और उनकी सेवा करके अपनी युग- युग की लालसा पूर्ण करूँ।’

भगवान् शंकर की यह बात सुनकर सती ने सोचकर कहा- ‘प्रभो ! भगवान्‌का अवतार इस बार रावणको मारनेके लिये हो रहा है। रावण आपका अनन्य भक्त है। यहाँतक कि उसने अपने सिरोंको काटकर आपको समर्पित किया है। ऐसी स्थितिमें आप उसको मारनेके काममें कैसे सहयोग दे सकते हैं?’

More Read

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!
धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!
महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ
विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

यह सुनकर भगवान् शंकर हँसने लगे। उन्होंने कहा- ‘देवि! जैसे रावणने मेरी भक्ति की है, वैसे ही उसने मेरे एक अंशकी अवहेलना भी तो की है। तुम जानती ही हो कि मैं ग्यारह स्वरूपोंमें रहता हूँ। जब उसने अपने दस सिर अर्पित कर मेरी पूजा की थी, तब उसने मेरे एक अंशको बिना पूजा किये ही छोड़ दिया था। अब मैं उसी अंशसे उसके विरुद्ध युद्ध करके अपने प्रभुकी सेवा कर सकता हूँ। मैंने वायु देवताके द्वारा अञ्जनाके गर्भसे अवतार लेनेका निश्चय किया है।’ यह सुनकर भगवती सती प्रसन्न हो गयीं।

इस प्रकार भगवान् शंकर ही श्रीहनुमानके रूपमें अवतरित हुए, इस तथ्यकी पुष्टि पुराणोंकी आख्यायिकाओंसे होती है। गोस्वामी तुलसीदासजीने भी दोहावली (१४२)- में लिखा है-

जेहि सरीर रति राम सों सोइ आदरहिं सुजान।
रुद्रदेह तजि नेहबस बानर भे हनुमान।

‘शंकरसुवन’ श्रीहनुमान

शिवपुराणान्तर्गत श्रीहनुमान जन्म का संक्षिप्त वृत्तान्त इस प्रकार है- एक समय भगवान् शम्भु को भगवान् विष्णु के मोहिनी रूप का दर्शन प्राप्त हुआ। उस समय ईश्वरेच्छा से रामकार्य की सिद्धि हेतु उनका वीर्य स्खलित हो गया। उस वीर्य को सप्तर्षियोंने पत्र-पुटक में सुरक्षित करके रख दिया। तत्पश्चात् उन्होंने ही शम्भु की प्रेरणा से उस वीर्य को गौतम-कन्या अञ्जनामें कान के रास्ते स्थापित किया। समय आनेपर उस गर्भसे वानर शरीरधारी महापराक्रमी पुत्रका जन्म हुआ, जो शंकरसुवन श्रीहनुमानके नामसे विश्वमें विख्यात हुए।

कथान्तर-भेदसे इसका वर्णन इस प्रकार भी है- मोहिनी-रूप-दर्शनसे स्खलित हुए शम्भु-वीर्यके विषयमें भगवान् विष्णु विचार करने लगे कि इस शम्भु-सम्भूत शुक्रका क्या उपयोग किया जाय? कुछ सोच-विचारकर उन दोनों (विष्णु और शम्भु) ने मुनियोंका रूप धारण किया और उस वीर्यको पत्र द्रोणमें लेकर वन-ही- वन आगे बढ़े। कुछ दूर जानेपर उन लोगोंने एक कन्या देखी, जो घोर तपस्यामें निरत थी। वे उसके पास जाकर बोले- ‘तपस्विनी कन्ये! यह क्या कर रही हो? बिना दीक्षा लिये तुम्हारी तपस्या सफल नहीं हो सकती; अतः शीघ्र ही किसी योग्य मुनिसे दीक्षा ले लो।’ तपोनिष्ठ कन्या अञ्जनाने उन दोनों मुनियोंकी बात सुनकर मनमें विचार किया- ‘ये तो सर्वकालद्रष्टा हैं। मेरे भूतकाल की बातको सत्य-सत्य कह रहे हैं, अतः क्यों न इन्हींसे मन्त्र-दीक्षा ले ली जाय।’ यह सोचकर अञ्जना बोली- ‘मुनिवर! आप योग्य एवं समर्थ हैं। मैं दीक्षित होनेके लिये और कहाँ भटकूँगी; आपलोग ही मुझे मन्त्र-दीक्षा दे दें।’ तब मुनिरूपधारी विष्णु ने अञ्जना को मन्त्र-दीक्षा दी। दीक्षा देते समय उन्होंने शम्भु-वीर्यको मन्त्र से अभिमन्त्रित कर कानद्वारा अञ्जनाके गर्भमें स्थापित कर दिया। उस शम्भु-शुक्रसे उद्भूत श्रीहनुमानजी अञ्जनीनन्दन शंकरसुवन कहलाये।

