By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: अमेरिका के रहबर फाउंडेशन ने रचा कठुआ का कुचक्र! पढ़िए और इसमें शामिल सिंडिकेट की असलियत को समझिए!
Share
Notification
Latest News
बलदाऊ गो शाला में आयोजित गो-महोत्सव: मुख्य अतिथि का शास्त्रीय उद्बोधन, अर्थशास्त्र पर तीखे सवाल और गो-सेवा का संकल्प!
Events and Activities
एपिसोड-2: मैक्स मूलर का नस्लवाद और ज्योतिराव फुले: अपने ही पुरखों को विदेशी हमलावर बताकर समाज को बांटने का औपनिवेशिक खेल!
Members Only SDEO's Story जातिवाद
आस्था का आवरण, मुनाफे का सिंडिकेट: भाजपा राज में बीफ इंडस्ट्री का कॉर्पोरेटाइजेशन और सत्ता की सांठगांठ!
Members Only SDEO's Story
गंभीर बीमारी से उबरकर रंगमंच पर सक्रियता के लिए आलोक शुक्ला को ‘पंचानन पाठक अवार्ड’
Events and Activities
“मृत्यु-दण्ड” से तभी बचेगा
भाषा और साहित्य
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > समाचार > मुद्दा > अमेरिका के रहबर फाउंडेशन ने रचा कठुआ का कुचक्र! पढ़िए और इसमें शामिल सिंडिकेट की असलियत को समझिए!
मुद्दा

अमेरिका के रहबर फाउंडेशन ने रचा कठुआ का कुचक्र! पढ़िए और इसमें शामिल सिंडिकेट की असलियत को समझिए!

ISD News Network
By ISD News Network 11 Min Read
Share
11 Min Read
Rahbar Foundation (File Photo)
SHARE

कठुआ रेप और हत्या कांड में जहां नित नए खुलासे सामने आ रहे हैं, वहीं इस मामले को तूल देने वालों में शामिल एक्टिविस्टों और सेकुलर ब्रिगेड पत्रकारों के मुंह भी काले होने लगे हैं। अब इस मामले में अमेरिका के टेक्सस स्थित रहबर फाउंडेशन की संदिग्ध भूमिका सामने आ रही है। जांच में यह सामने आ रहा है कि रहबर फाउंडेशन ने एक स्थानीय मुसलिम नेता के साथ मिलकर देश-विदेश से फंड उगाहने के लिए कठुआ के पूरे षड्यंत्र को अंजाम दिया था। यही नहीं, इसमें दिल्ली के लुटियन पत्रकारों से लेकर जेएनयू एक्टिविस्ट शेहला राशिद तक को शामिल किया गया था, ताकि इसे ज्यादा हाइप देकर फंड बटोरा जा सके!

रहबर फाउंडेशन का #GoFundMe अभियान और 30 हजार डॉलर का ऑन लाइन हस्तांतरण!

आरोप है कि रहबर फाउंडेशन ने अपने इस षड़यंत्र में बच्ची का नकली पिता बनाकर मोहम्मद यूसुफ पुजवाला, कश्मीर के एक स्थानीय कांग्रेसी नेता, और पीडि़ता का वकील बनाकर तालिब हुसैन व दीपिका राजावत एवं एक स्थानीय ट्रेंड सेटर नजाकत खटाना को शामिल किया। रहबर फाउंडेशन ने इसे देश-विदेश तक इस मुद्दे को उठाने के लिए उपरोक्त लोगों के अलावा दिल्ली के लुटियन पत्रकारों और एक्टिविस्टों की मदद से #GoFundMe नामक अभियान चलाया और देखते ही देखते आन लाइन 30 हजार डॉलर उसके खाते में आ गये। इसमें शक का एक कोण हैदराबाद का एक बॉडी बिल्डर ईशा मिशरी की ओर भी मुड़ रहा है। ईशा ने तत्काल 50 हजार रुपये की रकम देने की घोषणा करते हुए रहबर फाउंडेशन और उसके द्वारा खड़े बच्ची के नकली पिता के बैंक खाता नंबर को पूरे शहर में वायरल कर दिया था। आशंका है कि ईशा ने 50 हजार का टोकन मनी लोगों को फंड के लिए उकसाने हेतु दिया हो, जिसमें वह या रहमत फाउंडेशन कामयाब रहा।

जनवरी की घटना को अप्रैल में उठाने के लिए रहमत फाउंडेशन ने चली बड़ी चाल!

