By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
      • मनोविश्लेषण
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Reading: ‘राजश्री प्रोडक्शंस’  के पारिवारिक मूल्य अवनीश के हाथ में सुरक्षित हैं
Share
Notification
Latest News
कालनेमी-काल में चप्पलों से रौंदे जा रहे हैं मंदिर!
SDeo blog
हरिद्वार के हरकी पैड़ी में गैर हिंदू के प्रवेश पर रोक!
पर्यटन
Kapot Media Network के बारे में AI Gemini के विचार!
Your Story
किसानों के जीवन को खुशहाल बनाती ‘आर्या’!
Your Story
सामान्य वर्ग के हर छात्र को सरकार ने घोषित किया अपराधी!
जातिवाद / अवसरवाद
Aa
Aa
India Speak DailyIndia Speak Daily
  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US
  • समाचार
    • इवेंट एंड एक्टिविटी
    • देश-विदेश
    • राजनीतिक खबर
    • मुद्दा
    • संसद, न्यायपालिका और नौकरशाही
    • सरकारें
    • अपराध
    • भ्रष्टाचार
    • जन समस्या
    • ISD Podcast
    • ISD videos
    • English content
  • मीडिया
    • मेनस्ट्रीम जर्नलिज्म
    • सोशल मीडिया
    • फिफ्थ कॉलम
    • फेक न्यूज भंडाफोड़
  • राजनीतिक विचारधारा
    • अस्मितावाद
    • जातिवाद / अवसरवाद
    • पंचमक्कारवाद
    • व्यक्तिवाद / परिवारवाद
    • राजनीतिक व्यक्तित्व / विचारधारा
    • संघवाद
  • इतिहास
    • स्वर्णिम भारत
    • गुलाम भारत
    • आजाद भारत
    • विश्व इतिहास
    • अनोखा इतिहास
  • धर्म
    • अध्यात्म
    • सनातन हिंदू धर्म
    • पूरब का दर्शन और पंथ
    • परंपरा, पर्व और प्रारब्ध
    • अब्राहम रिलिजन
    • उपदेश एवं उपदेशक
  • पॉप कल्चर
    • मूवी रिव्यू
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • सेलिब्रिटी
    • लाइफ स्टाइल एंड फैशन
    • रिलेशनशिप
    • फूड कल्चर
    • प्रोडक्ट रिव्यू
    • गॉसिप
  • BLOG
    • व्यक्तित्व विकास
    • कुछ नया
    • भाषा और साहित्य
    • स्वयंसेवी प्रयास
    • ग्रामीण भारत
    • कला और संस्कृति
    • पर्यटन
    • नारी जगत
    • स्वस्थ्य भारत
    • विचार
    • पुस्तकें
    • SDEO Blog
    • Your Story
  • JOIN US
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Website Design & Developed By: WebNet Creatives
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
India Speak Daily > Blog > पाॅप कल्चर > बॉलीवुड न्यूज़ > ‘राजश्री प्रोडक्शंस’  के पारिवारिक मूल्य अवनीश के हाथ में सुरक्षित हैं
बॉलीवुड न्यूज़

‘राजश्री प्रोडक्शंस’  के पारिवारिक मूल्य अवनीश के हाथ में सुरक्षित हैं

Vipul Rege
Last updated: 2023/09/05 at 10:15 AM
By Vipul Rege 213 Views 5 Min Read
Share
5 Min Read
SHARE

विपुल रेगे। इतिहास खुद को दोहराता है। लोगों और घटनाओं में इतिहास की पुनरावृति होती रहती है। राजश्री प्रोडक्शंस का इतिहास भी स्वयं को दोहरा रहा है। राजश्री प्रोडक्शन सन 1947 से भारत के लिए मनोरंजक फ़िल्में बनाता रहा है। राजश्री की फ़िल्में स्वस्थ मनोरंजन के लिए जानी जाती हैं। अब ये प्रोडक्शन पुनः युवा हो गया है। राजश्री की चौथी पीढ़ी फिल्म निर्माण में उतर आई है। सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या ने ‘दोनों’ के ज़रिये फिल्म निर्माण में कदम रख दिए हैं।