‘पवनतनय’ श्रीहनुमान

अप्सराओंमें परम रूपवती पुञ्जिकस्थला नामकी एक लोकविख्यात अप्सरा थी। इसीने ऋषिके शापसे कामरूपिणी वानरी होकर पृथ्वीपर जन्म ग्रहण किया था। वही कपिश्रेष्ठ केसरीकी भार्या होकर ‘अञ्जना’ नामसे विख्यात हुई। पर्वतश्रेष्ठ सुमेरुपर केसरी राज्यशासन करते थे। अञ्जना उनकी एक प्रियतमा पत्नी थी। वानरपति केसरी और अञ्जना दोनों एक दिन मनुष्यका वेष धारण कर पर्वत शिखरपर विहार कर रहे थे। अञ्जनाका मनोहर रूप देखकर पवनदेव मोहित हो गये और उन्होंने उसका आलिङ्गन किया। साधुचरित्रा अञ्जनाने आश्चर्यचकित होकर कहा- ‘कौन दुरात्मा मेरा पातिव्रत्य-धर्म नष्ट करनेको तैयार हुआ है? मैं अभी शाप देकर उसे भस्म कर दूँगी।’ सती साध्वी अञ्जनाकी यह बात सुनकर पवनदेवने कहा- ‘सुश्रोणि! मैंने तुम्हारा पातिव्रत्य नष्ट नहीं किया है; यदि तुम्हें कुछ भी संदेह हो तो उसे दूर कर दो। मैंने मानसिक संस्पर्श किया है। उससे तुम्हें एक पुत्र होगा, जो शक्ति एवं पराक्रममें मेरे समान होगा, भगवान्‌का सेवक होगा और बल-बुद्धिमें अनुपमेय होगा। मैं उसकी रक्षा करूँगा।’ इस प्रकार भगवान् शंकरने अंशरूपसे वायुका माध्यम लेकर अञ्जनाके गर्भसे पुत्र उत्पन्न किया, जो भविष्यमें शंकरसुवन, केसरीनन्दन, पवनपुत्र, आञ्जनेय आदि कहलाया। वे ही श्रीहनुमान अपनी अद्वितीय सेवा- चर्यासे भगवान् श्रीरामके अभिन्न अङ्ग बन गये।

ऐसा भी कहा जाता है कि भगवान् श्रीराम पितृ- वचनका पालन करके जब अयोध्या लौटे, तब भगवती सीतादेवी स्वयं रन्धनकर श्रीहनुमानको भोजन कराने लगीं। अन्न-व्यञ्जनादि जितना ही परोस दिया जाता, श्रीहनुमान बात-की-बातमें सभी चट कर जाते। तब भगवती सीता ने निरुपाय हो श्रीहनुमानके पश्चात्-भागमें ‘ॐ नमः शिवाय’ कहकर अन्न परोसा। ऐसा करनेसे श्रीहनुमान तृप्त हो गये! यों करनेका यही उद्देश्य था कि सबको यह ज्ञात हो जाय कि श्रीहनुमानजी भगवान् शिवके अवतार हैं।

श्रीहनुमानजी ने अपनी अद्भुत वीरता, अनवरत सेवा, आदर्श चरित्र, अनन्य भक्ति आदि अनन्त सद्गुणोंसे केवल अपना ही जीवन सफल नहीं किया तथा लोक में केवल महान् आदर्श की ही प्रतिष्ठा नहीं की, अपितु वे जिनके अवतार एवं अंश थे, उन भगवान् शंकर, सर्वपूज्य पवनदेव, कपिश्रेष्ठ केसरी तथा माता अञ्जना की परमोज्ज्वल कीर्ति का भी चतुर्दिक् विस्तार किया।

ऐसे शंकर सुवन श्री हनुमानजी की जय
जय श्री राम

ISD News Network April 30, 2024
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Hanuman, hanuman chalisa, hanuman ji, shankar suvan, shweta purohit, shweta purohit story

Related

नरसी मेहता की कथा (भाग – १५ और १६)

श्वेता पुरोहित :- गतांक से आगे – नरसी भक्त की...

April 30 2024

तुलसी लीलामृत (भाग – २९)

श्वेता पुरोहित- (रामप्रेममूर्ति श्रीमद् गोस्वामी तुलसीदासजी की मुंख्यतः श्रीमद बेनीमाधवदासजीविरचीत...

April 30 2024

शिव नगरी काशी के पौराणिक मूल देव स्थान का महीनों से यह सत्य देख रोते भक्त

अजय शर्मा काशी। शिव नगरी काशी में पौराणिक मंदिरों के...

April 30 2024

देवबंद

श्वेता पुरोहित। दिल्ली-सहारनपुर लाइन में मुजफ्फरनगर से १४ मीलपर समीप...

April 30 2024

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

व्यासपीठ पर विदूषक: पहले भगवान का उपहास, फिर ‘व्याजस्तुति’ और ‘सूरदास’ की आड़ में बौद्धिक धूर्तता!

November 5, 2026
SDEO's Storyसनातन हिंदू धर्म

धीरेंद्र शास्त्री! अपनी जुबान को लगाम दीजिए और शास्त्रों का पहले गहन अध्ययन कीजिए!

November 3, 2026
सनातन हिंदू धर्म

महर्षि वाल्मीकि के वर्ण को लेकर भ्रांति और यथार्थ

November 2, 2026
अब्राहमिक मजहबखोजी आलेख

विशेष पड़ताल: भारत में पनपता ‘मिनी इज़राइल’ और संघ-भाजपा की मिलीभगत? कैसे हिंदुओं को यहूदी रंगभेद की आग में झोंका गया?

October 22, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?