By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: SIR में कटा था नाम, फिर कोर्ट ने जुड़वाया, अब बन गए विधायक!
Share
Notification
Latest News
विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
खोजी आलेख
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
भाषा और साहित्य
‘रामायण’ की वैश्विक सुनामी: 5 दिन में ₹750 करोड़ पार, संघी ईको-सिस्टम का प्रलाप और कुमार विश्वास का पीआर विलाप!
Movie Zone मूवी रिव्यू
संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!
संघवाद संपादकीय
काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ज़मीन दान में मिली या खरीदी गयी?
अनोखा इतिहास
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » समाचार » राजनीतिक खबर » SIR में कटा था नाम, फिर कोर्ट ने जुड़वाया, अब बन गए विधायक!
मुद्दा

SIR में कटा था नाम, फिर कोर्ट ने जुड़वाया, अब बन गए विधायक!

ISD News Network
By ISD News Network 10 Min Read
Share
10 Min Read
SHARE

India Speak Daily Bureau. बंगाल चुनाव में कांग्रेस को केवल दो सीटें मिली। इसमें भी एक सीट पर ऐसे शख्स ने जीत हासिल की, जिसका नाम चुनाव आयोग के एसआईआर (SIR) में कट गया था। वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए इस शख्स ने फिर कोर्ट का रुख किया।लंबी सुनवाई और काफी भागदौड़ के बाद उनका नाम वोटर लिस्ट में फिर से शामिल हो पाया। फिर उस शख्स ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। इस चुनाव परिणाम ने विपक्ष के द्वारा ‘एक पार्टी विशेष’ के पक्ष में चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह सिद्ध होता है!

यह शख्स है फरक्का विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाला मोताब शेख। मोताब शेख ने फरक्का में निर्णायक जीत दर्ज करते हुए भाजपा के सुधीर चौधरी को 8,000 से अधिक वोटों से हराया है।

मोताब शेख के लिए बंगाल में कांग्रेस के केवल दो उम्मीदवारों में से एक के रूप में जीत हासिल करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है! लेकिन, यहां तक पहुंचने के उनके सफर की कहानी दूसरे प्रत्याशियों से उन्हें अलग करती है। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने से कुछ सप्ताह पहले मतदाता सूची से चुनाव आयोग ने उनका नाम हटा दिया था।

बंगाल में नॉमिनेशन की  प्रक्रिया नजदीक आने पर मोताब ने वोटर लिस्ट में नाम शामिल करवाने के अंतिम प्रयास के रूप में सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख किया। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने नवगठित अपीलीय न्यायाधिकरण को उनके मामले की समीक्षा करने का निर्देश दिया।

More Read

हिटलर और मुसोलिनी जैसा
रामलीला मैदान में जन-महाभियोग, SIR का खूनी खेल, योगी का ‘दिल्ली सल्तनत’ पर आत्मघाती बम और 1984 का सियासी पाखंड: ‘दरबारी मीडिया’ के कैमरे का पूरा सच!
अब्दुल्ला की हुई निधि और बिरयानी खाते भाजपाई! स्टूडियो से बेडरूम तक का फैला है यह ‘नेक्सस’!
सच्चाई बोलने की कीमत या प्रशासनिक असंवेदनशीलता? रिटायरमेंट से 48 घंटे पहले एयर चीफ की विदाई परंपरा पर सरकारी ताला!

ज्ञात हो कि बंगाल में अपीलीय न्यायाधिकरण का गठन 5 अप्रैल को हुआ, जो पहले चरण के उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले था। गौरतलब है कि बंगाल के पहले चरण का चुनाव 23 अप्रैल 2026 को हुआ था।

शेख के लिए समय तेजी से बीत रहा था, क्योंकि उनके निर्वाचन क्षेत्र में भी पहले चरण में ही मतदान होना था। सुप्रीम कोर्ट में समय पर की गई अपील ने उन्हें बंगाल के नए अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष पहली सुनवाई में शामिल होने का मौका दिलाया। ​उनके दस्तावेजों, जिनमें पासपोर्ट भी शामिल था, में कोई विसंगति नहीं पाई और उन्हें वैध मतदाता के रूप में शामिल करने का निर्देश दिया गया।