More Read

श्रीराम की आस्था पर सत्ता का चक्रव्यूह: साधु चला रहे सरकार, अब फौजी संभालेंगे राम मंदिर!
EXPOSED: 91% असली वोटरों को बाहर कर बंगाल में किसका खेल बना? RTI के 28 पन्नों से चुनाव आयोग बेनकाब!
उपचुनाव-2026: भाजपा के अहंकार पर जनता ने किया करारा प्रहार!
कश्मीर घाटी में फिर टारगेट किलिंग में मारे गये हिंदू!

ध्यान देने वाली बात यह है कि जनवरी 2018 में हुई इस घटना के लिए अभियान की शुरुआत रहबर फाउंडेशन के कार्यकारी अधिकारी अजहर पाशा ने 12 अप्रैल 2018 को शुरु किया था, और ताज्जुब देखिए कि इसके तीन दिन पहले से ही दिल्ली के लुटियन पत्रकारों ने इसके पक्ष ट्वीटर पर इसके पक्ष में माहौल बनाना शुरु कर दिया था! यदि ये पत्रकार निर्दोष होते तो घटना के बाद जनवरी में ही इसे ट्रेंड कराते, लेकिन चूंकि इनका ट्वीटर ट्रेंड रहबर फाउंडेशन के फंड अभियान के आसपास शुरु हुआ है, इसलिए ये संदेह से मुक्त नहीं हो सकते हैं। साफ-साफ आरोप है कि इन लुटियन पत्रकारों ने रहबर फाउंडेशन के हिसाब से कठुआ मामले को ट्रेंड कराना शुरु कर किया ताकि देश-विदेश में इसके खिलाफ माहौल बने और जब मामला पूरी तरह से पक जाए तो रहबर फाउंडेशन के खाते में नोटों और डॉलरों की बारिश हो जाए! ठीक यही हुआ।

शेखर गुप्ता, बरखा दत्त सहित अनेक लुटियन पत्रकार व सोशलाइट संदेह के घेरे में!

रहबर फाउंडेशन की साजिश और ट्वीटर ट्रेंड का पहला तार सबसे बड़े लुटियन पत्रकार शेखर गुप्ता और उनके वेब पोर्टल दप्रिंट से जुड़ रहा है। शेखर गुप्ता के दप्रिंट की ओर से सबसे पहले उसकी रिपोर्टर सानिया ढिंगरा ने 9 अप्रैल की रात 10 बजकर 57 मिनट पर पहला ट्वीट किया था। उसके इस ट्वीट को 825 बार री-ट्वीट कराया गया और 1060 लोगों से लाइक कराया गया। इसके कुछ देर बाद ही इसे बड़े ट्वीटर ट्रेंड के रूप में एक अन्य लुटियन पत्रकार और कश्मीरी आतंकवादियों की हमदर्द बरखा दत्त ने बदला। सानिया के ट्वीट करने के करीब दो घंटे बाद रात 1 बजकर 08 मिनट पर बरखा दत्त ने इसे लेकर ट्रेंड कराना शुरु किया। सोचिए, रात के एक बजे बरखा का ट्वीट 3018 लोगों ने री-ट्वीट किया और 4450 लोगों ने इसे लाइक किया! क्या यह संदेह पैदा नहीं करता? इसके बाद एक और लुटियन पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने रात 2 बजकर 25 मिनट पर इसे ट्रेंड कराया, जिस पर 1700 से अधिक री-ट्वीट हुआ। इसमें सोशलाइट शोभा-डे जैसे भी शामिल पाए गये।

नकली बाप ने अदालत में खोली रहबर फाउंडेशन की पोल!

