रामेश्वर मिश्र पंकज। भारत के शासक विगत लगभग 80 वर्षों से लगातार विदेश में ईसाई देशों में christianity से जुड़ा सम्मान ग्रहण करते रहे हैं ग्रैंड क्रॉस आदि और मुस्लिम देशों में इस्लाम से जुड़ा सम्मान ग्रहण करते रहे और इस पर गर्वित होते रहे हैं और उनके अनुयाई इस पर बहुत ही शान मानते रहे हैं।
आश्चर्य है कि वही शासक भारत में ना तो स्वयं को और ना ही कभी किसी विदेशी को कोई सनातन धर्म से जुड़े उपाधि या सम्मान देते।
उदाहरण के लिए,किसी को राजर्षि या धर्मरक्षक या सनातन संरक्षक जैसा या भारतीय सनातन गौरव का पर्याय कोई अन्य सम्मान नहीं दिया जाता।
यह बताता है कि भारत का कोई भी शासक स्वयं को हिंदू धर्म से एकाकार करके नहीं देखता और वह योजना पूर्वक सजग भाव से नास्तिक है।वह राजनीति में नास्तिक होने पर गर्व करता है।
यह बहुत विचित्र बात है कि अन्य देशों के मजहबी या रिलिजियस सम्मानों को सादर शिरोधार्य करना और अपने देश में ऐसे किसी भी सम्मान का अभाव।
उस पर से तब स्थिति बहुत ही हास्यास्पद हो जाती है जब ऐसे लोग सामने आते हैं जो अपनी पार्टी ,अपने पसंद के शासक को हिंदू धर्म की चेतना से जुड़ा बताते थकते नहीं ।
कुछ तो लाज शर्म करनी चाहिए।
जो बात स्पष्ट दिखती है उसकी अस्वीकृति अनुचित है।
भारत के शासक स्वयं को हिंदू धर्म से एक करके बिल्कुल नहीं देखते।
उन्हें हिंदू उपाधियां या सम्मान देने में लज्जा का अनुभव होता है। या मुसलमान और ईसाइयों को खुश करने के लिए उन्हें हिंदू धर्म से अपनी दूरी दिखाना आवश्यक लगता है। इस सत्य को स्वीकार करना राजनीतिक कर्तव्य है।
उसको छुपाना दोष है ।अनुचित है। वस्तुतः विचित्र है।
साभार: रामेश्वर मिश्र पंकज के फेसबुक वॉल से।