अपने आदेश में, कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, टीएस शिवज्ञानम, जो अपीलीय न्यायाधिकरण की अध्यक्षता कर रहे थे, ने कहा कि चुनाव आयोग ने न्यायिक अधिकारियों की देखरेख में हुई निर्णय प्रक्रिया के दौरान शेख को हटाए जाने से संबंधित घटनाओं का विवरण प्रदान न करने के लिए तकनीकी कारणों का हवाला दिया था। अर्थात् चुनाव आयोग यहां भी बुरी तरह से एक्सपोज हुआ। न्यायाधिकरण यदि चुनाव आयोग की कथित तकनीकी कारण का बहाना मान लेता तो न शेख का नाम मतदाता सूची में शामिल होता और न शेख चुनाव जीत पाते।

ट्रिब्यूनल ने आगे यह भी नोट किया कि शेख के पास पासपोर्ट सहित सभी वैध सबूत उपलब्ध थे। रिकॉर्ड में उनके पिता के नाम में किसी भी प्रकार की कोई विसंगति भी नहीं पाई गई थी। इस आधार पर ट्रिब्यूनल ने शेख का नाम शामिल करने का आदेश दिया।

शेख को न केवल नाम दर्ज कराने की मंजूरी मिली, बल्कि वे SIR द्वारा काटे गये नामों में से जिन 27 लाख लोगों ने स्वयं को सही बताते हुए मतदाता सूची में पुनः अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन दे रखा है, उनमें से स्वीकृत होने वाले शेख पहले व्यक्ति बन गए।

सुप्रीम कोर्ट की न्यायिक प्रणाली अब तक 27 लाख नाम में से मुश्किल से 1,600 मामलों का निपटारा कर पाया है, जबकि पश्चिम बंगाल के चुनाव का परिणाम भी सामने आ चुका है। यही कारण है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम पर सवाल उठ रहे हैं।

जिन लोगों के नाम काटे गये, उन आवेदकों पर की गई सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी कि “इस बार वोट नहीं डाल पाए तो अगली बार डाल लेना”- इस पर शेख के चुनाव परिणाम का ऐसा हथौड़ा पड़ा है, जो चुनाव आयोग के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के अंदर भी लंबे समय तक गूंजता रहेगा। साथ ही, भारत के लोकतंत्र के साथ जनमत की जगह ‘डेटा इंजीनियरिंग’ के जरिए ‘वोट चोरी’ का जो मजाक चल रहा है, शेख के चुनाव परिणाम ने उसे भी उजागर कर दिया है!

जिस पूव चीफ जस्टिस ने SIR म कांग्रेस नेता को दी थी राहत, बंगाल चुनाव खत्म होते छोड़ा ट्रिब्यूनल; बताई वजह

पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव संपन्न होने के बाद कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व चीफ़ जस्टिस टी.एस. शिवगणनम ने आज (गुरुवार, 7 मई को) उस ट्रिब्यूनल से इस्तीफ़ा दे दिया, जिसे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची से नाम हटाने से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनाया गया था। वह उन 19 रिटायर्ड जजों में शामिल थे, जिन्हें पश्चिम बंगाल में SIR के तहत न्यायिक अधिकारियों के फ़ैसलों के खिलाफ अपील सुनने के लिए अपीलीय ट्रिब्यूनल के तौर पर नियुक्त किया गया था।

कांग्रेस उम्मीदवार मोताब शेख को दी थी बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस शिवगणनम से कलाकार नंदलाल बोस के पोते सुप्रबुद्ध सेन और कांग्रेस उम्मीदवार मोताब शेख की अपीलों पर विशेष सुनवाई करने को कहा था। मोताब शेख ने बाद में फ़रक्का विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। निर्वाचन आयोग के अनुसार, फरक्का में कांग्रेस उम्मीदवार मोताब शेख ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार सुनील चौधरी को 8,193 मतों के अंतर से हराया। क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी अमीरुल इस्लाम तीसरे स्थान पर रहे। कोर्ट ने शेख और सेन समेत कुछ अन्य अपीलकर्ताओं के लिए भी ‘आउट-ऑफ़-टर्न’ (प्राथमिकता के आधार पर) सुनवाई का आदेश जस्टिस टी.एस. शिवगणनम को दिया था। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था।

जस्टिस शिवगणनम पिछले साल हुए थे रिटायर

जस्टिस शिवगणनम पिछले साल सितंबर में कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर दो साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद रिटायर्ड हुए थे। वह उन 19 पूर्व जजों में शामिल थे, जिनकी सिफारिश कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस सुजॉय पॉल ने की थी और जिन्हें चुनाव आयोग ने 20 मार्च को ‘एकल-सदस्यीय अपीलीय ट्रिब्यूनल’ के तौर पर अधिसूचित किया था। इस ट्रिब्यूनल ने अप्रैल में कामकाज शुरू किया था।

