इंडिया स्पीक डेली ब्यूरो। लोकतंत्र की हत्या केवल मतदान केंद्रों पर बूथ कैप्चरिंग से नहीं होती, बल्कि आधुनिक दौर में यह काम चुनाव आयोग के दफ्तरों में बंद कमरों में ‘प्रशासनिक कलम’ से किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के नाम पर जो घटा, वह स्वतंत्र भारत के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा संस्थागत छल साबित हो रहा है!
सोशल मीडिया पर सत्ता समर्थित ट्रोल आर्मी भले ही इसे ‘फेक न्यूज’ या ‘विपक्षी प्रोपेगैंडा’ साबित करने का सुनियोजित नैरेटिव चला रही हो, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग (ECI) अर्थात् ‘केंचुआ’ के आधिकारिक दस्तावेजों ने इस पूरे तंत्र के खेल को बेनकाब कर दिया है।
RTI से चुनाव आयोग का छल आया बाहर!
पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर जो घटा, वह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक ढांचे के साथ किया गया एक सुनियोजित और घातक प्रयोग प्रतीत होता है। मालदा दक्षिण से कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी द्वारा मांगी गई आरटीआई (RTI) के आधिकारिक जवाब ने उस स्याह सच को बेपर्दा कर दिया है, जिस पर महीनों से पर्दा डालने की कोशिश की जा रही थी। आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि ट्रिब्यूनल ने अब तक जिन 82,782 अपीलों पर सुनवाई पूरी की है, उनमें से 91.13% (75,443) मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे गए थे और उन्हें दोबारा बहाल करना पड़ा है। अर्थात् चुनाव के समय जिन लोगों के नाम काटे गये, चुनाव के बाद उनमें से 91.13 प्रतिशत नाम को बहाल कर दिया गया है!
यह महज कोई तकनीकी चूक या लिपिकीय त्रुटि नहीं है। जब 100 में से 91 वैध नागरिकों को ‘अपात्र’ बताकर उनके सबसे बुनियादी संवैधानिक अधिकार—’मताधिकार’—से बेदखल कर दिया जाए, तो इसे तंत्र की विफलता नहीं, बल्कि चुनावी परिणामों को कृत्रिम रूप से मोड़ने की ‘केंचुआ’ (केंद्रीय चुनाव आयोग) की प्रशासनिक साजिश कहा जाना चाहिए।
RTI और न्यायिक संदर्भ: वो अकाट्य सबूत जो झूठ नहीं बोल सकते
मालदा दक्षिण से कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), पश्चिम बंगाल से सूचना के अधिकार (RTI Act) के तहत मांगी गई आधिकारिक जानकारी और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची एवं जस्टिस वी. मोहना की सुप्रीम कोर्ट पीठ के समक्ष 25 अगस्त 2026 को दर्ज याचिकाओं (प्रसेनजीत बोस बनाम चुनाव आयोग) ने सारे तथ्य सार्वजनिक कर दिए हैं।
देश के प्रमुख राष्ट्रीय अखबारों—द इंडियन एक्सप्रेस (25 अगस्त 2026), बार एंड बेंच, द प्रिंट, नवभारत टाइम्स और पीटीआई (PTI)—ने इन आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि करते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की है।

RTI से बेपर्दा हुआ चुनावी खेल: आधिकारिक आंकड़े
| विवरण | आंकड़े / प्रतिशत | संदर्भ / स्थिति |
| 2024 में कुल मतदाता संख्या | 7,60,10,006 (7.60 करोड़) | प्रारंभिक मतदाता सूची |
| SIR 2026 के बाद मतदाता संख्या | 6,44,52,609 (6.44 करोड़) | 1.15 करोड़ (~15%) मतदाताओं की भारी कटौती |
| औपचारिक जांच (Adjudication) में अपात्र करार | 27,28,500 (27.28 लाख) | ‘Logical Discrepancies’ बताकर नाम काटे गए |
