संदीप देव। #EpsteinFiles पर मेरे पोस्ट को फेसबुक डिलीट कर रहा है और इसके लिए ‘थर्ड पार्टी’ फैक्ट चेकर की आड़ ले रहा है! फेसबुक के मालिक जुकरबर्ग का नाम भी फाइल में है। बिल गेट्स आदि से जुड़े पोस्ट को हटाया जा रहा है!
एप्सटीन फाईल से ही यहां लगाए SS (pic1) में देख लीजिए कि कैसे करोना में बिल गेट्स को बचाने के लिए भारत सरकार ने सोशल मीडिया सेंसरशिप लागू किया था। उस वक्त भी मेरे चैनल और फेसबुक पर कार्रवाई की गई थी, आप सभी को पता है! अभी फिर से #UGC कानून, #Epstein, अमेरिकी ट्रेड डील आदि से संबंधित पोस्ट को लेकर भी पुनः वही स्थिति बन रही है।

मैं अब एप्सटीन, यूजीसी और राजनीति को लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब कम्युनिटी और Whatsapp Channel पर कुछ नहीं डालूंगा। Whatsapp भी मेटा का है, इसलिए वहां भी रिस्क नहीं ले सकता। सबसे अधिक सेंसरशिप फेसबुक की पैरेंटल कंपनी मेटा ही लगा रही है।
मेटा ने मेरे फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट/वीडियो डालने वाली मेरी टीम मेंबर का एकाउंट भी ब्लॉक कर दिया है। मेरे एकाउंट पर एक्शन लिया है(pic3 &4). #Youtube ने आज ‘साइबर बुलिंग’ और ह्रासमेंट का आरोप लगा कर एक वीडियो को डिलीट और एक वीडियो को डी-मोनेटाइज कर दिया है। अर्थात् ‘ब्रेनडेड’ कम्युनिटी मेरे विरुद्ध उतर कर यह शिकायत कर रही है कि मैं उन्हें ह्रास करता हूं। फेसबुक पर ‘भाजमुल्ल@ शब्द लिखने पर भी मेरी शिकायत की गई है। फेसबुक का एक स्ट्राइक इसे लेकर भी है।(Pic5) ![]()




ट्विटर से भी ऐसे पोस्ट हटवाए जा रहे हैं, लेकिन ट्विटर मेल के जरिए बता देता है कि सरकार का यह आदेश आया है! मेरे ट्विटर एकाउंट पर भी आंशिक बैन लगा है। अभी ट्विटर पोस्ट पर ही उप्र सरकार ने मेरे विरुद्ध FIR किया है।
मैं ऐसे सभी पोस्ट न्यूज पोर्टल indiaspeakdaily.in पर तो डालता ही हूं, आप इंडिया स्पीक न्यूज पोर्टल के #telegramchannel पर भी इसे पढ़ सकते हैं। मुझे खेद है कि सेंसरशिप के इस दौर में मेरे लंबे लेख और पोस्ट के लिए फिलहाल यही दो ऑप्शन मैं आप सभी को उपलब्ध करा पाऊंगा। ट्विटर पर छोटे लेख डाले जाते रहेंगे।
फेसबुक को केवल हल्का व मनोरंजन वाला कंटेंट चाहिए, केवल नचनिया टाइप रील चाहिए, गंभीर पोस्ट नहीं! तो क्या कर सकते हैं?
हां, टेलीग्राम में भी मैं अनजान लोगों को एंट्री नहीं दूंगा, क्योंकि सच्चाई से मुंह चुराती ‘ब्रेनडेड कम्युनिटी’ शिकायत करके लोगों के एकाउंट पर बैन/आंशिक बैन/ लगवा रही है।
अतः टेलीग्राम पर अपने प्रोफाइल में अपना सही फोटो और सही नाम लिखें ताकि मैं आपको चैनल में प्रवेश के लिए अनुमति दे सकूं।
अभी एप्सटीन, यूजीसी, भारत-अमेरिका ट्रेड डील और राजनीति पर बहुत सारे तथ्य हैं, जिसे मैं लगातार लिखूंगा। टेलीग्राम चैनल का लिंक कमेंट बॉक्स में है। आप चाहें तो इसे सब्सक्राइब कर सकते हैं। विवादित मुद्दे पर मैं #TELEGRAM Live भी आऊंगा। डर कर या थक कर बैठने वालों में से मैं नहीं हूं। धन्यवाद।
