रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से थरथर कांप रहा बॉक्स ऑफिस! ‘दंगल’-‘बाहुबली 2’ को चबा गई कच्चा, सिर्फ 13 दिनों में कमा डाले 1400 करोड़
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सिर्फ 13 दिन में ही दुनिया भर में 1400 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ये पहली हिंदी फिल्म बन गई है जिसने चीन में रिलीज न होने के बावजूद इतना बड़ा कलेक्शन किया है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. मंगलवार को भी फिल्म के कलेक्शन में शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली. लोग लगातार इस फिल्म को देखने सिनेमाघरों तक जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को लेकर खूब सारी बातें हो रही हैं. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का शानदार परफॉर्म देखने को मिला. मंगलवार के दिन यानी 13वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 27 करोड़ रुपये नेट कमाए. इसके साथ ही फिल्म का घरेलू टोटल 899 करोड़ रुपये नेट तक पहुंच गया है, जो लगभग 1085 करोड़ रुपये ग्रॉस के बराबर है. बुधवार सुबह की शो में फिल्म ने पहले ही 900 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर लिया है. ये दिखाता है कि लोगों के बीच इस फिल्म का कितना क्रेज है. दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 170 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी भी फिल्म का सबसे बड़ा दूसरा वीकेंड कलेक्शन है. ये साबित करता है कि ‘धुरंधर 2’ न सिर्फ पहले हफ्ते बल्कि अगले हफ्तों में भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. दर्शकों को इसकी कहानी, एक्शन और स्टार कास्ट का अंदाज बहुत पसंद आ रहा है, जो फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई की सबसे बड़ी वजह है. इंटरनेशनल मार्केट में भी ‘धुरंधर 2’ काफी शानदा परफॉर्म कर रही है.
फिल्म ने $7 मिलियन (658 करोड़) से ओपनिंग की और पहले वीकेंड में $22 मिलियन (2068 करोड़) से ज्यादा का कलेक्शन किया. मंगलवार को वर्ल्डवाइड कलेक्शन में लगभग $1 मिलियन (94 करोड़) की बढ़ोतरी हुई, जिससे फिल्म का वर्ल्डवाइड टोटल $38.4 मिलियन (3610 करोड़) तक पहुंच गया. ये फिल्म कई विदेशी मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है, खासकर नॉर्थ अमेरिका में, जहां इसने फ्रभास की सबसे बड़ी फिल्म ‘बाहुबली 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. ग्लोबल लेवल पर फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 1435 करोड़ रुपये ग्रॉस हो गया है. इतना ही नहीं, आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने 2017 में ऐसे ही नंबर्स क्रॉस किए थे, लेकिन उसमें चीन का बड़ा योगदान था, जहां से लगभग 1300 करोड़ रुपये आए थे. जबकि ‘धुरंधर 2’ ने बिना चीन में रिलीज हुए ये मुकाम हासिल किया है, जो भारतीय सिनेमा के लिए एक नया रिकॉर्ड बना. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार हैं।