| ट्रिब्यूनल में दर्ज कुल अपीलें | 38,10,620 (38.10 लाख) | हटाए गए नामों से 10.82 लाख ज्यादा अपीलें |
| ट्रिब्यूनल द्वारा अब तक निपटाई गई अपीलें | 82,782 (कुल का मात्र 2.17%) | 97.83% मामले अभी भी लंबित |
| ट्रिब्यूनल द्वारा बहाल (Restored) किए गए नाम | 75,443 (91.13%) | वैध भारतीय नागरिक पाए गए |
| वास्तव में हटाए जाने योग्य पाए गए नाम | 7,339 (8.86%) | केवल इतने ही अमान्य थे |
‘तार्किक विसंगतियों‘ का प्रशासनिक पाखंड और 38 लाख अपीलों का रहस्य
- चुनाव आयोग ने 27.28 लाख मतदाताओं को बाहर करने के लिए जो ‘Logical Discrepancies’ (तार्किक विसंगतियाँ) का बहाना बनाया, वह वस्तुतः नामों की वर्तनी (Spelling), आयु के मामूली अंतर या पुराने कागजात तुरंत न जुटा पाने जैसे हास्यास्पद आधार थे। लेकिन इस पूरे मामले का सबसे स्याह पहलू अपीलों के गणित में छुपा है:
- 20 लाख गरीबों की बेबसी: हटाए गए 27.28 लाख लोगों में से केवल लगभग 7 लाख वास्तविक मतदाता ही कानूनी पेचीदगियों और गरीबी से लड़ते हुए अपील दायर करने का साहस जुटा सके। बाकी 20 लाख वंचित नागरिक बिना किसी सुनवाई के ही हाशिए पर धकेल दिए गए।
- बल्क डिलीशन की सुनियोजित कोशिश: ट्रिब्यूनल में पहुंचीं 38.10 लाख अपीलों में से लगभग 31 लाख अपीलें खुद चुनाव आयोग के तंत्र या बाहरी शिकायतकर्ताओं द्वारा लोगों के नाम कटवाने (आपत्ति दर्ज कराने) के लिए थोक भाव में डाली गई थीं!
ज़मीनी हकीकत: सीमावर्ती जिलों में 100% तक बहाली दर
- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों (जस्टिस टी.एस. शिवगणनम, जस्टिस प्रदीप्त राय आदि) की निगरानी में बने 19 अपीलीय ट्रिब्यूनलों ने जब मामलों की न्यायिक जांच की, तो प्रशासनिक तंत्र का सच सामने आ गया:-
- मालदा: 1,471 अपीलों का निपटारा हुआ—100% (1,471) नाम वैध पाए गए और बहाल किए गए।
- उत्तर 24 परगना: 277 मामलों की सुनवाई हुई—100% नाम बहाल हुए।
- दक्षिण 24 परगना: 20,107 नाम बहाल किए गए, जबकि केवल 24 नाम खारिज हुए।
- मुर्शिदाबाद: 487 अपीलों में से 434 नागरिकों के नाम बहाल किए गए।
RTI से सामने आए प्रमुख आँकड़े
| विवरण | संख्या / प्रतिशत |
| SIR के तहत आई कुल अपीलें | 38,10,620 (लगभग 38.1 लाख) |
| अब तक निपटाई गई अपीलें (Disposed) | 82,782 (कुल अपीलों का केवल ~2.17%) |
| ट्रिब्यूनल द्वारा बहाल (Restored) किए गए नाम | 75,443 (91.13%) |
| हटाए जाने की पुष्टि (Excluded) | 7,339 (8.86%) |
| लंबित अपीलें (Pending) | 37,27,838 (लगभग 97.83%) |
मामले के मुख्य पहलू और विसंगतियाँ
- प्रारंभिक निष्कासन बनाम कुल अपीलें: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग द्वारा लगभग 27.28 लाख मतदाताओं को ‘Not Eligible’ (अपात्र) श्रेणी में डालकर मताधिकार से बाहर किया गया था। इसके विपरीत, ट्रिब्यूनल के पास 38.10 लाख अपीलें पहुँचीं (यानी हटाए गए नामों से करीब 10.82 लाख अधिक अपीलें)।
- निर्णयों की उच्च बहाली दर: ट्रिब्यूनल द्वारा निपटाए गए मामलों में से 91% से अधिक मतदाताओं को वैध नागरिक मानकर उनके नाम वापस जोड़े गए। यह दर यह दर्शाती है कि चुनाव से ठीक पहले बड़े पैमाने पर वास्तविक और पात्र मतदाताओं के नाम हटा दिए गए थे।
