By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Reading: मोदी सरकार के चार साल: दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से हर घर रोशन!
Share
Notification
Latest News
न्यायपालिका में बंद दरवाजों के बीच चल रही सौदेबाजी पर एक न्यायाधीश का विस्फोट!
न्यायपालिका संपादकीय
चुनावी मशीनरी पर संस्थागत कब्जे की नई ‘क्रोनोलॉजी’: कहीं भाई स्पीकर, कहीं पिता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष—चुनावी कुर्सियों पर ‘हितों के टकराव’ का खतरनाक राष्ट्रीय सिंडिकेट!
खोजी आलेख
आखिर इतनी डरी हुई क्यों है सरकार? #ISD Live Video
ISD videos
मोदी सरकार की ‘झुकती रीढ़’ और एलन मस्क का दुस्साहस! जब मोदी सरकार ने मस्क के लिए बदला कानून, तो मस्क ने शुरू की ब्लैकमेलिंग!
खोजी आलेख
देश में दूसरा आपातकाल! आखिर इतनी डरी हुई क्यों है सरकार?
संपादकीय
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • मुद्दा
    • न्यायपालिका
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • Events and Activities
    • Health Report
    • ISD Radio
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • खोजी आलेख
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • डिजिटल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
    • कानाफूसी
  • वैचारिकी
    • संघवाद
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद
    • समाजशास्त्र
    • राजनीतिक व्यक्तित्व
    • संपादकीय
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • दर्शन और संप्रदाय
    • वास्तु एवं ज्योतिष
    • अब्राहमिक मजहब
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • ब्लॉग
    • मूवी ज़ोन
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • कुछ नया
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • पुस्तकें
    • प्रेरक व्यक्तित्व
    • AI | Tech & Careers
    • SDEO’s Story
    • Sponsored Post
  • Members Only
  • JOIN US / LOGIN
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > समाचार > देश > मोदी सरकार के चार साल: दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से हर घर रोशन!
देश

मोदी सरकार के चार साल: दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना से हर घर रोशन!

Awadhesh Mishra
By Awadhesh Mishra 8 Min Read
Share
8 Min Read
Electrification by Modi Govt. (FIle Photo)
SHARE

किसी भी सरकार की सफलता का आकलन महज इससे नहीं आंका जाता कि उसने कितना विकास किया है, बल्कि इससे आंका जाता है कि किसके लिए और किस तरह किया है। देश की अंतिम पंक्ति में खड़े रहने वालों की फिक्र हर प्रधानमंत्री और उनके मंत्री जताते हैं, लेकिन उन्हें आगे लाने के लिए किसने कदम उठाया और किसने पहल की, यह महत्वपूर्ण होता है। गांधी की कई उक्तियों को दोहराते आप हर किसी के मुंह से सुन लेंगे, लेकिन उसे अमल में लाने वाला बड़ा होता है दुहराने वाला नहीं। तभी तो आज अगर मोदी सरकार के चार साल के अथक प्रयास के बाद दुनिया के मानचित्र पर देश चमक रहा है तो इसमें वही काम सितारे के रूप में गिने जा रहे हैं जो गरीबों के कल्याणार्थ किए गए हों। मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों में से एक है संपूर्ण विद्युतीकरण योजना भी है जिसके तहत आज हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रस्तुत है एक महत्वाकांक्षी दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की सफलता की विस्तृत चर्चा।

मुख्य बिंदु

* स्पष्ट उदेश्य, निर्धारित लक्ष्य और कठोर संकल्प की बदौलत पूरी हुई यह योजना
* दशकों से अंधेरे में डूबे 18,500 गांवों के लोगों को आखिर 21वीं सदी में कराया प्रवेश

बीसवीं सताब्दी के पूर्वार्द्ध में महात्मा गांधी की कही हुई बात आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना तब थी कि ‘भारत गांवों में बसता है’। लेकिन कितनी दुर्भाग्य की बात है कि आज भी दशकों बीत जाने के बावजूद आज भी हमारे गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। लाखों परिवार के घरों में बिजली के एक बल्व भी नहीं होना हमारे लिए बहुत ही पीड़ा की बात थी।

More Read

न्यायपालिका में बंद दरवाजों के बीच चल रही सौदेबाजी पर एक न्यायाधीश का विस्फोट!
यूपी की वोटर लिस्ट में 16.18 लाख ‘रहस्यमयी’ मतदाता: चुनाव आयोग ने छिपाए नाम, कानून को ताक पर रखकर हुआ खेल?
साहब अच्छे एक्टर नहीं!
अमेरिका की दोहरी मार, वाह रे 56 ईंची सरकार!

