By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Reading: Movie Review बॉक्स ऑफिस पर ‘अनस्टॉपेबल’ है ‘गदर :2’
Share
Notification
Latest News
विशेष खोजी आलेख: क्या 2024 में 51 सीटों की ‘डिजिटल चोरी’ कर 240 तक पहुँची थी BJP? चुनाव आयोग के अंदरूनी दस्तावेजों से फूटा महाघोटाला!
खोजी आलेख
सुप्रीम-कोर्ट का पुनर्गठन हो
भाषा और साहित्य
‘रामायण’ की वैश्विक सुनामी: 5 दिन में ₹750 करोड़ पार, संघी ईको-सिस्टम का प्रलाप और कुमार विश्वास का पीआर विलाप!
Movie Zone मूवी रिव्यू
संघ की ‘मुस्लिम मोह’ वाली नई गल्प और ‘हिंदू राष्ट्र’ का दोहरा पाखंड!
संघवाद संपादकीय
काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ज़मीन दान में मिली या खरीदी गयी?
अनोखा इतिहास
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पाॅप कल्चर » मूवी रिव्यू » Movie Review बॉक्स ऑफिस पर ‘अनस्टॉपेबल’ है ‘गदर :2’
Movie Zone

Movie Review बॉक्स ऑफिस पर ‘अनस्टॉपेबल’ है ‘गदर :2’

Vipul Rege
By Vipul Rege 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। सनी देओल का एक्शन अवतार आज भी बॉक्स ऑफिस पर बवंडर मचाने की क्षमता रखता है। आज रिलीज हुई ‘गदर :2’ ने अलसुबह से थियेटर्स में गदर काट रखा है। तारा सिंह ने आज से बाइस वर्ष पहले पाकिस्तान में जो हैंडपंप उखाड़ा था, उस समय भी थियेटर्स में जमकर ग़दर मचा था। ये फिल्म देशभक्ति और सनी देओल के करिश्मे पर दौड़ती है। निर्देशक अनिल शर्मा ने बाइस वर्ष की लंबी गैप को अपनी समझदारी से बखूबी भर दिया है। अगले तीन दिन  ‘गदर :2’ टिकट खिड़की पर अनस्टपेबल दौड़ने वाली है।

सकीना को पाकिस्तान से लेकर आने के बाद आज़ाद भारत में तारासिंह का परिवार खुशहाल जीवन जी रहा है। उसका बेटा चरणजीत उर्फ़ चीते अब बड़ा हो चुका है। उधर पाकिस्तान की हुकूमत तारासिंह के हाथों अपनी बेइज़्ज़ती भूला नहीं पा रहा है। सरहद पर तनाव का माहौल है, कभी भी युद्ध की घोषणा हो सकती है। पाकिस्तान से हुई एक झड़प के दौरान हथियार पहुँचाने बॉर्डर पर गया तारासिंह लापता हो जाता है। तारा का बेटा चीते उसे खोजने के लिए फर्जी ढंग से पाकिस्तान में प्रवेश कर जाता है, जहाँ उसकी चोरी पकड़ ली जाती है।

निर्देशक अनिल शर्मा ने कहानी को बहुत ही बढ़िया ढंग से आगे बढ़ाया है। शुरुआती पांच मिनट में ‘गदर : एक प्रेमकथा’ की पूरी कहानी दर्शक को रिकॉल करा दी जाती है, जिससे कहानी में तारतम्य स्थापित हो जाता है। अनिल शर्मा ‘क्लास’ के लिए नहीं बल्कि ‘मॉस’ के लिए फ़िल्में बनाते हैं। धर्मेंद्र के साथ ‘हुकूमत’ बनाने के दौरान उन्होंने जो लाइन पकड़ी, उस पर आज तक टिके हुए हैं। ‘ग़दर: 2’ एक मसालेदार फिल्म है, जो फिल्म मेकिंग की सीमाओं को तोड़कर दर्शकों से नाता जोड़ती है।

तारासिंह एक ‘लार्जर देन लाइफ’ कैरेक्टर है लेकिन उसके प्रति दीवानगी देखते ही बनती है। दरअसल ग़दर वास्तविकता के धरातल पर बनाई ही नहीं जा सकती। वास्तविकता के धरातल पर तारासिंह का किरदार हैंडपंप नहीं उखाड़ सकेगा, बल्कि सरबजीत बनकर रह जाएगा। पाकिस्तान की धरती पर दर्शक अपने नायक को हारते नहीं देख सकता। सनी देओल  ही सही मायने में फिल्म को देखने लायक बनाते हैं। तारासिंह के तेवर और उठापटक में सनी देओल ने ज़रा भी कमी नहीं आने दी है। उनके एक्शन सीक्वेंस धमाकेदार हैं। ‘बेताब’ के समय सनी कच्चे अभिनेता थे लेकिन अब तो वे डूबकर अभिनय करते हैं।

More Read

‘रामायण’ की वैश्विक सुनामी: 5 दिन में ₹750 करोड़ पार, संघी ईको-सिस्टम का प्रलाप और कुमार विश्वास का पीआर विलाप!
4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!
रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!
त्रेतायुग में सूफियाना कव्वाली? ‘आदिपुरुष’ के गुनहगार मुंतशिर ने विश्वास-रहमान को मारा थप्पड़!

