By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने तीन साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन आज भी मीडिया उनके साथ शत्रुओं जैसा व्यवहार कर रही है! अब तो हाईकोर्ट ने भी इसे माना है!
Share
Notification
Latest News
न्यायपालिका में बंद दरवाजों के बीच चल रही सौदेबाजी पर एक न्यायाधीश का विस्फोट!
न्यायपालिका संपादकीय
चुनावी मशीनरी पर संस्थागत कब्जे की नई ‘क्रोनोलॉजी’: कहीं भाई स्पीकर, कहीं पिता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष—चुनावी कुर्सियों पर ‘हितों के टकराव’ का खतरनाक राष्ट्रीय सिंडिकेट!
खोजी आलेख
आखिर इतनी डरी हुई क्यों है सरकार? #ISD Live Video
ISD videos
मोदी सरकार की ‘झुकती रीढ़’ और एलन मस्क का दुस्साहस! जब मोदी सरकार ने मस्क के लिए बदला कानून, तो मस्क ने शुरू की ब्लैकमेलिंग!
खोजी आलेख
देश में दूसरा आपातकाल! आखिर इतनी डरी हुई क्यों है सरकार?
संपादकीय
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > मीडिया > मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म > नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने तीन साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन आज भी मीडिया उनके साथ शत्रुओं जैसा व्यवहार कर रही है! अब तो हाईकोर्ट ने भी इसे माना है!
मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म

नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने तीन साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन आज भी मीडिया उनके साथ शत्रुओं जैसा व्यवहार कर रही है! अब तो हाईकोर्ट ने भी इसे माना है!

ISD News Network
By ISD News Network 7 Min Read
Share
7 Min Read
India Speaks Daily - ISD News
SHARE

कल पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मीडिया पर जो टिप्पणी की है, वह कहीं न कहीं गैर जिम्मेदार और तानाशाही रवैया अख्तियार करने वाले मीडिया हाउसों और लुटियंस पत्रकारों को आईना दिखाने की कोशिश है। डेरा सच्चा सौदा के मामले में जिस तरह से कुछ मीडिया हाउस ने प्रधानमंत्री पर हमला किया, और वह भी हाईकोर्ट की आड़ लेकर वह पूरी तरह से मीडिया की या तो अज्ञानता है या फिर दरबारी-मीडिया का एजेंडा! पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि ‘हमने प्रधानमंत्री पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की थी, लेकिन मीडिया ने बेवजह इसे उछाला।’

हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट की पूर्ण खंडपीठ ने कहा, ‘हमने 26 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री पर कोई टिप्पणी नहीं की थी, लेकिन कुछ चैनलों ने इस तरह का समाचार चलाया! कुछ अखबारों ने भी ऐसी खबर छापी। मीडिया को ऐसी रिपोर्टिंग नहीं करनी चाहिए।’ इस संबंध में एक जनहित याचिका दायर की गयी थी, जिसके बाद तीन जजों की पूर्ण खंडपीठ ने कहा कि ‘जिस संदर्भ में ऐसी बात कही गयी थी, उसमें ऐसा कुछ नहीं था, जिसे प्रधानमंत्री से जोड़ा जा सके। मीडिया ने हाईकोर्ट की टिप्पणी को गलत ढंग से पेश किया है।’

आप देखिए कि जिन मीडिया हाउसों ने डेरा सच्चा सौदा के मामले में अदालत द्वारा सख्त कार्रवाई के आदेश देने को प्रधानमंत्री पर हमले से जोड़ कर अपना एजेंडा चलाया था, आज उन्होंने इसी हाईकोर्ट की आईना दिखाती टिप्पणी को न तो चलाया है और न ही दिखाया है! इस देश के कुछ मीडिया हाउस और लुटियंस पत्रकारों की बिरादरी इस तरह का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार केवल इसलिए कर रहे हैं कि वह 2002 से ही नरेंद्र मोदी को अपनी प्यारी पार्टी कांग्रेस का शत्रु मानकर चल रहे हैं!

