By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: दलित राजनीति के खेल में इस बार ‘एजेंडा जर्नलिस्टों’ के निशाने पर बुजुर्ग पत्रकार रामबहादुर राय!
Share
Notification
Latest News
उप्र के सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी नागेश्वर राव की पार्टी!
Events and Activities
न्यायपालिका में बंद दरवाजों के बीच चल रही सौदेबाजी पर एक न्यायाधीश का विस्फोट!
न्यायपालिका संपादकीय
चुनावी मशीनरी पर संस्थागत कब्जे की नई ‘क्रोनोलॉजी’: कहीं भाई स्पीकर, कहीं पिता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष—चुनावी कुर्सियों पर ‘हितों के टकराव’ का खतरनाक राष्ट्रीय सिंडिकेट!
खोजी आलेख
आखिर इतनी डरी हुई क्यों है सरकार? #ISD Live Video
ISD videos
मोदी सरकार की ‘झुकती रीढ़’ और एलन मस्क का दुस्साहस! जब मोदी सरकार ने मस्क के लिए बदला कानून, तो मस्क ने शुरू की ब्लैकमेलिंग!
खोजी आलेख
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > मीडिया > मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म > दलित राजनीति के खेल में इस बार ‘एजेंडा जर्नलिस्टों’ के निशाने पर बुजुर्ग पत्रकार रामबहादुर राय!
मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म

दलित राजनीति के खेल में इस बार ‘एजेंडा जर्नलिस्टों’ के निशाने पर बुजुर्ग पत्रकार रामबहादुर राय!

Harish Chandra Burnwal
By Harish Chandra Burnwal 6 Min Read
Share
6 Min Read
India Speaks Daily - ISD News
SHARE

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्‍यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय के बारे में एक खबर वेबसाइट पर पढ़ी। अंबेडकर जी को लेकर जो बयान प्रकाशित किया गया है, उसे पढ़कर मन विचलित हुआ। वेबसाइट ने ये दावा करते हुए इंटरव्यू छापा है कि ये इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्‍यक्ष का ये पहला इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू को पढ़ने के बाद दो सवाल मेरे जहन में आए।

पहला ये कि जब वो दो दिन पहले तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के बारे में कुछ भी कहने से मना करते रहे हैं, तो फिर ये इंटरव्यू उन्होंने कैसे दिया? उनसे कई बारगी बात हुई। हर बार वो बात करने के दौरान यही कहते कि पहले मैं इस संस्थान के बारे में समझ लूं। इसके बाद ही बात करूंगा। इस संस्था से अलग वो पत्रकारीय जीवन से लेकर तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं।

दूसरी बात ये आश्चर्यजनक लगी कि आखिर उन्होंने अंबेडकर या फिर संविधान के बारे में क्या वाकई इस तरह की बातें की है, जो प्रकाशित की गई हैं। इन सवालों के जवाब तलाशते हुए मैंने फौरन देर रात ही राम बहादुर राय जी को फोन किया। रात में काफी देर तक उनसे चर्चा होती रही। जो चर्चा हुई। जो बातें उन्होंने बताई। वो सवाल पत्रकारीय जीवन के लिए बेहद अहम है। एक पत्रकार होने के नाते इन सवालों के जवाब समझना और जानना जरूरी है।

देश के वरिष्ठतम पत्रकारों में से एक 71 वर्ष के राम बहादुर राय जी ने बताया कि उनके पास कुछ शख्स मिलने के लिए आए थे। उन्होंने न तो आने का इस तरह का कोई मकसद बताया, न ही ये बताया कि वो किसी पत्रिका या अखबार से हैं। राय के मुताबिक उन्होंने ये भी नहीं कहा कि वो इंटरव्यू लेने के लिए आए हैं। न ही इस बात का जिक्र किया कि वो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्‍यक्ष के तौर पर उनका इंटरव्यू छापने वाले हैं।

More Read

राय साहब जिनमें कभी कोई साहिबी नहीं रही.
‘अस्सी के राय साहब’: जब एक तपस्वी जीवन का दस्तावेज बनी विचारकों की आकाशगंगा।
अजित भारती, अभिषेक उपाध्याय और रवि नायर की आवाज पर ‘पुलिसिया बूट’!
पत्रकार तरुण तेजपाल को 10 साल की कैद: निचली अदालत का फैसला रद्द, ‘आदर्श पीड़िता’ के मिथक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का करारा प्रहार!

राम बहादुर राय जी ने साफ कहा कि भोलेपन से ये लोग उनसे बातचीत करते रहे। तस्वीरें खींची और फिर उसे शरारत करते हुए गलत तरीके से इंटरव्यू बनाकर छाप दिया। 1977 में आपात काल के दौरान गिरफ्तारी का दंश झेलने वाले और सत्ता के खिलाफ मुखर तौर पर खड़े होने वाले राम बहादुर राय की बातों पर अगर यकीन माना जाए तो पत्रकारिता को लेकर कई सवाल उठते हैं।

-क्या अनौपचारिक बातचीत को इंटरव्यू बनाकर छाप देना सही है?

-क्या अनौपचारिक बातचीत को सनसनीखेज खबर बनाकर परोसना सही है?

-क्या वाकई इंटरव्यू छापने वाले पत्रकार ने इंटरव्यू के लिए इजाजत ली थी?

