By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • विचार
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • समाजशास्त्र
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • Ai and Data Science
    • SDEO’s Story
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: योगी सरकार को दीमक की तरह चाटने वाले भाजपाई चेहरों को गौर से पहचानिए!
Share
Notification
Latest News
एपिसोड-6 : आंबेडकर का ‘जाति उन्मूलन’ (Annihilation of Caste): समाधान या नया वैचारिक द्वंद्व?
SDEO's Story जातिवाद
अब देर मत करे देश की सेना
भाषा और साहित्य
“विजय-थलापति” जैसे नेता को
भाषा और साहित्य
हनुमान अंश: जब सादगी और संकल्प ने बदला सिनेमाई व्याकरण!
Movie Zone
पॉक्सो एक्ट में अब आशुतोष ब्रह्मचारी और ‘आजतक’ के विरुद्ध होगी जांच! कोर्ट के आदेश के बाद जांच के घेरे में आए षड्यंत्रकारी!
न्यायपालिका
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • विचार
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • समाजशास्त्र
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • Ai and Data Science
    • SDEO’s Story
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > समाचार > राजनीतिक खबर > योगी सरकार को दीमक की तरह चाटने वाले भाजपाई चेहरों को गौर से पहचानिए!
राजनीतिक खबर

योगी सरकार को दीमक की तरह चाटने वाले भाजपाई चेहरों को गौर से पहचानिए!

Courtesy Desk
By Courtesy Desk 8 Min Read
Share
8 Min Read
SHARE

तुफैल चतुर्वेदी।कुछ बातें इतिहास के गर्त में हैं। आइये इतिहास की धूल झाड़ कर तथ्य बाहर निकाले जाएं।

गोरखपुर मूलतः हिंदु महासभा की सीट है। महंत दिग्विजय नाथ जी जो सावरकर जी के अभिन्न थे, इस सीट से सांसद होते थे। उनके उत्तराधिकारी महंत अवैद्यनाथ जी उनके बाद हिन्दु महासभा से सांसद होते आये। उन्होंने अपना अंतिम चुनाव ही भाजपा से जीता था। जिसमें उनके प्रचार का सौभाग्य मुझे भी मिला था। उनके बाद महंत आदित्यनाथ जी इस सीट से भाजपा से जीतते आ रहे हैं। भाजपा से जीतते हुए भी उनकी छवि उनके कार्यों के कारण हिंदु नेता की है। जिसे लाख रोकने पर भी कोई लगाम नहीं लगा सका।

पिछला चुनाव (2017) दबे-छिपे स्वर में हिन्दुवाद के आधार पर लड़ना भाजपा की विवशता थी। अतः लगभग प्रदेश की पूरी भाजपा और केंद्र की भी ख़ासी भाजपा की अनिच्छा के बाद भी योगी जी को आगे करके चुनाव लड़ा गया।

विजय के बाद कोशिश की गई कि किसी मुहरे को मुख्यमंत्री बना दिया जाए। केंद्र के पार्टी नेताओं को समझ आ रहा था कि भाजपा को 2019 जीतना है तो समीकरण योगी जी के नेतृत्व में ही सधेंगे। अतः उनको मुख्यमंत्री बनाया, मगर घोड़े की पिछली टाँगों में धगना (खुले चरते घोड़े के पिछले पैरों को आपस में बांधना) भी बांध दिया गया।

More Read

श्रीराम की आस्था पर सत्ता का चक्रव्यूह: साधु चला रहे सरकार, अब फौजी संभालेंगे राम मंदिर!
लोकतंत्र की छाया में: मोदी सरकार द्वारा चुनाव प्रबंधन के पांच स्तर
Films, Think Tanks and the Invisible Alliance of Power?New Delhi
सहमति का निर्माण: फिल्में, थिंक टैंक और सत्ता का अदृश्य गठजोड़?

आइये धगने के दर्शन करें!