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद जिस तरह से संसद के गलियारे में दलाल पत्रकारों का घूमना बंद हुआ है, जिस तरह से पत्रकारों के गैर वाजिब मांगों को मानने से मना किया गया है, जिस तरह से पत्रकारों के सरकार प्रायोजित विदेशी दौरे पर रोक लगी है, जिस तरह से विभिन्न आयोगों, संस्थाओं, राज्यसभा और पद्म पुरस्कारों में पत्रकारों की लॉबिंग को दरकिनार किया गया है, जिस तरह से कालेधन को सफेद करने के धंधे में लगे मीडिया हाउस पर कार्रवाई शुरु हुई है, जिस तरह से मीडिया के हवाला रैकेट का पर्दाफाश हुआ है- उससे यह मीडिया हाउस और पत्रकार विचलित हैं। कांग्रेस का शासन इन सारे कुकर्मों को करने की उन्हें आजादी देती थी, जो अब छिन गयी है!

More Read

अजित भारती, अभिषेक उपाध्याय और रवि नायर की आवाज पर ‘पुलिसिया बूट’!
पत्रकार तरुण तेजपाल को 10 साल की कैद: निचली अदालत का फैसला रद्द, ‘आदर्श पीड़िता’ के मिथक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का करारा प्रहार!
देवगन गया, चोपड़ा आया: सत्ता की कठपुतलियों का वही पुराना खेल!
‘दरबारी पत्रकारिता’ का ढहता दुर्ग: अमिश देवगन की हुई विदाई!

कांग्रेस शासित यूपीए में मुख्यधारा की मीडिया और लुटियंस पत्रकार खुद को इस देश का भाग्यविधता मानने लगे थे। उन्हें यह गुमान था कि वह जनता को जो सच-झूठ दिखाएंगे, जनता उसे ही मानेगी, उन्हें यह गुमान था कि वह जनता और सरकार के बीच वहीं केवल मध्यस्थ हैं, उन्हें यह गुमान था कि वह एक प्रिविलेस क्लास हैं जो हर वह सुविधा भोगने का अधिकारी है, जो वीआईपी श्रेणी में आता है-ऐसे पत्रकारों और मीडिया हाउसों को मोदी सरकार में निराशा हाथ लगी है, जिस कारण तीन साल बाद भी वह देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ शत्रुता का भाव बनाए हुए हैं। कल उदयपुर की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी भावुक भी हो गये और कहा कि ‘जिस तरह से उन पर लगातार हमला किया गया है, कोई और होता तो टूट जाता।’

दोहरा चरित्र और एजेंडा आधारित पत्रकारिता के कारण सोशल मीडिया के इस युग में भारतीय मुख्यधारा की मीडिया और पत्रकार आज विश्वसनीयता के संकट से जूझ रहे हैं! हर राष्ट्रविरोधी तत्व, वह चाहे जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वाले हों या हिज्बुल का आतंकी बुरहान वानी- उनके साथ लुटियंस पत्रकार व मीडिया हाउस खड़े नजर आते हैं। अमेरिका तक में जाकर यह लोगों में वैमनस्यता उत्पन्न करने की कोशिश में एनआरआई से हाथापाई कर चुके हैं! मीडिया अब भी नहीं चेती तो सोशल मीडिया के इस युग में जिस तरह से यह अप्रासांगिक हो रही है, उसमें और तेजी ही आएगी! फिर यह चिल्लाते फिरेंगे कि मोदी सरकार तानाशाही कर रही है! लेकिन सच तो यही है कि मोदी सरकार के तीन साल के दौरान बड़े मीडिया हाउसों और लुटियंस पत्रकारों का एक-एक एजेंडा जिस तरह से जनता के समक्ष आ रहा है, उससे इन पर घोर विश्वसनीयता का संकट उत्पन्न हो गया है।