- धीमी प्रक्रिया और मताधिकार का हनन: सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित 19 अपीलीय ट्रिब्यूनल अब तक केवल 2.17% मामलों का ही निस्तारण कर सके हैं। इसका सीधा अर्थ यह है कि विधानसभा चुनाव के समय लाखों वैध नागरिक मतदान करने से वंचित रह गए।‘
तार्किक विसंगतियों’ (Logical Discrepancies) का मनमाना पैमाना
चुनाव आयोग ने 27.28 लाख मतदाताओं को किसी ठोस जांच के बजाय नाम की स्पेलिंग में अंतर, उम्र का मामूली अंतर, पते में बदलाव या पुरानी वंशावली के दस्तावेज तुरंत न दिखा पाने जैसे मामूली तकनीकी बहानों पर ‘अयोग्य’ (Not Eligible) करार दिया था ।
- ट्रिब्यूनल के फैसलों ने साबित किया कि ये सभी जीवित और वास्तविक नागरिक थे।
- अपीलों का असामान्य गणित और ‘थर्ड–पार्टी आपत्तियां‘
- 27 लाख बनाम 38 लाख का खेल: 27.28 लाख नाम काटे गए, लेकिन अपीलें 38.10 लाख दर्ज हुईं (10.82 लाख अधिक)।
असली नागरिकों की बेबसी: सुप्रीम कोर्ट में पेश आंकड़ों के अनुसार, हटाए गए 27 लाख वास्तविक नागरिकों में से केवल 7 लाख लोग ही स्वयं अपील दायर कर सके। बाकी 20 लाख गरीब व हाशिए पर मौजूद लोग कानूनी जटिलता, डर और संसाधनों के अभाव में ट्रिब्यूनल तक पहुंच ही नहीं पाए।
- बल्क डिलीशन की कोशिश: कुल 38.1 लाख अपीलों में से लगभग 31 लाख अपीलें अन्य शिकायतकर्ताओं/आयोग द्वारा दूसरों के नाम कटवाने (आपत्ति दर्ज कराने) के लिए लगाई गई थीं।
- सुप्रीम कोर्ट की निगरानी और ट्रिब्यूनल का गठन ये 19 ट्रिब्यूनल चुनाव आयोग की स्वतःस्फूर्त पहल नहीं थे, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप और कलकत्ता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की सिफारिश पर पूर्व न्यायाधीशों (जैसे जस्टिस टी.एस. शिवगणनम, जस्टिस प्रदीप्त राय आदि) की अध्यक्षता में गठित किए गए थे।
अदालत का निर्देश था कि सिर्फ वही लोग वोट डाल सकेंगे जिनका निस्तारण मतदान तिथि से पहले हो जाएगा—जिसका नतीजा यह हुआ कि 97.8% लोग मतदान से पूरी तरह बाहर रह गए।

अब तक केवल 2.17% मामलों का ही निस्तारण
चुनाव आयोग द्वारा SIR प्रक्रिया के तहत करीब 27.28 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए थे। इसके विरोध में 38.10 लाख से अधिक अपीलें दर्ज हुईं। सबसे खौफनाक पहलू यह है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर बने 19 ट्रिब्यूनल अब तक केवल 2.17% मामलों का ही निस्तारण कर सके हैं। यानी 37 लाख से अधिक अपीलें अब भी लंबित हैं।
जिन 2.17% मामलों की जांच हुई, उसमें 91% से ज्यादा लोग पूरी तरह वैध भारतीय नागरिक निकले।
इसका सीधा अर्थ यह है कि जिन लाखों मतदाताओं की फाइलें अभी धूल फांक रही हैं, उनमें से भी 90% से अधिक लोग वैध नागरिक हैं। चुनाव के समय इन लाखों वैध मतदाताओं को मतदान केंद्रों से दूर रखा गया। जिस व्यवस्था को निष्पक्ष चुनाव का प्रहरी होना चाहिए था, उसने लाखों जीवित, वास्तविक और पात्र नागरिकों को कागजों पर ‘अदृश्य’ बना दिया।
किसके लाभ के लिए ‘केंचुआ‘ ने चलाया यह सफाई अभियान?
यह सवाल उठना लाजिमी है कि चुनाव से ठीक पहले यह ‘सफाई अभियान’ किसके फायदे के लिए चलाया गया? सीमावर्ती जिलों—मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर और दक्षिण 24 परगना—में जिस आक्रामकता के साथ नाम काटे गए, वह चुनावी भूगोल को बदलने की सोची-समझी रणनीति की ओर इशारा करता है। क्या लाखों वास्तविक नागरिकों के मताधिकार को छीनकर सत्ता के समीकरण साधे गए?