राज्य की प्रशासनिक मशीनरी की ट्रांसफर पोस्टिंग का सारा काम संगठन मंत्री सुनील बंसल (मोटी मलाई के विशेष शौक़ीन) और मोदी जी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र के हाथ में है। वरिष्ठ अधिकारी सीधा उन्हें ही रिपोर्टिंग करते हैं। कई अधिकारियों को योगी जी चाहकर भी हटा नहीं पाए, न विचारधारा के अनुकूल अधिकारी पोस्ट कर पाए।

DGP सुलखान सिंह के रिटायर होने के बाद योगी जी ने ओ.पी.सिंह को उत्तर प्रदेश का नया डीजीपी बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा। राजनाथ सिंह फ़ाइल पर कुंडली मार कर बैठ गए, बल्कि कहिए लेट गए। महीना भर यूपी बिना डीजीपी के रही। परिणामतः ब्यूरोक्रेसी में बहुत बुरा सन्देश गया। ब्योरोक्रेसी घोड़ा है जो बैठते ही सवार को पहचान लेती है।

निकाय चुनाव में गोरखपुर की सीट पर योगी जी धर्मेन्द्र सिंह को टिकट दिलाना चाहते थे पर मुख्यमंत्री की इच्छा की अवहेलना करते हुए सुनील बंसल ने दूसरे को दिया। मलाई की प्लेट बल्कि डोंगे को ध्यान में रख कर सोचिए क्यों?

गोरखपुर में पीढ़ियों से दबदबा रखने वाले और अब मुख्यमंत्री को अपने जिले का मेयर प्रत्याशी भी चुनने का हक नहीं है? पूर्व में कुछ ऐसा ही उपद्रव राजनाथ सिंह ने कोंग्रेस से भाजपा जॉइन करने वाले आरिफ़ मुहम्मद साहब के साथ किये थे। ये शाहबानो के ख़िलाफ़ लड़ने वाले मुल्लाओं का विरोध करने वाले व्यक्ति थे। यह उस समय राजीव गाँधी के साथ कैबनेट मंत्री थे मगर राजीव गाँधी के पाला बदलते ही मंत्री पद छोड़ गए। उन्हें बहराइच से सांसद रहते हुए राजनाथ सिंह ने बहराइच की स्थानीय राजनीति उनकी चलने नहीं दी और वो राजनीति छोड़ गए। इस्लाम के कट्टरवादी नेतृत्व को बदलने का महान पुण्य राजनाथ सिंह ने इसी तरह किया।

मुख्यमंत्री के रूप में योगी को फ्री हैंड चाहिए, और कुछ लोग खुद को सुपर सीएम समझ उनकी उड़ान को रोकने में जुटे है! बड़ी जीत के लिए छोटी हार की यह चक्रव्यूह वाली राजनीति है!

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=5hUoW7yXf7c[/embedyt]

हाल ही में राज्यसभा टिकट का बंटवारा हुआ है। राजा भैया के बेहद ख़ास एमएलसी यशवन्त सिंह ने योगी जी के लिए विधानपरिषद से इस्तीफा दिया जिस सीट से योगी जी सदन में पहुंचे। उस समय यशवन्त सिंह को राज्यसभा टिकट दिए जाने का आश्वासन दिया गया था। इसी कारण राजा भैया ने फूलपुर लोकसभा में जमकर बीजेपी के लिए प्रचार भी करवाया। कुछ दिन पहले तक ये तय था कि यशवन्त सिंह को योगी जी राज्यसभा में भिजवायेंगे, पर इन्हीं खुराफ़ातियों ने यशवन्त सिंह का टिकट काटकर हरनाथ सिंह यादव को थमा दिया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री को राज्यसभा की सीटों में से किसी एक पर अपनी पसन्द का उम्मीदवार बनवाने नहीं दिया गया! क्या यह हक भी उन्हें नहीं था?

गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव आया। गोरखपुर सीट पर पीढ़ियों से मठ का दबदबा रहा है। योगी जी ने कई नाम सुझाए जिनमें मठ से जुड़े ब्राह्मण सहयोगी, निकाय चुनाव में ठुकराए गए धर्मेन्द्र सिंह और अंत में मठ से जुड़े दलित योगी कमलनाथ का नाम सुझाया। योगी कमलनाथ को टिकट मिलता तो आसानी से वो सीट निकाल लेते।