सकीना के किरदार में अमीषा पटेल को अधिक फुटेज नहीं मिला है। कहानी भारत से पकिस्तान में पहुँचते ही अमीषा पटेल स्क्रीन से लगभग गायब हो जाती हैं। मेजर जनरल हामिद इकबाल के किरदार में मनीष वाधवा प्रभावित करते हैं। उन्होंने  एक वज़नदार विलेन बनने के सारे हथकंडे अपनाए हैं। अपने सारे हैवी मसालों के साथ ये फिल्म दर्शकों का अच्छा मनोरंजन करने में सफल हो रही है। इन दिनों फिल्म निर्देशक बैलेंसिंग करने के लिए बदनाम हो रहे हैं। अनिल शर्मा ने भी बैलेंस बनाने का प्रयास किया है, ताकि उन पर कोई हिंदूवादी निर्देशक होने का ठप्पा न लगा दे।

BLOCKBUSTER START for GADAR2 !
Positive Response From The Audience ..
BOXOFFICE pe GADAR Machega 🔥🙌#Gadar2Review #Gadar2 pic.twitter.com/msCmHikVhc

— Deepak (@filmydeepak) August 11, 2023

तारासिंह द्वारा मज़ार पर माथा टेकने के दृश्य हो या ये बताना कि भारत मुस्लिमों का देश है और उस संवाद में ‘हिन्दू’ को वरीयता में नीचे ले आना। ऐसे कुछ दृश्य खटकते हैं। ऐसे बैलेंसिंग दृश्यों को न रखा जाता, तो भी फिल्म की सेहत पर कोई असर नहीं होता। हालाँकि पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए अनिल शर्मा की बैलेंसिंग नज़रअंदाज़ की जा सकती है। फिल्म के अंत में वंदे मातरम गीत के बैकग्राउंड में सनी देओल के लड़ने वाले दृश्य अच्छे लगते हैं।

आज ‘ग़दर: 2’ के साथ अक्षय कुमार की एक एडल्ट फिल्म भी प्रदर्शित हुई है। आज सुबह से ट्वीटर पर अक्षय कुमार के ‘प्रगतिशील प्रशंसक’ हस्तमैथुन का प्रचार करने वाली फिल्म के सामने ‘ग़दर: 2’ की आलोचना कर रहे हैं, जो कि कतई ठीक नहीं है। रविवार को पता चल ही जाएगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन राज़ करने वाला है। सेक्स क्लिनिक के डॉक्टर की तरह युवाओं को सलाह देने वाली फिल्म चलेगी, या सनी देओल का एक्शन अवतार बॉक्स ऑफिस पर राज़ करेगा। जवाब आप सभी को पता है।

Vipul Rege August 11, 2023
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: actress amisha patel, anil sharma, Friday release, gadar 2, manish wadhwa, Movie Review by Vipul Rege, sunny deol, utkarsh sharma, Zee Studios

Related

Box Office Report ‘अवतार : द वे ऑफ़ वॉटर’ का वीकेंड 3600 करोड़ का हुआ

फिल्म ने भारत में 130 करोड़ नेट कलेक्शन कर डाला...

December 19 2022

Movie Review : आयुष्यमान खुराना को ऐसी फ़िल्में करने से बचना चाहिए

ऑन स्क्रीन इमेज और ऑफ स्क्रीन इमेज में बस सूत...

December 12 2021

स्टेट बैंक की तरह कहीं बॉलीवुड भी ‘परिवार का सदस्य’ न बन जाए

'370 सीटों के लिए मोदी के आह्वान की गूंज बॉलीवुड...

March 8 2024

सलमान खान को  मुख्यमंत्री शिंदे ने फोन किया,विश्नोई के भाई ने ली जिम्मेवारी ! 

          अर्चना कुमारी    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

August 11 2023

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Avatar
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Leave a comment

Leave your Comments Below Cancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

Movie Zoneमूवी रिव्यू

‘रामायण’ की वैश्विक सुनामी: 5 दिन में ₹750 करोड़ पार, संघी ईको-सिस्टम का प्रलाप और कुमार विश्वास का पीआर विलाप!

November 10, 2026
Movie Zoneमूवी रिव्यू

4 दिन में ₹535 करोड़ पार: ‘रामायण’ का वैश्विक तूफान, बॉयकॉट ब्रिगेड की बोलती बंद!

November 9, 2026
Movie ZoneSDEO's Storyमूवी रिव्यू

रामायण देखने के बाद सबसे वस्तुनिष्ठ समीक्षा: ‘रामायण’ की दृश्य-भव्यता, शास्त्रीय विचलन और दोनों वैचारिक धड़ों का पाखंड!

November 7, 2026
Movie ZoneSDEO's Story

त्रेतायुग में सूफियाना कव्वाली? ‘आदिपुरुष’ के गुनहगार मुंतशिर ने विश्वास-रहमान को मारा थप्पड़!

October 30, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Daily Live
  • Video Library
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?