राजश्री प्रोडक्शन समय के साथ बदला है लेकिन उसका ‘बेस’ जस का तस है। ये प्रोडक्शन भारतीय मूल्यों को कभी नहीं तजता। 15 अगस्त, 1947 काे ताराचंद बड़जात्या ने ‘राजश्री पिक्चर्स’ की नींव रखी थी। ये प्रोडक्शन पिछले 76 साल से पारिवारिक और सामाजिक फिल्मों का निर्माण कर रहा है। जब राजश्री की कमान ताराचंद के बाद उनके बेटे राजकुमार के हाथ में आई तो समृद्धि भी साथ आई। बैनर की फ़िल्में सफल होने लगी। ताराचंद जी का लगाया पौधा वृक्ष का रुप लेने लगा था।

सत्तर के दशक में राजश्री ने बहुत सी अच्छी फ़िल्में बनाई, जो दर्शकों के मन में रच-बस गई। तपस्या (1976), गीत गाता चल (1975),  दुल्हन वही जो पिया मन भाये ( 1977), चितचोर (1976),  तराना (1979), पिया का घर ( 1972), सुनयना (1979) आदि फिल्मों ने राजश्री प्रोडक्शंस की आधारशिला को मजबूत किया। अस्सी के दशक में राजश्री अपने चरम पर था। सन 1982 में ‘नदिया के पार’ ने उन्हें वह सफलता दिलाई, जो अब तक उनके लिए एक स्वप्न थी। ‘नदिया के पार’ एक बहुत बड़ी सफलता सिद्ध हुई और भारतीय दर्शकों के मन में राजश्री के  प्रति विश्वास और मजबूत हो गया। भोजपुरी, हिन्दी और अवधी भाषा में बनी इस फिल्म ने देशव्यापी सक्सेस प्राप्त की।

बस इस फिल्म के बाद राजश्री प्रोडक्शंस के बुरे दिन शुरु हो गए थे। सन 1988 तक राजश्री द्वारा बनाई गई नौ फ़िल्में फ्लॉप रही। इनमे एक ‘सारांश’ भी थी, जिसे टिकट खिड़की पर आंशिक सफलता मिली थी और इसने बहुत प्रशंसा पाई लेकिन व्यावसायिक सफलता नहीं मिल सकी। इस बदले दौर में परिवारवाद को फिल्मों में बनाए रखना अब मुश्किल होता जा रहा था। सत्तर के दशक में ‘शोले’ के सुपरहिट होने के बाद हिन्दी टिकट खिड़की पर फिल्म ट्रेंड्स बदल चुके थे। अब कमान आई सूरज बड़जात्या के हाथ में। फिल्म निर्माण में हाथ जला चुके परिवार को कतई उम्मीद नहीं थी कि युवा सूरज अपने पैतृक काम को सँभालने का निर्णय लेंगे। जब उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ लिखना शुरु किया, वे असिस्टेंट निर्देशक के रुप में महेश भट्ट के साथ काम कर चुके थे।

More Read

धुरंधर की तारीफ में रोहित शेट्टी बोले, ये नया हिंदी सिनेमा है अब ये घुस के मारेगा
अपनी ही सरकार में प्रताड़ित कंगना!
समलैंगिकता को प्रमोट करती मोदी सरकार!
महाभारत और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म परिस्थिति को दर्शाती भविष्य की दुनिया दिखाती है Kalki -2898 AD

इस समय तक राजश्री की माली हालत बहुत खराब हो चुकी थी। सूरज के पास इतनी लागत नहीं थी कि वे स्थापित कलाकारों को लेकर एक सुरक्षित फिल्म बना सके। सूरज ने एक नई टीम के साथ शुरुआत की। हालाँकि फिल्म पूरी होने तक सूरज के पास इतनी लागत नहीं बची थी कि वे इस थियेटर्स में रिलीज कर सके। मन मारकर उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ को वीडियो सर्किट पर ही रिलीज कर दिया। वीडियो पर रिलीज होने के बाद धीरे-धीरे फिल्म की चर्चा होना शुरु हो गई। इसके गाने रेडियो पर धूम मचाने लगे। इसके बाद थियेटर में रिलीज होकर फिल्म ने इतिहास बना दिया।

