अर्चना कुमारी जब इस्लामी आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया था और बच्चों तथा महिलाओं को तड़पा तड़पा कर मारे थे तब एक भी सेलिब्रिटी ने इसका दुख व्यक्त नहीं किया। अब इजराइल ने फिलिस्तानियों के शहर पर हमला और तेज कर दिया तब इन कथित सेकुलर के पेट में दर्द शुरू है।
पिछले कुछ दिनों में गाजा शहर राफा के एक क्षेत्र में इजरायल ने हवाई हमले किए हैं। जिसमे कई जाने गई। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। इस हमले में के बाद सोशल मीडिया पर हैशटैग ‘ऑल आईज ऑन राफा’ ट्रेंड कराया जा रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा से लेकर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना तक, कई इंडियन कथित सेकुलर गाजा के समर्थन में उतरे हैं।
लिस्ट लंबी है और प्रमुख तौर पर प्रियंका चोपड़ा आलिया भट्ट, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, रश्मिका मंदाना, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा, अथिया शेट्टी, नैंसी त्यागी, तृप्ति डिमरी समेत कई मशहूर हस्तियों ने अपने इंस्टग्राम स्टोरीज पर ‘ऑल आईज ऑन राफा’ पोस्ट किया है और फिलिस्तीनी लोगों के लिए अपना समर्थन दिखाया है। क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी से लेकर फिल्म कलाकार बरूण धवन आंसू बहा रहे लेकिन हमास के इजरायल हमले के वक्त सारे चुप थे।
सोशल मीडिया पर All Eyes On Rafah का सपोर्ट करतीं सोनाक्षी सिन्हा आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ‘द मदरहुड होम’ की एक पोस्ट को अपनी स्टोरी पर री शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने हैशटैग के साथ ऑल आईज ऑन राफा लिखा है।
पोस्ट में कहा गया है, ‘प्यार, सुरक्षा, शांति और जीवनट ऐसी चीजें हैं जिनका हर बच्चा हकदार है. इसके अलावा, सोनाक्षी और तृप्ति डिमरी ने अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में ट्रेंडिंग शब्द को शामिल किया।
ज्ञात हो बीते रविवार रात को इजराइल ने फिलिस्तान पर हमला किया। इस हमले के बाद युद्ध में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 36,000 से अधिक हो गई है। इनमे इजरायली हवाई हमले में हमास के चीफ ऑफ स्टाफ की भी मौत हुई है।