असल में रहबर फाउंडेशन ने जिस मोहम्मद यूसुफ पूजवाला को कठुआ पीडि़ता का नकली बाप बनाकर चंदा का धंधा शुरु किया था, उसी पूजवाला ने अदालत में रहबर फाउंडेशन की पोल खोलकर रख दी है! पीड़िता के नकली बाप यूसुफ पुजवाला ने कोर्ट में रहबर फाउंडेश का सारा काला चिट्ठा खोल दिया है। उन्होंने बताया है कि यह जो धरना, विरोध प्रदर्शन और सड़क जाम किया गया, उसका मुख्य उद्देश्य यह था कि इस दौरान रहबर फाउंडेशन ट्रस्ट लोगों से चंदा के रूप में पैसे इकट्ठा कर सके। बचाव पक्ष के वकील एके साहनी ने बताया है कि रहबर फाउंडेशन ट्रस्ट ने पीड़िता के नकली बाप यानि यूसुफ का जम्मू-कश्मीर बैंक का वह खाता भी अपने पास रख लिया है जिसमें लोगों से पैसे डालने की अपील की गई थी।

रहबर फाउंडेशन के कार्यकारी अधिकारी अजहर पाशा ने भी तब मीडिया में यह बयान दिया था कि “पीडि़ता का पिता बेहद गरीब और डरा हुआ है। हमने उसे वित्तीय रूप से मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है ताकि वह बिजनस शुरु कर सके और इस सदमे से उबर सके।” अब जब यह स्पष्ट हो गया है कि उस बच्ची का पिता ही नकली है तो इस आशंका को बल मिलता है कि रहबर फाउंडेशन, स्थानीय कांग्रेसी नेता सलमान निजामी, शेहला राशिद जैसे जेएनयू के हाईप्रोफाइल एक्टिविस्ट और घटना के तीन महीने बाद रहमत फाउंडेशन के टाइम-टेबल से इसे ट्वीटर पर ट्रेंड कराने पर लुटियन पत्रकार, पूरी तरह से इस साजिश में शामिल थे।

वह स्थानीय नेता कहीं कांग्रेस से तो नहीं?

यूसुफ ने अदालत में यह भी बताया कि इस सबके पीछे जम्मू-कश्मीर का एक स्थानीय नेता है। यूसुफ ने कोर्ट में यह भी खुलासा किया है जम्मू कश्मीर के जिस नेता ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था उसका अपना चरित्र ही काफी दागदार है। उसने यह सारा नाटक पैसे बनाने के लिए किया था। उस नेता के खिलाफ पहले से ही चार मामले दर्ज हैं। उसकी अपनी पत्नी और बच्चों ने ही शांबा पुलिस थाने में उसके खिलाफ पैसे मांगने का मामला दर्ज करा रखा है।

आरोप है कि यह स्थानीय नेता कहीं कांग्रेस का तो नहीं है? क्योंकि उस समय उस कांग्रेसी नेता की सक्रियता काफी बढ़ गयी थी और उसने तब पीडि़ता के परिवार को बसने के लिए जमीन देने की घोषणा तक कर दी थी। अब जब पता चल रहा है कि पीडि़ता का तो कोई पिता है ही नहीं, तो यह शक पैदा होता है कि केवल मीडिया हाईप बनाने के लिए कहीं उस कांग्रेसी नेता ने यह चाल तो नहीं चली थी?

और कांग्रेस पर संदेह इसलिए भी बढ़ जाता है कि उसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी आधी रात को दिल्ली के इंडिया गेट पर कठुआ पीडि़ता के लिए रैली निकालने पहुंच गये थे! क्या यह सब स्वतःस्फूर्त था? यदि हां तो फिर राहुल-प्रियंका की आत्मा जनवरी में क्यों नहीं जगी, जब यह घटना हुई थी? और इसके बाद मंदसौर में भी तो एक बच्ची के साथ सामूहिम बलात्कार हुआ था और वह भी नृशंस तरीके से! आखिर कठुआ के बाद मंससौर या उस जैसी अन्य बलात्कार की घटनाओं पर राहुल-प्रियंका घरों से क्यों नहीं निकले?

