संदीप देव। यह घनघोर जातिवादी दिलीप मंडल है, जो समाज में जाति का जहर घोलता रहता है। अभी भी मप्र सरकार द्वारा OBC आरक्षण 73% करने का विरोध कर रहे सामान्य वर्ग के लोगों को देशद्रोही बोलकर यह समाज को ज़हरीला बनाए हुए है!
आजकल दिलीप मंडल भाजपा, भाजपाई, संघी और मोदी सरकार के ये बेहद दुलारे हैं। हर किसी को जॉर्ज सोरस का एजेंट, विदेशी टूलकिट गैंग, फॉरन फंडेड एजेन्ट साबित करने वाले भाजपाई नीचे के फोटोग्राफ में देखें कि उनके प्रिय जातिवादी दुलारे दिलीप मंडल किसके साथ हैं?
Pic-1 दिलीप मंडल के साथ खड़े हैं आएशा वहाब और Equality Labs की थेनिमोज़ही सौन्दराजन!

बता दें कि Equality Labs के कनेक्शन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI व पाकिस्तानी आर्मी के साथ-साथ प्रतिबंधित खालिस्तानियों के साथ भी है।
मंडल जी इनके साथ मिलकर भारत और यहां के सवर्णों को बदनाम करने के लिए अमेरिका में जाति आधारित बिल पास करवाने के लिए घूम रहे थे। ताज्जुब देखिए कि इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उल्टा यह सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय में मीडिया सलाहकार बना दिए गये! अभी सलाहकार हैं या नहीं, इसे उन्होंने अपने प्रोफाइल से मिटा कर गुप्त रखा है। ऐसा लगता है जैसे तथाकथित राष्ट्रवादी सरकार ने इन्हें भारत और सवर्णों को विदेश में बदनाम करने के लिए ईनाम दिया होगा!
Pic-2 नीचे इक्वालिटी लैब के कनेक्शन का जाल देखिए।

Pic-3 गुरपतवंत सिंह पन्नू जिसको भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया है!
इसके साथ Equality labs की थेनिमोज़ही बैठी हुई है! वही थेनिमोज़ही जिसके साथ मंडल जी अमेरिका में जाति आधारित बिल पास करने का जुगाड़ बैठाते हुए पहली फोटो में दिख रहे हैं!

फैक्ट: साभार नेहा दास के X Profile से।
