भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता सम्मान
“अखिल भारतीय सारस्वत परिषद्” भारत भूमि में समुत्पन्न दिव्य मनीषा, धर्म संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान, त्याग, सेवा, समर्पण आदि श्रेष्ठ परम्परा के संवाहक राष्ट्र के सपूतों को प्रतिवर्ष सम्मानित करती है। परिषद् एक ऐसी दिव्य स्वस्थ परम्परा और वातावरण निर्मित करना चाहती है, जिससे जनमानस में परहित, समाज और राष्ट्र के लिए सर्वस्व त्याग की उदात्त और श्रेष्ठ भाव पल्लवित-पुष्पित हो। भारत की धार्मिक, आध्यात्मिक, साहित्यिक गतिविधियों में विगत एक दशक से अपनी अमिट छाप बनाने वाली यह संस्था देश के साहित्यिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र के गणमान्य विभूतियों की शिखर प्रतिभा को प्रतिवर्ष पुरस्कृत एवं सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करती है। अल्पावधि में राष्ट्रव्यापी स्वरूप प्राप्त करना परिषद् की विशिष्ट पहचान है। अखिल भारतीय सारस्वत परिषद् ने आपकी उपलब्धियों एवं कार्यों को ध्यान में रखकर यह सुनिश्चित किया है कि आप जैसे भारतीय दृष्टि के संवाहक सुविज्ञ का सम्मान किया जाय।