कठुआ का नया सच, अमेरिकन रहबर फाउंडेशन और उसके इंडियन सिंडिकेट ने रचा सारा षडयंत्र!

इस मामले में अभी तक जितने खुलासे हुए हैं इससे तो यह स्पष्ट है कि कांग्रेस अध्यक्ष या फिर जितने तथाकथित सेकुलर पत्रकार हों या शेहला राशिद जैसी जेएनयू एक्टिविस्ट हों किसी का भी लगाव न उस बच्ची की पीड़ा से था न ही उसे इंसाफ दिलाना था। बस सभी की मंशा इस घटना का शोषण कर किसी तरह पैसे कमाना था और इसी बहाने देश और हिंदुओं को बदनाम करना था! हो सकता है जल्द ही यह भी खुलासा हो कि पीड़ित बच्ची के नाम पर इकट्ठे किए गए पैसे का कुछ भाग दिल्ली के लुटियन पत्रकारों के पास भी पहुंचे हैं!

शेहला राशिद और उसके गैंग ने कैसे खेला धन उगाही के लिए खेल जानिए विडियो द्वारा:

कठुआ से सम्बंधित अन्य ख़बरों के लिए पढें:

हमदर्द नहीं, कठुआ पीड़िता के शव की सौदागर निकली शेहला राशिद!

1-सच तो यह है रजत शर्मा जी कि कठुआ केस में सोशल मीडिया ने नहीं, मेनस्ट्रीम मीडिया ने पत्रकारिता, न्याय के सिद्धांत और भारत-तीनों की हत्या की है! आप सब हत्यारे हैं!

2- कठुआ केस: महिलाओं के जांच दल ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच को किया खारिज! आखिर पुलिस ने क्यों अपनी रिपोर्ट में दस दिनों के अंदर किया था तीन बार बदलाव?

3- कठुआ रेप केस: सीसीटीवी ने खोली कश्मीर क्राइम ब्रांच के चार्जशीट की पोल!

URL: How the Rahbar Foundation organized conspiracy of the Kathua rape case? Read this report

keywords: kathua rape case, Rahber Foundation, conspiracy of the Kathua, secular politics, presstitutes, jammu,
कठुआ बलात्कार का मामला, राबर फाउंडेशन, कठुआ साजिश, धर्मनिरपेक्ष राजनीति, जम्मू

ISD News Network July 11, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: jammu, kathua rape case, presstitutes, secular politics

Related

यौन उत्पीड़न में मलेक्ष का निलंबन !             

  अर्चना कुमारी       दिल्ली उप राज्यपाल  वी.के.सक्सेना ने...

July 11 2018

India Speaks Daily - ISD News

Matiala byelections: THE EMERGENCE OF DWARKITE !

The Matiala byelections has witnessed “The Emergence of Dwarkite”.First time...

July 11 2018

India Speaks Daily - ISD News

नई करेंसी के लुटेरे और इनके हथकंडो की कालीकथा !

अनुज अग्रवाल। पिछले 40 दिनों में देश में लगभग 2...

July 11 2018

मनीष सिसोदिया पर 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा !

अर्चना कुमारी । बेवजह आरोप लगाना आम आदमी पार्टी के...

July 11 2018

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

मुद्दासंपादकीय

श्रीराम की आस्था पर सत्ता का चक्रव्यूह: साधु चला रहे सरकार, अब फौजी संभालेंगे राम मंदिर!

September 3, 2026
खोजी आलेखमुद्दा

EXPOSED: 91% असली वोटरों को बाहर कर बंगाल में किसका खेल बना? RTI के 28 पन्नों से चुनाव आयोग बेनकाब!

August 28, 2026
मुद्दा

उपचुनाव-2026: भाजपा के अहंकार पर जनता ने किया करारा प्रहार!

August 3, 2026
अपराध

कश्मीर घाटी में फिर टारगेट किलिंग में मारे गये हिंदू!

August 1, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?