योगी जी को नीचा दिखाने के लिए उनके धुर विरोधी रहे शिवप्रताप शुक्ल के विश्वस्त उपेन्द्र शुक्ल को उम्मीदवार बना दिया गया और उसे जिताने की जिम्मेदारी योगी पर सौंप दी गयी। यह सारे आघात झेल कर भी योगी जी ने पार्टी के प्रत्याशी उपेन्द्र शुक्ल को जिताने को पूरा जोर लगाया। फिर जिन लोगो ने साजिश करके टिकट करवाया, उन्होंने ही बसपा नेता हरिशंकर तिवारी से मिलकर उपेन्द्र शुक्ल को हरवा भी दिया। अब हार की जिम्मेदार योगी को बताकर उनकी छवि पर प्रश्नचिन्ह लगाने का काम किया जाएगा।

योगी जी को नाम का मुख्यमंत्री बना कर मलाई चाटने वाले बिलाव सोच रहे हैं कि पार्टी 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने से रही इसलिये जितना अधिक सम्भव हो मलाई का संग्रह कर लो। प्रदेश में ऐसे ही कुकर्म करते हुए पिछली पीढ़ी के भाजपा नेतृत्व ने पार्टी का भट्टा बैठाया था। अब फिर उसी की तैयारी की जा रही है।

मित्रो! यह समय योगी जी का साथ देने, उनके पक्ष में जनसमर्थन जुटाने, दिखाने का है। आइये मैदान में आया जाये। सोशल मीडिया के सही उपयोग की घड़ी आई है। सबसे पहले विचारधारा, फिर उसके बाद विचारों का वहन करने वाली पार्टी, फिर उसके वाहक कार्यकर्ता अंत में मौक़ा पा कर मलाई खाने वाले आते हैं। इन्हें दबोचिये और किनारे लगाने के लिये ताल ठोकिये। जैसे पिछले लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री पद का भाजपा प्रत्याशी बनाने के लिये ठोकी थी। इसका एक तरीका पोस्ट को शेयर करना भी होगा। महादेव आप पर कृपा करें।

साभार: तुफ़ैल चतुर्वेदी, फेसबुक वाल से।

नोट: यह लेखक के निजी विचार हैं। IndiaSpeaksDaily इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता अथवा सच्चाई के प्रति उत्तरदायी नहीं है।

Courtesy Desk March 19, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Bjp, uttar pradesh news, Yogi Adityanath

Related

घुसपैठियों को देश से नहीं निकलने के प्रति गृहमंत्री ने प्रकट की अपनी असमर्थता!

देश में भर-भर का दुर्दांत ‘बर्मी हरे टिड्डों’ को न...

May 18 2022

India Speaks Daily - ISD News

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाॅप्टर घोटाला में कांग्रेस की जगह आखिर भाजपा क्यों है रक्षात्मक?

Agusta Westland Scam में सोनिया गांधी का नाम आने के...

March 19 2018

हजारों लोगों की हत्या राजीव गांधी के कार्यकाल में हुई, उनका बेटा RSS की तुलना मुसलिम ब्रदरहुड से कर रहा है? भारत के लिए आतंक का पर्याय तो यह नेहरू-गांधी परिवार रहा है!

जिस कांग्रेस पार्टी का दामन देश की स्वतंत्रा के समय...

March 19 2018

India Speaks Daily - ISD News

विधानसभा चुनाव में हार्डलाइन हिंदुत्व से योगी आदित्यनाथ को मिली सफलता से डरी कांग्रेस और उसके पत्रकार! फेक न्यूज के जरिए शुरू किया हमला!

हाल ही में संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के...

March 19 2018

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

राजनीतिक खबरसंपादकीय

श्रीराम की आस्था पर सत्ता का चक्रव्यूह: साधु चला रहे सरकार, अब फौजी संभालेंगे राम मंदिर!

September 3, 2026
खोजी आलेख

लोकतंत्र की छाया में: मोदी सरकार द्वारा चुनाव प्रबंधन के पांच स्तर

September 1, 2026
English contentखोजी आलेख

Films, Think Tanks and the Invisible Alliance of Power?New Delhi

August 31, 2026
खोजी आलेख

सहमति का निर्माण: फिल्में, थिंक टैंक और सत्ता का अदृश्य गठजोड़?

August 31, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?