मुझे याद है, और मैंने अपनी पुस्तक ‘निशाने पर नरेंद्र मोदीः साजिश की कहानी-तथ्यों की जुबानी’ में इसे लिखा भी है कि गुजरात दंगे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी ने तो खुलकर गुजरात के खिलाफ साजिश करने वालों में मीडिया और पत्रकारों को शामिल किया था। गुजरात दंगे के बाद जस्टिस जी.एस.तेबतिया कमेटी ने साफ-साफ लिखा कि दिल्ली की मीडिया ने गुजरात दंगे की वस्तुनिष्ठ और तथ्यगत रिपोर्टिंग नहीं की। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि दिल्ली की मीडिया ने तथ्य की जगह विचार को आधार बनाकर गुजरात सरकार पर हमला करने के उद्देश्य से रिपोर्टिंग की।

दो-दो बड़े आयोगों की रिपोर्ट और आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की टिप्पणी यह दर्शा रही है कि दिल्ली की लुटियंस मीडिया जनता के प्रति जिम्मेदारी से अधिक अपने एजेंडे को बढ़ाती रही है। यह वह एजेंडा है जिसे कांग्रेस-कम्युनिस्ट बिरादरी सेट करती है और कुछ एलिट पत्रकार एक राष्ट्र के रूप में भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी भारतीय जनता पार्टी और हिंदू समाज को नीचा दिखाने के लिए उस एजेंडे को आगे बढ़ाने के धंधे में लगे हैं। लुटियंस मीडिया अभी भी नहीं चेती तो वह दिन दूर नहीं, जब वह कब्र में दफन नजर आएगी! उसकी अधिकांश विश्वसनीयता पहले ही समाप्त हो चुकी है, बची-खुची बचा ले तो भी गनीमत है!

ISD News Network August 30, 2017
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: modi and media, presstitutes, भारतीय मीडिया, मोदी और मीडिया, लुटियंस मीडिया

Related

नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति रोकने के लिए कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची

आईएसडी नेटवर्क। (पॉलिटिकल डेस्क) नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने...

August 30 2017

विरोध-प्रदर्शन के दौरान पत्रकार की भूमिका पर उठे सवाल: रिपोर्टर पर पुलिस की कार्रवाई के बीच छात्र को पकड़ने का आरोप!

इंडिया स्पीक डेली ब्यूरो, नई दिल्ली। मंगलवार को जंतर-मंतर पर...

August 30 2017

भाजपा के उप्र उपचुनाव हारते ही ‘पेटिकोट पत्रकारों’ ने जांच एजेंसी को धमकाना शुरू किया!

भाजपा के उप्र उपचुनाव हारते ही ‘पेटिकोट पत्रकारों’ ने जांच...

August 30 2017

India Speaks Daily - ISD News

भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या मामले की सुनवाई का लाइव प्रसारण कराने का किया अनुरोध ! 

अयोध्या राम मंदिर मामले की सुनवाई की तारीख तय हो...

August 30 2017

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
ISD News Network
Posted by ISD News Network
Follow:
India Speak Daily is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

डिजिटल मीडियामेनस्ट्रीम जर्नलिज्मसंपादकीय

अजित भारती, अभिषेक उपाध्याय और रवि नायर की आवाज पर ‘पुलिसिया बूट’!

August 24, 2026
न्यायपालिकामेनस्ट्रीम जर्नलिज्म

पत्रकार तरुण तेजपाल को 10 साल की कैद: निचली अदालत का फैसला रद्द, ‘आदर्श पीड़िता’ के मिथक पर बॉम्बे हाईकोर्ट का करारा प्रहार!

August 7, 2026
मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म

देवगन गया, चोपड़ा आया: सत्ता की कठपुतलियों का वही पुराना खेल!

August 6, 2026
मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म

‘दरबारी पत्रकारिता’ का ढहता दुर्ग: अमिश देवगन की हुई विदाई!

August 6, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?