पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के कृपा पात्र शिष्य ब्राह्मण भूषण श्री प्रेमचंद्र झा जी के सानिध्य में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी का आयोजन नरेला न्यू दिल्ली में संपन्न हुआ। जिसमें श्री झा जी ने भव्य भारत के निर्माण के लिए सेवा ,सत्संग स्वाध्याय एवं संगोष्ठी के माध्यम से हिंदुओं को संगठित करने का आग्रह किया।
उन्होंने गोवर्धन पीठ पुरी शंकराचार्य जी महाराज द्वारा संचालित कार्यक्रमों का जानकारी प्रस्तुत किया ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजसेवी श्री बबलू यादव, समाज सेविका सुरेखा शर्मा , विजय कौशिक, विजय शर्मा, सुलोचना शर्मा, विपिन गर्ग, मीना गर्ग, कंचन अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, शालू गर्ग, किरण गर्ग एवं अन्य सक्रिय रहे l