यदि चुनाव समाप्त होने के बाद ट्रिब्यूनल यह स्वीकार करता है कि 91% नागरिक सही थे और उनके नाम गलत काटे गए थे, तो उस चुनाव की निष्पक्षता और वैधता का क्या? जो सरकारें ऐसे दूषित और खंडित जनादेश के दम पर चुनी जाती हैं, क्या उनके पीछे जनता की वास्तविक इच्छा होती है या फिर आयोग की मनमानी कलम का परिणाम?
संविधान की आत्मा पर सीधा प्रहार
संविधान का अनुच्छेद 326 हर वयस्क नागरिक को मतदान का अधिकार देता है। यह अधिकार किसी आयोग, नौकरशाह या सत्ताधारी दल की दया पर निर्भर नहीं है। जब चुनाव आयोग अपनी ‘त्रुटियों’ से लाखों लोगों को मताधिकार से वंचित करता है, तो वह केवल उनके मतपत्र नहीं छीनता, बल्कि उनसे उनकी नागरिक पहचान और गरिमा भी छीन लेता है।
सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है, लेकिन सवाल वही है—जो चुनाव बीत चुका, जो परिणाम आ चुके, और जिन लाखों नागरिकों को उस दिन मतदान केंद्र के बाहर अपमानित होकर लौटना पड़ा, उनके साथ हुए इस लोकतांत्रिक अन्याय का हिसाब कौन देगा? यदि चुनाव आयोग की इस जवाबदेहीहीन कार्यप्रणाली पर कठोरतम कानूनी और संस्थागत हथौड़ा नहीं चला, तो भविष्य में यह मॉडल पूरे देश के चुनावी लोकतंत्र को निगल जाएगा।
नागरिक जीवन पर गंभीर मानवीय संकट
मतदाता सूची से नाम कटने का असर केवल वोट न दे पाने तक सीमित नहीं रहा; इसके कारण लाखों नागरिकों के सरकारी राशन, स्वास्थ्य योजनाओं, पेंशन और पासपोर्ट/विदेश रोजगार की प्रक्रियाओं पर भी संकट खड़ा हो गया, जिससे सीमावर्ती इलाकों में व्यापक भय का माहौल बना।
फैक्ट-चेक और तिथि विवरण तिथिवार घटनाक्रम: बंगाल विधानसभासभा का चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल व 29 अप्रैल 2026 को हुआ था। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को आए थे। बंगाल चुनाव में जिनका नाम काटा गया था, उन्हें मताधिकार से वंचित कर दिया गया था। RTI वाली यह खबर अगस्त 2026 (25-27 अगस्त 2026) की है। अर्थात् पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) द्वारा मालदा दक्षिण से कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी को दिए गए 28 पन्नों के RTI जवाब में अभी जो यह जानकारी सामने आई है, वह साबित करती है कि बंगाल चुनाव में जिन लोगों का नाम काटकर उन्हें मताधिकार से वंचित किया गया था, बंगाल चुनाव परिणाम आने के तीन महीने बाद अब तक हुई जांच में से 91% को वैध करार दिया गया है! अर्थात् जो वैध मतदाता थे, उन्हें पहले अवैध करार देकर चुनाव आयोग ने चुनाव को प्रभावित किया और फिर चुनाव परिणाम आने के बाद उन कथित अवैध को पुनः वैध मतदाता घोषित कर दिया।
‘घुसपैठिया‘ नैरेटिव का पाखंड और चुनावी ध्रुवीकरण की खुली पोल!
इस पूरे प्रकरण का सबसे घिनौना और वैचारिक रूप से खोखला पहलू वह राजनीतिक आख्यान है, जिसे भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उनके पूरे डिजिटल इकोसिस्टम ने बड़ी चालाकी से गढ़ा था। चुनाव से ठीक पहले जब लाखों मतदाताओं के नाम काटे गए, तब इसे ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों’ और ‘रोहिंग्याओं’ के सफाए के रूप में प्रचारित किया गया, ताकि बहुसंख्यक हिंदू समाज में यह झूठी संतुष्टि और उन्माद पैदा किया जा सके कि सत्ता उनके हितों की रक्षा के नाम पर ‘अवैध विदेशियों’ को बाहर कर रही है। अब सवाल यह उठता है कि यदि संघ और भाजपा के इस ‘घुसपैठिया’ सिद्धांत को ही सच मान लिया जाए, तो ट्रिब्यूनल द्वारा 91% नामों को वैध भारतीय नागरिक मानकर बहाल किए जाने पर वे क्या कहेंगे? यह सबसे आखिरी व सबसे बुनियादी सवाल है उस वैचारिक पाखंड पर, जिसने इस पूरे मामले को धार्मिक रंग दिया था।
बंगाल चुनाव से ठीक पहले जिस संघ-भाजपा इकोसिस्टम ने बहुसंख्यक हिंदुओं की भावनाओं से खेलते हुए यह नैरेटिव बनाया था कि मतदाता सूची से लाखों ‘बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों’ को बाहर का रास्ता दिखाया गया है—आज वे इस आरटीआई (RTI) और ट्रिब्यूनल के फैसले पर क्या बोलेंगे?