तभी 2014 में देशवासियों द्वारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा नीति एनडीए सरकार का चुनाव एक बदलाव लेकर आया। साल 2015 में ही खुद को देश का प्रधानमंत्री के बजाय प्रधान सेवक कहलाने वाले नरेंद्र मोदी ने लाल किले से यह घोषणा की कि अब देश में बिजली आपूर्ति के तहत हो रही नाइंसाफी खत्म होगी जिसके तहत देश के 18,500 गांवों आज भी बिजली से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि इतने दिनों तक बिजली से वंचित ये गांव अब अंधेरे में नहीं रहेंगे। उन्होंने उन सभी गांवों में एक हजार दिन के अंदर बिजली पहूंचाने का वादा किया। इतने दिनों तक बिजली से वंचित लोगों के गुस्से को भांपते हुए ही बिजली मंत्रालय ने निर्धारित समय सीमा न केवल लक्ष्य पूरा करने का बल्कि सदियों से बिजली से वंचित लोगों को अंधेरों से निकालने का संकल्प लिया। केंद्र सरकार ने जिस प्रकार भाजपा के प्रेरक पुरुष दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर इस योजना का नाम रखा उससे बेहतर नाम कोई और हो भी नहीं सकता था। क्योंकि दीनदयाल उपाध्याय वही विचारक हैं जो देश की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए अंत्योदय का विचार दिया था। अंत्योदय का मतलब ही होता हैं ‘अंतिम का उदय’।

आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि इसी साल 28 अप्रैल को इस सरकार ने अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश के अंतिम गांव तक बिजली पहुंचाकर अपना संकल्प पूरा किया। मोदी सरकार ने चार सालों में कई उपलब्धियां अर्जित की हैं लेकिन जब सरकार की सफलता का आंकलन होगा तो निश्चित रूप से देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाने वाली सफलता शीर्षस्थ होगी। क्योंकि यह काम किसी निहित स्वार्थ के तहत नहीं बल्कि उन लोगों को विकास की गति में शामिल करना था जो अभी तक अंधेरे में थे। सरकार का यही मूल काम भी होता है। सबके साथ सबका विकास को चरितार्थ करने वाली सरकार की इससे बड़ी उपलब्धि और क्या हो सकती है? क्योंकि इस सरकार ने उन 18,500 गांवों में रहने वालों को भी आखिरकार 21वीं सताब्दी में प्रवेश करा ही दिया।

हालांकि सरकार के लिए उन साढ़े अट्ठारह हजार बचे गांवों में बिजली पहुंचाना आसान नहीं था। क्योंकि ये सारे गांव दूर-दराज इलाके के थे, जहां पैदल पहुंचना भी आसान नहीं था। कुछ गांव पहाड़ों पर बसे थे तो कई गांव खाइयों में। लेकिन सरकार ने ठान ली तो ठान ली। इसे अंजाम तक पहुंचाने में इंजीनियरों और कामगारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन लोगों ने हर बाधा को पार करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को निभाया। तभी तो बिजली मंत्रालय का दायित्व संभाल चुके पीयूष गोयल का कहना है कि जब वे अपने विद्यूतीकरण मिशन को मुड़कर देखते हैं तो वे उनलोगों के प्रति काफी आभार महसूस करते हैं जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाने में कोई कोताही नही बरती।

गोयल का कहना है कि इस योजना के दौरान कई प्रकार की बाधाएं आईं। उन्होंने कहा कि जब हमलोगों ने इस योजना को शुरु किया तो राज्य सरकारों ने जो आंकड़े दिए उसके हिसाब से हम लोगों को 1,200 अधिक गांवों में विद्युतीकरण करना पड़ा। क्योंकि उनके डाटा भी गलत थे। लेकिन हमारे अधिकारियों ने बिना घबराए उन छूटे हुए गांवों तक धैर्य से बिजली पहुँचाने का काम किया!

