By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: उमा भारती के बाद भाजपा में और भी उठाने लगे हैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की बात
Share
Notification
Latest News
संस्मरण…मेरा वह पहला मोबाइल!
SDeo blog
‘पसमांदा सुल्तान’ अमर रहे! ‘पसमांदा सुल्तान’ की जय!
SDeo blog संघवाद
गौरक्षा के लिए श्रीविद्यामठ से लखनऊ की ओर प्रस्थान
सनातन हिंदू धर्म
मोदी का दावा और हकीकत!
ISD Reels
डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में हम उपनिवेशवाद के सपने को पूरा करने जा रहे हैं: मार्को रूबियो।
विदेश
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • देश
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • ISD Reels
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > राजनीतिक विचारधारा > संघवाद > उमा भारती के बाद भाजपा में और भी उठाने लगे हैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की बात
संघवाद

उमा भारती के बाद भाजपा में और भी उठाने लगे हैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की बात

Bibhuti Rastogi
Last updated: 2016/05/15 at 2:39 PM
By Bibhuti Rastogi 312 Views 8 Min Read
Share
8 Min Read
India Speaks Daily - ISD News
SHARE

कट्टर हिन्दू चेहरा माने जाने वाले पूर्व सांसद बीएल शर्मा प्रेम अखंड भारत मोर्चा के संस्थापक हैं बीएल शर्मा प्रेम एक तेजतर्रार भाजपा सांसद माने जाते रहे हैं और पहली बार वे सन 1991 में चर्चा में तब आए उन्होंने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में 20 साल से जमे कांग्रेस के दिग्गज एचकेएल भगत को पहली बार करारी शिकस्त दी। तब वे रातोंरात चर्चा में आ गए। उसके बाद वे फिर सन 1996 में उसी क्षेत्र से दुबारा सांसद चुने गए लेकिन दो साल के अंदर ही राजनीति में भ्रष्टाचार के कारण उन्हें घुटन महसूस हुई और उन्होंने अचानक सांसदी से इस्तीफा देने की घोषणा कर भूचाल खड़ा कर दिया था। सन 1992 में कार सेवा के लिए अयोध्या कूच कर गए थे। अयोध्या में विवादित ढांचा टूटने के 22 साल बाद केंद्र में राम मंदिर का मुद्दा उठाने वाली भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में है और भाजपा के पूर्ण बहुमत वाली सरकार के समक्ष अब राम मंदिर का मुद्दा गर्म होने लगा है। हालांकि यूपी विधानसभा चुनाव भी है लेकिन फिलहाल भाजपा ने यूपी में राम जन्म भूमि का मुद्दा चुनाव में नहीं होने की बात कह दी है। लेकिन फिर भी लोगों को लग रहा है कि भाजपा श्रीराम जन्म भूमि पर जल्द कुछ फैसला लेगी। हाल ही में उमा भारती ने भी श्रीराम मंदिर बनने की बात कही है। सबकी निगाहें नरेंद्र मोदी की ओर लगी हुई है। इसी मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार विभूति कुमार रस्तोगी ने 86 वर्षीय बीएल शर्मा ‘प्रेम’ से लंबी बात की। पेश है बातचीत के मुख्य अंश…।

* प्रश्न-राम जन्म भूमि के आंदोलन में आपने अग्रणी भूमिका निभाई और फ्रंट लाइन के नेताओं में शामिल रहे। चूंकि अब भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में है और हिन्दू चेहरा माने जाने वाले नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। ऐसे में आपको क्या लगता है कि नरेंद्र मोदी राम जन्म भूमि विवाद का हल निकाल पाएंगे?

-उत्तर-देखिए (गंभीर मुद्रा में), अब तो मुसलिम संगठन भी मान रहे हैं कि वहां पर पहले राम मंदिर था। उनके दस्तावेजों से भी यह पूरी तरह से साफ हो जाता है। मुसलिमों को चाहिए ि कवे हिन्दुओं की भावनाओं का ख्याल रखें और वोट बैंक के लिए किसी और के बहकावें में न आएं। जहां तक इस मुद्दे पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सवाल है तो यह बिलकुल सही है कि जब से राम जन्म भूमि का विवाद या यूं कहें कि जब से भाजपा ने इस मुद्दे को उठाया है तब स ेअब तक देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार नहीं थी। लेकिन इस बार दो अच्छे काम हुए हैं, एक यह कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता में है और इसी के साथ नरेंद्र मोदी जैसे हिन्दुवादी चेहरा प्रधानमंत्री की कुर्सी पर है। मुझे आंशिक नहीं पूर्ण विश्वास है कि नरेंद्र मोदी के इसी पांच साल के कार्यकाल में ही अयोध्या में राम जन्म भूमि विवाद का हल भी निकल जाएगा। मेरे हिसाब से अब वह दिन दूर नहीं है।

* प्रश्न-नरेंद्र मोदी ने तो लोकसभा चुनाव के दौरान न तो अपने भाषण में राम मंदिर का जिक्र किया और न ही पीएम बनने के बाद ही भाजपा के मूल मुद्दे राम जन्म भूमि विवाद को उठाया। फिर आपको कैसे लगता है कि मोदी ही इस समस्या का हल निकालेंगे। ऐसा तो नहीं कि मोदी और भाजपा ने अब इस मुद्दे को गंभीरता से लेना बंद कर दिया है।