इस तरह सूरज ने अपने परिवार के ध्वस्त साम्राज्य को मुश्किलों से निकलकर खड़ा किया। आज सूरज साठ वर्ष के हो चुके हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘ऊंचाई’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। सूरज ने आठ फ़िल्में निर्देशित की। इनमे से पांच ब्लॉकबस्टर रही। अब सूरज के बेटे अवनीश बड़जात्या ने पिता की कमान संभाली है। तीस वर्षीय अवनीश अपनी पहली फिल्म ‘दोनों’ से पदार्पण कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के बेटे राजवीर डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ पूनम ढिल्लो की बेटी पलोमा अपनी पहली फिल्म में दिखाई देंगी।

फिल्म के गीत युवाओं में लोकप्रिय हो रहे हैं। राजवीर और पलोमा को भी पसंद किया जा रहा है। ये नई जोड़ी आगे चलकर स्थापित हो सकती है। इतिहास स्वयं को भिन्न तरीकों से दोहराता है। वर्षों पहले सनी देओल एक प्रेम कथा ‘सवेरे वाली गाड़ी’ में पूनम ढिल्लो के साथ दिखाई दिए थे और आज उनकी संताने ऐसी ही प्रेमकथा से डेब्यू कर रही हैं। अवनीश की फिल्म के ट्रेलर से महसूस हो रहा है कि बड़जात्या परिवार के पारिवारिक मूल्य अवनीश के हाथ में सुरक्षित हैं। 

Related

TAGGED: avnish barjatya, bollywood news, maine pyar kiya, paloma, Rajshri Productions, rajveer deol, sooraj barjatya, sunny deol
Vipul Rege September 5, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Print
Vipul Rege
Posted by Vipul Rege
पत्रकार/ लेखक/ फिल्म समीक्षक पिछले पंद्रह साल से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय। दैनिक भास्कर, नईदुनिया, पत्रिका, स्वदेश में बतौर पत्रकार सेवाएं दी। सामाजिक सरोकार के अभियानों को अंजाम दिया। पर्यावरण और पानी के लिए रचनात्मक कार्य किए। सन 2007 से फिल्म समीक्षक के रूप में भी सेवाएं दी है। वर्तमान में पुस्तक लेखन, फिल्म समीक्षक और सोशल मीडिया लेखक के रूप में सक्रिय हैं।
Previous Article नवगठित वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के सदस्य हरीश साल्वे की जिंदगी में अब ट्रीना , भगोड़ा ललित मोदी भी हुआ शरीक !
Next Article दुष्कर्म मामले में शीर्ष अदालत ने मौत की सजा के पटना उच्च न्यायालय के फैसले को रद्द किया !
Leave a comment Leave a comment

Share your CommentCancel reply

Stay Connected

Facebook Like
Twitter Follow
Instagram Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow
- Advertisement -
Ad image

Latest News

कालनेमी-काल में चप्पलों से रौंदे जा रहे हैं मंदिर!
हरिद्वार के हरकी पैड़ी में गैर हिंदू के प्रवेश पर रोक!
Kapot Media Network के बारे में AI Gemini के विचार!
किसानों के जीवन को खुशहाल बनाती ‘आर्या’!

You Might Also Like

बॉलीवुड न्यूज़

धुरंधर की तारीफ में रोहित शेट्टी बोले, ये नया हिंदी सिनेमा है अब ये घुस के मारेगा

December 15, 2025

अपनी ही सरकार में प्रताड़ित कंगना!

September 10, 2024
SDeo blogबॉलीवुड न्यूज़रिलेशनशिप

समलैंगिकता को प्रमोट करती मोदी सरकार!

August 19, 2024

महाभारत और भगवान श्रीकृष्ण के जन्म परिस्थिति को दर्शाती भविष्य की दुनिया दिखाती है Kalki -2898 AD

July 4, 2024
//

India Speaks Daily is a leading Views portal in Bharat, motivating and influencing thousands of Sanatanis, and the number is rising.

Popular Categories

  • ISD Podcast
  • ISD TV
  • ISD videos
  • JOIN US

Quick Links

  • Refund & Cancellation Policy
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Terms of Service
  • Advertise With ISD
- Download App -
Ad image

Copyright © 2015 - 2025 - Kapot Media Network LLP. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?