सरकार ने हर गांव तक बिजली पहुंचाने के अपने संकल्प को पूरा करने के तुरंत बाद ही अपना अगल लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। केंद्र सरकार ने इसी साल दिसंबर तक अब हर घर में बिजली पहुंचाने का वादा कर लिया है। पीयूष गोयल का कहना है कि जिस प्रकार बिजली मंत्रालय ने हर गांव तक बिजली पहुंचाने के मीशन को पूरा किया है उसी प्रकार हमारी सरकार अपने कर्मठ अधिकारियों और कामगारों के बल पर इस मिशन को भी निर्धारित समय सीमा के अंदर ही पूरा कर लेंगे। सरकार अपने संकल्प को पूरा करने के प्रति आश्वस्त है।

किसी भी सरकार का उद्देश्य, लक्ष्य और संकल्प जानना बहुत जरूरी है, तभी तो उसकी सफलता का आकलन बेहतर तरीके से किया जा सकता है। मोदी सरकार ने अभी तक जो काम किया है उसमें उद्देश्य,लक्ष्य और संकल्प तीनों निहित है। तभी तो कठिन से कठिन योजनाओं को आसानी से पूरा किया जा रहा है।

URL: Four years of Modi govt deendayal upadhyaya gram jyoti yojana, every house illuminated!

Keywords: Four years of Modi govt, PM Modi, Electricity, Narendra Modi, rural electrification, Good Governance, Deendayal Upadhyay Gram Jyoti Yojana, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, हर गांव हुआ रौशन, हर गांव तक पहुंची बिजली, पीयूष गोयल

Awadhesh Mishra May 26, 2018
🇮🇳 राष्ट्रहित और सत्य के पक्षधर बनें

साहसी पत्रकारिता की शक्ति बनें।

एल्गोरिदम की सेंसरशिप के विरुद्ध आपका साहस ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। India Speak Daily की खोजी पत्रकारिता और विशेष ऑडियो विश्लेषण तक सीधी पहुंच के लिए हमारे कुटुंब के सारथी बनें।

❤️ ISDian बनें — सदस्यता लें।

📢 हमारे WhatsApp और Telegram से जुड़ें

ब्रेकिंग न्यूज़, विशेष रिपोर्ट्स और महत्वपूर्ण अपडेट्स सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त करें।

✈ Telegram से जुड़ें ☘ WhatsApp से जुड़ें
⚡ तुरंत अपडेट्स • 📰 बड़ी खबरें • 🎙 विशेष रिपोर्ट्स • कोई स्पैम नहीं

जुड़ने के बाद आपको क्या मिलेगा?

⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

महत्वपूर्ण खबर प्रकाशित होते ही तुरंत अपडेट पाएं।

📰 दिनभर की प्रमुख खबरें

बड़ी खबरों का आसान और संक्षिप्त सार सीधे आपके मोबाइल पर।

🛡 फेक न्यूज़ के खिलाफ

भ्रामक सूचनाओं पर तथ्य आधारित रिपोर्टिंग और विश्लेषण।

🇮🇳 राष्ट्रहित कवरेज

भारत और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रिपोर्ट्स।

TAGGED: Modi government, Modi government schemes, piyush goyal, pm modi

Related

“पहले भारत हमें लूटता था, अब हम भारत को लूट रहे हैं।” डोनाल्ड ट्रंप

India Speak Daily Bureau. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एक बयान...

May 26 2018

देश के रेलवे स्टेशनों में परिवर्तन लाने का महा अभियान!

कई भारतीय रेलवे स्टेशन अपने शहर का लघुरूप होता है।...

May 26 2018

संदशखालि पहुंची सीबीआई टीम !

 अर्चना कुमारी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की 10 सदस्यीय टीम...

May 26 2018

इंदल्रोक में ‘नमाज’ विवाद घटना के बाद पुलिस, अर्धसैन्य बल के जवान तैनात ! 

अर्चना कुमारी दिल्ली पुलिस अबतक सड़क रोक कर नमाज पढ़ने...

May 26 2018

Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Leave a comment

Leave your Comments BelowCancel reply

--- Advertisement ---
Ad imageAd image
Ad imageAd image
Ad imageAd image

You Might Also Like

न्यायपालिकासंपादकीय

न्यायपालिका में बंद दरवाजों के बीच चल रही सौदेबाजी पर एक न्यायाधीश का विस्फोट!

October 12, 2026
खोजी आलेख

यूपी की वोटर लिस्ट में 16.18 लाख ‘रहस्यमयी’ मतदाता: चुनाव आयोग ने छिपाए नाम, कानून को ताक पर रखकर हुआ खेल?

October 7, 2026
राजनीतिक व्यक्तित्व

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 30, 2026
ISD videos

अमेरिका की दोहरी मार, वाह रे 56 ईंची सरकार!

September 28, 2026
//

India Speak Daily – No Left – No Right, Only Sanatani Voice.

Popular Categories

  • ISD Radio
  • ISD Videos
  • JOIN US / LOGIN

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD

Copyright © 2015 - 2026 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?