वाराणसी, 03 अक्टूबर 2026। काशी की पवित्र धरती से पूर्व सीबीआई निदेशक श्री एम. नागेश्वर राव ने अपने सार्वजनिक जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत की घोषणा की। वाराणसी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सर्वजन सनातन पार्टी (SSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपनी नई राजनीतिक भूमिका को सार्वजनिक किया।
लगभग चार दशक तक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रशासन के क्षेत्र में कार्य करने के बाद सक्रिय राजनीति में प्रवेश को उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की नई जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से देखने के बाद अब वे अपने अनुभव को राष्ट्र और समाज के व्यापक हित में लगाने के लिए सक्रिय राजनीति में आए हैं।
श्री एम. नागेश्वर राव ने कहा कि “सत्य सनातन, नित्य नूतन” केवल नारा नहीं, बल्कि उनकी दृष्टि का मूल आधार है। उनके अनुसार सनातन केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, कर्तव्य, न्याय, करुणा और लोककल्याण की जीवन-दृष्टि है।

उन्होंने कहा कि भारत को आधुनिकता, विज्ञान, तकनीक और आर्थिक विकास में आगे बढ़ना चाहिए, लेकिन इस विकास के साथ अपनी सभ्यता, संस्कृति, इतिहास और ज्ञान-परम्पराओं की जड़ों से जुड़े रहना भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा—
“हम आधुनिक भारत बनाएं, लेकिन अपनी जड़ों से कटकर नहीं। विकास की यात्रा में अपनी सभ्यता को भूलना नहीं है। आने वाली पीढ़ियों को यह बोध होना चाहिए कि वे किस महान सभ्यतागत परंपरा के उत्तराधिकारी हैं।”

काशी को अपनी नई राजनीतिक यात्रा की शुरुआत का केंद्र बताते हुए उन्होंने कहा कि काशी भारत की उस सभ्यतागत निरंतरता का प्रतीक है, जिसने समय के अनेक बदलावों के बावजूद अपनी मूल चेतना को जीवित रखा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य अतीत में लौटना नहीं, बल्कि अपनी सभ्यतागत जड़ों पर खड़े होकर भविष्य के भारत का निर्माण करना है।
“सत्य सनातन, नित्य नूतन” को बताया मूल ध्येय; बोले—आधुनिकता के साथ अपनी सभ्यतागत जड़ों से जुड़े रहना जरूरी
श्री एम. नागेश्वर राव ने भारत के पुनर्निर्माण की अपनी दृष्टि को कामधेनु के चार चरणों से जोड़ते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सभ्यतागत पुनर्जुड़ाव को इसके चार प्रमुख आधार बताया। उनके अनुसार इन चारों क्षेत्रों में संतुलित विकास के माध्यम से ऐसा भारत बनाया जा सकता है जो आधुनिक भी हो और अपनी सनातन सभ्यतागत जड़ों से जुड़ा भी हो।
डॉल्फिन ग्रैंड होटल भेलूपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में CBI के पूर्व निदेशक एम नागेश्वर राव के साथ सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत तीर्थानंद,उपाध्यक्ष रितु राठौड़, महासचिव राजा सक्षम सिंह योगी, प्रवक्ता बबीता शर्मा,उत्तर प्रदेश प्रभारी राकेश तिवारी, संगठन मंत्री नरनारायण सिंह मौजूद रहे

Congratulations to Shri M Nageswar Rao ji for entering in active politics, the only way to establish sanatan based politics focusing on modern India with sanatan value & culture. Wishing you all success in this new field. Jai Bharat, Jai Sanatan.
नये कदम के लिए बहुत बहुत बधाई! आदरणीय एम नागेश्वर राव जी! अभी न्यूज पेपर में पढ़ रही थी,पर विश्वास नहीं हो रहा था।आइ एस डी पर श्री महावीर सिंह जी ने आपको बधाई दी तो विश्वास हो गया। आप को ढेर सारी बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं!!
हार्दिक बधाई जय सियाराम हर हर महादेव