More Read

‘पसमांदा सुल्तान’ अमर रहे! ‘पसमांदा सुल्तान’ की जय!
अब्राहमिकों और भाजमुल्लों में साम्यता!
संघ के पाले हुए नाग 25
संघ के पाले हुए नाग 24

-उत्तर-नहीं, बिलकुल भी नहीं। मेरे हिसाब से ऐसा बिलकुल भी नहीं है। न तो भाजपा और न ही मोदी, दोनों ने इस मुद्दे को नहीं छोड़ा है। यह सिर्फ आपको लग रहा है। भाजपा समय-समय पर या यूं कहें कि लगातार इस समस्या के बेहतर समाधान की भी बात कहती रहती है। जहां तक मोदी के चुनावी भाषण का सवाल है तो मैं यह बता देना चाहता हूं कि दस साल शासनकाल में देश में विकास की गति रूक गई थी। युवाओं के पास रोजगार नहीं थे। लिहाजा इस चुनाव में विकास का मुद्दा ही हावी रहा। देश में कौन हिन्दू नहीं चाहता है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर न बने। सभी चाहते हैं। मेरा मानन है कि कुछ मुसलिम संगठन भी अब चाहते हैं कि श्रीराम जन्म भूमि स्थान हिन्दुओं को दे दी जाए और वहां भव्य राम मंदिर बने। भाजपा के दिल से जुड़ा है श्रीराम जन्म भूमि का मुद्दा। आपको मैं बता दूं कि भाजपा के दिल में श्रीराम लला और श्रीराम जन्म भूमि है। यह कभी निकलने वाला नहीं है।

*प्रश्न-आपने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर सन 1998 में सांसदी से इस्तीफा दे दिया था और विश्व हिन्दू परिषद और अखंड भारत मोर्चा में जुट गए थे। फिर इस बीच बात निकल कर सामने आई कि आपको इस्तीफे पर अफसोस हो रहा है। इसमें कितनी सच्चाई है।

-उत्तर-देखिए, हालांकि इस मुद्दे पर अब मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। हां, यह जरूर लगा कि वहां रहकर मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ सकता था और आम लोगों की सेवा और भी अच्छी तरह से कर सकता था। ऐसा नहीं है कि मुझे कोई अफसोस है। मैं आज भी देश के लिए जीना और मरना चाहता हूं।

*प्रश्न-आप सन 2009 में फिर से उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव क्यों लड़े थे। इसके पीछे आपकी क्या मंशा थी। फिर क्या हुआ कि आपको सन 2014 में चुनाव नहीं लड़े।

-उत्तर-आपको मैं एक चीज बता देना चाहता हूं कि मैं पद लोलुप्त बिलकुल भी नहीं हूं और न कभी पहले था। पार्टी ने मुझे सन 2009 में एक बार फिर चुनाव लड़ने का आदेश दिया था तो मैं चुनाव लड़ा। सन 2009 में चुनाव हार गया था। जहां तक 2014 के लोकसभा चुनाव का सवाल है तो मैं साफ बता देना चाहता हूं कि मैंने खुद पार्टी से चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुका था।

प्रश्न-आप अखंड भारत के सबसे बड़े पैरोकार रहे हैं और आपकी दिल की इच्छा है कि भारत से अलग हुए सभी देशों को एक बार फिर एक साथ लाया जाए और अखंड भारत बनाया जाए। क्या इस वक्त यह संभव है। यह तो बिलकुल कोरा सपना है।

-उत्तर-आपको मैं एक बात बता दूं कि पाकिस्तान बनाने वाले 93 फीसदी मुसलमान यहीं भारत में ही हैं। हमें पाक, बांग्ला देश, अफगानिस्तान, वर्मा आदि भारत के अंग हैं और आज नहीं तो कल सब एक होंगे। मैं रहूं या न रहूं–अखंड भारत जरूर बनेगा।

Related

TAGGED: Ayodhya dispute, bjp leader interview, Ram Janmabhoomi, Ramjanmabhoomi- Babri Masjid, अखंड भारत
Bibhuti Rastogi May 15, 2016
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Bibhuti Rastogi
Posted by Bibhuti Rastogi
Bibhuti Rastogi is a Senior Correspondent. He has B.sc (Meerut University), PGDJ (Delhi University), MSc in Mass Comm (PTU), M.A-JOURNALISM & MASS COMM, NALANDA OPEN UNIVERSITY, PATNA (BIHAR). Studied PHD at Central University of Rajasthan. Contect Bibhuti: bibhutirastogi@gmail.com
Previous Article India Speaks Daily - ISD News Matiala byelections: Dwarkites or Pappu!
Next Article India Speaks Daily - ISD News पीएम मोदी का मास्टर स्ट्रोकः मंगोलिया-भारत सैन्य अभ्यास से चीन चिंतित!

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

संस्मरण…मेरा वह पहला मोबाइल!
‘पसमांदा सुल्तान’ अमर रहे! ‘पसमांदा सुल्तान’ की जय!
गौरक्षा के लिए श्रीविद्यामठ से लखनऊ की ओर प्रस्थान
मोदी का दावा और हकीकत!

You Might Also Like

SDeo blogसंघवाद

‘पसमांदा सुल्तान’ अमर रहे! ‘पसमांदा सुल्तान’ की जय!

March 7, 2026
SDeo blogसंघवाद

अब्राहमिकों और भाजमुल्लों में साम्यता!

March 5, 2026
संघवाद

संघ के पाले हुए नाग 25

February 28, 2026
संघवाद

संघ के पाले हुए नाग 24

February 25, 2026
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?