निजी कारणों से इस्तीफा

जस्टिस शिवगणनम ने अपना इस्तीफा कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस पॉल को भेज दिया है। इनके अलावा उन्होंने केंद्रीय चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी इसकी सूचना दी है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक संपर्क किए जाने पर जस्टिस शिवगणनम ने कहा, “मैंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।”

बता दें कि SIR विवाद के बीच एक अभूतपूर्व क़दम उठाते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी को बंगाल में लाखों मतदाताओं की पात्रता तय करने के लिए जिला जज और अतिरिक्त जिला जज रैंक के न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश दिया था। कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि राज्य सरकार और चुनाव आयोग के बीच भरोसे की कमी है। तब चुनाव आयोग ने कुल 60.06 लाख मतदाताओं के मामलों को न्यायिक जाँच के लिए रखा था। इस काम के लिए 700 न्यायिक अधिकारियों को लगाया गया था। उनकी जाँच पूरी होने के बाद, 27.16 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने बनाया था अपीलीय न्यायाधिकरण

इसके बाद 10 मार्च को, सुप्रीम कोर्ट ने एक अपीलीय तंत्र स्थापित करने का आदेश दिया था। इसी के तहत 19 अपीलीय न्यायाधिकरण की स्थापना की गई थी। बंगाल में SIR को दी गई चुनौती पर सुनवाई करते हुए, कोर्ट ने 13 अप्रैल को यह बात नोट की कि मतदाता सूची से नाम हटाने और जोड़ने के ख़िलाफ़ 34 लाख से ज़्यादा अपीलें दायर की गई हैं। बाद में, अदालत ने आदेश दिया कि बंगाल में मतदान से दो दिन पहले तक यानी पहले चरण के लिए 21 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 27 अप्रैल तक, ट्रिब्यूनलों द्वारा मंज़ूर की गई सभी अपीलें मतदाता सूची में वापस जोड़ी जा सकती हैं और मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति दी जा सकती है। इन समय-सीमाओं से पहले ऐसी 2,000 से भी कम अपीलें मंज़ूर की गई थीं। सुनवाई के दौरान सूची से हटाए गए बाकी 27.16 लाख मतदाता इस बार अपना वोट नहीं डाल पाए।

ISD News Network May 7, 2026
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: bengal election 2026, Bjp, Congress, mamta banerjee, SIR, west bengal, west bengal assambly election 2026, west bengal bjp, west bengal SIR

Related

Delhi Police

दिल्ली में आधुनिक पुलिस बूथ का शुभारंभ!

देश की तेज तर्रार माने जाने वाली दिल्ली पुलिस ने...

May 7 2026

India Speaks Daily - ISD News

राहुल-केजरी-ममता, यदि किसान नोटबंदी से परेशान है तो फसल की बुआई 9 फीसदी अधिक कैसे हो गई?

न तो बड़े नोटों को पूर्ण रूप से बंद किया...

May 7 2026

गोडसे पर एनआईटी प्रोफेसर की टिप्पणी !

अर्चना कुमारी। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कालीकट एनआईटी ने एक महिला प्रोफेसर...

May 7 2026

kisan andolan 2

किसान आंदोलन से निकली समझने लायक कुछ आवश्यक बातें!

इन दिनों छद्म किसान आंदोलन के नाम से एक घोर...

May 7 2026

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

भाषा और साहित्य

हिटलर और मुसोलिनी जैसा

November 3, 2026
मुद्दा

रामलीला मैदान में जन-महाभियोग, SIR का खूनी खेल, योगी का ‘दिल्ली सल्तनत’ पर आत्मघाती बम और 1984 का सियासी पाखंड: ‘दरबारी मीडिया’ के कैमरे का पूरा सच!

November 2, 2026
मेनस्ट्रीम जर्नलिज्मसंपादकीय

अब्दुल्ला की हुई निधि और बिरयानी खाते भाजपाई! स्टूडियो से बेडरूम तक का फैला है यह ‘नेक्सस’!

November 2, 2026
मुद्दा

सच्चाई बोलने की कीमत या प्रशासनिक असंवेदनशीलता? रिटायरमेंट से 48 घंटे पहले एयर चीफ की विदाई परंपरा पर सरकारी ताला!

October 31, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?