यदि भाजपा का वह ‘घुसपैठिया सिद्धांत’ सच था, तो आज उनकी ही नाक के नीचे, उन्हीं के इशारों पर चलने वाले ‘केंचुआ’ (चुनाव आयोग) और ट्रिब्यूनल ने उन्हीं 91% ‘तथाकथित घुसपैठियों’ को दोबारा मतदाता सूची में शामिल कैसे कर लिया? फिर तो उन्हीं के तय किए गए राष्ट्रवाद के पैमानों और आख्यानों के मुताबिक देश की जनता को यह सवाल पूछने का पूरा हक है कि क्या चुनाव आयोग और केंद्र सरकार देश के साथ खुला विश्वासघात नहीं कर रहे हैं? या फिर हकीकत यह है कि हिंदुओं को केवल वोट बैंक का खिलौना समझकर, डर और नफरत का माहौल बनाकर सत्ता का खेल रचा गया और देश के असली नागरिकों की नागरिकता को सूली पर चढ़ा दिया गया?
ISD टिप्पणी: लोकतांत्रिक डकैती और छल से हासिल जनादेश?
लोकतंत्र की आत्मा ‘सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार’ (Universal Adult Suffrage) में निहित है। जब प्रशासनिक या तकनीकी त्रुटियों के नाम पर लाखों नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाते हैं और बाद में न्यायिक समीक्षा में उनमें से 91% नाम सही पाए जाते हैं, तो यह सीधे तौर पर चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है।
सीमावर्ती जिलों (जैसे मुर्शिदाबाद, मालदा और उत्तर/दक्षिण 24 परगना) में भारी संख्या में नाम हटाए जाने के कारण चुनाव परिणामों के जनमत पर इसका सीधा प्रभाव पड़ा। चुनाव आयोग की इस कार्यप्रणाली और लंबित अपीलों को लेकर वर्तमान में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ भी जवाबदेही तय करने के लिए सुनवाई कर रही है।
सर्वोच्च न्यायालय का स्पष्ट आदेश था कि चुनाव में केवल वही लोग मतदान कर सकेंगे जिनकी अपीलों का निस्तारण मतदान की तारीख से पहले हो जाएगा। नतीजा यह हुआ कि 97.8% वैध मतदाता ट्रिब्यूनल के चक्कर काटते रह गए और मतदान केंद्रों से बाहर रखे गए।
जब 91% बहाल हो चुके मतदाताओं का यह डेटा साबित करता है कि काटे गए 27 लाख में से 24-25 लाख लोग पूरी तरह वैध नागरिक थे, तो यह सवाल सीधे तौर पर व्यवस्था की छाती पर खड़ा होता है—लाखों वैध मतदाताओं को योजनाबद्ध तरीके से मताधिकार से वंचित कर बंगाल चुनाव में किसकी जीत की ज़मीन तैयार की गई थी?
यह केवल चुनावी धांधली नहीं है। मतदाता सूची से बाहर होते ही इन गरीब नागरिकों के राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और पहचान पर संकट खड़ा हो गया। जीवित नागरिकों को कागज़ों पर ‘मुर्दा’ और ‘घुसपैठिया’ बनाकर सत्ता हथियाने का यह प्रशासनिक मॉडल भारतीय लोकतंत्र के लिए आपातकाल से भी अधिक घातक है। यदि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर चुनाव आयोग के ज़िम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक जवाबदेही तय नहीं की, तो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव केवल किताबों में लिखी एक कल्पना बनकर रह जाएगा।

मेच फिक्सिंग के बारे में सब जानते है पर अब चुनाव फिक्सिंग के बारे मे पता चला कालनेमियों ने देश की बहुत सारी संस्थाओं को भ्रष्ट कर दिया है।