-क्या इंटरव्यू लेने वाले ने वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को इस बात की जानकारी दी कि आपका इंटरव्यू पत्रिका के लिए लिया जा रहा है?

-क्या 71 साल के बुजुर्ग पत्रकार के बहाने एजेंडा सेट करने की कोशिश तो नहीं की जा रही है?

ये सवाल इसलिए जरूरी हैं क्योंकि अब तक टेलीविजन पत्रकारिता पर टीआरपी के लिए सनसनीखेज खबरों को परोसने का आरोप लगता रहा है। लेकिन अब पत्रिकाएं भी इस मुहिम में कूद पड़ी हैं। कई बारगी खबरों को निकालने के लिए हालांकि स्टिंग का भी सहारा लेना पड़ता है। लेकिन क्या पत्रिका या इन पत्रकारों के लिए अंबेडकर पर स्टिंग करने की कोई जरूरत थी। या फिर इसके पीछे कोई निहितार्थ या एजेंडा था।

ये सवाल इसलिए उठा रहा हूं कि सब जानते हैं कि बिहार चुनाव में आरक्षण का हथियार बनाया गया और बीजेपी को हराने में इसे कारगर हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया। इस बार यूपी में हर पार्टी अपने लिए अंबेडकर तलाश रही है। बीजेपी भी उसी राह में अग्रसर है।

जाहिर है बीजेपी से जुड़े संगठन इस बार कोई भी इस तरह की गलती नहीं करना चाहता है। तो क्या इस बहाने जबरन एक बुजुर्ग पत्रकार के कंधे पर बंदूक रखकर पत्रिका के माध्यम से निशाना साधने की कोशिश की जा रही है। ताकि बिहार में आरक्षण के बाद यूपी चुनाव के लिए अंबेडकर का जिन्न पैदा किया जाए।

मैं पिछले कई वर्षों से राम बहादुर राय जी को जानता हूं। इस इंटरव्यू को पढ़ने के बाद लंबी बातचीत हुई। पत्रकारिता के शिखर पर बैठे इस शख्स में इंटरव्यू प्रकाशित करने के पीछे के इस ओछेपन को लेकर एक टीस दिखी। ये भी महसूस किया कि जो बात उन्होंने कही ही नहीं, उसे भी मसालेदार बनाकर छापा गया है। राम बहादुर राय जी ने ये भी बताया कि उन्होंने पत्रिका को एक लंबी चिट्ठी लिखी है, साथ ही वो एडिटर्स गिल्ड में भी इस मुद्दे को उठाएंगे।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्‍यक्ष बनने के बाद राम बहादुर राय जी कई बड़े कार्यक्रमों में शरीक हो चुके हैं। उनके भाषण सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध हैं। मैं खुद कई बार उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिला हूं। लेकिन जिस तरीके से इंटरव्यू को छापा गया है। ऐसे लगता है कि इसमें पत्रकारिता के संस्कार को छिछालेदार करने की कोशिश की है। या फिर पत्रिका को सामने आकर वो चिट्ठी सार्वजनिक करनी चाहिए, जिसमें उन्होंने इंटरव्यू के लिए इजाजत ली हो।

Click 4 Courtesy Sourse

Harish Chandra Burnwal June 8, 2016
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: IGNCA, ignca chairman, Ignca Chairman Ram Bahadur Rai, Ram Bahadur Rai

Related

पत्रकार और पत्रकारिता, क्या कल था और क्या आज है?

इंडियन एक्सप्रेस के रामनाथ गोयनका जब प्रभाष जोशी को संपादक...

June 8 2016

sushant singh rajput death reason

भारत में खोजी पत्रकारिता दम तोड़ चुकी है!

बिना जांच के मीडिया ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह और...

June 8 2016

India Speaks Daily - ISD News

सुपारी पत्रकारों के किले में सेंध लगाता सोशल मीडिया!

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के भीतर कल हुए पाप ने...

June 8 2016

भारत के प्रति अंतरराष्ट्रीय मीडिया की साजिश का एक विदेशी पत्रकार ने किया खुलासा! कहा, सचेत रहिए, उपनिवेशवादी मानसिकता के पत्रकार भारत की छवि को ध्वस्त करने में लगे हैं!

बरखा दत्त और सदानंद धूमें जैसे उन भारतीय पत्रकारों की...

June 8 2016

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

पुस्तकेंप्रेरक व्यक्तित्व

राय साहब जिनमें कभी कोई साहिबी नहीं रही.

September 27, 2026
SDEO's Storyपुस्तकें

‘अस्सी के राय साहब’: जब एक तपस्वी जीवन का दस्तावेज बनी विचारकों की आकाशगंगा।

September 15, 2026
डिजिटल मीडियामेनस्ट्रीम जर्नलिज्मसंपादकीय

अजित भारती, अभिषेक उपाध्याय और रवि नायर की आवाज पर ‘पुलिसिया बूट’!

August 24, 2026
न्यायपालिकामेनस्ट्रीम जर्नलिज्म

पत्रकार तरुण तेजपाल को 10 साल की कैद: निचली अदालत का फैसला रद्द, ‘आदर्श पीड़िता’ के मिथक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का करारा प्रहार!

August 7, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?